ताजा खबर
शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरूशारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू

एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20261005 080242
व्हाट्सएप पर ‘शादी का कार्ड’ या ‘RTO चालान’ के नाम से आ रहे APK मैसेज से रहें सावधान, एक क्लिक करते ही हैक हो सकता है मोबाइल

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

स्मार्टफोन और व्हाट्सएप का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए एक बेहद जरूरी और चेतावनी भरी खबर सामने आ रही है। इन दिनों व्हाट्सएप पर अज्ञात नंबरों और संदिग्ध लिंक के जरिए खतरनाक ‘APK’ (एंड्रॉयड एप्लिकेशन पैकेज) फाइल भेजने का नया साइबर फ्रॉड खेल चल रहा है। साइबर अपराधियों द्वारा डिजिटल शादी का निमंत्रण (Wedding Card), आरटीओ चालान (RTO Challan), डिस्काउंट या किसी लुभावने ऑफर का झांसा देकर ये फाइलें भेजी जा रही हैं, जो आम लोगों के लिए बड़ा खतरा बनती जा रही हैं।IMG 20261005 074203

​एक क्लिक और मोबाइल का पूरा कंट्रोल हैकर्स के हाथ में

साइबर विशेषज्ञों के अनुसार, व्हाट्सएप पर ‘शादी का कार्ड.apk’ या ‘RTO_Challan.apk’ जैसी दिखने वाली फाइलों पर जैसे ही यूजर क्लिक या इंस्टॉल (Install) करते हैं, उनके फोन में एक गुप्त मालवेयर (Malware) डाउनलोड हो जाता है। इसके डाउनलोड होते ही हैकर्स के पास यूजर के मोबाइल का पूरा एक्सेस चला जाता है। इसके बाद हैकर्स आपके फोन के मैसेजेस, ओटीपी (OTP), पर्सनल फोटोज, कॉन्टैक्ट्स और बैंक ऐप्स तक आसानी से पहुंच बना लेते हैं और पलक झपकते ही बैंक खाता खाली कर देते हैं।IMG 20261005 074233b 1

​अज्ञात नंबरों से आई फाइलों को भूलकर भी न करें डाउनलोड

साइबर पुलिस और तकनीकी विशेषज्ञों ने नागरिकों से अपील की है कि अगर व्हाट्सएप या किसी अन्य मैसेजिंग ऐप पर कोई अज्ञात व्यक्ति या अनजाने नंबर से ऐसी फाइल आती है, तो उसे गलती से भी टच या इंस्टॉल न करें। इसके अलावा केवल आधिकारिक गूगल प्ले स्टोर (Google Play Store) से ही आवश्यक ऐप्स डाउनलोड करें। यदि किसी परिचित के नंबर से भी शादी के कार्ड या चालान की कोई संदिग्ध फाइल आती है, तो पहले उनसे फोन करके पुष्टि जरूर कर लें कि उन्होंने ही वह मैसेज भेजा है या नहीं।a 2

​ठगी का शिकार होने पर तुरंत दर्ज कराएं शिकायत

यदि गलती से ऐसी कोई फाइल डाउनलोड हो जाती है, तो तुरंत अपने फोन का इंटरनेट बंद कर दें और मोबाइल को रीसेट या फॉर्मेट करें। इसके साथ ही अपने बैंक खातों व डिजिटल वॉलेट्स को तुरंत ब्लॉक कराएं। साइबर फ्रॉड होने की स्थिति में अविलंब राष्ट्रीय साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें या आधिकारिक वेबसाइट cybercrime.gov.in पर अपनी शिकायत दर्ज कराएं।

​📌 तीसरी धारा न्यूज

सतर्कता ही सुरक्षा है, साइबर अपराधों से बचें और सुरक्षित रहें!

