ताजा खबर
जमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधा•जमशेदपुर में हंसी के ठहाकों और कला का संगम: बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा करेंगे हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में 24 घंटे के भीतर बहाल हुआ डोर-टू-डोर कचरा उठाव, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर•रांची में समापन समारोह: 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 अक्टूबर को शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन•गुमला में बड़ी सफलता: पीएलएफआई का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाडी समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद•मानवाधिकार सहायता संघ: कपिल देवराज हेसा बने राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने दी बधाई•श्रद्धांजलि सभा: स्वर्गीय सुनील सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल हुए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा व विधायक सरयू राय•जमशेदपुर: ठाकुर निवास और ‘सेवा ही लक्ष्य’ युवाशक्ति ने एनएमएल दुर्गा पूजा समिति को दिया सहयोग, महाअष्टमी की रात ढाकियों के लिए रखी गई विशेष भोजन व्यवस्था•लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंपजमशेदपुर: ‘हिंद एकता सामाजिक संस्था’ ने रतन टाटा की पुण्यतिथि पर लगाया रक्तदान शिविर, एकत्र हुए 88 यूनिट रक्त•जमशेदपुर हाफ मैराथन 29 नवंबर को: ‘रन फॉर द ग्रीनर टुमॉरो’ थीम पर टाटा स्टील का बड़ा ऐलान, हर प्रतिभागी के नाम पर लगेगा एक पौधा•जमशेदपुर में हंसी के ठहाकों और कला का संगम: बिष्टुपुर में शैलेश लोढ़ा करेंगे हास्य नाटक ‘डैड्स गर्लफ्रेंड्स’ का मंचन•जमशेदपुर: बागबेड़ा कॉलोनी में 24 घंटे के भीतर बहाल हुआ डोर-टू-डोर कचरा उठाव, स्थानीय लोगों में खुशी की लहर•रांची में समापन समारोह: 15वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी प्रतियोगिता में 26 अक्टूबर को शामिल होंगे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन•गुमला में बड़ी सफलता: पीएलएफआई का जोनल कमांडर विश्राम कोंगाडी समेत चार उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार और पर्चे बरामद•मानवाधिकार सहायता संघ: कपिल देवराज हेसा बने राष्ट्रीय मुख्य महासचिव, जिला महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष सुमन कारूवा ने दी बधाई•श्रद्धांजलि सभा: स्वर्गीय सुनील सिंह के ब्रह्मभोज में शामिल हुए पूर्व सीएम अर्जुन मुंडा व विधायक सरयू राय•जमशेदपुर: ठाकुर निवास और ‘सेवा ही लक्ष्य’ युवाशक्ति ने एनएमएल दुर्गा पूजा समिति को दिया सहयोग, महाअष्टमी की रात ढाकियों के लिए रखी गई विशेष भोजन व्यवस्था•लोहरदगा में बड़ा हादसा: पैकेटबंद बिरयानी खाते ही बिगड़ी तीन बच्चों की तबीयत, मुंह से झाग और खून आने से मचा हड़कंप

एक नई सोच, एक नई धारा

कदमा हिंसा मामला : चाईबासा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन, निर्दोष नेताओं को बिना शर्त रिहा करने को मांग, देखें वीडियो

चाईबासा : कदमा के शास्त्री नगर में विगत दिनों घटित हिंसात्मक घटना में भाजपा नेता अभय सिंह के साथ साथ कई हिंदूवादी नेताओं को भी जिला प्रशासन द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेजे जाने के बाद चरणबद्ध तरीके से आंदोलन का आह्वान किया गया था। यह आह्वान सर्वजन हिन्दू समिति की तरफ से हुआ था जिसके बाद भाजपा ने भी इसमें खुलकर अपनी भागीदारी दी थी। जिसके तहत आज भाजपा के पूर्व मुख्यमंत्री और प्रतिपक्ष नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में आज चाईबासा में एक दिवसीय धरना प्रदर्शन किया गया। इस मौके पर हेमन्त सोरेन सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति का खुलकर विरोध हुआ गिरफ्तार नेताओं को बिना शर्त रिहाई एवं पूरे मामले की न्यायिक या सीबीआई जांच को मांग रखी गयी। इस मौके पर सभी हिन्दू संगठन और भाजपा के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद थे। (पढ़ें किसने क्या कहा)

IMG 20230509 141731 1

झारखण्ड में हिन्दू, हिंदुत्व, सनातन और सरना की बात करना जुर्म हो गया है – दिनेशानंद गोस्वामी

