ताजा खबर
बिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारीबिष्टुपुर हिंसा पर गरमाई राजनीति: कांग्रेस ने भाजपा जिलाध्यक्ष और पूर्वी विधायक पर बोला हमला•झारखंड में धान खरीद की शुरू हुई तैयारियां: 15 दिसंबर से होगी शुरुआत, इस बार 50 लाख क्विंटल धान खरीद का लक्ष्य•जमशेदपुर के बिष्टुपुर में भाजपा और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच भीषण झड़प, पथराव में पूर्व जिला अध्यक्ष दिनेश कुमार समेत 10 से अधिक घायल•पूर्वी सिंहभूम में दुर्गा पूजा पंडालों के 100 मीटर के दायरे को किया गया तंबाकू मुक्त घोषित, नियम तोड़ने पर लगेगा 1,000 रुपये तक जुर्माना•जमशेदपुर में प्रशासनिक फेरबदल: एसएसपी डॉ. एहतेशाम वाकारिब ने तीन थानों को दिए नए प्रभारी, सीतारामडेरा, बिरसानगर और श्यामसुंदरपुर में तैनाती•शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी

एक नई सोच, एक नई धारा

डिमना चौक : चलती मारुति डिजायर में लगी आग, कार जलकर खाक, सवार सुरक्षित

1002249143

उलीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना चौक के पास बुधवार की शाम उस समय अफरातफरी मच गई, जब एक चलती कार में अचानक आग लग गई. देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुछ ही मिनटों में कार पूरी तरह जलकर खाक हो गई. गनीमत यह रही कि समय रहते कार में सवार सभी लोग बाहर निकलने में सफल रहे, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया. इस घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है.

1002249143

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग लगने के बाद कार से धुआं उठने लगा, जिसे देख आसपास के लोग भी सहम गए. कार चालक ने सूझबूझ दिखाते हुए वाहन को सड़क किनारे रोका और सभी सवार तुरंत बाहर निकल आए. आग की लपटें इतनी तेज थीं कि कुछ ही देर में पूरी कार जल गई.

बताया जा रहा है कि जिस वाहन में आग लगी, वह मारुति डिजायर कार थी. घटना की सूचना मिलते ही उलीडीह थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया. पुलिस ने तत्काल दमकल विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई सूचना मिलते ही दमकल की एक गाड़ी मौके पर पहुंची और 20 मिनट की मेहनत के बाद आग पर काबू पा लिया गया.

इस घटना के कारण डिमना चौक पर यातायात व्यवस्था बुरी तरह प्रभावित हो गई. सड़क के एक ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा. पुलिस ने किसी तरह ट्रैफिक को नियंत्रित करने की कोशिश की.

फिलहाल आग लगने के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है. प्रारंभिक अनुमान लगाया जा रहा है कि कार में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगी होगी. पुलिस मामले की जांच कर रही है और कार के पूरी तरह ठंडा होने के बाद तकनीकी जांच कराई जाएगी.

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!