ताजा खबर
जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंसजमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस

एक नई सोच, एक नई धारा

सीनी रेल अस्पताल में अव्यवस्था की भेंट चढ़ा रेलकर्मी: उचित इलाज न मिलने से हुई मौत, कर्मचारियों में भारी आक्रोश

चक्रधरपुर/सीनी: दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल अंतर्गत सीनी रेल अस्पताल में एक बार फिर चिकित्सा व्यवस्था की पोल खुल गई है। सीनी वर्कशॉप में कार्यरत 35 वर्षीय रेलकर्मी श्रीकांत सिंह की इलाज के दौरान मृत्यु हो गई। रेलकर्मियों का आरोप है कि उचित प्राथमिक उपचार और संसाधनों के अभाव के कारण श्रीकांत को अपनी जान गंवानी पड़ी। इस घटना के बाद से स्थानीय रेल कर्मचारियों में गहरा रोष व्याप्त है।IMG 20260401 WA0045

​प्रमुख विभाग और हजारों कर्मचारी, पर सुविधाएं शून्य

​विदित हो कि सीनी में इंजीनियरिंग वर्कशॉप, रेल पथ निर्माण, विद्युत विभाग, दूरसंचार एवं संकेत विभाग (S&T), और क्षेत्रीय प्रशिक्षण संस्थान (ZRTIs) जैसे कई महत्वपूर्ण विभाग संचालित हैं। यहाँ हजारों की संख्या में रेल कर्मचारी और उनके परिवार निवास करते हैं। बावजूद इसके, सीनी रेल अस्पताल की स्थिति बदतर बनी हुई है। कर्मचारियों का कहना है कि यहाँ न तो 24 घंटे चिकित्सा सुविधा उपलब्ध है और न ही आपातकाल के लिए एम्बुलेंस की कोई व्यवस्था है।IMG 20260401 WA0043

​अस्पताल के समय में बदलाव बना जी का जंजाल

​रेलकर्मियों ने अस्पताल के बदले हुए समय पर भी कड़ा ऐतराज जताया है। पूर्व में अस्पताल सुबह 10 से 1 बजे और शाम 5 से 7 बजे तक खुलता था, जिससे ड्यूटी के बाद कर्मचारी अपना इलाज करा पाते थे। लेकिन वर्तमान में समय बदलकर सुबह 8:30 से दोपहर 3:00 बजे तक कर दिया गया है। चूंकि अधिकांश कर्मचारी शाम 5 बजे ड्यूटी से छूटते हैं, उस समय अस्पताल बंद मिलता है, जिससे वे और उनके परिजन इलाज से वंचित रह जाते हैं।1002518072

​यूनियन ने की उच्चाधिकारियों से वार्ता

​घटना की सूचना मिलते ही दक्षिण पूर्व रेलवे मेन्स यूनियन के पदाधिकारी सक्रिय हो गए। शाखा सचिव विश्वजीत बड़ाईक और अध्यक्ष संको सरदार के नेतृत्व में रेलकर्मियों ने प्रशासन के विरुद्ध मोर्चा खोला। इस दौरान प्रभारी डॉक्टर बी. टोपनो, चक्रधरपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल चिकित्सा अधिकारी जी. सोरेन और टाटानगर के एसीएमएस श्री कुतलू मुर्मू से गहन वार्ता की गई।

​यूनियन की मुख्य मांगें:

  • ​श्रीकांत सिंह की मृत्यु के मामले की उच्च स्तरीय जांच हो।
  • ​अस्पताल में 24 घंटे चिकित्सा व्यवस्था बहाल की जाए।
  • ​सभी आवश्यक औषधियों की उपलब्धता सुनिश्चित हो।
  • ​सीनी पंपु तालाब की सफाई व्यवस्था दुरुस्त की जाए।

​पोस्टमार्टम की प्रक्रिया जारी

​मौके पर देवाशीष दास, व्यास कुमार रजक, मोहम्मद शाहिद समेत भारी संख्या में रेल कर्मचारी उपस्थित थे। ताजा समाचार लिखे जाने तक मृतक रेलकर्मी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरायकेला भेजने की कागजी कार्रवाई की जा रही थी।

​तीसरी धारा न्यूज के लिए सीनी से रिपोर्ट।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!