एक नई सोच, एक नई धारा

वन नेशन वन इलेक्शन पर हलचले तेज, कोविंद पैनल आज राष्ट्रपति को सौंपेगा अपनी रिपोर्ट
n591385798171038351675596458997ea14fb6a57204f10bbc180448992b5df282d64f640245ddc8612f7bd

एक साथ लोकसभा और विधानसभा चुनावों का अध्ययन करने के लिए गठित राम नाथ कोविंद की अगुवाई वाली उच्च-स्तरीय समिति अपने गठन के पांच महीने बाद आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अपनी रिपोर्ट सौंपेगी।

रिपोर्ट में एक साथ चुनावों की आर्थिक व्यवहार्यता पर 15वें वित्त आयोग के अध्यक्ष एनके सिंह और अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष की प्राची मिश्रा का एक पेपर भी शामिल है। रिपोर्ट में एक साथ चुनाव कराने के लिए जरूरी वित्तीय और प्रशासनिक संसाधनों का भी ब्यौरा होगा। इसने अपनी वेबसाइट के माध्यम से दिए गए फीडबैक और पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों सहित विभिन्न हितधारकों से मिले फीडबैक पर विचार किया है।

IMG 20240309 WA0028

समिति का सितंबर 2023 में हुआ था गठन

समिति का गठन पिछले साल सितंबर में किया गया था और इसके अध्यक्ष पूर्व राष्ट्रपति कोविंद हैं। समिति राजनीतिक दलों, संवैधानिक विशेषज्ञों, पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्तों और चुनाव आयोग और अन्य संबंधित हितधारकों के साथ उनके विचार जानने और मामले पर जानकारी इकट्ठा करने के लिए परामर्श कर रही है। समिति के कार्यक्षेत्र में शासन, प्रशासन, राजनीतिक स्थिरता, खर्च, और मतदाता भागीदारी पर चुनावों के संभावित प्रभाव की जांच करना शामिल है। इसे सिफारिशें तैयार करने और इसके फायदे और नुकसान को बताते हुए एक व्यापक रिपोर्ट पेश करने का भी काम सौंपा गया है।

चुनाव कराने के बढ़ते खर्च पर चिंता

इससे पहले भी एक संसदीय स्थायी समिति, नीति आयोग और विधि आयोग ने एक साथ चुनाव के मुद्दे पर विचार किया है, जिसमें एक के बाद एक चुनाव कराने के बढ़ते खर्च पर चिंता जताई गई। साथ ही संभावित संवैधानिक और कानूनी समस्याओं का भी जिक्र किया गया है। कोविंद पहले ही संसदीय और राज्य विधानसभा चुनावों को एक साथ कराने के पक्ष में आ चुके हैं और सभी राजनीतिक दलों से राष्ट्रीय हित में इस विचार का समर्थन करने की अपील कर चुके हैं। पिछले साल नवंबर में पूर्व राष्ट्रपति ने कहा था कि केंद्र में सत्ता में रहने वाली किसी भी पार्टी को “एक राष्ट्र, एक चुनाव” से लाभ होगा और चुनाव खर्च में बचाए गए धन का इस्तेमाल विकास के लिए किया जा सकता है।

IMG 20240309 WA0027

भाजपा के 2014 और 2019 घोषणापत्र में एक साथ चुनाव की वकालत

भारतीय जनता पार्टी के 2014 और 2019 के घोषणापत्र में पूरे देश में एक साथ चुनाव कराने की वकालत की गई थी, लेकिन इसे लागू करने के लिए संविधान में कम से कम पांच अनुच्छेद और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम में बदलाव करना होगा। 20 फरवरी को भाजपा ने इस विचार का समर्थन करते हुए कोविंद के नेतृत्व वाले पैनल से कहा था कि भारत के चुनावों को नियंत्रित करने वाले कानून में बदलाव आम सहमति से लाया जाना चाहिए और आदर्श आचार संहिता का बार-बार लागू होना शासन को नुकसान पहुंचाता है और भ्रष्टाचार को बढ़ावा देता है। भाजपा के अलावा, जनता दल (यू), शिवसेना और रिपब्लिकन पार्टी ऑफ इंडिया – अठावले ने एक साथ चुनाव के विचार का समर्थन किया है।

