ताजा खबर
शारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरूशारदीय नवरात्रि का दूसरा दिन: ब्रह्मचारिणी स्वरूप की होती है पूजा, जानिए पूरी विधि और महत्व•नवरात्रि के प्रथम दिन ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने ताइक्वांडो के बच्चों के बीच किया खाद्य सामग्री का वितरण, मिस मनदीप कौर रहीं मौजूद•साकची गोलचक्कर पर ट्रैफिक पुलिस की अनोखी पहल: सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया गया जागरूकता अभियान, बांटे गए हेलमेट•रूपी सोरेन के निधन पर झामुमो ने दी श्रद्धांजलि, 14 अक्टूबर को शहीद देवेंद्र माझी का शहादत दिवस सादगी से मनाने का निर्णय•विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस पर मानगो चौक पर डीएलएसए ने चलाया जागरूकता अभियान, टोल-फ्री नंबर 14416 पर परामर्श की दी जानकारी•भाजपा परसुडीह मंडल के ज्ञापन का दिखा सकारात्मक असर, बाजार में शुरू हुई साफ-सफाई; नेताओं ने जताया आभार•डांडिया और गरबा कार्यक्रमों में अश्लील व द्विअर्थी गानों पर रोक लगाने की मांग, ‘सेवा ही लक्ष्य’ संस्था ने जिला प्रशासन को सौंपा ज्ञापन•मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की मां रूपी सोरेन के निधन पर मूलवासी कारुवा समाज ने जताया गहरा शोक, गुरुचरण मुखी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि•बागबेड़ा के कन्हैया सिंह को पुलिस हिरासत में लिए जाने की चर्चा, चांडिल ले जाने की सूचना से बढ़ा सस्पेंस•जमशेदपुर के बिस्टुपुर स्थित पीएम मॉल पर टाटा स्टील का 223 करोड़ का बकाया, हाई कोर्ट के आदेश के बाद मापी और सीलिंग की कार्रवाई शुरू

एक नई सोच, एक नई धारा

सिदगोड़ा सूर्य मंदिर में भाजपा व भाजमो में झड़प मामले में गुंजन यादव समेत 39 को समन जारी

जमशेदपुर के सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में 28 अक्टूबर 2022 को भाजपा और भाजमो कार्यकर्ताओं में झड़प हुई थी. इस मामले में थाना की ओर से सिदगोड़ा थाना से भाजपा जिला अध्यक्ष गुंजन यादव समेत 39 आरोपियों को थाना से राहत देते हुए जमानत दे दी थी. इसी मामले में मंगलवार को प्रथम श्रेणी न्यायिक दंडाधिकारी सौदामणी सिंह की अदालत ने थाना की कार्रवाई को गलत ठहराते हुए सभी 39 आरोपियों के खिलाफ गैर जमानती धारा जोड़ने और कोर्ट में हाजिर होने के लिए समन जारी किया है.

कोर्ट ने गुजन यादव, भुपेंद्र सिंह, कमलेश साहू, संजीव सिंह, विकास कुमार सिंह, कुमार अभिषेक, कंचन दत्ता, रवींद्र कुमार चौधरी उर्फ मिठु चौधरी, कुमार देबराज उर्फ पिंटू साहू, कंचन सिंह, राकेश कुमार उर्फ राकेश सिंह, अमन सिंह, अनिमेश सिंह, निशांत सिंह, इकबाल सिंह, हरजीत सिंह उर्फ चिंटू, मनीष कुमार प्रसाद उर्फ गुर्जर, नारायण लोहरा, अखिलेश चौधरी, शैलेश कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश चंद्र पोद्दार, रामबाबू तिवारी, चंद्रगुप्त सिंह, दिनेश कुमरा, हिमांशु अरविंद, राकेश कुमार उर्फ राजू साहू, दुर्गा यादव, सुरेश कुमार शर्मा, सुशांत पांडा, जीतू यादव, मुकेश यादव उर्फ मुन्ना यादव, कमलेश कुमार सिंह, पवन अग्रवाल, सतबीर सिंह सोमू, सौरभ चौधरी, देवाशीष सरकार, पृथ्वीपाल सिंह, विश्वजीत कुमार साहू को समन जारी किया है.

