ताजा खबर
झारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर•जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम मुक्केबाज़ी संघ की विशेष आम सभा संपन्न, खेल प्रशासन में पारदर्शिता और खिलाड़ियों के अधिकारों की उठी मांग•झारखंड: दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पहले जान लें समय और ध्वनि सीमा, JSPCB ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश; जमशेदपुर के 10 स्थानों पर होगी निगरानी•लुधियाना: समराला चौक पर सैलून चलाने वाली महिला की बेरहमी से पिटाई, पति पर थार SUV और बाइक मांगने का आरोप, CCTV वायरल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)•जमशेदपुर: मानगो में लोन दिलाने के नाम पर बर्तन दुकानदार से 1.99 लाख की ठगी, श्रीराम फाइनेंस के फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे थे शातिर•जमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधाझारखंड को मिली नई रेल सौगात: सांतरागाछी-टाटानगर-जयपुर एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई गई हरी झंडी, मजबूत होगी कनेक्टिविटी•सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया में बड़ा फर्जीवाड़ा: तीन दिनों में 18.96 करोड़ नहीं, बल्कि 13.96 करोड़ रुपये के 187 अनधिकृत ट्रांजैक्शन से मचा हड़कंप; जानिए ग्राहकों पर इसका क्या होगा असर•जमशेदपुर: पूर्वी सिंहभूम मुक्केबाज़ी संघ की विशेष आम सभा संपन्न, खेल प्रशासन में पारदर्शिता और खिलाड़ियों के अधिकारों की उठी मांग•झारखंड: दिवाली पर पटाखे फोड़ने से पहले जान लें समय और ध्वनि सीमा, JSPCB ने जारी किए कड़े दिशा-निर्देश; जमशेदपुर के 10 स्थानों पर होगी निगरानी•लुधियाना: समराला चौक पर सैलून चलाने वाली महिला की बेरहमी से पिटाई, पति पर थार SUV और बाइक मांगने का आरोप, CCTV वायरल•जमशेदपुर: सिदगोड़ा बाजार में पुलिस के नाम पर रंगदारी मांगने पहुंचा युवक रंगेहाथ पकड़ाया, साथी फरार•रांची की बेटी का मान: रेखा पांडेय बनीं महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (MCL) की नई निदेशक (कार्मिक)•जमशेदपुर: मानगो में लोन दिलाने के नाम पर बर्तन दुकानदार से 1.99 लाख की ठगी, श्रीराम फाइनेंस के फर्जी अधिकारी बनकर पहुंचे थे शातिर•जमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधा

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर में दो ठिकानों पर छापा, IAS छवि रंजन के साथ कनेक्शन आया सामने

झारखंड की राजधानी रांची के अलावा जमशेदपुर में भी ईडी की दबिश जारी है. बता दें कि ईडी ने जमशेदपुर में बुधवार सुबह से ही छापेमारी शुरू की. मिली जानकारी के अनुसार, जमशेदपुर में दो ठिकानों पर ईडी की कार्रवाई चल रही है.

ईडी की टीम ने जमशेदपुर के बिष्टुपुर व जुगसलाई में छापेमारी की. रांची में पिछले दिनों जमीन से जुड़े मामले को लेकर ईडी की टीम छापेमारी करने के लिए बिष्टुपुर नरभेराम स्कूल के पीछे बगोनिया टावर में रहनेवाले रवि सिंह भाटिया (पिता जसवंत सिंह) के 1/3 फ्लैट में पहुंची.

टीम के सदस्यों ने परिवार के लोगों के फ्लैट के अंदर ही रोक लिया. जबकि, बाहर पुलिसकर्मी तैनात थे. जब वहां मीडिया के लोग पहुंचे तो पुलिसकर्मी भी अंदर चले गये और दरवाजा बंद कर लिया. ईडी की दूसरी टीम जुगसलाई गौशाला रोड सफीगंज मुहल्ला में रहनेवाले स्वर्गीय राम बहादुर सिंह के पुत्र श्याम सिंह के ठिकानों पर पहुंची. श्याम सिंह का घर जैन मंदिर के पास 101 गौशाला रोड में है. उनका स्टील का कारोबार है. इसके अलावा आदित्यपुर में एक मॉल भी बनाया गया है. इस मामले में ईडी की छापेमारी टीम ने फिलहाल कोई जानकारी देने से इनकार किया है.

