ताजा खबर
जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंसजमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस

एक नई सोच, एक नई धारा

टेल्को लोयोला स्कूल के एकाउंटेंट पर धोखाधड़ी का आरोप

Loyola School Telco

जमशेदपुर : जमशेदपुर के टेल्को स्थित लोयोला स्कूल के लेखापाल (एकाउंटेंट) फादर जेराल्ड रवि डिसूजा के खिलाफ बिरसानगर थाने में 76.90 लाख रुपये की धोखाधड़ी का मामला दर्ज हुआ है। एसएस इंटरप्राईजेज के मालिक के वेणु गोपाल ने यह मामला दर्ज कराया है. मामला दर्ज होने के बाद बिरसानगर पुलिस इसकी जांच कर रही है. घटना के संबंध में के वेणुगोपाल के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि वेणु गोपाल वर्ष 2014 से लोयोला स्कूल में निर्माण कार्य से जुड़े रहे हैं। पहले कभी कोई समस्या नहीं हुई थी. लेकिन पिछले कुछ समय से उनके साथ गलत हो रहा है. प्राथमिकी के मुताबिक, हुरलुंग लोयोला में पिछले साल जुलाई में कुछ निर्माण कार्य करने के बाद वेणुगोपाल ने 53 लाख 30 हजार का बिल दिया जिसका भुगतान नहीं किया गया।

लेखापाल की तरफ से कहा गया कि काली ईंट की जगह लाल ईंट लगानी होगी. प्राथमिकी में लिखा है कि वेणुगोपाल ने काली ईंट हटाकर लाल ईंट लगाई जिससे 18 लाख का उन्हें नुकसान हो गया. बावजूद इसके भुगतान की बारी आने पर उन्हें 14 लाख 39 हजार ही दिए गए. बकाया 38 लाख का भुगतान नहीं किया गया। इतना ही नहीं लोयोला स्कूल के कैंपस में वेणुगोपाल ने अपना एक गोदाम बनाया था जिसमें 20 लाख का सामान रखा था। वेणुगोपाल का आरोप है कि उस गोदाम को भी हड़प कर काम के लिए दूसरे ठेकेदार को रख लिया गया है.। इस प्रकरण से 2022-23 के बीच वेणुगोपाल को कुल 76.90 लाख रूपये का नुकसान हुआ है। वेणुगोपाल ने बिरसानगर पुलिस से लोयोला स्कूल के लेखापाल के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!