28 अक्टूबर 2022 को सूर्य मंदिर कमेटी की ओर से छठ पर्व पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था. आयोजन के दौरान सरयू राय के समर्थक सुबोध श्रीवास्तव, अजय सिन्हा समेत अन्य ने टेंट लगाकर वहां फल बांटने का काउंटर लगा दिये थे. इस दौरान सुबोध श्रीवास्तव, अजय सिन्हा समेत अन्य पर हमला बोल दिया गया था, जिसमें दोनों घायल हो गये थे. घायल को टीएमएच में भर्ती कराया गया था, जहां उनका इलाज किया गया था. बाद में सुबोध श्रीवास्तव के बयान पर एफआइआर दर्ज किया गया था.

यंग इंडियंस ने जिला पुलिस को सौंपे 100 फास्टेड किट एवं स्ट्रेचर, शहर के स्कूलों में चल रहा छोटा कॉप प्रोग्राम

जमशेदपुर : भारतीय उद्योग परिसंघ (सीआईआई) यंग इंडियंस के द्वारा मंगलवार को पूर्वी सिंहभूम जिला पुलिस को एक समारोह आयोजित कर 100 रोड सेफ्टी किट एवं 10 स्ट्रेचर प्रदान किए गए. बिष्टुपुर थाना परिसर स्थित काफ्रेंस हॉल में आयोजित समारोह में एसएसपी प्रभात कुमार एवं डीएसपी ट्रैफिक कमल किशोर मौजूद थे. इन फस्र्ट एड किट का उपयोग सड़क दुर्घटना के बाद घायलों के प्राथमिक उपचार एवं उन्हें तुरंत अस्पताल पहुंचाने में किया जाएगा. समारोह को संबोधित करते हुए एसएसपी प्रभात कुमार ने यंग इंडियंस के द्वारा सड़क सुरक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यो की प्रशंसा की. विशेषकर यंग इंडियंस द्वारा स्कूलों में छात्रों को सड़क यातायात के प्रति जागरुकता के लिए चलाए जा रहे छोटा कॉप कार्यक्रम की सराहना की. उन्होंने कहा कि जमशेदपुर पुलिस यंग इंडियंस के साथ मिल कर सड़क सुरक्षा जागरुकता कार्यक्रम पर कार्य करेगी।

एसएसपी प्रभात कुमार ने कहा कि किसी भी दुर्घटना के बाद का पहला घंटा गोल्डन ऑवर होता है. इस घंटे में घायल को उचित सहायता मिल जाए तो जान बचायी जा सकती है. उन्होंने कहा कि जिले में प्रत्येक माह 28 से 30 दुर्घटना रिकॉर्ड की जाती है जिसमें 20 दुर्घटनाएं जानलेवा होती हैं. इन दुर्घटनाओं में 70 प्रतिशत युवा प्रभावित होते हैं. यंग इंडियंस की ये पहल गोल्डन ऑवर के दौरान लोगों की जान बचाने में अहम साबित होगी. एसएसपी ने बताया कि इन उपकरणों का उपयोग हाईवे पेट्रोलिंग और हाइवे से सटे थानों में किया जाएगा. ये किट्स पेट्रोलिंग वैन में भी मौजूद रहेंगे. उन्होंने कहा कि बीते दिनों ही टाटा स्टील फाउंडेशन की ओर से जिला पुलिस के 150 जवानों को प्राथमिक उपचार की ट्रेनिंग भी दी गई थी. यह किट उन्हीं जवानों को सौंपा जाएगा ताकि सड़क दुर्घटना में घायल लोगों की जान बचाई जा सके।