IMG 20261004 WA0083 scaled
जोड़ी राइडर और JH 05 की टीम ने वृद्धाश्रम में की सेवा, 35 बुजुर्गों के बीच बांटी राशन व आवश्यक सामग्री

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

जोड़ी राइडर और JH 05 ग्रुप की पूरी टीम ने रविवार (4 अक्टूबर) को सामाजिक सरोकार की दिशा में एक सराहनीय पहल करते हुए सरायकेला स्थित वृद्धाश्रम में सेवा कार्य का आयोजन किया।IMG 20261004 WA0083

​एडमिन पिंकी पाजी और निक्की भाभी की पहल पर हुई शुरुआत

इस सेवा कार्य की प्रेरणा ग्रुप के एडमिन पिंकी पाजी और निक्की भाभी के विचार से मिली। बीते सप्ताह दोनों ने इस वृद्धाश्रम का दौरा किया था, जिसके बाद बुजुर्गों की सहायता के लिए यह योजना बनाई गई। पूरी टीम के आपसी सहयोग और सक्रिय योगदान से इस सेवा कार्यक्रम को सफलतापूर्वक आयोजित किया गया।IMG 20261004 WA0082b 1

​बाइक राइड कर पहुंचे सदस्य, जाना बुजुर्गों का हाल-चाल

वृद्धाश्रम में वर्तमान में लगभग 35 बुजुर्ग निवास करते हैं। टीम के सदस्यों ने एक साथ बाइक राइड करते हुए वृद्धाश्रम पहुंचकर सभी बुजुर्गों से मुलाकात की, उनका परिचय लिया और उनसे आत्मीय बातचीत कर उनका हाल-चाल जाना।IMG 20261004 WA0078a 2

​राशन व रोजमर्रा की सामग्रियों का किया गया वितरण

इस अवसर पर टीम की ओर से सभी 35 बुजुर्गों के लिए राशन, खाने-पीने की सामग्री एवं दैनिक जीवन में काम आने वाली आवश्यक वस्तुओं का वितरण किया गया। युवाओं को अपने बीच पाकर और उनकी इस सेवा भावना से बुजुर्ग काफी खुश नजर आए। टीम के सदस्यों ने भी इस नेक कार्य से आत्मिक संतुष्टि व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक व सेवा कार्य निरंतर जारी रखने का संकल्प लिया।

​तीसरी धारा न्यूज

सत्य, निष्पक्षता और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध!

IMG 20261004 WA0062 scaled
खासमहाल-गोविंदपुर सड़क निर्माण जल्द पूरा कराने को लेकर भाजपा का जनसमर्थन अभियान, 3500 लोगों ने किए हस्ताक्षर

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

भारतीय जनता पार्टी परसुडीह मंडल की ओर से बहुचर्चित खासमहाल–गोविंदपुर सड़क का निर्माण कार्य शीघ्र एवं गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूरा कराने की मांग को लेकर रविवार को व्यापक जनसमर्थन हस्ताक्षर अभियान चलाया गया। मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा के नेतृत्व में यह अभियान चांदनी चौक, त्रिवेणी टॉवर चौक और मकदमपुर रेलवे फाटक चौक पर आयोजित हुआ। इस दौरान लगभग 3,500 स्थानीय नागरिकों ने हस्ताक्षर कर अपना समर्थन दर्ज कराया।IMG 20261004 WA0062

​जनता के पैसे का सदुपयोग और गुणवत्तापूर्ण निर्माण जरूरी: राम सिंह मुंडा

भाजपा प्रदेश नेता राम सिंह मुंडा ने कहा कि लगभग 18 करोड़ 40 लाख रुपये की लागत से बनने वाली यह सड़क पूरे क्षेत्र के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है। निर्माण कार्य अधूरा रहने से स्थानीय नागरिकों, व्यवसायियों और राहगीरों को आवागमन में भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। उन्होंने जोर देकर कहा कि निर्माण में पारदर्शिता और गुणवत्ता सुनिश्चित करना प्रशासन की जिम्मेदारी है तथा जनहित के इस कार्य में किसी भी प्रकार की अनियमितता के खिलाफ लोकतांत्रिक तरीके से आवाज उठाई जाएगी।IMG 20261004 WA0063b 1