IMG 20240309 WA0026
उम्मीदवारों की घोषणा के बाद TMC में उठापटक, विधायक ने कहा- यूसुफ को नहीं बदला तो निर्दलीय लड़ूंगा

पश्चिम बंगाल में सत्ताधारी पार्टी तृणमूल कांग्रेस में लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की घोषणा के बाद उठापटक शुरू हो गई है। क्रिकेटर यूसुफ पठान को बहरामपुर सीट से उतारने पर पार्टी के भीतर विवाद हो गया है।

IMG 20240309 WA0028

मुर्शिदाबाद के भरतपुर से तृणमूल विधायक हुमायूं कबीर ने कहा कि अगर उम्मीदवार नहीं बदला गया तो वह बहरामपुर से निर्दलीय लड़ेंगे।

कबीर ने कहा, दूसरे राज्य से किसी को लाकर कांग्रेस के अधीररंजन चौधरी को नहीं हराया जा सकता। कबीर का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह कह रहे हैं कि पार्टी ने तृणमूल के जिला नेतृत्व से बिना बातचीत के ही यूसुफ पठान के नाम की घोषणा कर दी। मैं इसे स्वीकार नहीं करता। चुनाव की तारीखों की घोषणा होने दीजिए और आप मेरी अगली कार्रवाई देखेंगे। मैं उनके खिलाफ मतदान सुनिश्चित करूंगा।

ममता ने छोटे भाई ने भी उम्मीदवार चयन पर उठाए सवाल
वहीं, हावड़ा सीट से प्रत्याशी प्रसून बनर्जी के चयन पर सवाल उठाने पर सीएम ममता बनर्जी ने छोटे भाई बाबुन बनर्जी से सारे संबंध खत्म करने की घोषणा कर दी। ममता ने कहा, हर चुनाव से पहले वह (बाबुन) समस्या पैदा करते हैं। मुझे लालची लोग पसंद नहीं हैं। मैं वंशवाद की राजनीति में विश्वास नहीं करती, जो उन्हें टिकट दे दूंगी। मैंने उनके साथ सभी रिश्ते खत्म करने का फैसला किया है।

IMG 20240309 WA0027

बाबुन ने हावड़ा से दो बार सांसद रहे प्रसून बनर्जी को टिकट देने पर नाराजगी जताते हुए कहा, प्रसून सही विकल्प नहीं हैं। कई सक्षम उम्मीदवार थे, जिन्हें नजरअंदाज कर दिया गया। प्रसून ने मेरा जो अपमान किया, उसे मैं कभी नहीं भूल सकता। उन्होंने भाजपा में जाने की अटकलों को खारिज करते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर वह हावड़ा से निर्दलीय लड़ सकते हैं। हालांकि, ममता की नाराजगी सामने आने के बाद सुर बदल गए। चुनाव नहीं लड़ने की बात कहते हुए कहा, ममता दीदी मेरी अभिभावक हैं।

IMG 20240309 WA0026
प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को आज संबोधित करेंगे पीएम मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज (गुरुवार) जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पीएम स्वनिधि योजना के लाभार्थियों को संबोधित करेंगे। इस दौरान वह योजना के तहत दिल्ली के पांच हजार स्ट्रीट वेंडरों समेत एक लाख स्ट्रीट वेंडरों को ऋण वितरित करेंगे।

IMG 20240309 WA0028

मेट्रो फेज 4, बनेंगे 45 नए मेट्रो स्टेशन

प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) ने बताया कि कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री दिल्ली मेट्रो के चरण-4 के दो अतिरिक्त कॉरिडोर लाजपत नगर-साकेत जी ब्लॉक और इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ की की आधारशिला भी रखेंगे। ये गलियारे कुल मिलाकर 20 किमी से अधिक लंबे होंगे और कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने और यातायात की भीड़ को कम करने में मदद करेंगे।