मिली जानकारी के अनुसार, श्याम सिंह और रवि सिंह भाटिया दोनों पार्टनर हैं. लंबे समय से साथ मिलकर काम कर रहे थे. रवि सिंह भाटिया बिष्टुपुर में ट्रांसपोर्ट कार्यालय था, इसके अलावा आदित्यपुर में इंगोट-लोहा का प्लांट भी चला रहा है. जुगसलाई गौशाला रोड सफीगंज मुहल्ला में रहनेवाले स्वर्गीय राम बहादुर सिंह के पुत्र श्याम सिंह के ठिकानों पर ईडी की टीम पहुंची. इसके अलावा रांची के करीब आधा दर्जन ठिकानों पर ईडी और इनकम टैक्स की कार्रवाई चल रही है.

जमशेदपुर : ट्रक ने बाइक सवार को मारी टक्कर, चर्च स्कूल के छात्र की मौत

जमशेदपुर के जुगसलाई थाना से 50 मीटर की दूरी पर टाटा स्टील गेट के पास एक ट्रक ने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया. इस घटना में बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए.

घायलों को तत्काल इलाज के लिए टीएमएच ले जाया गया. जांच के दौरान डॉक्टरों ने पुत्र को मृत घोषित कर दिया. मृतक जुगसलाई नया बाजार स्थित राम टेकरी रोड का रहने वाला है. घटना गुरुवार सुबह छह बजे की है. घटना को अंजाम देने के बाद ट्रक तेजी से बिष्टुपुर की ओर फरार हो गया.

बताया जा रहा है कि मृतक बेल्डीह चर्च स्कूल का छात्र था. वह अपने पिता के साथ गुरुवार की सुबह अपने स्कूल जा रहा था. जुगसलाई थाना से थोड़ा पहले पीछे से एक ट्रक ने बाइक को चपेट में ले लिया. फिलहाल पुलिस ट्रक की पहचाना करने में लगी हुई है.

चार कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में कोरोना का कहर, 148 छात्राएं पाई गईं पॉजिटिव

झारखंड के पूर्वी सिंहभूम जिले के चार बालिका आवासीय विद्यालयों की 148 छात्राएं कोरोना वायरस से संक्रमित पाई गयी हैं.

एक अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. अधिकारी ने बताया कि सोमवार को 69 छात्राओं के कोरोना वायरस से संक्रमित पाए जाने के बाद जिला उपायुक्त विजया जाधव के निर्देश पर मंगलवार को सभी कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों की छात्राओं की कोविड-19 जांच कराई गई.

जमशेदपुर में 55 मामले सामने आए
उन्होंने बताया कि सिविल सर्जन डॉ. जुझार मांझी के नेतृत्व में चिकित्सकों ने जिले के डुमरिया,पोटका और जमशेदपुर तहसीलों के बाकी तीन केजीबीवी में छात्राओं की कोविड जांच की, जिसमें 79 और छात्राओं के संक्रमित होने की पुष्टि हुई है. आधिकारिक बयान के मुताबिक, मंगलवार को केजीबीवी डुमरिया में कोविड-19 के 14 मामले, पोटका में 10 और जमशेदपुर में 55 मामले सामने आए.

सभी छात्राओं को आइसोलेशन में भेजा गया
इसके बाद कोरोना वायरस के प्रोटोकॉल के तहत सभी छात्राओं को आइसोलेशन में भेजा गया. साथ ही पूरे स्कलों को पूरी तरह से सेनटाइज भी कराया गया. इसके बाद सीवील सर्जन से सभी अवासीय स्कूलों के वार्डन के साथ- साथ टिचिंग और नॉन टिचिंग स्टाफ के साथ मीटिंग की. इस मीटिंग में उन्होंने कोविड- 19 की गाइडलाइन के पालन करने का आदेश दिया, ताकि कोरोना के प्रसार को बढ़ने से रोका जा सके.

डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थय आधिकारियों को दिए निर्देश
वहीं डिप्टी कमिश्नर ने स्वास्थय आधिकारियों को आदेश जारी किया है कि कोरोना वायरस के बढ़ते मामलों को देखते हुए वो इसके प्रसार को रोकने के लिए बस स्टैंडों, कॉलेजों और रेलवे स्टेशनों पर कोरोना की जांच करें. बता दें इन दिनों एक बार फिर देश में कोरोना के मामलो में बढ़ोतरी देखी जा रही है.

जमशेदपुर : एसएसपी ने किया 12 सब इंस्पेक्टर का एक साथ तबादला, कई थानेदार भी बदले, देखें लिस्ट

जमशेदपुर : जमशेदपुर के एसएसपी प्रभात कुमार ने 12 पुलिस अवर निरीक्षको (सब इंस्पेक्टर यानि एसआई) का तबादला कर दिया है। इसमें कई थाना प्रभारी भी शामिल है। जिन सब इंस्पेक्टर का तबादला किया गया है उसमें थाना प्रभारी मुसाबनी को हटाकर साकची थाना का सब इंस्पेक्टर बनाकर भेजा गया है। सोनारी थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक अंकित कुमार को मुसाबनी का थाना प्रभारी बनाया गया है। गुड़ाबांधा थाना प्रभारी प्रीनान को कदमा थाना का सब इंस्पेक्टर बनाया गया है। कदमा थाना में पदस्थापित सब इंस्पेक्टर परवेज आलम को गुड़ाबांधा का थाना प्रभारी बनाया गया है। धालभूमगढ़ थाना प्रभारी अवनीश कुमार को कदमा थाना का सब इंस्पेक्टर नियुक्त किया गया है। बागबेड़ा थाना में पदस्थापित अवर निरीक्षक नंदकिशोर तिवारी को धालभूमगढ़ का थाना प्रभारी बनाया गया है।

IMG 20230426 WA0001

अवर निरीक्षक अनुज कुमार को सुंदर नगर थाना प्रभारी के पद से हटाकर मानगो थाना का सब इंस्पेक्टर बनाया गया है जबकि बिष्टुपुर थाना में सब इंस्पेक्टर प्रभात कुमार को थाना प्रभारी सुंदरनगर बनाया गया है। पोटका के थाना प्रभारी रविंद्र मुंडा को हटाकर बिष्टुपुर थाना का समय स्पेक्टर बनाया गया है जबकि विनोद टू डू को उलीडीह ओपी प्रभारी से हटाकर पोटका का थाना प्रभारी बनाया गया है। मऊभंडार ओपी प्रभारी सोनू कुमार को उलीडीह का नया ओपी प्रभारी बनाया गया है। साकची थाना के सब इंस्पेक्टर रोहित कुमार को मऊभंडार का ओपी प्रभारी बनाया गया है।

रघुवर दास खेमे ने किया सर्वजन हिन्दू समिति की बैठक का बहिष्कार

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में सर्वजन हिन्दू समिति द्वारा आयोजित महाबैठक में भाजपा जिलाध्यक्ष गुँजन यादव के नेतृत्व में सम्मिलित होने आए भाजपा कार्यकर्ताओं ने आज की बैठक का बहिष्कार करते हुए आयोजन शुरू होने के पहले ही चले गए। जिसके बाद भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच यह मामला काफी हद तक तूल पकड़ लिया।