​काम पूरा होने तक जारी रहेगा आंदोलन: सुमित कुमार शर्मा

परसुडीह मंडल अध्यक्ष सुमित कुमार शर्मा ने कहा कि हस्ताक्षर अभियान में मिले व्यापक जनसमर्थन से स्पष्ट है कि जनता जल्द से जल्द सड़क निर्माण पूरा होने की प्रतीक्षा कर रही है। उन्होंने साफ शब्दों में चेतावनी दी कि जब तक सड़क का निर्माण गुणवत्तापूर्ण मानकों के अनुसार पूरा नहीं हो जाता, तब तक भाजपा परसुडीह मंडल का शांतिपूर्ण एवं लोकतांत्रिक जनआंदोलन जारी रहेगा।IMG 20261004 WA0064a 2

​प्रमुख जनप्रतिनिधि व भाजपा कार्यकर्ता रहे मौजूद

कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला परिषद सदस्य कुसुम पूर्ति, पंचायत समिति सदस्य रूद्र मुंडा, विजय विश्वकर्मा, अजय सिंह, विनोद सिंह, रामप्रसाद जायसवाल, गिरिजा रंजन, दुर्गा सेनापति, आरती ओझा, बीना शर्मा, शर्मिष्ठा चक्रवर्ती, प्रकाश सांडील, विवेक मुंडा, दीपक बरनवाल, विश्वजीत चक्रवर्ती, जयंतो दास, राजेश कुमार शर्मा, केदार मंडल, राजेश कुमार सिंह, वीर बहादुर कुशवाहा, मनोज कुमार सिंह, शुभाशीष जी, रवि शर्मा, लाला कंजे सहित भारी संख्या में स्थानीय लोग एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।

​तीसरी धारा न्यूज

सत्य, निष्पक्षता और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध!

IMG 20261004 WA0053
प्रयत्न’ संस्था के तत्वावधान में भव्य रक्तदान शिविर का आयोजन: कई दिग्गज हस्तियों ने की शिरकत, रक्तदाताओं का बढ़ाया उत्साह

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

समाज सेवा के क्षेत्र में निरंतर सक्रिय रहने वाली संस्था ‘प्रयत्न’ के द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर का मुख्य उद्देश्य समाज में रक्त की कमी को दूर करना और जरूरतमंदों की जीवन रक्षा के प्रति लोगों को जागरूक करना था।IMG 20261004 WA0053

​दीप प्रज्ज्वलन के साथ हुआ शुभारंभ, युवाओं और महिलाओं में दिखा उत्साह

शिविर का शुभारंभ संस्था के पदाधिकारियों और गणमान्य अतिथियों द्वारा दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। इस अवसर पर युवाओं, महिलाओं और विभिन्न आयु वर्ग के लोगों ने भारी उत्साह के साथ भाग लिया और स्वेच्छा से रक्तदान किया।b 1

​स्वास्थ्य परीक्षण के बाद रक्तदाताओं को किया गया सम्मानित

शिविर के दौरान डॉक्टरों और चिकित्सा कर्मियों की टीम ने सभी रक्तदाताओं का स्वास्थ्य परीक्षण किया और उन्हें प्रमाणपत्र व प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। संस्था के अध्यक्ष समर झा ने बताया कि एकत्र किए गए रक्त को अधिकृत ब्लड बैंक को सौंपा जाएगा ताकि आपातकालीन स्थिति में किसी भी जरूरतमंद को समय पर रक्त मिल सके। ‘प्रयत्न’ संस्था ने भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक और मानवीय अभियानों को जारी रखने का संकल्प लिया है तथा शिविर को सफल बनाने में सहयोग देने वाले सभी रक्तदाताओं और नागरिकों का आभार व्यक्त किया।a 2

