ताजा खबर
जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंसजमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस

एक नई सोच, एक नई धारा

बागबेड़ा कॉलोनी में बिजली संकट: पंचायत समिति सदस्य ने कार्यपालक अभियंता को घेरा, जल्द सुधार का मिला भरोसा

जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में पिछले एक सप्ताह से जारी बिजली की भारी कटौती और अनियमित आपूर्ति को लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने मोर्चा खोल दिया है। शनिवार को पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने विद्युत कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक से मुलाकात कर उन्हें मांग पत्र सौंपा।IMG 20260425 WA0011

​प्रमुख समस्याएँ और मांगें:

  • ​ओवरलोडिंग की समस्या: रोड नंबर 3 स्थित ट्रांसफार्मर पर क्षमता से अधिक लोड होने के कारण बिजली के तार बार-बार जल रहे हैं, जिससे घंटों आपूर्ति ठप रहती है।
  • ​नियमित भुगतान के बावजूद परेशानी: मांग पत्र में स्पष्ट किया गया कि बागबेड़ा के उपभोक्ता शत-प्रतिशत बिजली बिल का भुगतान करते हैं, फिर भी भीषण गर्मी में उन्हें बुनियादी बिजली सुविधा के लिए तरसना पड़ रहा है।
  • ​जनजीवन प्रभावित: बिजली की लुका-छिपी से बच्चों की पढ़ाई और पेयजल आपूर्ति पर भी बुरा असर पड़ रहा है।

​अभियंता का आश्वासन:

​शिकायत सुनने के बाद कार्यपालक अभियंता आनंद कौशिक ने स्वीकार किया कि पिछले तीन दिनों से कुछ तकनीकी कारणों से आपूर्ति बाधित हुई थी। उन्होंने उपभोक्ताओं को राहत देते हुए घोषणा की कि:WhatsApp Image 2026 03 07 at 17.22.01

  1. ​अगले एक सप्ताह के भीतर रोड नंबर 3 में ‘कमर तार’ (Armor Cable) लगाया जाएगा, जिससे तार जलने की समस्या का स्थायी समाधान हो सके।
  2. ​क्षेत्र में बिजली व्यवस्था को धीरे-धीरे दुरुस्त कर नियमित आपूर्ति बहाल की जाएगी।

​इस दौरान सुनील गुप्ता ने चेतावनी दी कि यदि एक सप्ताह के भीतर सुधार नहीं हुआ, तो स्थानीय निवासी उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होंगे।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!