एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240702 WA0007 scaled
भाजपा नेता अभय सिंह के नेतृत्व में साकची गोलचक्कर में राहुल गाँधी का किया गया पुतला दहन
IMG 20240702 WA0019

जमशेदपुर : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता अभय सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस के एवं विपक्ष के नेता राहुल गांधी के द्वारा लोकसभा के सदन के अंदर में हिंदुओं को हिंसक प्रवृत्ति बताने का पूर्ण जोर विरोध किया गया।
आज इसी संदर्भ में हिंदूवादी नेताओं के द्वारा साकची गोल चक्कर जमशेदपुर में संध्या 6:00 बजे लोकतांत्रिक आंदोलन के तहत कांग्रेस के नेता राहुल गांधी का पुतला जलाया गया। इस दौरान कांग्रेस हाय हाय का नारा लगा, कांग्रेस मुर्दाबाद, हत्यारी कांग्रेस हाय हाय, एवं कांग्रेस के नेता शर्म करो शर्म करो यह नारा सभी कार्यकर्ताओं ने लगाया।

IMG 20240309 WA00281

सभा को संबोधित करते हुए अभय सिंह ने कहा कांग्रेस अपने जन्म काल से विदेशी कुचक्र में फंसा रहा है। इनके प्रथम अध्यक्ष विदेशी थे, इसलिए यह भारतीय संस्कृति में कभी घुल मिलकर के काम नहीं किए। जब भी हिंदुत्व की बात आई कांग्रेस सदन के अंदर भी और बाहर भी उनके नेता समय-समय पर हमेशा हिंदुओं को गाली देते रहे।
हिंदुओं के हिंसक बताने वाले राहुल गांधी यह बताएं आखिर भारतीय जनता पार्टी जब बहुसंख्यक समाज की चिंतन करती है तब आपको पेट में दर्द क्यों होता है। ?

IMG 20240309 WA00271

कश्मीर में लाखों कश्मीरी पंडित को बाहर किया गया लेकिन आज तक एक भी अदना सा कार्यकर्ता उसकी निंदा नहीं किया और ना ही कांग्रेस के लोगों ने कभी धरना प्रदर्शन किया। कश्मीर पर 370 धारा जबरन भारत की एकता खंडिता को प्रभावित करने के लिए लगाया गया और जब 370 धारा भाजपा की सरकार ने हटाया तो सबसे तकलीफ कांग्रेस के लोगों को लगा।

IMG 20240309 WA00261

ये कांग्रेसी केवल मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते हैं। अभी हाल में ही उनके सहयोगी दल द्रमुक के नेता डी राजा एवं एमके स्टालिन के द्वारा हिंदुओं के विरुद्ध आपत्तिजनक बातें की गई, जिसमें हिंदू समाज को गहरा आघात लगा लेकिन कभी भी कांग्रेस के नेता राहुल गांधी ने इन लोगों को नसीहत नहीं दी बल्कि पीठ थपथपाया ।
जब भी बांग्लादेशी घुसपैठ की बात होती है बांग्लादेशी शरणार्थी का विरोध भारतीय जनता पार्टी करती है, ये कांग्रेसी लोग बांग्लादेशी शरणार्थी के पक्ष में जाकर के खड़े हो जाते हैं और कभी भी इन लोगों ने बांग्लादेशी शरणार्थी का विरोध नहीं किया ।

यही नहीं काफी ऐसी बात है कि हिंदू समाज को समय-समय पर अपमानित किया जाता रहा लेकिन कांग्रेस के नेता केवल 15% समुदाय को खुश करने के लिए और वोट बैंक की राजनीति करने के लिए 85% समाज को गाली देकर के राजनीति करते हैं। हम सभी हिंदूवादी संगठन इसका विरोध करते हैं। हिंदुओं के साथ हमेशा अत्याचार होता रहा।

70 वर्षों में कांग्रेस के लोगों ने कभी भी हिंदू धर्म के समर्थन की बात नहीं किया बल्कि मुस्लिम तुष्टिकरण की राजनीति करते रहे। कभी भी उनके हिंदुओ के पक्ष में खड़े नहीं हुए और आज भी यह कुचक्र जारी है।
राहुल गांधी संविधान की बात करते हैं संविधान में लिखा है धर्म परिवर्तन करना गैर कानूनी है लेकिन क्या कभी भी कांग्रेस के संविधान में या कांग्रेस के राजनीतिक एजेंडा में धर्म परिवर्तन को रोकने का कोई भी एक बीड़ा उठाने का कार्य या घोषणा हुई है ?