भारतीय जनता पार्टी के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष दिनेशानंद गोस्वामी ने अपने वक्तव्य में कहा कि विगत दिनों घटित कदमा प्रकरण का आज 1 महीना हो गया लेकिन मौजूदा सरकार से न्यायिक या सीबीआई जांच की मांग की गई लेकिन हेमन्त सरकार इस पर कोई कार्रवाई नहीं कर रही। इससे यह कहना गलत नहीं होगा कि इसमें सरकार और जिला प्रशासन की मिलीभगत है। आखिर क्यों यह सरकार न्यायिक या सीबीआई जांच कराने से कतरा रही है। झारखण्ड के एक बददिमाग मंत्री कहते हैं कि झारखण्ड में बजरंगदल बैन कर देना चाहिए। क्या बजरंग दल कोई आतंकी या उग्रवादी संगठन है ? इस सरकार में झारखण्ड के अंदर हिन्दू, हिंदुत्व, सनातन और सरना की बात करना जुर्म हो गया है। झारखण्ड के एक मंत्री जो जमशेदपुर के ही रहने वाले हैं अक्सर हिंदुओं के लिए घड़ियाल आंसू बहाते हैं आज इस घटना के एक महीने गुजरने के बाद भी चुप है। सरकार के इशारों पर कार्य करने वाली प्रशासन ने ज्ञापन देने गए लोगों को भी पकड़कर हथकड़ी लगा कर जेल भेज दिया, इस सरकार की ऐसी कार्यप्रणाली को देखते हुए जलियांवाला बाग याद आता है जब अपनी बात को रखने वालों को जेल भेज दिया जाता था।

हेमन्त सरकार गलत नहीं है तो जांच क्यों नहीं करवा रही – बाबूलाल मरांडी

झारखण्ड के पूर्व मुख्यमंत्री बाबूलाल मरांडी ने हेमन्त सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि बीते दिनों कदमा घटना को लेकर पिछले एक महीने से हमलोग न्यायिक या सीबीआई जांच की मांग कर रहे हैं लेकिन हेमन्त सोरेन ने अभी तक जांच का आदेश नहीं दिया है। यदि वो सही है उनकी या उनके नेताओं की भागीदारी नहीं है और वो गलत नहीं है तो जांच का आदेश देते। प्रशासन को यह समझना चाहिए कि सरकार आती है और जाती है यदि आप इस सरकार के इशारे पर भेदभाव करते हुए और संविधान को ताक पर रख कर कार्य करेंगे तो आने वाले दिनों में जब हमारी सरकार आएगी तो आपको उस समय जवाब देना होगा। जब सरकार बनती है यह कोई प्रशासनिक पद पर कार्यरत होता है तब वो कसम खाते हैं कि बिना किसी द्वेष और भेदभाव के जनता की सेवा करेंगे, लेकिन यहाँ तो साफ तौर पर देखा जा रहा है कि संविधान की हत्या करते हुए सरकार और प्रशासन अपना कार्य कर रहा है और गुनाहगारों को सजा दिलाने की जगह बेगुनाहों पर कार्रवाई कर रही है।

IMG 20230509 135605 1

झामुमो विकास की जगह भाजपा कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे और हिन्दू विरोधी कार्य कर रही है – गणेश महाली

भाजपा एस.टी मोर्चा के झारखण्ड प्रदेश कोषाध्यक्ष गणेश महाली ने अपने वक्तव्य में कहा कि हेमन्त सोरेन सरकार जब से बनी है तब से विकास के नाम पर कोई कार्य नहीं किया गया है, इसके विपरीत झारखण्ड मुक्ति मोर्चा की यह सरकार भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं पर झूठे मुकदमे, हिन्दू विरोधी कार्य, हिंदुओं के पर्व त्यौहार और जुलूसों पर गैर संवैधानिक तरीके से प्रतिबंधित करने का कार्य कर रही है और कदमा प्रकरण में जिस तरह से भाजपा नेता अभय सिंह सहित हिंदूवादी नेताओं को गिरफ्तार किया गया यह इस सरकार के दबाव पर प्रशासन द्वारा किया गया कार्य है। यह सब भाजपा के कार्यकर्ता ही नहीं बल्कि जनता भी जान रही है और इसका जवाब वो जल्द देगी।

अभी तो ये अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है – अनिल कुमार बिरुली

इस दौरान मझगांव विधानसभा के प्रभारी अनिल कुमार बिरुली ने कहा कि तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली हेमन्त सोरेन सरकार चुनाव से पहले अपने किये वादों को भूलकर हिंदुओं के त्यौहारों पर कार्रवाई कर रही है, जिसका खामियाज़ा इन्हें आने वाले दिनों में भुगतना पड़ेगा और जनता इन्हें खुलकर जवाब देगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आह्वान देते हुए कहा कि धरना प्रदर्शन इसकी शुरुआत है, इस सरकार को उखाड़ने की एक लंबी लड़ाई लड़नी है। उन्होंने अपने वक्तव्य के अंत मे नारा लगाते हुए कहा कि अभी तो यह अंगड़ाई है, आगे और लड़ाई है।