फरिश्ते और छोटा कॉप कार्ड प्रोग्राम लांच किया गया।

इस मौके पर यंग इंडियंस के फरिश्ते प्रोग्राम और छोटा कॉप रिपोर्ट कार्ड प्रोग्राम को लांच किया गया. मौके पर मौजूद यंग इंडियंस टीम की मानसी अग्रवाल ने बताया कि हमारी टीम की ओर से कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों को सड़क दुर्घटना से बचने के टिप्स भी दिए जा रहे हैं ताकि वे जब भी अपने परिजनों के साथ बाहर निकले और परिजनों द्वारा यातायात नियमों का उल्लघंन किया जाए तो बच्चे उन्हें इस बारे में आगाह कर सकें. संस्था के मृदुल गोयल एवं आकाश आनंद ने बताया कि यंग इंडियंस द्वारा फरिश्ते प्रोग्राम के तहत लोगों को सड़क दुर्घटना में घायलों की मदद को लेकर गुड समेरिटन लॉ के बावत को जानकारी दे रहा है. समारोह में यंग इंडियंस की मानसी अग्रवाल, आकाश आनंद, मृदुल गोयल, उमंग अग्रवाल, अंकित काउंटिया, रश्मि काउंटिया, भाविन गांधी, उमंग रणपरा, बरखा केडिया, निधि अग्रवाल, बीजल मेहता एवं नेहा अग्रवाल मौजूद थी।

जुबिली पार्क से चोरी बाइक लेकर इलाज कराने एमजीएम अस्पताल पहुंचा चोर, बाइक ओनर ने पार्किंग से खोज लिया

जमशेदपुर के जुबली पार्क से रविवार रात मानगो निवासी मो अजहर की बाइक चोरी हो गई थी. इस संबंध में अजहर ने बिष्टुपुर थाना में मामले की लिखित शिकायत भी की था। इधर, सोमवार दोपहर अजहर अपनी बाइक ढुंढते हुए एमजीएम अस्पताल पहुंचा जहां उसकी बाइक अस्पताल के पार्किंग से मिली। इस दौरान चार चोरों को भी पकड़ा गया है। पुलिस सभी को पकड़कर साकची थाना ले गई है जहां सभी से पूछताछ की जा रही है।

चोरी की बाइक से इलाज कराने पहुंचा था अस्पताल

अजहर ने बताया कि रविवार रात आठ बजे वह जुबली पार्क घूमने गया था जहां से उसकी बाइक चोरी हो गई थी. उसने थाने में शिकायत की थी। वह रात से ही अपनी बाइक की तलाश कर रहा था।आज जब वह अपनी बाइक की तलाश करते हुए एमजीएम अस्पताल पहुंचा तो पाया कि अस्पताल के पार्किंग में उसकी बाइक खड़ी है। चार चोरों को भी पकड़ा है जिसमें दो की उम्र 18 साल से कम है।

झारखंड में रामनवमी को लेकर 13 हजार से अधिक जवान किये जायेंगे तैनात,स्पेशल ब्रांच का अलर्ट, होगी कड़ी नजर

झारखंड में रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस मुख्यालय ने तैयारी पूरी कर ली है. पुलिस मुख्यालय ने सुरक्षा के लिए एटीएस से लेकर जिला पुलिस व सीआरपीएफ के 13 हजार से अधिक फोर्स सभी जिलों को उपलब्ध करा दिया है. इसमें सबसे अधिक पुलिस बल की तैनाती रांची और हजारीबाग जिला में की गयी है.

पुलिस मुख्यालय स्पेशल ब्रांच ने सभी जिलों को अलर्ट भेजा है। एसपी को जुलूस के मार्ग पर विशेष चौकसी बरतने का आदेश भी दिया गया है। संवेदनशील स्थल और मार्ग के संबंध में जिलों को विस्तार से जानकारी दी गयी है।

हजारीबाग जिला में 14 डीएसपी, 20 इंस्पेक्टर, 250 सब इंस्पेक्टर और एएसआई के अलावा एक कंपनी रैफ, एक कंपनी रैप और एटीएस टीम भी तैनात की गयी है. गिरिडीह में छह डीएसपी, पांच इंस्पेक्टर, एक कंपनी सीआरपीएफ की तैनाती की गयी है. यहां भी रामनवमी की समाप्ति के बाद सीआरपीएफ को हजारीबाग जिला भेज दिया जायेगा.