​विशिष्ट अतिथियों व समाजसेवियों की रही गरिमामयी उपस्थिति

कार्यक्रम में मुख्य रूप से विधायक पूर्णिमा साहू, कुणाल सारंगी, अमरप्रीत सिंह काले, शिव शंकर सिंह, वीरेंद्र सिंह, पप्पू सिंह, श्रवण दास, जुगुन पांडे, आनंद बिहारी दुबे, रघुनाथ पांडे, संजीव श्रीवास्तव, शंकर रेड्डी, शैलेश पांडे, शैलेश गुप्ता, बंटी सिंह, सन्नी सिंह, रवि सिंह, सुखदेव सिंह, चिंटू सिंह, चंदा सिंह, रीना सिंह, अंकित शुभम के साथ संस्था की ओर से दुर्गेश, अंकित, देबाशीष, राहुल, हर्ष, शिबू, सतनाम, राजहंस, रौशन, आकाश सहित अन्य कई सदस्य उपस्थित थे।

​तीसरी धारा न्यूज

रक्तदान से बचाएं जीवन, समाज सेवा में निभाएं अपनी भागीदारी!

IMG 20261004 WA0021
हाईकोर्ट के आदेश की अनदेखी: एमजीएम में बायो-मेडिकल कचरे के ढेर में मिले सब्जियों के छिलके, कचरे में मुंह मारता दिखा आवारा कुत्ता; जेएचआरसी ने उठाए सवाल

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

महात्मा गांधी मेमोरियल (एमजीएम) अस्पताल में बायो-मेडिकल कचरे के प्रबंधन को लेकर झारखंड मानवाधिकार सम्मेलन (जेएचआरसी) ने गंभीर सवाल उठाए हैं। शनिवार को संगठन प्रमुख मनोज मिश्रा के नेतृत्व में जेएचआरसी के प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल के बायो-मेडिकल कचरा स्थल का निरीक्षण किया। संगठन का दावा है कि निरीक्षण के दौरान बायो-मेडिकल कचरे के साथ सामान्य कचरा भी मिला हुआ था और काले प्लास्टिक में आलू तथा सब्जियों के छिलके भी फेंके पाए गए।IMG 20261004 WA0021

​कचरे के ढेर में मुंह मारता दिखा आवारा कुत्ता

जेएचआरसी के अनुसार, कचरे के ढेर के पास बायो-मेडिकल वेस्ट से भरे प्लास्टिक के थैले खुले में पड़े थे। इसी दौरान एक आवारा कुत्ता भी कचरे के एक थैले में मुंह लगाकर कुछ खाता दिखाई दिया। संगठन ने इसे संक्रमण और जनस्वास्थ्य की दृष्टि से बेहद गंभीर स्थिति बताते हुए अस्पताल प्रबंधन से तत्काल कार्रवाई की मांग की। मनोज मिश्रा ने कहा कि 26 फरवरी 2026 को झारखंड हाईकोर्ट ने बायो-मेडिकल कचरे को सामान्य कचरे से अलग रखने और उसके उचित प्रबंधन को लेकर निर्देश दिए थे। जेएचआरसी का आरोप है कि आदेश के करीब सात महीने बीत जाने के बाद भी एमजीएम अस्पताल में जमीनी स्तर पर इसका अपेक्षित अनुपालन दिखाई नहीं दे रहा है।IMG 20261004 182404b 1

​व्यवस्था के बावजूद बाहर बिखरा मिला कचरा

जेएचआरसी ने दावा किया कि अस्पताल में अलग-अलग प्रकार के कचरे के लिए रंगों के आधार पर कमरों और कोडिंग की व्यवस्था की गई है, लेकिन इन कमरों के बाहर जमीन पर विभिन्न प्रकार के कचरे के थैले एक साथ बिखरे मिले। संगठन ने सवाल उठाया कि जब कचरे के पृथक्करण की व्यवस्था मौजूद है, तो कचरा खुले में मिश्रित अवस्था में क्यों पड़ा है।a 2

​अधीक्षक को ज्ञापन, एक माह में सुधार नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी

प्रतिनिधिमंडल ने अस्पताल अधीक्षक डॉ. बलराम झा को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच, खुले में पड़े बायो-मेडिकल कचरे को हटाने और कचरे के उचित पृथक्करण की मांग की। जेएचआरसी ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि एक माह के भीतर हाईकोर्ट के निर्देशों का अनुपालन सुनिश्चित नहीं किया गया तो सड़क से लेकर न्यायालय तक उग्र आंदोलन किया जाएगा। इस प्रतिनिधिमंडल में मनोज मिश्रा के अलावा सलावत महतो, विश्वजीत सिंह, गुरुमुख सिंह, श्यामलाल, किशोर वर्मा, एसके बसु, देवाशीष दास सहित कई अन्य सदस्य मुख्य रूप से शामिल थे।

​तीसरी धारा न्यूज

सत्य, निष्पक्षता और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध!

