ताजा खबर
जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधिजमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में•जमशेदपुर में दुर्गापूजा पर यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव: 15 से 21 अक्टूबर तक लागू रहेगा नया रूट चार्ट और पार्किंग नियम•फेस्टिव सीजन में व्यापारियों को बड़ी राहत: 2000 रुपये से अधिक के यूपीआई लेनदेन पर एमडीआर चार्ज दिवाली तक टालने का फैसला•शिक्षा जगत की अनमोल धरोहर: डीबीएमएस परिवार ने श्रीमती के. उमा को दी भावुक विदाई, मुंबई के लिए करेंगी प्रस्थान•सरायकेला में कोल्हान आयुक्त ने की राजस्व विकास और मतदाता पुनरीक्षण कार्य की समीक्षा, पेंडिंग योजनाओं को जल्द पूरा करने के निर्देश•शारदीय नवरात्रि 2026: तीसरे दिन होती है मां चंद्रघंटा की पूजा, जानिए स्वरूप, महत्व और संपूर्ण पूजा विधि

एक नई सोच, एक नई धारा

भक्तिमय हुआ हल्दीपोखर: 351 कलशों के साथ भव्य शोभायात्रा, श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ

1002300175

​पोटका (हल्दीपोखर): पोटका प्रखंड के हल्दीपोखर क्षेत्र में मंगलवार से सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का विधिवत एवं भव्य शुभारंभ हुआ। भक्ति और श्रद्धा के इस महाकुंभ की शुरुआत एक विशाल कलश यात्रा के साथ हुई, जिससे पूरा क्षेत्र ‘राधे-राधे’ के जयघोष से गुंजायमान हो उठा।

1002300175

​351 महिलाओं ने उठाये कलश

​यज्ञ के प्रथम दिन हल्दीपोखर के कमल तालाब से 351 महिलाओं और युवतियों ने विधि-विधान से पूजा-अर्चना की। इसके बाद गाजे-बाजे के साथ कलश में जल भरकर वे कथा स्थल की ओर प्रस्थान किया। यह भव्य यात्रा क्षेत्र के प्रमुख मंदिरों— शिव मंदिर, दुर्गा मंदिर, रंकणी मंदिर और राधा गोविंद मंदिर की परिक्रमा करते हुए कथा स्थल तक पहुंची।

​रथ पर सवार होकर पहुंचे कथावाचक

​कलश यात्रा के दौरान मुख्य आकर्षण वृंदावन से पधारे कथावाचक पंडित उमाशंकर शुक्ल जी महाराज रहे, जो रथ पर सवार होकर भक्तों का अभिवादन कर रहे थे। कथा के प्रथम दिन महाराज जी ने श्रीमद्भागवत की महिमा का वर्णन करते हुए कहा:

​“श्रीकृष्ण ही भागवत हैं और भागवत ही श्रीकृष्ण हैं। यह कथा मोक्षदायिनी है और जो भी श्रद्धापूर्वक इसे श्रवण करता है, वह पुण्य का भागी बनता है।”

​प्रवचन के दौरान उन्होंने धुंधकारी मोक्ष की कथा सुनाकर भक्तों को भावविभोर कर दिया। उन्होंने कहा कि हल्दीपोखर आज साक्षात वृंदावन के रूप में परिवर्तित हो गया है।

1002300174

​आयोजन में प्रमुख लोगों का योगदान

​इस सात दिवसीय अनुष्ठान को सफल बनाने में पार्षद सूरज मंडल, मुखिया देवी कुमारी भूमिज, आयोजन समिति के अध्यक्ष नरेंद्र नाथ मंडल, सचिव चिंटू अग्रवाल सहित निलय मंडल, दिलीप राम, विक्की गुप्ता, निलेश खंडेलवाल और रासबिहारी राणा जैसे कई गणमान्य लोग सक्रिय रूप से जुटे हुए हैं।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!