स्पेशल ब्रांच ने राज्य के सभी एसपी को अलर्ट किया है। राज्य में किसी तरह की हिंसा ना फैले और ना ही किसी को किसी भी तरह की परेशानी हो, इसकी पूरी कोशिश सुरक्षा में तैनात जवान करेंगे। रामनवमी की शोभायात्रा के दौरान सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिस मुख्यालय ने पूरी तैयारी कर ली है।

हेमंत सरकार पर बरसे आजसू सुप्रिमो सुदेश महतो कहा

आजसू पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश कुमार महतो ने कहा है कि झूठ की पोथी पेश कर जनादेश हासिल करने वाली हेमंत सोरेन सरकार में लूट किस कदर हावी है, इसका पर्दाफाश जनता के बीच में जाकर करेंगे। सरकार की नीति, निर्णय और मंशा का कच्चा चिट्ठा भी खोलेंगे। आजसू पार्टी ने कार्यक्रमों की व्यापक रूपरेखा तय की है। इसी सिलसिले में राज्य के सभी विधानसभा क्षेत्रों में जन पंचायत लगायी जाएगी।

जमशेदपुर में पार्टी की केंद्रीय समिति की बैठक में.पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार ने तीन साल में जनादेश के साथ बड़ा छल किया है। नौजवानों के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया है। मुख्यमंत्री ने नियोजन नीति के नाम पर अपना पॉलिटिकल एजेंडा सेट करने की कोशिश में सब कुछ उलझा कर रख दिया है । विशेष सत्र बुलाकर किसी भी दल का विचार नहीं सुना गया। विकास के तमाम मानकों पर झारखंड लगातार पिछड़ रहा है। सरकारी संरक्षण में लूट का बोलबाला है अराजकता का नेतृत्व खुद मुख्यमंत्री मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन कर रहे हैं।‌ शासन-प्रशासन का वातावरण इतना बिगड़ चुका है कि इन बीस महीनों में राज्य का भारी नुकसान ही होगा। इसलिए राज्य हित में पार्टी के हर स्तर के कार्यकर्ता और पदाधिकारी सरकार के खिलाफ मोर्चाबंदी करें।

  • 13 अप्रैल को सभी जिलों में आक्रोश मार्च

आजसू पार्टी 13 अप्रैल को राज्य के सभी जिलों में आक्रोश मार्च निकालेगी। नियोजन नीति उलझाये रखने और वेकैंसी, परीक्षाओं, रिजल्ट के इंतजार में लाखों युवाओं के सपने से खिलवाड़ के खिलाफ यह आक्रोश मार्च असरदार होगा।

  • जातीय जनगणना से नहीं भागे सरकार, ओबीसी आरक्षण के लिए यही आधार

आजसू पार्टी ने केंद्रीय कार्य समिति की बैठक में दो टूक कहा कि जातीय जनगणना से सरकार नहीं भागे ओबीसी आरक्षण का यही सही मापदंड हो सकता है। बिना ट्रिपल टेस्ट सरकार ने पंचायत चुनाव कराया और अब नगर निकाय चुनाव में भी वह ट्रिपल टेस्ट से बचना चाह रही है। जबकि आजसू पार्टी सड़क से लेकर सदन में इस विषय पर अपनी आवाज मुखर करती रहेगी। साथ ही पार्टी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने सर्वोच्च अदालत का भी रुख किया है।

  • महाधिवेशन से पहले एक लाख सक्रिय कार्यकर्ता खड़े होंगे

कार्यसमिति की बैठक में पार्टी प्रमुख ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि अक्तूबर में होने वाले महाधिवेशन से पहले एक लाख सक्रिय कार्यकर्ता खड़े किए जाएं, जो सांगठनिक और चुनावी मोर्चा पर पार्टी के लिए रीढ साबित होंगे। पार्टी का महाअधिवेशन 6 से 8 अक्टूबर तक रांची में होगा। इसके साथ ही संगठन के ढांचे को दुरुस्त करने के लिए जो काम बाकी है उसे टाइम फ्रेम के तहत पूरे करने को कहा गया है।

