ताजा खबर
बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारीबिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: टाटा स्टील UISL के पब्लिक हेल्थ सेंटर में ठेकाकर्मी ने दी जान, गोदाम में फंदे से लटका मिला शव

जमशेदपुर | तीसरी धारा डेस्क लौहनगरी जमशेदपुर के बिष्टुपुर थाना अंतर्गत नॉर्दन टाउन में बुधवार को उस वक्त सनसनी फैल गई, जब टाटा स्टील UISL के पब्लिक हेल्थ सेंटर में एक ठेका कर्मचारी का शव फंदे से लटका पाया गया। मृतक की पहचान 45 वर्षीय मेघा मुखी के रूप में हुई है, जो यहाँ फॉगिंग विभाग में कार्यरत था।IMG 20260422 WA0000

​सामान्य रूप से ड्यूटी पर आया था कर्मचारी

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, मेघा मुखी बुधवार सुबह करीब 11 बजे अपने कार्यस्थल पर पहुंचा था। सहकर्मियों के मुताबिक, वह बिल्कुल सामान्य दिख रहा था और रोज की तरह ड्यूटी पर आया था। लेकिन कुछ ही देर बाद जब कर्मचारी गोदाम की ओर गए, तो वहां का मंजर देखकर उनके होश उड़ गए। मेघा का शव गोदाम में फंदे के सहारे झूल रहा था।WhatsApp Image 2026 03 07 at 17.22.01

​पुलिस की जांच और पोस्टमार्टम

​घटना की सूचना तुरंत बिष्टुपुर थाना पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुँचकर शव को कब्जे में लिया और पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस का कहना है कि मामला पहली नजर में आत्महत्या का लग रहा है, लेकिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट और परिजनों के बयानों के बाद ही स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो पाएगी।

​वेतन में देरी का लगा आरोप

​इस घटना ने ठेका कर्मचारियों की समस्याओं को एक बार फिर चर्चा में ला दिया है। मौके पर पहुंचे मुखी समाज के झारखंड प्रदेश जिला अध्यक्ष सागर भुइयां ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा:

​”क्षेत्र में कार्यरत ठेका कर्मचारियों को समय पर वेतन नहीं मिल रहा है। आर्थिक तंगी और मानसिक तनाव इस तरह के आत्मघाती कदम के पीछे एक मुख्य कारण हो सकता है।”

 

​दहशत में सहकर्मी

​कार्यस्थल पर हुई इस घटना के बाद अन्य कर्मचारियों में भी डर और शोक का माहौल है। पुलिस अब इस बिंदु पर भी जांच कर रही है कि क्या मृतक किसी पारिवारिक विवाद में था या कार्यस्थल पर किसी तरह के दबाव का सामना कर रहा था।

​बने रहें ‘तीसरी धारा’ के साथ, हम पहुंचाते हैं आप तक हर खबर की जमीनी हकीकत।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!