ताजा खबर
जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंसजमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस

एक नई सोच, एक नई धारा

बोकारो में बड़ी पुलिस मुठभेड़: कुख्यात अपराधी प्रिंस गुप्ता मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार, पैर में लगी गोली

बोकारो: झारखंड के बोकारो जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है, जहाँ पुलिस और अपराधियों के बीच सीधी मुठभेड़ हुई है। बालिडीह थाना क्षेत्र में हुई इस क्रॉस फायरिंग में पुलिस ने कुख्यात अपराधी प्रिंस गुप्ता को दबोच लिया है। मुठभेड़ के दौरान प्रिंस गुप्ता के पैर में गोली लगी है, जिससे वह घायल हो गया है।IMG 20260402 WA0027

​गुप्त सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

​जानकारी के अनुसार, पुलिस को बालिडीह क्षेत्र में अपराधियों की मौजूदगी की गुप्त सूचना मिली थी। इसी आधार पर पुलिस की एक विशेष टीम ने इलाके की घेराबंदी शुरू की। खुद को घिरा देख अपराधियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी गोलियां चलाईं, जिसमें प्रिंस गुप्ता घायल होकर गिर पड़ा, जबकि उसके अन्य साथियों की तलाश जारी है।1002518072

​अस्पताल में कड़ी सुरक्षा के बीच इलाज

​घायल अपराधी प्रिंस गुप्ता को तत्काल इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहाँ डॉक्टरों की देखरेख में उसका उपचार चल रहा है। सुरक्षा के मद्देनजर अस्पताल परिसर और वार्ड को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है। प्रिंस गुप्ता पर हत्या, रंगदारी और लूट जैसे कई संगीन मामले दर्ज होने की बात कही जा रही है।IMG 20260402 WA0026

​क्षेत्र में पुलिस का सर्च ऑपरेशन जारी

​इस मुठभेड़ के बाद बोकारो पुलिस ने बालिडीह और आसपास के जंगलों व ठिकानों पर तलाशी अभियान तेज कर दिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि प्रिंस के पास से हथियार और अन्य संदिग्ध सामान बरामद किए गए हैं। इस गिरफ्तारी को बोकारो पुलिस के लिए एक बड़ी सफलता माना जा रहा है।

​तीसरी धारा न्यूज के लिए बोकारो से ब्यूरो रिपोर्ट।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!