  • सांसद समेत प्रमुख नेताओं ने संबोधित किया

केंद्रीय समिति की बैठक को पार्टी सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी, विधायक डॉ लंबोदर महतो, पूर्व मंत्री रामचंद्र सहिस, उमाकांत रजक समेत कई प्रमुख नेताओं ने भी संबोधित किया। सांसद चंद्रप्रकाश चौधरी ने कहा कि रामगढ़ में एनडीए उम्मीदवार की जीत के साथ हेमंत सोरेन सरकार और यूपीए गठबंधन की उल्टी गिनती शुरू हो गई है। भ्रष्टाचार का बोलबाला है। आम आदमी परेशान है। अफसरशाही हावी है। इन सवालों पर आगे बढ़कर सरकार के खिलाफ जनता को गोलबंद करना होगा। जनता इन्हें सबक सिखाने के लिए तैयार है।

आंदोलन और कार्यक्रमों की रूपरेखा

  • रिसर्च एंड डेटा एनालिसिस विंग का गठन करेगी आजसू पार्टी। ऐसा करने वाली पहली पार्टी होगी आजसू।
  • 5 अप्रैल को रघुनाथ महतो शहादत दिवस समारोह का आयोजन
  • 14 अप्रैल को बाबा साहेब आंबेडकर जयंती का आयोजन सभी विस क्षेत्रों में।
  • 23 अप्रैल को राज्य स्तरीय सामाजिक न्याय यात्रा रांची में
  • 27 अप्रैल को अनुसूचित जनजाति राज्य स्तरीय सम्मेलन भोगनाडीह,साहेबगंज में।
  • 30 अप्रैल को अनुसूचित जाति राज्यस्तरीय सम्मेलन इटखोरी, चतरा में।
  • 06, 07 एवं 08 अक्टूबर को केंद्रीय महाधिवेशन रांची में ।

एशियन स्काई फाउंडेशन के संस्थापक और समाजसेवी आकाश सिन्हा अपने सैकड़ो समर्थको संग आजसू पार्टी में शामिल हुए.!

भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड,बनारस के होटल में मिला शव

भोजपुरी इंडस्ट्री से एक बेहद बुरी खबर सामने आई है। भोजपुरी एक्ट्रेस आकांक्षा दुबे ने सुसाइड कर लिया है। इस बात पर किसी को भी विश्वास नहीं हो रहा है। आकांक्षा दुबे का नाम भोजपुरी इंडस्ट्री की खूबसूरत व टैलेंटिड एक्ट्रेसेस में शुमार था। ऐसे में उनके सुसाइड करने की खबर पर विश्वास करना वाकई मुश्किल है। हालांकि इसके पीछे कि क्या वजह रही इस बारे में कुछ भी कहना काफी मुश्किल है।

सोशल मीडिया क्वीन थीं आकांक्षा
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक आकांक्षा ने वाराणसी के एक होटल में फांसी लगा ली। जानकारी के मुताबिक बनारस के सारनाथ में स्थित शैलेंद्र होटल में एक्ट्रेस ने फांसी लगाई है। हालांकि इस बारे में भी तक आधिकारिक तौर पर कोई खबर सामने नहीं आई है। आकांक्षा दुबे सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती थीं और अक्सर अपने फोटोज और वीडियोज शेयर करती थीं। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पोस्ट्स पर फैन्स प्यार लुटाते थे। आकांक्षा दुबे के इंस्टाग्राम पर 1.7 मिलियन फॉलोअर्स हैं। वहीं आकांक्षा दुबे का आखिरी पोस्ट भी करीब 15 घंटे पुराना है करीब, जिस में वो डांस करते नजर आ रही हैं। देखें पोस्ट…