हेमन्त सरकार की करनी और कथनी में अंतर – गीता बलमुचू

धरना में शामिल चाईबासा नगर पर्षद की पूर्व अध्यक्ष गीता बलमुचू ने कहा कि जब से हेमन्त सोरेन को यह सरकार बनी है तब से जनता त्रस्त है और 2024 का इंतज़ार कर रही है। यह सरकार चुनाव से पहले किये अपने वादों को निभाने में पूरी तरह से विफल रही हैं। इस सरकार के कार्यकाल के दौरान महिलाओं का शोषण काफी बढ़ गया है, आये दिन महिलाओं के बलात्कार और शोषण किये जाने की खबर हम सबके बीच अखबारों और न्यूज़ चैनलों के माध्यम से आती है। झामुमो के राज्य में युवा नौकरी वे लिए राज्य से पलायन कर रहें है जबकि सरकार ने नौकरी देने का वादा अपने चुनाव प्रचार के दौरान खूब किया था। इस सरकार की करनी और कथनी में जमीन आसमान का अंतर है।

IMG 20230509 135626 1

जितना दबाया जाएगा कमल उतना ही खिलेगा – शशि भूषण सामड

पूर्व विधायक शशि भूषण सामड ने अपने वक्तव्य में कहा कि भाजपा नेता अभय सिंह और हिंदूवादी नेताओं की गिरफ्तारी और रामनवमी में लगाये गए प्रतिबन्ध हेमन्त सरकार की नाकामी और हिन्दू विरोधी कार्य को दर्शाता है। ये सरकार अपनी विफलताओं और नाकामियों का जब जवाब नहीं दे सकते हैं तब ये भाजपा नेताओं को झूठे प्रकरण में फंसा कर दबाने को कोशिश करती है, लेकिन ये सरकार यह बात भूल गयी है कि जितना दबाया जाएगा, कमल उतना ही खिलेगा और युवा वर्ग 2024 में जवाब देगा।

आदिवासी की सरकार कहने वाली यह सबसे बड़ी आदिवासी विरोधी सरकार है – शिवशंकर उरांव

भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष और पूर्व विधायक शिव शंकर उरांव ने कहा कि इस सरकार की तुष्टिकरण की राजनीति की वजह से झूठे मुकदमे में राष्ट्रवादी और भाजपा के नेताओं को जेल भेजा जा रहा है। इस तुष्टिकरण की सरकार ने विधानसभा में नमाज़ पढ़ने के लिए एक विशेष समुदाय को खुश करने के लिए जगह दे दी गई। इस सरकार के राज में 5000 से ज्यादा महिलाओं के साथ शोषण हुआ है। खुद को आदिवासी की सरकार कहने वाली ये सबसे बड़ी आदिवासी विरोधी सरकार है। यह इस भ्रम है कि कोल्हान फिर इनकी होगी लेकिन 2024 में कोल्हान से तुष्टिकरण की राजनीति करने वाली सरकार फुर्र होगी। इस कार्य को युवा और जनता अंजाम तक पहुंचाएगी।

IMG 20230509 133708 1

हिंदूवादी नेता को बिना कारण जेल में बंद किया गया – गुरुचरण नायक

मनोहरपुर के पूर्व विधायक गुरुचरण नायक ने कहा कि इस सरकार के दबाव में आकर पूर्वी सिंहभूम की जिला प्रशासन द्वारा हिंदूवादी नेताओं को बिना कारण जेल में बंद किया गया। हम भी देखते हैं कि ये सरकार आखिर कितनों को जेल में बंद करती है। हिंदुत्व की बात करने पर हम पर कार्रवाई की जाती है। गैर भाजपा शासित हर राज्य की यही दुर्दशा है और जनता अब यह सब समझ रही है और जनता ही ऐसी सरकारों को जवाब देगी।

हिंदूवादी और भाजपा नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाकर प्रताड़ित किया जा रहा है – जवाहरलाल बानरा

चाईबासा के पूर्व विधायक जवाहरलाल बानरा ने सरकार और पूर्वी जिला प्रशासन पर सवाल उठाते हुए कहा कि आज राज्य की स्थिति इतनी दयनीय हो गयी है कि आज हिंदूवादी और भाजपा के नेताओं को झूठे मुकदमे में फंसाकर उन्हें जेल भेजा जा रहा है और उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है। इस सरकार के विरुद्ध मुखर होकर बोलने वालों को चुप कराने के लिए प्रशासन का दुरुपयोग करके यह सरकार ऐसी घृणित कार्य को अंजाम दे रही है। हर वर्ष 5 लाख नौकरियां देने का वादा करके युवाओं को छला गया है। इतनी नौकरियां यहां है ही नहीं कि सबको नौकरी मिल सके।

कदमा हिंसा : उपायुक्त कार्यालय के समक्ष भाजपा का विशाल धरना प्रदर्शन, निर्दोषों को रिहा करने की मांग

विगत दिनों जमशेदपुर के कदमा शास्त्रीनगर इलाके में हुए हिंसा मामले में भाजपा व विहिप के नेताओं को गिरफ्तार किये जाने के विरुद्ध भाजपा द्वारा सोमवार को जिला मुख्यालय के समक्ष विशाल धरना प्रदर्शन किया। जहाँ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी मौजूद रहे।

