ताजा खबर
जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधिजमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि

एक नई सोच, एक नई धारा

सरायकेला में झामुमो का जोरदार प्रदर्शन: NEET पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के खिलाफ फूंका शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला

सरायकेला | तीसरी धारा न्यूज

​NEET परीक्षा पेपर लीक मामले और दिल्ली के जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं पर हुए पुलिस लाठीचार्ज के विरोध में झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) ने केंद्र सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। शुक्रवार को पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सह मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के निर्देश पर झामुमो कार्यकर्ताओं ने सरायकेला जिला मुख्यालय स्थित गैराज चौक पर जोरदार विरोध प्रदर्शन किया और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान एवं मोदी सरकार का पुतला दहन किया।IMG 20260724 WA0003

​”छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ बर्दाश्त नहीं”: शुभेंदु महतो

​प्रदर्शन के दौरान झामुमो जिलाध्यक्ष शुभेंदु महतो ने केंद्र सरकार पर तानाशाही का आरोप लगाते हुए कहा कि नीट और सीबीएसई मूल्यांकन प्रक्रिया पर लगातार सवाल उठ रहे हैं। केंद्र सरकार युवाओं और छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ कर रही है जिसे झामुमो किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगा।

​उन्होंने कहा:

​”अपनी जायज मांगों को लेकर लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठा रहे छात्र-छात्राओं पर जंतर-मंतर पर बर्बरतापूर्वक लाठियां बरसाई गईं, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। इस पुतला दहन कार्यक्रम के जरिए हम केंद्र सरकार को कड़ा संदेश देना चाहते हैं कि छात्रों के अधिकारों का हनन तुरंत बंद किया जाए।”

 

​केंद्र सरकार के खिलाफ गूंजे नारे

​कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में मौजूद झामुमो कार्यकर्ताओं ने केंद्र की मोदी सरकार और शिक्षा मंत्रालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वक्ताओं ने निष्पक्ष जांच और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की।

​ये प्रमुख नेता एवं कार्यकर्ता रहे मौजूद

​इस विरोध प्रदर्शन में झामुमो के कई वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ता शामिल हुए। मुख्य रूप से:

  • ​झामुमो जिलाध्यक्ष: शुभेंदु महतो
  • ​केंद्रीय सदस्य: गणेश माहली, सुधीर महतो, विशु हेंब्रम, रानी हेंब्रम
  • ​सरायकेला नगर पंचायत: अध्यक्ष मनोज कुमार चौधरी, उपाध्यक्ष अविनाश कवि
  • ​जिला उपाध्यक्ष: भोला महंती, धरमू गोप
  • ​मोर्चा अध्यक्ष: हरि लोहार (व्यवसाय मोर्चा जिलाध्यक्ष), भुगलू सोरेन (युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष)
  • ​नगर व प्रखंड अध्यक्ष: शंभू आचार्य (नगर अध्यक्ष), सुरेश हेंब्रम (प्रखंड अध्यक्ष)
  • ​अन्य प्रमुख प्रतिनिधि: विधायक प्रतिनिधि (स्वास्थ्य) अनूप कुमार सिंहदेव, कृष्णा राणा, नरेन महतो सहित भारी संख्या में झामुमो नेता व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!