लाजपत नगर से साकेत जी-ब्लॉक कॉरिडोर पर स्टेशनों में लाजपत नगर, एंड्रयूज गंज, ग्रेटर कैलाश-1, चिराग दिल्ली, पुष्पा भवन, साकेत जिला केंद्र, पुष्प विहार, साकेत जी-ब्लॉक शामिल होंगे। इंद्रलोक-इंद्रप्रस्थ कॉरिडोर के स्टेशनों में इंद्रलोक, दया बस्ती, सराय रोहिल्ला, अजमल खान पार्क, नबी करीम, नई दिल्ली, एलएनजेपी अस्पताल, दिल्ली गेट, दिल्ली सचिवालय, इंद्रप्रस्थ शामिल होंगे।

IMG 20240309 WA0027

62 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को मिला अब तक फायदा

पीएम स्वनिधि योजना के तहत अब तक देश में 62 लाख से अधिक स्ट्रीट वेंडरों को 10,978 करोड़ रुपये से अधिक की राशि के 82 लाख से अधिक ऋण वितरित किया जा चुका है। अकेले दिल्ली में लगभग 2 लाख ऋण वितरित किए गए हैं, जिनकी राशि 232 करोड़ रुपये है। बयान में कहा गया है कि यह योजना उन लोगों के लिए वित्तीय समावेशन और समग्र कल्याण का प्रतीक बनी हुई है, जो ऐतिहासिक रूप से वंचित रहे हैं।

IMG 20240309 WA0026
झारखंड में नहीं थम रहे गैंग रेप के मामले, स्पेनिश महिला के बाद अब नाबालिग लड़की से हैवानियत

झारखण्ड में विदेशी महिला से गैंगरेप के बाद भी यहां दुष्कर्म के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे. ताजा मामला पश्चिम सिंहभूम जिले का है. यहां 13 साल की लड़की से पांच लोगों ने गैंगरेप किया.

IMG 20240309 WA0028

वो भी तब जो वो पास की नदी में स्नान के लिए गई थी. पहले से वहां घात लगाए बैठे 5 हैवान उसका नदी से बाहर आने का इंतजार करने लगे. फिर उसे बहला फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह ले गए.

वहां ले जाकर पांचों ने लड़की के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया. फिर उसे धमकाकर वहा से भेज दिया. कहा कि अगर वो इस बारे में किसी को भी बताएगी तो उसके परिवार के लिए अच्छा नहीं होगा. लेकिन घर आकर लड़की ने आपबीती अपने घर वालों को बताई. जिसके बाद परिवार के साथ जाकर थाने में पांचों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करवाया.

मामला जगन्नाथपुर थानाक्षेत्र का है. पुलिस अधिकारी राकेश नंदन मिंज ने बताया कि किशोरी जब स्नान करके घर के लिए जाने लगी तो आरोपियों ने उसे रोक लिया. बहला फुसलाकर अपने साथ सुनसान जगह ले गए. फिर गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. फिलहाल, पांचों आरोपी फरार है. उनकी तलाश की जा रही है. लड़की की हालत भी सही नहीं है. इसलिए उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है. पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा.

गुमला में मानसिक रूप से कमजोर महिला से रेप

इससे पहले गुमला से भी रेप का मामला सामने आया था. यहां मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ गांव के मुखिया के पिता ने रेप किया. यही नहीं, कुछ युवकों ने इसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. जिसके बाद मामले में कुल 9 लोगों को गिरफ्तार किया गया. मामला बसिया थाना क्षेत्र का है. सभी आरोपियों को पूछताछ के उपरांत कोर्ट में पेश किया गया. फिर वहां से उन्हें जेल भेज दिया गया.