IMG 20230425 WA0003

कदमा प्रकरण में गिरफ्तार भाजपा एवं विहिप नेताओं की गिरफ्तारी के विरुद्ध में इस महाबैठक का आयोजन संघ के निर्देशानुसार किया गया था। जहाँ हिंदुओं को एक जुट हो कर आगे की रणनीति पर चर्चा करना था। यह बैठक किसी राजनैतिक पार्टी के बैनर तले नहीं थी बल्कि हर हिंदुत्व को मानने वालों को एकजुट करने के लिए संघ के निर्देशानुसार गठित सर्वजन हिन्दू समिति द्वारा आयोजित थी। अब इस महाबैठक के आरम्भ से पहले ही रघुवर दास खेमे का बिना किसी कारण के उठ के चले जाने से भाजपा कार्यकर्ताओं और हिंदुत्व समर्थकों के बीच रघुवर दास की टीम की काफी किरकिरी हो गयी।

IMG 20230425 WA0000

गौरतलब हो कि कदमा प्रकरण की शुरुआत से ही रघुवर दास और उनकी टीम का सौतेले व्यवहार से अन्य भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच काफी रोष देखने को मिल रहा था और आज की इस हरकत ने उनकी बची खुची इज्जत भी कार्यकर्ताओं की नज़र से उतर गई। कार्यकर्ताओं ने तो यहाँ तक कहा कि रघुवर दास और उनकी कृपा से पदाधिकारी बने लोग भाजपा को बदनाम करने का कार्य जिला स्तर पर कर रही है। जब हिंदुत्व के नाम पर इन्होंने संघ की बात नहीं मान कर इस बैठक का बहिष्कार कर दिया तो इससे साफ पता चलता है कि ये सिर्फ अपनी रोटियाँ सेंक रहे हैं इन्हें हिन्दू और हिंदुत्व की नहीं बल्कि अपने साख की ज्यादा चिंता है। अब यह सब के बाद देखना यह है कि जमशेदपुर की राजनीति में अब कितनी उठा पटक होनी बाकी है और पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास को भी यह सोचने की बात है कि कार्यकर्ता भाजपा से जिस वजह से जुड़ी है उसी से अलग होकर क्या वो अपने अस्तित्व को कायम रख पाएंगे।

IMG 20230425 WA0004
रांची-पटना राजमार्ग पर बस से टकराया ट्रेलर, दो की मौत, 10 घायल

झारखण्ड : रामगढ़ जिले के राष्ट्रीय राजमार्ग 33 पर मंगलवार को एक ट्रेलर, बस से टरका गई। इस हादसे में कम से कम दो लोगों की मौत हो गई और 10 अन्य के घायल होने की सुचना मिली है। रामगढ़ पुलिस स्टेशन के प्रभारी अधिकारी रोहित कुमार महतो ने बताया कि राजधानी रांची से 50 किमी दूर चुतुपालु इलाके में सुबह एक ट्रेलर और यात्री वाहन के बीच टक्कर हो गई। उन्होंने कहा- “रांची-पटना राजमार्ग में घटित इस हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई और 10 अन्य घायल हो गए। सभी घायलों को रामगढ़ सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है।”

n49351327016824077134632c7eb0fc56c313671dac6b6a8856872d4e0ea360c5952635ae8e16bca913460b

प्रभारी अधिकारी ने बताया कि चार लेन वाले राजमार्ग में पहले ट्रेलर डिवाइडर से टकराते और दूसरी तरफ बस से टकरा गया। इस घटना के समय बस बिहार के बख्तियारपुर से रांची वापस लौट रही थी। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने इस तरह की सड़क दुर्घटना से बचने के लिए सुरक्षा उपाओं के साथ राजमार्ग पर पुलिस की तैनाती की मांग करने लगे। इस दौरान यातायात कुछ समय के लिए बाधित भी रहा। राममगढ़ सर्कल अफसर सुधिर कुमार ने बताया कि लोगों द्वारा विरोध प्रदर्शन खत्म करने के बाद ट्राफिक फिर से सामान्य हो गया। इस घटना के बाद प्रशासन ने स्थानीय लोगों को राजमार्ग पर सुरक्षा सुनिश्चित करने का आश्वासन दिलाया।

“…पर यहाँ मैं फिसल गया” क्या हो पाएंगे अब स्वास्थ्य मंत्री स्वस्थ ?