IMG 20240702 WA0011

कहीं भी धर्म परिवर्तन होता है ये लोग उनके पक्ष में खड़े हो जाते हैं, इसलिए ऐसे नेता का विरोध सारा हिंदू समाज करता है। कांग्रेस की नीति ही हमेशा हिंदुओं के विरोध की राजनीति रही है। राम जन्मभूमि के मसले पर भी यह लोग प्रभु राम का विरोध किया क्योंकि हिंदू समाज प्रभु राम को अपने आदर्श मानता था इसलिए यह लोग हमेशा हिंदुओं का विरोध किए हैं। कांग्रेस के नेता अभी भी चेत जाएं अन्यथा एक समय ऐसा होगा कि कांग्रेस का नाम लेने वाला कोई नहीं होगा।

आज के इस पुतला दहन कार्यक्रम में प्रमुख रूप से पप्पू सिंह, ललन चौहान, राहुल सिंह, विद्या शंकर गुप्ता ,वीरेंद्र सिंह, किशोर ओझा, रवि सिंह अंकित शुक्ला, अजीत चंद्रवंशी, कन्हैया पुष्टि ,रविंद्र सिंह रिंकू, लव सिंह, आलोक बाजपेई, राम प्रकाश सिंह अशोक, ओम प्रकाश शर्मा ताराचंद्र कामत, भूषण दीक्षित, अशोक सिंह ,चंद्रशेखर सिंह, अरुण तिवारी, गंगा प्रसाद साहू सूर्यकांत झा शेखर राव ऐश्वर्या सिंह , बबलू नायक, किशोर ओझा, अमरेंद्र पासवान संदीप शर्मा, रॉकी सिंह, विकास जायसवाल, हेमंत साहू, देव भंडारी, लोकनाथ त्रिपाठी, ललन चौहान, अमरिंदर मालिक, अशोक दुबे, जुगनू वर्मा, सरदार रिंकू सिंह, मनोज गुप्ता, विक्की सिंह, कन्हैया पुष्टि, अमर सिंह, गिरधारी सिंह, अंकित मोदी, अरुण सिंह, राजीव मिश्रा, सुदीप्तो नदी सुबोध ठाकुर, नरेश अग्रवाल, अमित सिंह, अनूप सिंह, सहित सैकड़ो कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी के साथ में पुतला जलाकर विपक्ष के नेता श्री राहुल गांधी के प्रति आक्रोश जताया।

IMG 20240702 WA0005
राहुल देखें, कांग्रेस के हिंदुओं ने सिखों के साथ क्या किया था, कांग्रेस की 1937 की गलती देश को झेलना पड़ा
IMG 20240702 WA0005

जमशेदपुर : बारीडीह गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान एवम अधिवक्ता सरदार कुलविंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं लोकसभा में नेता विपक्ष राहुल गांधी के हिंसक हिंदू पर दिए गए बयान की आलोचना की है। कुलविंदर सिंह के अनुसार भारतीय जनता पार्टी के समर्थक हिंदुओं पर उनका दिया गया बयान वास्तव में उन्हें आईना दिखा रहा है।
अतीत में कांग्रेस पार्टी ने जो कुछ किया है उसका अध्ययन कर लें और अपनी पुरानी पीढ़ी के नेताओं के साथ बैठकर इतिहास का मूल्यांकन करें।

IMG 20240309 WA00281

यह कांग्रेस की हिंसक हिंदूवादी नीति थी। जिसके कारण 1937 में इस देश में फिरकापरस्त सांप्रदायिकता का जन्म हुआ। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस नेताओं ने वायदे के मुताबिक मुस्लिम लीग के साथ सत्ता की साझेदारी नहीं की और मोहम्मद अली जिन्ना के इस आरोप को बल मिल गया कि यह अर्थात कांग्रेस केंद्र एवं प्रांतीय विदाई मंडल में बहुमत में आए तो मुसलमान को दोयम दर्जे का नागरिक बना देंगे।
फिर यह देखें कि अपनी नेतागिरी चमकाने के लिए सरकार बनाने के लिए 1947 के विभाजन में कांग्रेस के हिंदुओं ने क्या किया था।