IMG 20240309 WA0027

जानकारी के मुताबिक, पंचायत के मुखिया विकास इंदवार के पिता रामू इंदवार ने मानसिक रूप से कमजोर महिला के साथ रेप किया. इस दौरान कुछ लड़कों ने महिला की मदद करने के बजाय उसका वीडियो बनाया. फिर उसे वायरल कर दिया. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ तो आरोपियों को डर सताने लगा कि पुलिस उन्हें पकड़ लेगी. इसलिए पीड़िता को मौत के घाट उतारने की प्लानिंग बनाकर उन्होंने उसका किडनैप किया. गाड़ी में महिला को बैठाकर वे किसी सुनसान जंगल में ले गए. लेकिन पुलिस ने उन्हें वहां गिरफ्तार कर लिया.

स्पेनिश महिला से गैंगरेप

वहीं, दुमका जिले से भी इसी महीने विदेशी महिला से गैंगरेप की घटना सामने आई थी. यहां भारत भ्रमण पर आई एक विदेशी महिला पर्यटक के साथ गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया गया. हालांकि, जल्द ही पुलिस ने मामले में आठों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया था. गैंगरेप की शर्मनाक घटना दुमका के हंसडीहा थाना क्षेत्र के कुरमहाट इलाके की थी. यहां भारत घूमने आई स्पेनिश महिला पति के साथ टैंट लगाकर वहीं रात गुजारने के लिए रुक गए. इसी बीच 8 दरिंदों ने पहले इस विदेशी जोड़े से मारपीट की. फिर महिला से गैंगरेप किया और उनका सामान लूटकर फरार हो गए. जैसे-तैसे विदेशी जोड़े ने पुलिस के पास जाकर मामला दर्ज करवाया.

IMG 20240309 WA0026
आईफोन के मोबाइल की कीमत में 26% तक की कटौती
n59126978617103361666602ebbc6200f8fd12d8da9b35abb98ccfbe6c7c69c691a8ed832c532a95ee2fcbc

2024 में एप्पल कंपनी iPhone 16 सीरीज लॉन्च करने वाली है. हर साल की तरह इस साल भी सितंबर के महीने में एप्पल अपनी अगली आईफोन सीरीज को लॉन्च कर सकती है, लेकिन उससे पहले कंपनी ने अपने दो साल पुराने iPhone 14 को सस्ता कर दिया है. कंपनी ने इस फोन की कीमत में करीब 26% की कटौती की है. आइए हम आपको इस फोन के बारे में बताते हैं.

आईफोन 14 की असली कीमत 79,900 रुपये है, लेकिन अब इस फोन को अमेजन की वेबसाइट पर 59,999 रुपये में लिस्ट कर दिया गया है. वहीं, फ्लिपकार्ट पर इस आईफोन के तीन वेरिएंट्स – 128GB, 256GB और 512GB वाले मॉडल्स की कीमत क्रमश: 56,999, 68,999 और 86,999 रुपये है.

IMG 20240309 WA0028

यूज़र्स एप्पल के इस आईफोन को रेड, ब्लू, येलो, पर्पल, व्हाइट और ब्लैक कलर्स के विकल्पों में खरीद सकते हैं. एप्पल ने इस आईफोन की अमेज़न और फ्लिपकार्ट दोनों प्लेटफॉर्म पर कीमत कर दी है. इसके अलावा इन दोनों प्लेटफॉर्म पर कई डिस्काउंट और ईएमआई ऑफर्स भी उपलब्ध हैं. यूज़र्स उन ऑफर्स के साथ इस फोन को और भी कम कीमत में खरीद सकते हैं.

आईफोन 14 में कंपनी ने 6.1 इंच की सुपर रेटिन एक्सडीआर डिस्प्ले दिया गया है. इस फोन का डिस्पले 60Hz की रिफ्रेश रेट के साथ आता है. इस फोन में प्रोसेसर के लिए कंपनी ने A15 Bionic चिपसेट का इस्तेमाल किया है, जो अब दो साल पुराना प्रोसेसर हो गया है. इस आईफोन में यूएसबी टाइप-सी चार्जिंग पोर्ट मौजूद नहीं है, क्योंकि एप्पल ने iPhone 15 से इस चार्जिंग पोर्ट का इस्तेमाल करना शुरू किया है.