IMG 20261004 171105
जनसमस्या पर त्वरित एक्शन: 24 घंटे के अंदर बागबेड़ा के स्कूल परिसर में ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

जनसमस्या पर त्वरित एक्शन: 24 घंटे के अंदर बागबेड़ा के स्कूल परिसर में ट्रांसफार्मर की हुई साफ-सफाई, लोगों ने जताया आभार

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

बागबेड़ा कॉलोनी स्थित राजेंद्र मध्य विद्यालय परिसर में लगे ट्रांसफार्मर के ऊपर एवं आसपास उगी बड़ी-बड़ी शाखाओं, लताओं और झाड़ियों की साफ-सफाई विद्युत विभाग द्वारा महज 24 घंटे के अंदर करा दी गई। विभाग की इस त्वरित कार्रवाई से बड़ा हादसा टल गया है और स्थानीय लोगों ने राहत की सांस ली है। AddText 10 04 05.08.06AddText 10 04 05.08.32

​SDO देवाशीष पात्रा से मिले थे पंसस, तत्काल मिला निर्देश

स्थानीय निवासियों के आग्रह पर पंचायत समिति सदस्य (पंसस) सुनील गुप्ता ने शनिवार को स्थानीय प्रतिनिधिमंडल के साथ विद्युत विभाग के एसडीओ (SDO) देवाशीष पात्रा से मिलकर स्थिति की गंभीरता से अवगत कराया था। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसडीओ देवाशीष पात्रा ने तत्क्षण अपने अधीनस्थ अधिकारियों एवं कर्मचारियों को साफ-सफाई का निर्देश दिया। इसके परिणामस्वरूप रविवार को ट्रांसफार्मर के आसपास उगी सभी शाखाओं, लताओं, झाड़-झंखाड़ और कटीले पौधों की मुस्तैदी से सफाई करा दी गई।IMG 20261004 WA0043

​जनहित की समस्याओं के समाधान के लिए प्रयासरत: सुनील गुप्ता

इस अवसर पर पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने प्रतिबद्धता दोहराते हुए कहा कि पंचायत की जनहित से जुड़ी हर समस्या के त्वरित समाधान के लिए वे लगातार प्रयासरत रहेंगे और विकास कार्यों में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे।

​स्कूली बच्चों, शिक्षकों व ग्रामीणों ने जताया आभार

विद्यालय परिसर में ट्रांसफार्मर की मुस्तैदी से साफ-सफाई होने पर स्थानीय लोगों, स्कूली बच्चों एवं शिक्षक-शिक्षिकाओं ने पंसस सुनील गुप्ता तथा विद्युत विभाग के प्रति आभार प्रकट करते हुए धन्यवाद दिया। इस दौरान समाजसेवी अशोक झा, वार्ड सदस्य कर्ण, प्रकाश पांडे, सोनू सहित कई स्थानीय लोग उपस्थित थे।

​तीसरी धारा न्यूज

सत्य, निष्पक्षता और जनसमस्याओं के समाधान के प्रति संकल्पबद्ध!

IMG 20261004 131440 scaled
आदित्यपुर में विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन, 100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रह; युवाओं में दिखा भारी उत्साह

आदित्यपुर (तीसरी धारा न्यूज):

​समाजसेवा और मानव कल्याण की अनूठी मिसाल

​आदित्यपुर-2 स्थित रोड नंबर-4 के आधारशिला टॉवर में रविवार को समाजसेवा और मानव कल्याण की एक अनूठी मिसाल देखने को मिली। यहाँ आदित्यपुर संघर्ष सेवा समिति एवं झारखंड क्षत्रिय संघ के संयुक्त तत्वावधान में एकदिवसीय रक्तदान शिविर का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें स्थानीय लोगों ने बढ़-चढ़कर अपनी सहभागिता दर्ज कराई।

