ताजा खबर
जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंसजमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस

एक नई सोच, एक नई धारा

झारखंड में 30 जून से मतदाता सूची का विशेष पुनरीक्षण अभियान: कांग्रेस ने साहिबगंज में कार्यकर्ताओं को दिया प्रशिक्षण

तीसरी धारा न्यूज

​साहिबगंज: झारखंड में 30 जून से शुरू हो रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। इसी कड़ी में कांग्रेस पार्टी ने जिला स्तर पर अपने कार्यकर्ताओं को सक्रिय और प्रशिक्षित करना शुरू कर दिया है। शुक्रवार को साहिबगंज के निशा मैरेज हॉल में कांग्रेस जिलाध्यक्ष बरकतुल्लाह खान की अध्यक्षता में एक दिवसीय ‘एसआईआर प्रशिक्षण सह संवाद’ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।n71767459617826343812565c621b08fb22728c7cbaef0880d196a675175eb0bab9f825a56dae2d45d4fe6d

​झारखंड प्रदेश कांग्रेस ने संताल परगना प्रमंडल में इस अभियान की कमान पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व पूर्व राज्यसभा सदस्य डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू को सौंपी है, जो इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। उनके साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार प्रजापति भी शामिल हुए।

​हर बूथ पर सुनिश्चित हो पारदर्शिता, कोई पात्र मतदाता न छूटे: डॉ. बलमुचू

​कार्यकर्ताओं और बूथ लेवल एजेंट (बीएलए-2) को संबोधित करते हुए मुख्य प्रभारी डॉ. प्रदीप कुमार बलमुचू ने मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को पूरी गंभीरता और पारदर्शिता के साथ पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा:

​”प्रत्येक कार्यकर्ता की यह जिम्मेदारी है कि वह अपने बूथ पर यह सुनिश्चित करे कि कोई भी योग्य और पात्र नागरिक मतदाता सूची में नाम जुड़वाने से वंचित न रहे। ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों की हरसंभव सहायता की जाए और इस अभियान को जन-जन तक पहुंचाया जाए।”

b 1

​डॉ. बलमुचू ने जोर देकर कहा कि अगर हर कार्यकर्ता अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन ईमानदारी से करेगा, तो कोई भी नागरिक अपने मताधिकार से महरुम नहीं रहेगा।

​पेपर लीक और परीक्षा रद्द होने पर कांग्रेस ने जताई चिंता

​कार्यक्रम के दौरान प्रदेश कांग्रेस प्रवक्ता अवधेश कुमार प्रजापति ने देश और राज्य में लगातार हो रही भर्ती परीक्षाओं में पेपर लीक की घटनाओं पर गहरी चिंता व्यक्त की। उन्होंने कहा कि बार-बार परीक्षाएं रद्द होने से युवाओं और उनके अभिभावकों की मेहनत तथा उम्मीदों को गहरा आघात लग रहा है। प्रजापति ने निष्पक्ष और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं के अधिकारों और उन्हें न्याय दिलाने के लिए सड़क से सदन तक मजबूती से खड़ी है।a 2

​इस प्रशिक्षण सह संवाद कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनुकूल मिश्रा, कमल कुमार आर्य, मो. नसीरुद्दीन, अशोक कुमार दास, मोहम्मद कलीमुद्दीन, बासुकीनाथ यादव, सरफराज आलम, नित्यानंद गुप्ता, मोरसलीन खान और हीरालाल शाह सहित भारी संख्या में स्थानीय कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।

​– तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!