IMG 20240309 WA0027

iPhone 14 के पिछले हिस्से में डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है. इस कैमरा सेटअप का पहला कैमरा 12MP और दूसरा कैमरा एक अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस दिया गया है. इस फोन के कैमरा फीचर्स अच्छे हैं. इसके अलावा यह फोन IP68 रेटिंग के साथ आता है. कंपनी का दावा है कि यह आईफोन 6 मीटर तक 30 मिनट पानी में डूबे रहने के बाद भी खराब नहीं होगा. यह फोन 5G कनेक्टिविटी, डुअल सिम सपोर्ट (एक फिज़िकल और एक eSIM) के साथ आता है.

IMG 20240309 WA0026
अमित शाह ने की फिल्म ‘हनुमान’ की तारीफ, देखिए क्या कहा
20240313 184909

तेजा सज्जा स्टारर मायथोलॉजिकल फिल्म ‘हनुमान’ 12 जनवरी, 2024 को मकर संक्रांति के मौके पर थिएटर्स में रिलीज हुई थी. फिल्म को ऑडियंस का काफी अच्छा रिस्पॉन्स मिला था और इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर कुल 201.36 करोड़ रुपए का कारोबार किया था वर्ल्डवाइड 294.46 करोड़ रुपए कमाए थे.

IMG 20240309 WA0028

अब देश के गृहमंत्री अमित शाह ने भी फिल्म की तारीफ की है.

दरअसल गृहमंत्री अमित शाह ने ‘हनुमान’ एक्टर तेजा सज्जा और डायरेक्टर प्रशांत वर्मा से मुलाकात की तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की है. इन तस्वीरों में अमित शाह तेजा सज्जा और प्रशांत वर्मा को ‘हनुमान’ की मूर्ति देते दिखाई दे रहे हैं. इसी के साथ पोस्ट में गृहमंत्री ने फिल्म ‘हनुमान’ को काफी सराहा है.

अमित शाह ने की तारीफ
अमित शाह ने लिखा-‘टैलेंटेड एक्टर तेजा सज्जा और फिल्म डायरेक्टर प्रशांत वर्मा से मुलाकात हुई. हालिया सुपरहिट फिल्म ‘हनुमान’ की टीम ने भारत की आध्यात्मिक परंपराओं और उनसे उभरे महानायकों को दिखाने का सराहनीय काम किया है. टीम को उनकी फ्यूचर प्रोजेक्ट्स के लिए बधाई.’

तेजा सज्जा ने जताया आभार
तेजा सज्जा ने भी एक्स पर गृहमंत्री अमित शाह की फोटो पोस्ट की है और उनका आभार जताया है. एक्टर ने लिखा- ‘अमित शाह सर मिलना काफी सम्मान की बात है. आपके दयालु शब्दों के लिए विनम्र और आभारी हूं सर.’

वहीं प्रशांत वर्मा ने फोटो शेयर करते हुए लिखा- ‘आपसे मिलना सौभाग्य की बात थी सर. आपके दयालु शब्दों और प्रोत्साहन ने हमें काफी प्रभावित किया.

क्या है फिल्म की कहानी?
‘हनुमान’ एक ऐसे शख्स की कहानी है जिसे गलती से सुपरपावर्स मिल जाती हैं. फिल्म में तेजा सज्जा के अलावा अमृता अय्यर, वरलक्ष्मी सरथकुमार, विनय राय और वेन्नेला किशोर अहम रोल अदा करते दिखाई दिए हैं.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
हाजीपुर से लड़ सकते चिराग पासवान, भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष से मुलाकात के बाद चर्चा गरम
n5912532481710334750047ed5195c38056f8f0b9caa6d08cb4e416543a93e782dfd96f20874449a95d181f

भाजपा की लोकसभा प्रत्याशियों की दूसरी सूची आज जारी हो सकती है. इस को लेकर कई सहयोगी राजनीतिक दल लगातार भाजपा के शीर्ष नेताओं से मुलाकात कर रहे हैं. बिहार में चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति पारस भी सीट बंटवारे को लेकर भाजपा के बड़े नेताओं से बैठक कर रहे हैं.