झारखंड के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के प्रेमालाप वीडियो प्रकरण मामले और जमशेदपुर की गरमाई राजनीति को लेकर पढ़िये “गौरव हिन्दुस्तानी” की लेख

झारखंड की लौह नगरी जमशेदपुर के पश्चिम सिंहभूम के विधायक और झारखण्ड राज्य के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता का प्रेमालाप चलचित्र क्या प्रकाश में आया जमशेदपुर की राजनीति ने फिर एक करवट बदल ली। कदमा मामले में मौन बाबा बने पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास जेल में बंद नेताओं से मिलने चले गए और गए तो गए वहाँ से तत्काल डीजीपी को फोन करके मामले की जांच करने का आग्रह भी किया और प्रशासन में मानो स्टिंग एनर्जी के ऐड जैसी फुर्तीलापन आ गया, अगले दिन कोल्हान डीआईजी पहुंचने की खबर आ गयी। अब सोचने वाली बात यह है कि पिछले पंद्रह दिनों से जब सारे लोग गला फाड़ फाड़ कर बोल रहे थे तो प्रशासन ने यह पहल क्यों नहीं की और “मौनी बाबा” भी अचानक से कैसे जाग गए ? इस पर भी दो सवाल खड़े होते हैं, पहला यह कि क्या बन्ना गुप्ता के ऊपर अचानक से गिरी इस बिजली ने रघुवर दास के अंदरूनी याराना के तहत तय किसी सांठ गांठ को तो नहीं हिला दी ? और दूसरा यह कि सर्वजन हिन्दू समिति 25 तारीख से चरणबद्ध तरीके से विरोध और हड़ताल करने की बात कह रही थी और इससे अपनी जमीन खिसकती देख यह रणनीति बनाकर सर्वजन हिन्दू समिति के मुहिम को कमजोर करने की तैयारी तो नहीं कि गयी है ?

Picsart 23 04 25 12 45 20 452

इन सब मामले में “अस्वस्थ” मंत्री बन्ना गुप्ता भी चर्चा में थे लेकिन इस प्रेमालाप चलचित्र मामले ने तो उन्हें और भी ख्याति प्रदान कर दी। वैसे मंत्री जी ने इसे फेक और एडिटेड बता कर एफआईआर दर्ज कराई है लेकिन सवाल यह उठता है कि एफआईआर दर्ज़ किसके ऊपर की जाएगी, व्हाट्सएप पर भेजने शेयर करने वाले भाजपा नेता विकास सिंह पर या ट्विटर पर शेयर करने वाले भाजपा सांसद निशिकांत दुबे पर ? अब जिसके भी नाम पर मंत्री एफआईआर करे यह उनके अपने विवेक और कानून के दिशा निर्देश पर होगा, लेकिन एक प्रश्न यह भी है कि आखिर भाजपा नेताओं के पास यह वीडियो पहुंचा कैसे ? यदि अपनी सलाह दूं तो मंत्री जी उस सूत्रधार का पता करें और उस पर एफआईआर करें जहाँ से इस चलचित्र ने चलना शुरू किया। अब मंत्री जी इस बाबत सोशल मीडिया में पोस्ट करने वाले हर किसी वे ऊपर तो केस नहीं कर सकते न। वैसे मंत्री जी के समर्थक लगभग हर पोस्ट में एफआईआर की धौंस दिखाते घूम रहे हैं सोशल मीडिया में, जरा इन्हें भी समझना चाहिए कि बिना आग के धुआँ कैसे उठेगा और धुआँ उठेगा तो राजनीति गलियारे में चर्चा गर्म रहेगी ही। वैसे वो भी क्या करे, बेचारे मजबूर है अपना समर्थक धर्म निभाने के लिए और ऐसा लगता है कि इस मामले को यदि और ज्यादा हवा लगी तो समर्थक अपना धर्म निभाने के चक्कर में कहीं यह न कह दे कि “अस्वस्थ्य मंत्री” वर्चुअल तरीके से फिज़िकल चेकअप कर रहें थे कि “आंत बड़ा हो गया, गुर्दा बड़ा हो गया या फेफड़ा।”