IMG 20230508 WA0011

इस दौरान सैकड़ों की संख्या में भाजपा के पुरुष व महिला कार्यकर्ता मौजूद रहें। जिले के सांसद विद्दूत वरन महतो भी धरने में शामिल हुए। तमाम भाजपाइयों ने एक स्वर में पुलीसिया करवाई का विरोध किया। इन्होंने हेमंत सरकार मुर्दाबाद के नारे लगाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश ने कहा की राज्य सरकार के दवाब में जिला प्रशाशन ने निर्दोष लोगों को जेल भेजा है, जबकि दोषी बाहर घूम रहे हैं। राष्ट्रवादी नेताओं को राज्य सरकार के दवाब में जेल भेजा गया है।

IMG 20230508 WA0010

आज इस धरने के माध्यम से एक विशाल आंदोलन की शुरुवात की गई है। 11 मई को घाटशीला और 12 मई को सरायकेला में भाजपा विधायक दल के नेता बाबूलाल मरांडी के नेतृत्व में विशाल धरना दिया जायेगा। उन्होंने कहा कि यह आंदोलन अब केवल जमशेदपुर का नहीं है बल्कि अन्याय के खिलाफ अब यह आंदोलन राज्य भर में लड़ा जायेगा और तब तक आंदोलन जारी रहेगा जब तक निर्दोषों को रिहा नहीं किया जाता।

नक्शा विचलन कर बने 538 भवनों पर कार्रवाई करेगी जेएनएसी, फाइलें खुलनी शुरू

जमशेदपुर : नक्शा विचलन के मामलों की फाइलें खुलनी शुरू हो गयी हैं। 2011 से लेकर 2022 तक नक्शा विचलन के 538 मामलों पर कार्रवाई की तलवार लटक गयी है। 538 भवनों में नक्शा के विपरीत निर्माण, जी प्लस टू से अधिक का निर्माण, बेसमेंट में पार्किंग की जगह रिहायश, दुकान, बैंक, ट्यूशन क्लास समेत अन्य कई तरह की व्यावसायिक गतिविधियां संचालित की जा रही हैं।

2011 में हाइकोर्ट ने पारित किए थे नक्शा विचलन के 64 से अधिक आदेश

2011 में ही 46 भवनों के खिलाफ हाइकोर्ट ने कार्रवाई का जमशेदपुर अक्षेस को आदेश दिया था। इसके अलावा उसी वर्ष 64 से अधिक आदेश नक्शा विचलन के मामले में हाइकोर्ट ने पारित किये थे। इन सभी मामलों पर जमशेदपुर के पूर्ववर्ती विशेष पदाधिकारियों ने किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की। हाइकोर्ट को अपने जवाब में सिर्फ यह बताने का काम किया कि जुर्माना वसूला जा रहा है, कार्रवाई की जा रही है। कई बिल्डिंगों को जुर्माना वसूल कर रेगुलाइज करने का निर्देश भी जमशेदपुर अक्षेस द्वारा दिया गया।

जेएनएसी को रेगुलाइज करने का अधिकार नहीं

हाइकोर्ट में मामले के पक्षकार अधिवक्ता अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि जमशेदपुर अक्षेस को यह अधिकार ही नहीं है कि वह किसी भवन को रेगुलाइज कर दे। आदेश में साफ कहा गया कि नक्शा विचलन करनेवाले भवनों को तोड़ने की कार्रवाई की जानी चाहिए।

2011 से अब तक धड़ल्ले से हुआ अवैध निर्माण

शहर में नक्शा उल्लंघन कर बने भवनों पर हाइकोर्ट के आदेश के बाद 2011 में सील 46 भवनों के खिलाफ जमशेदपुर अक्षेस ने कार्रवाई शुरू कर दी है, लेकिन साल 2011 के बाद अब तक बने अवैध निर्माण किए भवनों के खिलाफ करवाई कब होगी, इस पर अभी चुप्पी साध ली है। साल 2011 से लेकर 2023 के बीच शहर में धड़ल्ले से अवैध निर्माण हुआ है। भवनों में पार्किंग का कोई स्थान नहीं छोड़ा गया। सड़क पर ही पार्किंग कराई जा रही है। बेसमेंट के पार्किंग एरिया का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है।

कार्रवाई के नाम पर हाल के वर्षों में जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने भवनों को सील कर दिया जाता रहा है। अवैध निर्माण के नाम पर उपायुक्त के आदेश के बाद जमशेदपुर अक्षेस के विशेष पदाधिकारी ने भवनों का बिजली पानी का कनेक्शन काटा, लेकिन भवनों का निर्माण जारी रहा, इस पर ध्यान नहीं दिया।

जिला प्रशासन की लापरवाही माने या अफसरों की मिलीभगत नक्शा विचलन के मामले में निकायों के अधिकारी नोटिस भेजते रहे। साल 2016 से लेकर अब तक जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति के पास नक्शा पास करने के लिए 866 आवेदन आए जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति ने 657 भवनों का नक्शा ही स्वीकृत किया जबकि 147 नक्शा अस्वीकृत कर दिया गया, जबकि इससे ज्यादा भवन शहर में बने हैं।

केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा 8 मई को सीनी और राज खरसावां में दो ट्रेनों के ठहराव के बाद हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे

दक्षिण पूर्व रेलवे के चक्रधरपुर रेल मंडल के अंतर्गत सिनी स्टेशन और राजखरसावां स्टेशन में हावड़ा-बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस का सिनी में और राजखरसावां स्टेशन में टाटा-एर्नाकुलम- टाटा एक्सप्रेस और दुर्ग-राजेंद्र नगर-दुर्ग (दक्षिण बिहार एक्सप्रेस) का ठहराव 8 और 9 मई से होने जा रहा है। खरसावां विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लंबे समय से इन ट्रेनों के ठहराव की मांग थी। केंद्रीय मंत्री अर्जुन मुंडा इस मांग को लेकर रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से मिलकर यह मांग रखी थी। जिसे रेलवे ने मंजूरी दे दी है।

गाड़ी संख्या 12021 हावड़ा-बड़बिल जनशताब्दी एक्सप्रेस 08.05.2023 को सिनी स्टेशन 10:17 बजे पहुंचेगी और 10:19 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 12022 बड़बिल-हावड़ा जनशताब्दी एक्सप्रेस 08.05.2023 को 16:10 बजे सिनी स्टेशन पहुंचेगी और 16:12 बजे प्रस्थान करेगी।

राज खरसांवा स्टेशन पर ठहराव :

गाड़ी संख्या 13287 दुर्ग-राजेंद्र नगर एक्सप्रेस 08.05.2023 से यात्रा शुरू कर 17:13 बजे राज खरसांवा स्टेशन पहुंचेगी और 17:15 बजे निकलेगी।

गाड़ी संख्या 13288 राजेंद्र नगर-दुर्ग एक्सप्रेस दिनांक 07.05.2023 से यात्रा प्रारंभ कर 08:41 बजे राज खरसांवा स्टेशन पहुंचेगी और 08:43 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 18190 एर्नाकुलम-टाटानगर एक्सप्रेस, यात्रा 07.05.2023 से शुरू होकर 03:13 बजे राज खरसांवा स्टेशन पहुंचेगी और 03:15 बजे प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 18189 टाटानगर-एर्नाकुलम एक्सप्रेस, 11.05.2023 से यात्रा शुरू होकर 05:54 बजे राज खरसावां स्टेशन पहुंचेगी और 05:56 बजे प्रस्थान करेगी।

कदमा उपद्रव मामला : सोमवार को भाजपा करेगी उपायुक्त कार्यालय पर धरना प्रदर्शन, पढ़ें पूरी खबर

प्रदर्शन में प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश, सांसद विद्युत महतो समेत कई वरीय नेतागण होंगे मुख्यरूप से शामिल।

जमशेदपुर : कदमा के शास्त्रीनगर क्षेत्र में पिछले महीने हुए उपद्रव मामले में प्रशासन द्वारा निर्दोष भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं पर बिना जांच पड़ताल किये दर्जनों गलत धाराओं को जोड़कर गिरफ्तार करने और जेल भेजे जाने पर भाजपा कार्यकर्ताओं में रोष व्याप्त है। भाजपा झारखंड प्रदेश ने जहां राज्यपाल से कदमा साम्प्रदायिक उपद्रव की जांच सीबीआई अथवा माननीय उच्च न्यायालय के न्यायाधीश से कराने तथा सभी निर्दोष भाजपा एवं विहिप कार्यकर्ताओं को रिहा कराने का आग्रह किया है। तो वहीं, भाजपा जमशेदपुर महानगर ने करीब एक महीने से जेल में बंद भाजपा नेताओं एवं हिंदूवादी नेताओं के रिहाई को लेकर सड़क पर उतरने का एलान कर दिया है। भाजपा झारखंड प्रदेश के निर्देशानुसार सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के तत्वाधान में जिला प्रशासन के द्वारा एकपक्षीय एवं विद्वेषपूर्ण भावना से ग्रषित होकर कार्रवाई करने के विरोध में जिला उपायुक्त कार्यालय के समक्ष धरना-प्रदर्शन का कार्यक्रम सुनिश्चित किया गया है।

cc251f431742dc4427969c381c9aae8110667f71910ee922a5dc56c6bbe45f37.0

धरना-प्रदर्शन में मुख्यरूप से भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो समेत जमशेदपुर के सभी वरीय नेतागण एवं विभिन्न मंडल अध्यक्ष के नेतृत्व में मंडल के कार्यकर्तागण शामिल होंगे। भाजपा ने धरना-प्रदर्शन की सफलता को लेकर तैयारियां शुरू कर दी है। सोमवार, 8 मई को प्रस्तावित एकदिवसीय धरना- प्रदर्शन में भाजपा कार्यकर्ता सुबह 10 बजे जिला उपायुक्त कार्यालय पर जुटेंगे। धरना-प्रदर्शन में मुख्यरूप से झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद दीपक प्रकाश, सांसद विद्युत वरण महतो समेत वरीय नेतागण एवं कार्यकर्ता शामिल होंगे और तुष्टिकरण के रथ पर सवार तानशाही हेमंत सरकार और उनके इशारे पर कार्रवाई करने वाली जिला प्रशासन का चाल-चरित्र और चेहरा बेनकाब करेंगे।