जेपी नड्डा ने चिराग पासवान के साथ बैठक की. इस बैठक से पहले मंगल पांडे ने भी पशुपति पारस से सीट बंटवारे को लेकर मुलाकात की थी. इस बैठक में मंगल पांडे ने पशुपति पारस को बताया था हाजीपुर सीट बीजेपी चिराग पासवान को देना चाहती है. आपको बता दें, हाजीपुर सीट से पशुपति पारस सांसद हैं.

IMG 20240309 WA0028

चिराग ने भी हाजीपुर पर ठोका था दावा

चिराग पासवान ने भी हाजीपुर सीट से अपना दावा ठोका था. चिराग का कहना है कि राम विलास पासवान के राजनैतिक उत्तराधिकारी वो हैं इसलिए गठबंधन में हाजीपुर सीट उनकों उनको ही मिलनी चाहिए. पशुपति पारस का दावा था राम विलास पासवान ने अपने जीते जी हाजीपुर पर सीट से उन्हें उम्मीदवार बनाया था इसलिए वो हाजीपुर सीट के असली हकदार हैं. इस सीट पर चिराग के दावा ठोंकने से ही दोनों चाचा भतीजे के रिश्ते में खटास आ गयी थी.

क्यों है चाचा भतीजे में खटपट?

दरअसल, राम विलास पासवान के निधन के बाद लोक जनशक्ति पार्टी दो हिस्सों में बंट गई. इसका एक हिस्सा ‘राष्ट्रीय लोक जनशक्ति पार्टी’ उनके भाई पशुपति कुमार पारस के साथ है, जबकि दूसरा हिस्सा उनके बेटे चिराग पासवान के पास है. फिलहाल हाजीपुर सीट से रामविलास के भाई और चिराग पासवान के चाचा पशुपति पारस सांसद हैं. वो एनडीए के साथ हैं और सरकार केंद्रीय मंत्री भी हैं. वहीं चिराग पासवान बिहार की जमुई लोकसभा सीट से सांसद हैं. हाजीपुर सीट से रामविलास पासवान काफी समय से सांसद रहें है. इस सीट पर जब चिराग ने दावा किया तो दोनों चाचा भतीजों में तीखी प्रक्रिया देखी गयी.

IMG 20240309 WA0027
IMG 20240309 WA0026
बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट का मुख्य आरोपी गिरफ्तार, एनआईए द्वारा हो रही पूछताछ

बेंगलुरु कैफे ब्लास्ट मामले को लेकर एक बड़ी खबर सामने आई है। आतंकवाद रोधी एजेंसी के सूत्रों से मिली जानकारी में बताया गया कि, बेंगलुरु के रामेश्वरम कैफे विस्फोट मामले में एक प्रमुख संदिग्ध को राष्ट्रीय जांच एजेंसी ने हिरासत में ले लिया है।

शब्बीर को आज सुबह बेल्लारी से गिरफ्तार किया गया है।

मामले को लेकर पुलिस सूत्रों ने कहा कि शब्बीर को मुख्य संदिग्ध का साथी माना जाता रहा है, जिसे विस्फोट से ठीक पहले सुरक्षा कैमरे के फुटेज में कैफे में एक बैग छोड़ते हुए देखा गया था।

IMG 20240309 WA0028

3 मार्च को मामले को अपने हाथ में लेने वाली एंटी टेरर एजेंसी ने मुख्य संदिग्ध की पहचान करने के लिए जनता से सहायता मांगी थी, जिसके बारे में माना जाता है कि उसने 1 मार्च को लोकप्रिय बेंगलुरु भोजनालय में इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) लगाया था।