वहीं दूसरी तरफ पूर्वी सिंहभूम के विधायक सरयू राय ने जिस तरह से इस प्रकरण से जुड़ी हर वो बात जो किसी मीडिया वाले को भी नहीं मालूम उसका खुलासा करके यह तो साबित कर दिए कि आखिर वो विधायक जरूर बन गए हैं लेकिन उनके अंदर का पत्रकार अब भी जीवित है और यही वजह है कि वो अकेले इस मामले में खुलकर मोर्चा संभाले हुए हैं। खबर तो यहाँ तक आई कि 21 सेकेंड का वीडियो मात्र ट्रेलर था पिक्चर 3 मिनट का है, अब देखना यह है कि “अस्वस्थ मंत्री” चलचित्र को गलत साबित करके खुद को स्वस्थ बताएंगे या विपक्ष पूरी पिक्चर रिलीज़ करके इन्हें पूर्ण रूप से अस्वस्थ साबित करेगी।
वैसे इस पूरे प्रकरण को देखते हुए और राजनीति में उभरते समय के बन्ना गुप्ता को याद करने से स्टैंडअप कॉमेडियन ज़ाकिर खान की बहुप्रचलित पंक्ति “वैसे तो मैं बड़ा सख्त लौंडा हूँ, पर यहाँ मैं फिसल गया” बेहद सटीक बैठती है। अब आगे देखना है कि यह मामला राजनीतिक गलियारे में क्या उठा पटक करती है।

बन्ना गुप्ता के पक्ष में बोले कमलेश कुमार पांडेय, कहा- छवि धूमिल करने का प्रयास, वीडियो वायरल करने वाले पर हो कार्रवाई

प्रदेश कांग्रेस कमिटी के सचिव कमलेश कुमार पांडेय ने कहा कि झारखंड सरकार के लोकप्रिय एवं विकासनोमुखी नेता स्वास्थ्य एवं आपदा मंत्री श्री बन्ना गुप्ता का अश्लील वीडियो को वायरल कर के अपने घिनौनापना तथा अपनी अश्लील मानसिकता को दर्शाने का काम किया है। आज के समय में इस तरह से किसी भी प्रतिष्ठित व्यक्ति की छवि को खराब करने का काम करने की कोशिश करना आम बात हो गई है।

c369bbee7c95bdf474c37da37308bdff14cf14d790a22dc4103179ddbecddaa0.0

अब सवाल पैदा होता है कि इस तरह का अश्लील वीडियो वायरल करने वाले को कहाँ से उपलब्ध हुआ, क्या वह व्यक्ति इस घिनौना कार्य में लिप्त है? जब तक वायरल करने वाले व्यक्ति की संलिप्ता नहीं होगी तब तक उसके पास विडियो पहुँचा कैसे? आज कल इस तरह से लोगों को ब्लैकमेल करने का काम धड़ल्ले से चल रहा है इसलिए प्रशासन से अनुरोध है कि इस दिशा में भी जाँच करना अति आवश्यक है। जहाँ तक अश्लील वीडियो की बात है तो फौरेंसिक जाँच में तो सच्चाई सामने आ जाएगी की उसमें एडीटिंग है कि नहीं?
अतः प्रशासन से निवेदन है कि त्वरित कार्रवाई करते हुए दूध का दूध और पानी का पानी करके विरोधियों के द्वारा छवि खराब करने के असफल प्रयास को निष्फल कर दोषियों पर कड़ी कार्यवाही करें, ताकि भविष्य में ऐसी घटना दुहराने की हिम्मत न हो।

मुख्यमंत्री के घर आने जाने वाले के यहाँ पड़ा ईडी का छापा, दस्तावेज़ बरामद

झारखंड : ईडी ने झारखंड के सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू के करीबी उदय शंकर के आवास पर छापामारी कर जमीन संबंधी कई दस्तावेज जब्त किए हैं। माना जा रहा है कि यह छापेमारी रांची में जमीन घोटाले के सिलसिले में की जा रही है।