IMG 20240309 WA00271

विभाजन का दंश इस देश में पंजाब के हिंदू सिख एवं बंगाल के हिंदू भाइयों को झेलना पड़ा। लाखों मुस्लिम हिंदू सिखों की हत्या हुई इसका जिम्मेदार कौन ?
सिखों के साथ कांग्रेस में 1947 में किए गए वायदे को पूरा नहीं किया बल्कि देश में सिखों के खिलाफ नफरत का माहौल बनाती रही। यह कांग्रेस के नफरत की हिंदू नेताओं की देन है कि पूर्वी पंजाब का बटवारा हमें हिमाचल प्रदेश, हरियाणा और पंजाब के रूप में देखना पड़ रहा है। चंडीगढ़ अबोहर फाजिल्का को लेकर क्या स्थिति है किसी भारतीय नागरिक से छिपी नहीं है।

IMG 20240309 WA00261

आनंदपुर प्रस्ताव कहीं से भी देश विरोधी नहीं था बल्कि संघीय भावना और संविधान के दायरे के अनुरूप था।
यह कांग्रेस के हिंदू नफरत की सोच का नतीजा है कि ऑपरेशन ब्लू स्टार हुआ। श्रीमती इंदिरा गांधी की शहादत हुई और हजारों सिखों का पूरे देश में कत्लेआम किया गया।

अधिवक्ता कुलविंदर सिंह ने कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे एवं उनके थिंक टैंक को सलाह दी है कि वह नेता विपक्ष एवं सांसद राहुल गांधी के लिए विशेष कक्षा का संचालित करें। जहां वे भारत की विविधता परंपरा संस्कृति को अच्छी तरह से समझ सकें। कम से कम राहुल गांधी अपने परनाना और देश के पहले प्रधानमन्त्री जवाहरलाल नेहरू द्वारा लिखी पुस्तक “भारत की एक खोज” के साथ इस देश के उपनिषद, वेदों और भक्ति आंदोलन के संतों की जीवनी का अच्छी तरह से अध्ययन कर लें। ऐसा करने पर नफरत का सामान उनकी प्रेम की दुकान में नहीं रहेगा।

IMG 20240701 WA0032
साकची गुरुद्वारा कमेटी ने AISMJWA का शहरी अध्यक्ष बनाये जाने पर पत्रकार चरणजीत सिंह को किया सम्मानित
IMG 20240701 WA0029

जमशेदपुर : साकची गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी ने रविवार को आल इंडिया स्मॉल मीडियम जर्नलिस्ट एसोसिएशन का शहरी अध्यक्ष बनाये जाने पर फतेह लाइव के चीफ एडिटर सह प्रोपराइटर चरणजीत सिंह को सम्मानित किया. साकची गुरुद्वारा कमेटी के कार्यालय में चरणजीत सिंह को गुरु घर की बख्शीश शॉल आर्शीवाद स्वरूप प्रदान किया गया. इस दौरान बोले सोनिहाल के उदघोष से कार्यालय गूंज उठा.

IMG 20240309 WA00281

सिख समाज के लिए मिसाल कायम की : निशान सिंह

IMG 20240309 WA00271

मौके पर गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान सरदार निशान सिंह ने कहा कि चरणजीत सिंह अपनी कड़ी मेहनत से आज मुकाम तक पहुंचे कि उन्होंने फतेह लाइन को केवल जमशेदपुर ही नहीं झारखंड बिहार के साथ दिल्ली, पंजाब जैसे शहरों में भी पहुंच बनाई है. उनकी इसी लगन के पलस्वरूप पत्रकारों के हितैषी संगठन AISMJWA ने उन्हें शहरी अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी है. यह सिख समाज के लिए भी गर्व की बात है. इस दौरान चरणजीत सिंह ने भी गुरुद्वारा कमेटी के ओहदेदारों को भरोसा दिया कि वे पत्रकारिता के माध्यम से समाज हित में कार्य करते रहेंगे.

IMG 20240309 WA00261

इस सम्मान समारोह में मुख्य रूप से महासचिव परमजीत सिंह काले, जसबीर सिंह गांधी, बलबीर सिंह, सुरजीत सिंह छित्ते, अजायब सिंह, हरविंदर सिंह, दलजीत सिंह, त्रिलोचन सिंह तोची, अमन सिंह, बलजीत सिंह सनसोआ, ज्ञानी मनप्रीत सिंह आदि शामिल थे.