उत्तर प्रदेश की थीं आकांक्षा दुबे…
inhindibio की एक रिपोर्ट के मुताबिक आकांक्षा का जन्म, मिर्जापुर (उत्तर प्रदेश) में हुआ था। आकांक्षा का मन हमेशा से ही ग्लैमर वर्ल्ड की ओर लगता था और ऐसे में उन्होंने टिक टॉक के टाइम से ही वीडियोज बनाना शुरू कर दिए थे। मॉडलिंग के बाद आकांक्षा ने बतौर एक्ट्रेस अपनी किस्मत आजमाई और धीरे धीरे सफलता की सीढ़ी चढ़ती गईं। आकांक्षा दुबे के कई गानों और फिल्मों को दर्शकों ने काफी पसंद किया जिन में तू जवान हम लैका, काशी हिले पटना हिले, नमरिया कमरिया में घोस देब, बहुरिया, मेरा जंग मेरा फैसला, मुझसे शादी करोगी, वीरो की वीर, फाइटर किंग आदि शामिल हैं। आकांक्षा का कई बार नाम भोजपुरी सिंगर समर सिंह के साथ जुड़ा था।

महज 2 शिक्षकों के भरोसे स्कूल चलाने का फॉर्मूला तैयार

जमशेदपुर स्कूली एवं साक्षरता विभाग ने सिर्फ दो शिक्षकों से स्कूल चलाने का फार्मूला निकाल लिया है। बकायदा इसका रूटीन भी जारी कर दिया है कि कैसे महज 2 शिक्षक पूरा स्कूल संचालित कर सकते हैं। इस रूटीन को रूटीन को आधार मानते हुए अपने हिसाब से कक्षाओं का तर्कसंगत ढंग से विभाजन करने का निर्देश दिया गया है।स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग के सचिव के रवि कुमार की ओर से जारी पत्र में 2 शिक्षक वाले विद्यालय के लिए यह रणनीति उपलब्ध कराई गई है। अबतक अक्सर ऐसे स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षक देने की मांग की जाती थी, लेकिन अब जब 2 शिक्षकों से ही स्कूल चलाने का फार्मूला जारी कर दिया गया है तो ज्यादा उम्मीद नहीं है कि ऐसे स्कूलों में अतिरिक्त शिक्षक दिए जाएंगे। विभाग की ओर से जारी विस्तृत पत्र में 2 शिक्षक की विद्यालय हेतु रणनीति कॉलम में इस बाबत विस्तृत जानकारी दी गई है। इसमें कहा गया कि यदि किसी विद्यालय में दो शिक्षक कार्यरत हैं तो वे अपनी कक्षाओं का बंटवारा विभाग द्वारा उपलब्ध रूटीन से कर सकते हैं। इस फार्मूले के रूटीन में कक्षा 1 एवं 2 के बच्चों को एक ही शिक्षक द्वारा संयुक्त रूप से पढ़ाने की योजना रखी गई है, क्योंकि उक्त कक्षाओं में बच्चों के लिए सीखने की सामग्री, मसलन हिंदी और अंग्रेजी के सरल शब्द, अंक, छोटी संख्याएं, सरल गणितीय प्रक्रिया आदि कम रहती हैं। इसलिए उन्हें संयुक्त रूप से पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। ऐसे स्कूलों में कक्षा 1 एवं 2 की कक्षाएं हमेशा संयुक्त रूप से ही लिए जाने की बात कही गई है। वहीं, कक्षा 3, 4 एवं 5 के बच्चों को भी सहभागी कक्षा में पढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं। इसके लिए विभाग की ओर से 8 अलग-अलग घंटी का कक्षा कार्यक्रम उपलब्ध कराया गया है, जिसमें हर विषय को लेकर शिक्षकों को कार्यक्रम उपलब्ध कराया गया है कि कैसे एक कक्षा में बच्चों को पढ़ाया जाना है।

राहुल गाँधी ने पत्रकार के सवाल पर तिलमिला कर कहा- हवा निकल गयी

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने संसद सदस्या खत्म होने के बाद पहली बार शनिवार को प्रेस कान्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा पर जमकर निशाना साधा और पीएम मोदी-अदाणी के रिश्ते पर सवाल उठाए।

‘हवा निकल गई”

एक जर्नलिस्ट ने प्रेस कान्फ्रेंस के दौरान राहुल गांधी ने पूछा कि उनके द्वारा ‘मोदी सरनेम’ पर की गई टिप्पणी को भाजपा ने ओबीसी का अपमान बताया है, जिस पर राहुल ने कहा- आप भाजपा के लिए इतना डायरेक्टरी क्यों काम कर रहे हैं। थोड़ा घूमघाम कर सवाल पूछिए। इतना दबाव में काम मत करो। हवा निकल गई।