ईडी ने उदय शंकर के मोबाइल की भी जांच की है। उसके पूरे घर की तलाशी ली गई है। उदय शंकर की सीएम हाउस में सीधी एंट्री रही है और वह सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक के निजी सचिव के तौर पर सक्रिय रहा है। सोमवार को ईडी की एक टीम रांची के डोरंडा बाजार के पीछे स्थित उसके आवास पर पहुंची। दोपहर बाद तक घर में तलाशी जारी थी। सूत्रों के मुताबिक, उसके यहां से जमीन के जो दस्तावेज बरामद किए गए हैं, उसकी कड़ियां कई बड़े लोगों से जुड़ सकती हैं।

n4934535101682405110855d4e34dde5692a591e11eacfcbd3a45aaa6471378ac97aaaf57b9f4e095371563

रांची में सेना की साढ़े चार एकड़ जमीन की अवैध तरीके से खरीद-बिक्री की जांच के दौरान ईडी ने करीब दस दिन पहले 21 ठिकानों पर छापामारी की थी। जांच में कई तरह की जालसाजी का खुलासा हुआ तो दूसरे दिन इस सिलसिले में कुल सात लोगों को गिरफ्तार किया गया था। गिरफ्तार लोगों को रिमांड पर लेकर की जा रही पूछताछ में कई अहम जानकारियां ईडी के हाथ लगी हैं। माना जा रहा है कि इसी कड़ी में सीएम हाउस में सीधी पहुंच रखने वाले उदय शंकर के यहां रेड डाली गई है। बता दें कि संताल क्षेत्र में 1000 करोड़ के अवैध खनन मामले में मनी लॉन्ड्रिंग के तहत जांच कर रही ईडी ने पूर्व में सीएम के प्रेस सलाहकार अभिषेक प्रसाद उर्फ पिंटू और उसके बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से भी पूछताछ की थी। बीते शुक्रवार को ईडी की टीम रांची स्थित रजिस्ट्री कार्यालय पहुंची थी और हेमंत सोरेन और उनके परिवारी जनों की जमीन संबंधी 18 प्रॉपर्टी के दस्तावेज की सत्यापित प्रतियां हासिल की थी। इनमें खनन पट्टा लीज के वे दस्तावेज भी हैं, जिनके बारे में आरोप है कि सीएम पद पर रहते हुए हेमंत सोरेन ने अपने नाम पर अलॉट कराया था। हालांकि बाद में यह पट्टा उन्होंने सरेंडर कर दिया था।

राँची : प्रेस क्लब में मनाई गई भारतीय मानवाधिकार ऐसोसिएशन की पांचवीं वर्षगाँठ

भारतीय मानवाधिकार ऐसोसिएशन रांची जिला की पांचवी वर्षगांठ बहुत हर्षोल्लास के साथ प्रेस क्लब में मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में राज्यसभा सांसद डॉ महुआ मांझी जी ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का विधिवत उद्घाटन किया। इस अवसर पर कोल्हान टीम भी सम्मिलित थी। संगठन ने उत्कृष्ट कार्यों के लिए अपने सभी पदाधिकारीयो एवं सदस्यों को सम्मानित किया।

AddText 04 25 12.29.35

इस अवसर पर संगठन के विस्तार पर काफी गहन चर्चा किया गया और संगठन को सशक्त बनाने के लिए सभी ने अपनी राय भी दी। इस मौके पर प्रदेश प्रभारी रविंद्र शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष अनूप, रांची जिला अध्यक्ष संतोष, कोल्हान अध्यक्ष रवि राज दुबे, कोल्हान उपाध्यक्ष सरबजीत सिंह, कोल्हान उपाध्यक्ष सुभाष घोष, कोल्हान सचिव सुशांत, कोल्हान पदाधिकारी प्रमोद, कोल्हान पदाधिकारी राजेश, रांची जिला के महासचिव विवेक मिश्रा एवं सभी पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

error: Content is protected !!