IMG 20240630 WA0019
जेम्को मैदान की राय जानने के लिए रविवार को पहुंचे पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार, सोमवार को बस्ती वासियों के साथ अपने अवास पर करेंगे चर्चा
IMG 20240630 WA0019

जमशेदपुर : आज रविवार को टेल्को क्षेत्र के जेम्को बस्ती वासियों की राय जानने के लिए पहुंचे पूर्व सांसद डॉक्टर अजय कुमार बस्ती वासियों ने जेम्को मैदान के विषय जानकारी दी। और बताया की इतनी बड़ी क्षेत्र की आबादी में सिर्फ एक ही मैदान है अगर यहा मैदान कंपनी अपने अंदर ले‌ लेगी तो हम सब बस्ती वासी जो सुबह शाम टहलते हैं जो बूढ़े-बुजुर्ग तथा छोटे-छोटे बच्चे खेलते हैं वह कहां जाएंगे। वही मौके पर पहुंचे बस्ती वासियों ने यह जानकारी दी की हम सभी बस्ती वासियों ने इस मुद्दे को सांसद महोदय, विधायक महोदय, डीसी साहब, मुख्यमंत्री साहब, जिला प्रशासन के पास समय-समय पर अपनी आवाज को उठाते रहते हैं।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

वही स्थानीय निवासी अनील कुमार ने बताया की जो भी शुभचिंतक हमारे बीच आते हैं उसे मैदान की समस्या के विषय में जानकारी देकर कोई समाधान का रास्ता हम बस्ती वासी ढूंढते रहते हैं।
वही डॉक्टर अजय कुमार ने कल सोमवार को सुबह 10:30 बजे अपने आवास में चर्चा के लिए बस्ती वासियों को बुलाया है। बस्ती वासियों का कहना है की हम सबको आगे आना है और मैदान बचाना यही हमारा संकल्प है।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240630 WA0017
छोटे, बड़े व्यापारिक संगठन, उद्योग, कंपनियां नए न्यूनतम मजदूरी कानून का पालन करें- डॉ अजय कुमार
IMG 20240630 WA0017

जमशेदपुर : कांग्रेस कार्यसमिति के सदस्य और जमशेदपुर के पूर्व सांसद एवं आईपीएस डॉ अजय कुमार ने आज बिष्टुपुर में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस किया, जहां उन्होंने न्यूनतम मजदूरी का विषय उठाया, जिसे झारखंड सरकार ने इस साल मार्च में लागू किया है।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

डॉ. अजय ने कहा कि झारखंड सरकार द्वारा बढ़ती हुई महंगाई को देखते हुई श्रमिको की न्यूनतम मजदूरी में बढोतरी संबंधी अधिसूचना 11 मार्च 2024 (न्यूनतम मजदूरी बढ़ोतरी अधिनियम 2024) को जारी करने के साथ ही प्रदेश में इसको लागू कर दिया गया था।

IMG 20240309 WA00261

डॉ. अजय ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने माननीय मुख्यमंत्री चंपई जी से बात की है कि इस पर नजर रखी जानी चाहिए कि छोटे और बड़े व्यापारिक संगठन, उद्योग, कंपनियाँ इस नए न्यूनतम वेतन कानून का पालन करें और जो नए न्यूनतम वेतन कानूनों का पालन नहीं कर रहे हैं, उनसे निर्देश दिया जाना चाहिए कि वे तुरंत हमारे मजदूरों को नए न्यूनतम मजदूरी अधिसूचना के अनुसार न्यूनतम मजदूरी देना शुरू करें।
उन्होंने कहा कि अगर हमारे मजदूरों को न्यूनतम मजदूरी नहीं मिल रही है तो ऐसे में मजदूर अपने एरिया के लेबर कमिश्नर ऑफिस में लिखित शिकायत कर सकते हैं।

Screenshot 2024 0630 201645
धर्मेंद्र कुमार बने डॉ अजय कुमार के प्रेस सलाहकार
IMG 20240630 WA0018