गांधी माफी नहीं मांगता”

एक अन्य पत्रकार के द्वारा यह पूछने पर ”भाजपा के लोग बार-बार कहते हैं कि आपने विदेश में जाकर जो भाषण दिया, उसके लिए आप माफी क्यों नहीं मांग लेते? कोर्ट ने भी आपसे माफी मांगने के लिए कहा था। इस पर आप क्या सोचते हैं?” पर राहुल ने कहा, ”राहुल गांधी सोचता है कि मेरा नाम सावरकर नहीं है। मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगता।”

मुझे लोकसभा में बोलने नहीं दिया गया”

कांग्रेस नेता ने कहा, ”मैने लोकसभा में कहा कि मुझे बोलते दीजिए। एक बार तो बोलने दीजिए। मैंने स्पीकर को दो बार चिट्ठी लिखी, उनसे मिला भी। मैंने कहा कि मुझे बोलने दीजिए। इस पर उन्होंने कहा कि मैं कुछ नहीं कर सकता। जब आप नहीं कर सकते तो कौन करेगा? शायद मुझे जाकर मोदी जी से पूछना पड़ेगा, जो वो करने नहीं देंगे?”

कर्नाटक में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में चूक,प्रधानमंत्री के काफिले के पास पहुंचा युवक

कर्नाटक में पीएम मोदी के रोड शो के दौरान सुरक्षा में चूक का बड़ा मामला प्रकाश में आया है. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, रोड शो के दौरान एक युवक प्रधानमंत्री मोदी के काफिले के पास पहुंच गया।हालांकि, सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है. फिलहाल, शख्स के बारे में पूरी जानकारी जुटाई जा रही है।

युवक से पूछताछ में जुटी पुलिस

तीन महीने के अंदर दूसरी बार पीएम मोदी की सुरक्षा में गड़बड़ी से हड़कंप मच गया है. बताया जा रहा है कि पीएम मोदी की तरफ दौड़ लगाने की कोशिश करते वक्त युवक को मौके पर मुस्तैद पुलिसबल ने पकड़ लिया। शख्स ने भागने की कोशिश भी की, लेकिन पुलिस ने बीच रास्ते में पकड़ लिया. सुरक्षा एजेंसियों ने उसे हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ की जा रही है।

दावणगेरे में निकाला जा रहा था पीएम मोदी का रोड शो

दावणगेरे में पीएम मोदी का रोड शो निकाला जा रहा था। सड़क के दोनों तरफ भीड़ जुटी थी। इस दौरान नारेबाजी चल रही थी. इसी बीच, शख्स ने भागकर पीएम तक पहुंचने की कोशिश की। पीएम की गाड़ी के पास ये शख्स पहुंच गया था। बताया गया कि ये शख्स काफिले में घुसने की कोशिश कर रहा था। पीएम के इतने करीब पहुंच जाना गंभीर सवाल माना जा रहा है।

पीएम की कार तक पहुंचा युवक?

बताते चलें कि पीएम मोदी कर्नाटक के दौरे पर हैं। उन्होंने वहां जनसभा की। उसके बाद रोड शो किया. दरअसल, पीएम के रोड शो को लेकर तीन से चार लेयर की सुरक्षा रखी दी गई था रोड के दोनों तरफ बैरिकेड लगाए गए थे. यहां मौजूद लोगों को पहले से बता दिया गया था कि बैरिकेड जंप करके सड़क पर नहीं आना है। सिर्फ अभिवादन करना होगा. इसके बावजूद, आरोपी युवक बैरिकेड जंप करके पीएम की तरफ बढ़ने लगा। हालांकि, मौके पर मौजूद पुलिस और होमगार्ड ने उसे पकड़ लिया. एसपीजी ने उसे हिरासत में ले लिया. इसे गंभीर सुरक्षा चूक माना जा रहा है. इससे पहले, जनवरी में कर्नाटक के हुबली में पीएम के रोड शो के दौरान एक बच्चा प्रधानमंत्री के करीब आ गया था।

करौली बाबा पर अब झारखंड के युवक ने लगाया आरोप

करौली बाबा का सबसे पहले चिकित्सक से विवाद हुआ था. फिर कानपुर के एक अधिवक्ता ने वीडियो वायरल करके बाबा को चैलेंज दिया था. अब झारखंड के युवक ने आरोप लगाया है कि आश्रम से उसके पिता गायब हो गए हैं.