खालसा फतेह मार्च में सड़क पर उमड़ा सिख संगत का जन सैलाब

जस्सा सिंह रामगढ़िया व बाबा फूला सिंह को जमशेदपुर की संगत ने याद कर दी श्रद्धांजलि

गतका, मोटरसाइकल ग्रुप, घुड़सवार, गुरुमुखी-दस्तार सिखलाई व निहंग जत्था रहे आकर्षण का केंद्र

जमशेदपुर में खालसा फतेह मार्च के दौरान टिनप्लेट से लेकर साकची गुरुद्वारा तक सिख संगत का जन सैलाब देखने को मिला। रविवार को जरनैल जस्सा सिंह रामगढ़िया की 300वीं शताब्दी और अकाली बाबा फूला सिंह 200वीं शताब्दी को समर्पित खालसा फतेह मार्च टिनप्लेट गुरुद्वारा से प्रारंभ हुआ।

IMG 20230508 WA0000

सिख समाज के प्रभुत्व शख्सियतों में सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह सहित चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, तख़्त श्री पटना साहिब के महासचिव सरदार इंद्रजीत सिंह, गुरमीत सिंह तोते, समाजसेवी अमरप्रीत सिंह काले, सीजीपीसी के महासचिव अमरजीत सिंह, सलाहकार गुरचरण सिंह बिल्ला, साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह, कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी, अमरजीत भामरा, उपाध्यक्ष चंचल सिंह समेत टिनप्लेट गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी के ओहदेदार और सीजीपीसी के अन्य सदस्यों ने फतेह मार्च को रवानगी देने उपरांत पैदल मार्च करते हुए साकची गुरुद्वारा पहुंचे।

IMG 20230508 WA0002

इससे पूर्व जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार व धालभूम अनुमंडलाधिकारी पीयूष सिन्हा ने टिनप्लेट गुरुद्वारा पहुँचकर माथा टेका।
फ़तेह मार्च में गतका टीम मोटरसाइकिल ग्रुप, दस्तार व गुरमुखी सिखलाई ग्रुप, निहंग जत्थेबंदी आकर्षण का केंद्र रहे इसके अलावा घुड़सवारों का ग्रुप भी फतेह मार्च की शोभा बढ़ा रहे थे।

IMG 20230508 WA0004

सेंट्रल सिख नौजवान सभा ने ट्रैफ़िक कंट्रोलिंग की भूमिका बख़ूबी निभाई। नौजवान सभा ने इस बात का ख्याल रखा कि पालकी साहिब में संगत को प्रसाद लेने में किसी प्रकार की दिक्कत न हो और फतेह मार्च सुचारु रूप से ससमय साकची गुरुद्वारा पहुचें।
मुख्य आकर्षण का केंद्र सुसज्जित पालकी साहिब में टिनप्लेट से लेकर साकची गुरुद्वारा साहिब में समापन तक शब्द-कीर्तन होता रहा। संगत ने पालकी साहिब में सुशोभित गुरु ग्रंथ साहिब को माथा टेक कर प्रसाद ग्रहण किया। साकची हावड़ा ब्रिज पहुंचने पर फतेह मार्च का भव्य स्वागत आतिशबाजी चलाकर किया गया।
फतेह मार्च ससमय साकची गुरुद्वारा पहुंचा जहां अकाली दल के सदस्यों ने आनंद साहिब के पाठ के उपरांत मार्च समाप्ति की अरदास की। सीजीपीसी कार्यालय में संगत के लिये लंगर की व्यवस्था कि गई जहां संगत ने प्रसादरूपी लंगर छक कर गुरूघर की खुशियाँ प्राप्त की।

IMG 20230508 WA0005


फतेह मार्च के सफल आयोजन पर भगवान सिंह ने सीजीपीसी के तमाम सदस्यों का विशेषरूप से समूह साध संगत का तह-ए-दिल से स्वागत व धन्यवाद ज्ञापन करते हुए कहा कि ख़ालसा फतेह मार्च को सिख संगत ने ही उम्मीद से ज्यादा सफल बनाया है।
जमशेदपुर सहित घाटशिला और चाईबासा की सिख संगत भी फ़तेह मार्च के दौरान जस्सा सिंह रामगढ़िया को श्रद्धांजलि देने जमशेदपुर पहुंची थी।