जमशेदपुर : पूर्व सांसद सह कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय प्रवक्ता एवम् पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अजय कुमार ने पत्रकार धर्मेंद्र कुमार को अपना प्रेस सलाहकार सह मीडिया प्रभारी बनाया है। उल्लेखनीय है कि धर्मेंद्र कुमार को 30 वर्षों का पत्रकारिता का अनुभव है। उन्होंने विभिन्न पत्र पत्रिकाओं एवम् न्यूज चैनल में विभिन्न पदों पर कार्य किया, वहीं वर्ष 2018 से 2020 तक जमशेदपुर उपायुक्त के प्रेस सलाहकार भी रह चुके है।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240630 WA0015
“एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत शिव शंकर सिंह ने की पौधरोपण
IMG 20240630 WA0015

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा चलाए गए “एक पेड़ मां के नाम” अभियान के तहत रविवार को बाराद्वारी के देवनगर में कोशिश संस्था के संरक्षक सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में पौधरोपण किया गया। वहीं पौधे के बड़े होने तक संरक्षण की व्यवस्था की गई। पौधरोपण हूल क्रांति के महानायकों सिदो-कान्हो, चांद-भैरव व फुल-झानो और बलिदानियों को समर्पित किया गया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा कि “पर्यावरण के संरक्षण और संवर्धन हेतु प्रत्येक व्यक्ति को अपने क्षेत्र में अधिक से अधिक पेड़ लगानी चाहिए। धरती पर पेड़ पौधे होंगे तो हर साल बढ़ते तापमान, पर्यावरण प्रदूषण, ओजोन परत जैसे गंभीर मुद्दे का आसानी से हल हो सकेगा।”
मौके पर क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, ग्रीन कैप्स व कोशिश संस्था के सदस्यगण और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240630 WA0014
भाजपा नेता शिव शंकर सिंह के नेतृत्व में हूल दिवस पर सिदो-कान्हू को दी श्रद्धांजलि
IMG 20240630 WA0014

जमशेदपुर : अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ विद्रोह का प्रतीक हुल दिवस के अवसर पर बिरसानगर जोन नंबर-1 के गुड़िया मैदान पर स्थापित सिद्धो–कान्हो के आदमकद प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी और उन्होंने सिद्धो–कान्हो, चांद– भैरव व फूलो–झानो सहित समस्त वीरों को याद किया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

शिव शंकर सिंह ने कहा “हूल दिवस आजादी की लड़ाई में अंग्रेजों के खिलाफ जम के लड़ने वाले आदिवासियों की संघर्ष गाथा और उनके बलिदान को याद करने का खास दिन है।”
इस अवसर पर त्रिदेव सिंह, जित्तू सिंह, जॉनी मसीह, कोशिश संस्था के सदस्य और स्थानीय गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240630 WA0013
केबुल मुखी समाज की हुई बैठक, 10वीं और 12वीं के उतीर्ण विद्यार्थियों को किया जाएगा सम्मानित, सम्पर्क करने के लिए नम्बर हुआ जारी
IMG 20240630 WA0013

जमशेदपुर : आज रविवार को केबुल मुखी समाज गोलमुरी की एक बैठक सचिव गुरुचरण मुखी के अध्यक्षता में CWA क्लब में संपन्न हुई l इस बैठक में वर्तमान समय में समाज में होने वाली समस्याओं एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा हुई। साथ ही साथ शिक्षा पर भी चर्चा करते हुए इस वर्ष JAC, CBSE, ICSE बोर्ड की 10 वीं और 12 वीं की परीक्षाओं में उत्तीर्ण होने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित करने के लिए आगामी 28 जुलाई को “प्रतिभा सम्मान समारोह -2024” का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

इस समारोह में अन्य क्षेत्रों में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को भी सम्मानित किया जाएगा। इस विषय पर अधिक जानकारी हेतु 9279248503 एवं 8521754768 नम्बर पर संपर्क कर सकते हैं। इस बैठक के माध्यम से समाज के लोगों से भी अपील किया गया कि इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु अपना पूर्ण योगदान दें। बैठक का संचालन सुमंत मुखी ने किया एवं धन्यवाद ज्ञापन संजय मुखी ने दिया।

IMG 20240309 WA00261

इस बैठक में निम्नलिखित लोग उपस्थित थे – गोपाल मुखी, हेमसागर कुमार, चीकू मुखी, रिकू मुखी, मंगल मुखी, विकाश मुखी, देवेश मुखी, सुमित मुखी, नीलकंठ मुखी, आकाश मुखी, शिवू मुखी, टिंकू मुखी, आर्यन मुखी, निखिल महानन्द, रुपेश मुखी, कार्तिक मुखी आदि सभी सदस्य उपस्थित थे।

