ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलिपूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि

एक नई सोच, एक नई धारा

झारखंड सरकार के खिलाफ भाजपा परसुडीह मंडल का जोरदार विरोध, बंदी रही असरदार

IMG 20260811 WA0029 scaled

तीसरी धारा न्यूज | जमशेदपुर | 11 अगस्त 2026

​छात्रों पर लाठीचार्ज और पेपर लीक के खिलाफ सड़कों पर उतरे भाजपा कार्यकर्ता

​झारखंड सरकार की छात्र विरोधी कार्यशैली, युवाओं पर हुए लाठीचार्ज और JSSC व JPSC जैसी परीक्षाओं में लगातार हो रहे पेपर लीक के खिलाफ भाजपा परसुडीह मंडल द्वारा आयोजित बंद का व्यापक असर देखने को मिला। मंगलवार सुबह से ही भाजपा कार्यकर्ता सड़कों पर उतरे और क्षेत्र के बाजारों में घूम-घूमकर दुकानदारों एवं व्यवसायियों से शांतिपूर्ण समर्थन की अपील की। आम नागरिकों और व्यापारियों के सहयोग से क्षेत्र में बंदी पूरी तरह असरदार रही।IMG 20260811 WA0029

​लोकतंत्र के लिए शर्मनाक है छात्रों पर लाठीचार्ज: सुमित शर्मा

​भाजपा परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि जिस सरकार को युवाओं और छात्रों की मांगें सुननी चाहिए, वही उनकी आवाज को लाठियों के बल पर दबा रही है। उन्होंने कहा कि JSSC और JPSC जैसी राज्य स्तरीय परीक्षाओं के पेपर लीक होने से लाखों अभ्यर्थियों का भविष्य अंधकार में लटक गया है। दिन-रात मेहनत करने वाले युवाओं का पूरी व्यवस्था से विश्वास उठ चुका है। सरकार को बयानबाजी छोड़कर निष्पक्ष जांच करानी चाहिए और दोषियों पर कड़ी से कड़ी कार्रवाई करनी चाहिए।IMG 20260811 WA0033b 1

​सड़क से सदन तक जारी रहेगा आंदोलन

​सुमित शर्मा ने स्पष्ट किया कि भाजपा छात्रों और युवाओं के हक की लड़ाई से पीछे नहीं हटेगी। जनता की आवाज दबाने की हर कोशिश का लोकतांत्रिक तरीके से सड़क से सदन तक पुरजोर विरोध किया जाएगा। उन्होंने कहा कि परसुडीह की सफल बंदी ने यह साबित कर दिया है कि आम जनता और व्यापारी वर्ग वर्तमान सरकार की नीतियों से पूरी तरह असंतुष्ट हैं।IMG 20260811 WA0031a 2

​सैकड़ों कार्यकर्ताओं की रही सक्रिय मौजूदगी

​कार्यक्रम के अंत में मंडल अध्यक्ष ने बंदी को सफल बनाने के लिए क्षेत्र के व्यवसायियों, युवाओं और आम नागरिकों का आभार जताया। इस विरोध प्रदर्शन एवं बंदी अभियान में मुख्य रूप से विजय विश्वकर्मा, अशोक सिंहा, गिरजा दुबे, आरती ओझा, दीपक वर्णवाल, दुर्गा सेनापति, दीपक करवा, संजीव कुमार ठाकुर, कपिल शर्मा, दुलाल राय, बच्चू चक्रवर्ती, गोविंदो कर्मकार, पप्पू चक्रवर्ती सहित सैकड़ों की संख्या में भाजपा कार्यकर्ता शामिल रहे।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज, जमशेदपुर

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!