सरयू राय ने एसएसपी पर खड़े किए सवाल, पूछा सांप्रदायिक सौहार्द पर किससे खतरा

जमशेदपुर : जमशेदपुर के वरीय पुलिस अधीक्षक प्रभात कुमार द्वारा शुक्रवार को दिए गए आदेश सौहार्द बिगाड़ने वालों पर लगाए सीसीए को लेकर बड़ा रिएक्शन हुआ है। जमशेदपुर पूर्वी के विधायक सरयू राय ने अपने टि्वटर हैंडल से इस न्यूज़ को साझा करते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से पूछा है कि क्या इस तरह का आदेश पूरे राज्य के लिए लागू है। उन्होंने यह भी पूछा है कि क्या यह आदेश केवल जमशेदपुर के लिए लागू है। उन्होंने सवाल भी उठाया है और पूछा है कि जमशेदपुर में सांप्रदायिक सौहार्द पर किससे खतरा पैदा हो रहा है।

उन्होंने इस बारे में स्थिति स्पष्ट करने के लिए मांग की है। उन्होंने जमशेदपुर पुलिस को भी कटघरे में खड़ा करते हुए सरकार से कहा है कि क्या जमशेदपुर पुलिस ने राज्य सरकार के पास ऐसा कोई प्रतिवेदन भेजा है, अगर भेजा है तो इसको तत्काल सार्वजनिक किया जाना चाहिए। विधायक सरयू राय ने कहा है कि क्या कोई स्पेशल कानून सिर्फ जमशेदपुर के लिए बन रहा है जो सांप्रदायिक सौहार्द को लेकर बनाया जा रहा है।

सिख इतिहास के स्वर्णिम युग की बानगी है खालसा फ़तेह मार्च: भगवान सिंह

साकची में होगा भव्य स्वागत, जगह-जगह लगाये गये तोरण द्वार

रविवार को निकलनेवाले खालसा फतेह मार्च को सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह ने सिख इतिहास के स्वर्णिम युग की बानगी करार दिया है। शनिवार को सदस्यों संग बैठक के दौरान उन्होंने एक-एक तैयारी का जायजा लिया।
बैठक में भगवान सिंह ने समूह साध संगत से अपील करते हुए कहा है कि फतेह मार्च के दौरान विशेष तौर पर पालकी साहिब के सम्मान में सर को ढक कर ही रखें। बैठक में सुखविंदर सिंह की अगुवाई में तीन सदस्यीय जज टीम का गठन किया गया जबकि जोगा सिंह के नेतृत्व में सात सदस्यीय टीम पालकी साहिब की निगरानी सेवा में रहेगी। संगत की सेवा में प्रसादरूपी अटूट लंगर की व्यवस्था सहयोग के लिए सरदार भगवान सिंह ने साकची गुरुद्वारा के प्रधान सरदार निशान सिंह का आभार जताया। लंगर की सेवा सीजीपीसी कार्यालय प्रांगण में रहेगी।

IMG 20230506 WA0102


भगवान सिंह ने कहा खालसा फतेह मार्च के साकची पहुंचने पर जोरदार तरीक़े से भव्य स्वागत किया जाएगा।
चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह ने कहा है कि पालकी साहिब के सम्मान में संगत विशेषकर युवा वर्ग शालीनता का परिचय देते हुए अनुशासन का पालन करे।
उपाध्यक्ष चंचल सिंह व सतबीर सिंह सोमू ने कहा फतेह मार्च रूट पर नियमानुसार संगत सर ढक कर ही रखे। बैठक में कोषाध्यक्ष गुरनाम सिंह बेदी ने भी अपने विचार साझा किए। सुखदेव सिंह बिट्टू, जगतार सिंह नागी, हरविंदर सिंह, तरणपरीत सिंह बन्नी एवं गुरपाल सिंह टिक्कू भी बैठक में शामिल रहे।
ज्ञात हो कि 7 मई को आयोजित होने वाले खालसा फतेह मार्च टिनप्लेट गुरुद्वारा शाम 4:00 बजे शुरू होने के बाद गोलमुरी चौक होते हुए आरडी टाटा गोलचक्कर, हावड़ा ब्रिज होते हुए शाम 7:00 बजे साकची गुरुद्वारा में समाप्त होगा। भगवान सिंह ने संगत से विशेष आग्रह किया है कि संगत प्रसादरूपी लंगर अवश्य छक कर जाये। अटूट लंगर की सेवा सीजीपीसी कार्यालय में किया गया है।

जमशेदपुर : कैवर्त लिट्टी से लेकर गंगा रीजेंसी तक थाली में परोसा जा रहा ज़हर, कार्रवाई की हो रही तैयारी

जमशेदपुर : जमशेदपुर के अभिहित अधिकारी-सह- अनुमंडल पदाधिकारी पीयूष सिन्हा के निदेशानुसार खाद्य पदार्थों को लेकर चलाये गए जांच अभियान में कुछ व्यवसायियों के खाद्य पदार्थों के नमूनों में मिलावट की पुष्टि हुई है। खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने बताया कि हरहरगुटू स्थिति राहुल साव के मसाला फैक्ट्री से मसाला एवं मिलावट के सैंपल का नमूना, मेसर्स डगआउट साकची से पनीर, मंसर्स गंगा रिजेंसी न्यू बाराद्वारी का पनीर, मेसर्स सुरेन्द्र कैवर्त फुड पार्क, मानगो गोलचक्कर से घी का नमूना लेजर जांच के लिए रांची भेजा गया था।