IMG 20240630 WA0005
हुल क्रांति दिवस पर भुइयांडीह स्थित सिद्धू – कानू की प्रतिमा पर भाजपा नेता अभय सिंह ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी
IMG 20240630 WA0008

जमशेदपुर : 30 जून 1855 भोगनाडीह जिला साहेबगंज में हुए हुल क्रांति दिवस की याद में आज भुइयांडीह स्थित देश के महान क्रांतिकारी, अंग्रेजी सरकार के चूल हिला देनेवाले आंदोलन के जनक सिद्धू – कानू के आदमकद प्रतिमा में भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह के नेतृत्व में भारी संख्या में एकत्रित होकर सभी कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इस ऐतिहासिक दिन में अभय सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि आज का दिन भारत के लिए बहुत ही ऐतिहासिक दिन है। आज के ही दिन वर्षों पहले 30 जून 1855 को अंग्रेजों के विरोध में जमींदारी, सामंतवादी एवं आदिवासियों के ऊपर अत्याचार असहनीय पीड़ा करने वाले लोगों के खिलाफ में भोगनाडीह के इलाके में आदिवासियों ने अंग्रेजों का विरोध हुआ था।

IMG 20240309 WA00281

साथ ही इस आंदोलन का मुख्य विषय यह था कि अंग्रेज संथाल परगना इलाके में आदिवासियों के अस्मिता संस्कृति को खतरे में डाला था, इससे आजिज़ होकर आदिवासियों ने कड़ा प्रतिकार एवं प्रतिशोध के शंखनाद किए थे और बिहार, बंगाल, उड़ीसा से 10000 से भी अधिक आदिवासी जिसमें अधिकतर संथाली थे अपने परंपरागत हथियार तांगा, फरसा बरछी, तीर ,धनुष, तलवार लेकर वे अंग्रेजों के विरोध में उलगुलान किया और उसके बाद ठीक 2 वर्ष के बाद 1857 की क्रांति भी इसका एक स्रोत बना।

IMG 20240309 WA00271

सिद्धू कानू आदिवासी संस्कृति के लिए लड़े साथ ही अंग्रेजों के विरुद्ध में जिस प्रकार सभी लोगों ने हथियार उठाया था वह एकीकृत बंगाल में इसका व्यापक असर पड़ा था। पूरे देश के जनमानस में अंग्रेजों के होश हवास उड़ गए थे। उस समय तक आदिबासी समाज को एक कमजोर समाज समझा जाता था पर यह आंदोलन ने अंग्रेजों के छक्के उड़ा दिए थे।

IMG 20240309 WA00261

क्या कमजोर व्यक्ति लोग भी एकत्रित होकर अंग्रेजों का विरोध कर सकते हैं ? यह केवल विरोध नहीं था बल्कि देश की आजादी का एक संकल्प भी था कि जिसे सिद्धू ,कानू, चंद, भैरव ने पूरा किया उसके बाद आदिवासी माता के कोख से कई ऐसे शूरवीर जन्म लिए। तिलका मांझी, बिरसा मुंडा जैसे लोग जो बाद में सिद्धू कानू को अपना आदर्श मानते हुए अपनी अस्मिता की लड़ाई लड़ी और अंग्रेजों के विरोध उन्होंने अभियान छेड़ा। आज उन्हीं की याद में भुइयाडीह स्थित प्रतिमा में कार्यकर्ताओं के द्वारा माल्यार्पण किया गया।

आज के कार्यक्रम में भारतीय जनता पार्टी के सारे कार्यकर्ता जिसमें प्रमुख रूप से शशि मिश्रा, राहुल सिंह ,घनश्याम पांडे, ललन चौहान, अमरिंदर मलिक, सूर्यकांत झा, किशोर ओझा, भूषण दीक्षित, शेखर राव, सुमित श्रीवास्तव, लोकनाथ त्रिपाठी, बबलू नायक, सरदार सरदार रविंद्र सिंह रिंकू, शंकर सिंह, मनमोहन राय, देव भंडारी,अंकित शुक्ला, बिक्की सिंह, सहित भारी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

error: Content is protected !!