IMG 20261004 113752

​आपातकालीन जरूरतों के लिए शिविर का आयोजन

​शिविर का मुख्य उद्देश्य आपातकालीन स्थितियों, दुर्घटनाओं और गंभीर बीमारियों से जूझ रहे मरीजों के लिए समय पर रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित करना था। सुबह से ही आयोजन स्थल पर रक्तदान करने वालों की कतारें लगनी शुरू हो गई थीं, जिसमें युवाओं, महिलाओं और सामाजिक कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।

IMG 20261004 113849

b 1

​100 से अधिक यूनिट रक्त संग्रहित

​रक्तदाताओं के इस जबरदस्त जोश और समर्पण के परिणामस्वरूप दोपहर तक 100 यूनिट से अधिक रक्त सफलतापूर्वक संग्रहित किया जा चुका था। शिविर में आए नए और नियमित दोनों तरह के रक्तदाताओं का आयोजकों द्वारा उत्साहवर्धन किया गया और उन्हें इस महान कार्य में योगदान देने के लिए सम्मानित भी किया गया।a 2

​रक्तदान जीवन बचाने का सबसे बड़ा माध्यम: संतोष सिंह

​शिविर के दौरान समिति के अध्यक्ष संतोष सिंह ने लगातार युवाओं का मार्गदर्शन किया और उन्हें रक्तदान के प्रति जागरूक करते हुए आगे आने की अपील की। उन्होंने कहा कि रक्तदान किसी जरूरतमंद व्यक्ति की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा और पवित्र माध्यम है, इसलिए हर स्वस्थ व्यक्ति को समाजहित में नियमित रूप से रक्तदान करना चाहिए।

​आयोजकों ने जताया आभार

​कार्यक्रम के समापन पर आयोजकों ने शिविर को सफल बनाने में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं, चिकित्सा दल और कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया। साथ ही उन्होंने क्षेत्र के अन्य युवाओं से भी अपील की कि वे भविष्य में आयोजित होने वाले ऐसे जनहित और सेवा कार्यों में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।

​– तीसरी धारा न्यूज

“सच्ची खबर, समाज के प्रति समर्पण”

IMG 20261003 WA0002
निलंबन के पीछे का सच: इलाज से परेशान सीतारामडेरा के निवर्तमान थानेदार आनंद मिश्रा ने 24 घंटे पहले ही मांगी थी पदमुक्ति, लेकिन मिला निलंबन

30 वर्षों का बेदाग अनुभव, कनीय की लापरवाही का खामियाजा भुगतने और विभागीय अनदेखी को लेकर पुलिस महकमे में चर्चाओं का बाजार गर्म

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर: सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा के निलंबन मामले में अब एक नया और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। मिली जानकारी के अनुसार, पिछले कुछ समय से गंभीर रूप से बीमार पत्नी के इलाज को लेकर शारीरिक और मानसिक रूप से परेशान चल रहे निवर्तमान प्रभारी आनंद मिश्रा ने निलंबन से ठीक 24 घंटे पूर्व ही सीनियर एसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब को पत्र लिखकर थानेदारी की जिम्मेदारी से मुक्त करने की इच्छा जताई थी। हालांकि, विभाग ने उन्हें पदमुक्त करने के बजाय निलंबित कर दिया, जिससे पुलिस महकमे में कई तरह के सवाल खड़े हो रहे हैं।IMG 20261003 WA0002

​30 वर्षों का लंबा अनुभव, फिर भी लगा संवेदनहीनता का आरोप

इस पूरे प्रकरण में सबसे अहम बात यह सामने आ रही है कि जिस संवेदनहीनता और लापरवाही का आरोप लगाकर थाना प्रभारी को निलंबित किया गया, उस पर आनंद मिश्रा द्वारा दी गई सफाई की पूरी तरह अनदेखी की गई। 30 वर्षों के लंबे पुलिस सेवा अनुभव वाले अधिकारी पर इस तरह के आरोप लगाए जाने का कोई ठोस लॉजिक नजर नहीं आ रहा है, जो वर्तमान में पुलिस महकमे के भीतर चर्चा का मुख्य विषय बना हुआ है। जमशेदपुर में पदस्थापित गिने-चुने वरिष्ठ अधिकारियों में शुमार आनंद मिश्रा का पुलिस रिकॉर्ड काफी समृद्ध रहा है।

