(रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज)
आदित्यपुर: ईचागढ़ विधानसभा क्षेत्र का तीन बार प्रतिनिधित्व कर चुके कद्दावर नेता और पूर्व विधायक अरविंद कुमार सिंह उर्फ मलखान सिंह का जन्मदिन रविवार को आदित्यपुर स्थित ओल्ड हाउसिंग कॉलोनी (एम-9 आवास) पर बेहद सादगीपूर्ण और उत्साहजनक माहौल में मनाया गया। इस खास मौके पर उन्हें बधाई देने के लिए विभिन्न राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों, सामाजिक संगठनों, बुद्धिजीवियों और सैकड़ों समर्थकों का तांता लगा रहा।
विधायक मंगल कालिंदी समेत कई नेता पहुंचे आवास
जन्मदिन समारोह में जुगसलाई विधानसभा क्षेत्र के विधायक मंगल कालिंदी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता अजय सिंह और भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह मुख्य रूप से शामिल हुए। इसके अलावा विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संस्थाओं और महिला संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी मलखान सिंह के आवास पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ, पौधा और अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। सभी ने मिलकर केक काटा और एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशियां बांटीं। समर्थकों ने इस दौरान पटाखे छोड़कर भी अपने नेता के प्रति खुशी का इजहार किया।
वक्ताओं ने सराहा जनसेवा के प्रति समर्पण
कार्यक्रम के दौरान उपस्थित वक्ताओं ने मलखान सिंह के राजनीतिक और सामाजिक सफर की सराहना करते हुए कहा कि वे लंबे समय से जनसेवा और क्षेत्र के विकास के लिए समर्पित भाव से कार्य कर रहे हैं। उनके नेतृत्व और जनसरोकारों के प्रति उनकी प्रतिबद्धता आज भी लोगों के लिए प्रेरणास्रोत है।
वहाँ मौजूद सभी शुभचिंतकों और समर्थकों ने ईश्वर से उनके उत्तम स्वास्थ्य, सुख-समृद्धि और दीर्घायु होने की कामना की, ताकि वे आगे भी समाज और क्षेत्र के विकास में अपना महत्वपूर्ण योगदान देते रहें। इस अवसर पर भारी संख्या में स्थानीय गणमान्य लोग, सामाजिक कार्यकर्ता और जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
(तीसरी धारा न्यूज)





