उत्तर प्रदेश के कानपुर शहर के बिधनू थाना क्षेत्र से लेकर आसपास के तमाम इलाकों में हर किसी की जुबां पर जिस बाबा की सबसे अधिक चर्चा है, वह करौली बाबा हैं. नोएडा के एक डॉक्टर से सबसे पहले विवाद के बाद लगातार बाबा पर विवादों में घिरते जा रहे हैं. कानपुर शहर के एक अधिवक्ता ने तो बाबा को खुला चैलेंज देते हुए वीडियो वायरल किया था, जिसमें वह कह रहा था कि अगर उसके दोनों बेटों का बाबा इलाज कर देंगे तो वह अपनी पूरी संपत्ति बाबा के नाम कर देगा. इसके बाद एक झारखंड के युवक ने बाबा पर आरोप लगाया है कि उसके पिता करौली आश्रम से लापता हो गए.

हालांकि, अब बाबा भी अपने बचाव में नए-नए पैंतरे अपना रहे हैं. मीडिया से बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि अब बहती गंगा में सभी हाथ धोएंगे. इस वाक्य से उनका संदर्भ उनके प्रति रचने वाली गहरी साजिश से था, जो बात वह पहले दिन से कह रहे हैं. उन्होंने कहा कि जितनी जांचें होनी हैं हो जाएं, सब दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा. आश्रम में हजारों लोग रोज आते हैं तो क्या हम सभी पर नजर रखेंगे? उन्होंने कहा, अब हमारे अधिवक्ता अपने तरीके से पक्ष रखेंगे.

बाबा के बदले चेहरे के भाव: जैसे-जैसे मीडियाकर्मी सवाल पूछ रहे थे, वैसे-वैसे बाबा के चेहरे का भाव बदल रहा था. आवेशित होकर बाबा ने कहा कि चैलेंज वालों का तो बुखार नहीं ठीक होता, फिर कोई दूसरी समस्या कैसे सही होगी? उन्होंने कहा, कि इस आश्रम में जो भक्ति और आस्था के साथ आता है, उसे ही शांति मिलती है, बाकी को नहीं.

पुलिस के आला अफसर कर रहे जांच: कानपुर पुलिस के आला अफसर एक ओर जहां बाबा के विवादों संबंधी सभी मामलों की जांच कर रहे हैं, वहीं दूसरी ओर वह बाबा को बदनाम किए जाने व उनके खिलाफ अगर साजिश रची गई तो उन साजिशकर्ताओं को लेकर भी गोपनीय ढंग से जानकारी कर रहे हैं. पूरे मामले पर संयुक्त पुलिस आयुक्त आनंद प्रकाश तिवारी ने कहा कि जो साक्ष्य हैं उनके आधार पर ही कार्रवाई होगी. बिना किसी तथ्य के हम कार्रवाई नहीं कर सकते.

आश्रम की कैंटीन में करते भोजन, बुक कराते रेलवे व एयर टिकट: बिधनू क्षेत्र के करौली आश्रम की सुविधाएं दिल्ली व अन्य बड़े शहरों के आश्रमों जैसी हैं. यहां भक्त कैंटीन में मनपसंद भोजन करते हैं, जबकि उनकी सुविधा के लिए रेलवे व एयर टिकट की बुकिंग भी आसानी से हो जाती है. आश्रम में जहां बाबा का दरबार लगता है, वहां एक साथ 500 से अधिक लोगों के बैठने की व्यवस्था है. भक्त बताते हैं, कि अगर कोई नौ दिन रुककर हवन करा लेता है तो बाबा का दावा है उसकी मनोकामना पूरी हो जाती है.

error: Content is protected !!