जांच टीम के अनुसार, घटना के बाद संदिग्ध ने अपने कपड़े बदले और बस से विभिन्न स्थानों की यात्रा की।

रामेश्वरम कैफे ने पिछले सप्ताह सुरक्षा उपायों के साथ परिचालन फिर से शुरू कर दिया था। प्रवेश द्वार पर मेटल डिटेक्टर लगाए गए हैं और ग्राहकों और कर्मचारियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए हैंडहेल्ड डिटेक्टरों का उपयोग करके ग्राहकों की स्क्रीनिंग की जाती है।

IMG 20240309 WA0027

मालिक दिव्य राघवेंद्र राव ने कहा कि संदिग्ध को रेस्तरां में अपना बैग छोड़ने से पहले रवा इडली खाते हुए देखा गया था।

उन्होंने कहा, जब विस्फोट हुआ तो मेरा मोबाइल फोन मेरे पास नहीं था और जब मैंने उसे उठाया तो बहुत सारे मिस्ड कॉल थे। जब मैंने अपनी टीम को वापस बुलाया, तो उन्होंने मुझे बताया कि रेस्तरां में विस्फोट हुआ है।

IMG 20240309 WA0026
राहुल गांधी ने की महिला न्याय गारंटी की घोषणा

कांग्रेस पार्टी के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को कहा कि लोकसभा चुनाव में अगर उनकी पार्टी सत्ता में आती है, तो पांच “महिला न्याय गारंटी” दी जाएगी जिनमें देश की गरीब महिलाओं के लिये उनके बैंक खातों में सालाना एक लाख रुपये जमा किए जाने के साथ ही सरकारी नौकरियों में उन्हें 50 प्रतिशत का आरक्षण भी दिया जायेगा.

IMG 20240309 WA0028

आपको बता दें, राहुल गांधी ने अभी हाल ही में ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ को पूरा किया है. इसके तहत महाराष्ट्र के धुले जिले में एक महिला रैली को संबोधित करते हुए राहुल गांधी ने अपने देश की जनता को संबोधित करते हुये, वादा किया कि मान्यता प्राप्त सामाजिक स्वास्थ्य कार्यकर्ता (आशा), आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और मध्याह्न भोजन योजनाओं में कार्यरत महिलाओं के लिए बजट में केंद्र सरकार की हिस्सेदारी भी दोगुनी हो जाएगी.

उन्होंने कहा कि महिलाओं को उनके अधिकारों के बारे में जागरूक करने और उनके मामले लड़ने के लिए एक नोडल अधिकारी नियुक्त किया जाएगा. राहुल गांधी ने कहा कि देश के हर जिले में महिलाओं के लिए सावित्रीबाई फुले छात्रावास स्थापित किए जाएंगे.

IMG 20240309 WA0027

गांधी के भाषण से सबसे पहले पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे ने एक वीडियो बयान में कहा था कि ‘महालक्ष्मी’ गारंटी के तहत गरीब महिलाओं के बैंक खातों में सालाना एक लाख रुपये जमा कराए जाएंगे. उन्होंने कहा, “आधी आबादी पूरा हक”, जिसका मतलब है सरकारी नौकरियों में महिलाओं को 50 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा. खरगे ने कहा कि कांग्रेस की गारंटी ‘पत्थर की लकीर’ है और यह कोई ‘जुमला’ नहीं है.