राज्य खाद्य जांच प्रयोगशाला, नामकुम से प्राप्त जांच प्रतिवेदन में राहुल साव के मसाला फैक्ट्री में विनिर्माण हल्दी पाऊडर में चावल का स्टार्च, मिक्स मसाला पाउडर में मिलावटी रंग, मिक्स मसाला में चावल की भूसी, मिलावटी हल्दी के लिए तथा राव खड़गपुर मसाला में जहरीले रंग पाया गया है तथा हरे मसालों के लिए गैर खाद्य रंग मिलावट की पुष्टि हुई है। साथ ही लिट्टी बेचने वाले मेसर्स सुरेन्द्र केवट, साकची गोलचक्कर का घी मिलावट एवं असुरक्षित पाया गया। मेसर्स गंगा रिजेंसी, न्यू बाराद्वारी, साकची का पनीर का नमूना रद्दी पाया गया है। जमशेदपुर के साकची स्थित मेसर्स डगआउट का पनीर का नमूना ठीक पाया गया। उक्त मिलावट करने वाले सभी खाद्य व्यवसायवेता पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अमितिगम 2006 के तहत विधी सम्मत कार्रवाई की जायेगी।

रिम्स : बिना टेंडर सालों से चल रही प्राइवेट एबीजी लैब

झारखंड के सबसे बड़े चिकित्सा संस्थान रिम्स की व्यवस्था सुधरने का नाम नहीं ले रही है। कभी मनमाफिक लोगों को एचओडी बनाने तो कभी अपने लोगों को आर्थिक लाभ पहुंचाने के लिए रिम्स में नियमों को ताक पर रखने की बातें अक्सर ही सामने आती रही हैं। ऐसा ही मामला रिम्स में एबीजी (आर्टेरियल ब्लड गैस) जांच से जुड़ा है।

महज कुछ मिनटों में होने वाली यह जांच गंभीर मरीजों के उपचार में सहायक है, लेकिन रिम्स प्रबंधन बीते लगभग चार साल से यह जांच निजी लैब के माध्यम से करा रहा है। जबकि इस लैब के संचालन को लेकर कभी टेंडर हुआ ही नहीं। आश्चर्य की बात यह है कि बिना टेंडर के संचालित इस लैब को मरीजों की जांच के बदले हर साल लगभग 1.34 करोड़ का भुगतान किया जाता है। कोरोना से पहले तत्कालीन निदेशक डॉ डीके सिंह ने इस लैब के लिए एक कॉटेज मुफ्त में दिया था, जिसका प्रतिदिन किराया 250 रुपए है। उसके बाद आए निदेशक पद्मश्री डॉ कामेश्वर प्रसाद ने इसे अत्याधुनिक ट्रॉमा सेंटर में एक रूम दे दिया।

रिम्स में बेकार पड़ी हैं एबीजी की कई मशीनें

रिम्स में एबीजी जांच की सुविधा पहले से मौजूद है। मरीजों के त्वरित उपचार में डॉक्टरों की सहायता के लिए रिम्स के लगभग सभी आईसीयू में एबीजी मशीन लगी है, लेकिन आज तक कभी भी इन मशीनों को सही से संचालित नहीं किया गया।

जबकि, निजी स्तर पर संचालित लैब में एक स्टाफ के माध्यम से ही इसका संचालन किया जाता है, लेकिन रिम्स में एबीजी मशीन के संचालन को लेकर प्रबंधन द्वारा कोई व्यवस्था नहीं की गयी। अभी भी रिम्स में लगभग एक दर्जन एबीजी मशीनें जहां-तहां लगी हैं, लेकिन जांच निजी लैब में कराई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि बीते चार वर्षों में कई दफा शासी परिषद की बैठकें हुई, लेकिन आज तक जीबी के सामने भी इसका खुलासा नहीं किया गया कि बिना टेंडर निजी लैब का संचालन किया जा रहा है। प्रबंधन नए टेंडर की बात तो करता है, लेकिन रिम्स में कबाड़ हो रही एबीजी मशीनों के संचालन पर कुछ भी कहने को तैयार नहीं है।

प्रति जांच 122 रुपए किया जा रहा भुगतान

रिम्स में विवेक इंटरप्राइजेज के माध्यम से एबीजी जांच की जा रही है। इस जांच के लिए मरीजों से कोई शुल्क नहीं लिया जाता है, लेकिन रिम्स प्रबंधन की ओर से प्रति जांच 122 रुपए का भुगतान किया जाता है। हर दिन औसतन 300 से अधिक जांच की जाती है। यानी इस लैब को हर वर्ष लगभग 1.34 करोड़ का भुगतान किया जाता है। इस संबंध में लैब संचालक ज्योति प्रकाश ने बताया कि तत्कालीन निदेशक डॉ डीके सिंह को कंपनी ने प्रस्ताव दिया था, जिसे स्वीकार करते हुए लैब को जगह दी गयी।

error: Content is protected !!