​कनीय अधिकारी की लापरवाही का खामियाजा थानेदार पर

चर्चा यह भी है कि जिस मामले में यह कार्रवाई हुई, उसकी जांच का जिम्मा थानेदार ने एक कनीय पुलिस अधिकारी को सौंपा था। लेकिन उक्त कनीय अधिकारी ने अपने कार्य की जवाबदेही थाना प्रभारी के प्रति सही तरीके से सुनिश्चित नहीं की, जिसका खामियाजा आखिरकार थानेदार को भुगतना पड़ा। महकमे में दबी जुबान से यह भी कहा जा रहा है कि वर्तमान सीनियर एसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब (जिन्हों अपनी बेहतरीन कार्यशैली और अपराध पर नियंत्रण के लिए जाना जाता है) को इस पूरे घटनाक्रम में सही और वास्तविक तथ्यों से दूर रखा गया।

​हैदराबाद के एआईजी अस्पताल में चल रहा पत्नी का इलाज

उल्लेखनीय है कि इंस्पेक्टर आनंद मिश्रा की पत्नी पिछले कुछ महीनों से गंभीर बीमारी से जूझ रही हैं और उनका इलाज हैदराबाद स्थित एआईजी (AIG) अस्पताल में चल रहा है। इस कारण उन्हें लगातार हैदराबाद आना-जाना पड़ रहा था। पारिवारिक और व्यक्तिगत परेशानियों के इस कठिन दौर में विभाग द्वारा संवेदनशीलता दिखाने के बजाय अनुशासनात्मक कार्रवाई किए जाने से शहर के प्रशासनिक व पुलिस हलकों में निराशा और चर्चा का माहौल है।

​तीसरी धारा न्यूज

सत्य, निष्पक्षता और अपराध मुक्त समाज के प्रति संकल्पबद्ध!

IMG 20261003 WA0002
एसएसपी की बड़ी कार्रवाई: लापरवाही के आरोप में सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा निलंबित

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर:

शहर में कानून-व्यवस्था और अपराध नियंत्रण को लेकर पुलिस महकमे में सख्ती का असर दिखने लगा है। कर्तव्य के प्रति लापरवाही और पुलिसिंग में शिथिलता बरतने के आरोप में एसएसपी डॉ. एहतेशाम वकारिब ने कार्रवाई करते हुए सीतारामडेरा थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन की अवधि के दौरान उन्हें पुलिस लाइन क्लोज किया गया है। कार्रवाई के बाद सीतारामडेरा थाने के लिए नए प्रभारी की पदस्थापना की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।IMG 20261003 WA0002

​समीक्षा बैठक के बाद सामने आई गंभीर खामियां

मिली जानकारी के अनुसार, सीतारामडेरा थाना क्षेत्र में विधि-व्यवस्था के संधारण और लंबित मामलों के त्वरित निष्पादन को लेकर लगातार शिकायतें मिल रही थीं। विभागीय स्तर पर हुई समीक्षा और जांच के दौरान थाना प्रभारी आनंद मिश्रा को कार्य में गंभीर लापरवाही का दोषी पाया गया। जांच में कर्तव्य के प्रति लापरवाही के साथ-साथ अनुशासनहीनता और वरीय अधिकारियों के निर्देशों की अनदेखी सामने आने के बाद एसएसपी ने यह सख्त दंडात्मक कदम उठाया।