IMG 20240309 WA0026
हरियाणा विधानसभा में नायब सैनी सरकार ने हासिल किया विश्वास का मत

सदन दन में वोटिंग के दौरान जजपा के 10 विधायक रहे अनुपस्थित

विपक्ष के नेता हुड्डा ने जजपा की व्हिप को बताया गैर-कानूनी

हरियाणा के नवनियुक्त मुख्यमंत्री नायब सैनी ने बुधवार को विधानसभा में फ्लोर टेस्ट पास कर लिया।

सदन में विश्वास मत पर वोटिंग के दौरान जननायक जनता पार्टी (जजपा) के 10 विधायकों के अलावा इनेलाे के अभय सिंह और कांग्रेस की किरण चौधरी अनुपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA0028

विधानसभा में सरकार के विश्वास मत प्रस्ताव पर करीब दो घंटे चर्चा हुई। विश्वास मत पर वोटिंग से जननायक जनता पार्टी (जजपा) ने अपने विधायकों को अनुपस्थित रहने के लिए व्हिप जारी किया था, जिसके चलते वोटिंग के समय जजपा के 10 विधायकों के अलावा इनेलो के अभय सिंह तथा कांग्रेस की किरण चौधरी नदारद रहे। सदन में जब इस प्रस्ताव पर वोटिंग करवाई गई तो 78 विधायक मौजूद थे। जिसके चलते भाजपा निर्दलीय विधायकों के मदद के बगैर ही सदन में विश्वास का मत हासिल कर लिया। पार्टी के पास खुद के 41 विधायक हैं और सात में से छह निर्दलीय विधायकों का समर्थन सरकार के साथ हैं।

महम विधायक बलराज कुंडू ने नये मुख्यमंत्री का स्वागत तो किया लेकिन विश्वास मत का समर्थन नहीं किया। सिरसा से हलोपा विधायक गोपाल कांडा भी सरकार के साथ हैं। जजपा के 10 में से पांच विधायक – देवेंद्र सिंह बबली, जोगीराम सिहाग, रामकुमार गौतम, ईश्वर सिंह और रामनिवास सुरजाखेड़ा विधानसभा में तो पहुंचे थे लेकिन फ्लोर टेस्ट के दौरान सदन में मौजूद नहीं रहे। ऐसा इसलिए क्योंकि जजपा के चीफ व्हिप अमरजीत सिंह ढांडा की ओर से व्हिप जारी करके विधायकों को विश्वास प्रस्ताव के दौरान गैर-हाजिर रहने का आदेश दिया था। नायब सिंह सैनी ने जैसे से विश्वास प्रस्ताव रखा तो जजपा के पांचों विधायक सदन से बाहर निकल गए। इस पर कांग्रेसियों ने चुटकी लेते हुए कहा, आप यहीं बैठिए। बाद में पूर्व मुख्यमंत्री और विपक्ष के नेता भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने जजपा की ओर से जारी की गई व्हिप को भी गैर-कानूनी बताया।

IMG 20240309 WA0027

फ्लोर टेस्ट प्रस्ताव पर पक्ष-विपक्ष के कुल 17 सदस्यों ने अपनी बात रखी। कांग्रेस विधायकों की ओर से जहां गुप्त मतदान की मांग की वहीं उन्होंने सरकार को भंग करके विधानसभा के चुनाव करवाने की भी मांग उठाई। बेरी विधायक डॉ. रघुबीर सिंह कादियान सहित कई विधायकों ने कहा कि प्रदेश में अल्पमत की सरकार है और भाजपा को सत्ता में रहने का अधिकार नहीं है। वहीं भाजपा विधायकों की ओर से पूर्व सीएम मनोहर लाल खट्टर की जमकर प्रशंसा की और नये मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

नये मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने विश्वास प्रस्ताव के दौरान दर्जनों बार मनोहर लाल को मुख्यमंत्री कहकर सम्बोधित किया। कैबिनेट मंत्री कंवर पाल गुर्जर ने उन्हें कहा भी कि अब पूर्व कहें। विपक्ष ने भी इस पर टोका। इस पर सैनी ने कहा, मुझे पता है। इसके बाद भी उन्होंने कई बार मनोहर लाल को मुख्यमंत्री ही बताया। बहुमत हासिल करने के बाद उन्होंने पूरे सदन का आभार भी जताया।

IMG 20240309 WA0026
error: Content is protected !!