ताजा खबर
जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंसजमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: आफताब आलम हत्याकांड का आरोपी शाहनवाज उर्फ भोंदु कोर्ट परिसर से गिरफ्तार

IMG 20260805 WA0027

​तीसरी धारा न्यूज | 5 अगस्त 2026 | जमशेदपुर:

​शहर के बर्मामाइंस थाना क्षेत्र के चर्चित आफताब आलम हत्याकांड में पुलिस को बड़ी सफलता मिलने की सूचना सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में लंबे समय से फरार चल रहे मुख्य आरोपी शाहनवाज उर्फ भोंदु को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।IMG 20260805 WA0027

​कोर्ट में सरेंडर की फिराक में था आरोपी

जानकारी के अनुसार, आरोपी शाहनवाज जमशेदपुर सिविल कोर्ट में आत्मसमर्पण (सरेंडर) करने की तैयारी में था। बुधवार को जैसे ही उसके कोर्ट पहुंचने की भनक पुलिस को मिली, टीम तुरंत सक्रिय हुई और घेराबंदी कर उसे कोर्ट परिसर के बाहर से ही हिरासत में ले लिया।

​थाने में जारी है गहन पूछताछ

सूत्रों के अनुसार, गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बर्मामाइंस थाना लाया गया है, जहां वरिष्ठ पुलिस अधिकारी उससे पूछताछ कर रहे हैं। पुलिस हत्याकांड की साजिश, घटनाक्रम और इसमें शामिल अन्य सहयोगियों के बारे में जानकारी जुटाने में लगी है।

​कंटेनर यार्ड के पास मारी थी गोली

जांच से जुड़ी जानकारी के मुताबिक, रेलवे कंटेनर यार्ड के पास हुई गोलीबारी के दौरान आफताब आलम पर फायरिंग करने का सीधा आरोप शाहनवाज उर्फ भोंदु पर ही है। गोली लगने से गंभीर रूप से घायल आफताब की इलाज के दौरान मौत हो गई थी।

​पुलिस आरोपी की निशानदेही पर पूरे नेटवर्क को खंगाल रही है। हालांकि, शाहनवाज की गिरफ्तारी को लेकर फिलहाल पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है, इसलिए इसे प्राथमिक सूचना के रूप में देखा जा रहा है।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!