​एसएसपी का कड़ा संदेश: पुलिसिंग में शिथिलता बर्दाश्त नहीं

एसएसपी कार्यालय से जारी आदेश में स्पष्ट किया गया है कि पुलिसिंग में किसी भी स्तर पर शिथिलता बर्दाश्त नहीं की जाएगी। जनता की सुरक्षा, अपराध नियंत्रण और कानून-व्यवस्था को लेकर पुलिस अधिकारियों को अपनी जिम्मेदारियों का पूरी गंभीरता से निर्वहन करना होगा। थाना प्रभारी के निलंबन के बाद अब सीतारामडेरा थाने की कमान किस अधिकारी को सौंपी जाएगी, इसे लेकर विभागीय प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। एसएसपी की इस कार्रवाई से पूरे पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।

​तीसरी धारा न्यूज

सत्य, निष्पक्षता और अपराध मुक्त समाज के प्रति संकल्पबद्ध!

IMG 20261002 WA0085 scaled
सेवा संकल्प अभियान: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने लगाया रक्तदान शिविर, 125 यूनिट रक्त संग्रहित

जनप्रतिनिधियों, सामाजिक व धार्मिक संगठनों के प्रमुखों और कार्यकर्ताओं की रही भारी उपस्थिति

तीसरी धारा न्यूज / जमशेदपुर: IMG 20261002 WA0085जमशेदपुर स्थित साकची ट्रेंड्स के सामने भाजपा कार्यालय प्रांगण में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत एक भव्य रक्तदान समारोह का आयोजन किया गया। मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष ताजदार आलम के नेतृत्व में आयोजित इस शिविर में समाज के हर वर्ग—विशेषकर युवाओं और मध्यम आयु वर्ग के लोगों—ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान कर मानव सेवा की मिसाल पेश की।IMG 20261002 WA0086b 1

​वरिष्ठ नेताओं और प्रमुख हस्तियों ने बढ़ाया उत्साह

कार्यक्रम में जमशेदपुर पूर्वी की विधायक पूर्णिमा साहु, सांसद विद्युत वरण महतो एवं भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अभय सिंह मुख्य रूप से उपस्थित हुए। इसके अलावा भाजपा नेता दिनेश कुमार, सेंट्रल गुरुद्वारा कमेटी के प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन शैलेंद्र सिंह, अमरप्रीत सिंह, चंचल सिंह, रंजीत सिंह, जसप्रीत सिंह पदरी, सुखदेव सिंह मल्ली, गुरदीप सिंह कांके, कुलवंत सिंह बंटी, साकची गुरुद्वारा के प्रधान हरविंदर सिंह मंटू, संजीव चौरसिया, काजू शांडिल, आलोक वाजपेई, साकची मंडल अध्यक्ष युवराज सिंह (अपनी टीम के साथ), बारीडीह मंडल अध्यक्ष कुमार अभिषेक (अपनी टीम के साथ), भाजपा जिलाध्यक्ष संजीव सिन्हा, अप्पा राव, उपाध्यक्ष संजीव सिंह, उपाध्यक्ष बबुआ सिंह और महामंत्री राजीव सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे और रक्तदाताओं का उत्साहवर्धन किया।IMG 20261002 WA0088IMG 20261002 WA0090a 2

​125 यूनिट रक्त हुआ संग्रहित, रक्तदाताओं का सम्मान

‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत आयोजित इस रक्तदान शिविर में शाम 4 बजे तक लगभग 125 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया। इस अवसर पर अल्पसंख्यक मोर्चा की ओर से समाज सेवा में योगदान देने वाले सभी रक्तदाताओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।IMG 20261002 WA0089

​आयोजन समिति एवं पदाधिकारियों का रहा सराहनीय योगदान

इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अल्पसंख्यक मोर्चा के मंजीत सिंह गिल, रविंदर सिंह रिंकू, जोगिन्दर सिंह जोगी, रॉकी सिंह, बलबीर सिंह बबलू, अमरदीप सिंह भाटिया एवं अन्य पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण भूमिका रही। पदाधिकारियों ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं रक्तदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए भविष्य में भी इस प्रकार के सामाजिक व मानव कल्याणकारी कार्यों से जुड़ने की अपील की।

​तीसरी धारा न्यूज

रक्तदान से बचाएं जीवन, समाज सेवा में निभाएं अपनी भागीदारी

error: Content is protected !!