जेम्को गुरुद्वारा में गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व मनाया गया
जमशेदपुर : गुरुद्वारा जेम्को आजाद बस्ती की प्रबंधक कमेटी ने साहब संगत के सहयोग से शनिवार को गुरु अंगद देव जी का प्रकाश पर्व मनाया। आशा की वार का कीर्तन भाई जसवीर सिंह ने किया, साथ ही संगत को निहाल किया। जिसके उपरांत हेड ग्रंथी भाई जगविंदर सिंह ने अंगद देव जी के जीवन और उद्देश्य पर प्रकाश डाला। उसके बाद अरदास हुई और गुरु का अटूट लंगर वितरित हुआ। मौके पर नौजवान सभा के प्रधान जोरावर सिंह, अमनदीप, सरदूल सिंह, राजेंद्र, करनदीप सिंह, गुरमनप्रीत आदि मौजूद थे।
जमशेदपुर:- झारखंड बिहार समेत देश भर में तीसरे चरण का मतदान पूरा होने के बाद अनुमान लगाया जा रहा है कि इंडिया गठबंधन को 300 से अधिक सीटे मिलने जा रही है। इस अनुमान का पता चलते ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बौखला गए हैं और अनाप-शनाप बोल रहे हैं हार के डर से उनका दिमाग काम नहीं कर रहा है। इसका खुलासा 4 जून को हो जाएगा।
जमशेदपुर में सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर उक्त बातें कही है। उन्होंने कहा कि झारखंड आदिवासी बहुल क्षेत्र हैं आदिवासियों के प्रति भाजपा और प्रधानमंत्री का सौतेला व्यवहार एवं मणिपुर की घटना से आदिवासी समाज भाजपा से दूरी बना ली है। गौर करें तो कोल्हान के 14 विधानसभा सीटों पर एक भी भाजपा विधायक नहीं है इसी से अनुमान लगा ले भाजपा की क्या दुर्दशा होने वाली है। भाजपा के कई दिग्गज प्रत्याशी इस बार चुनाव हार जाएंगे। बिहार में राष्ट्रीय जनता दल के लोकप्रिय नेता तेजस्वी यादव के बराबर भाजपा और जनता दल यू के कोई ऐसा नहीं है जो तेजस्वी यादव को टक्कर दे सके। देश में राहुल गांधी काफी लोकप्रिय होकर जनता के सामने आए हैं। अनुमान है कि इस बार भाजपा को 150 सीटों से अधिक नहीं आएगी। उन्होंने सलाह देते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील किया है कि अब समय आ गया है वे झोला उठाकर किसी गुफा में जाकर भजन कीर्तन और ध्यान करें। इस बार के लोकसभा चुनाव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की जनसभा में भीड़ नहीं जुट रही है और बोलने के लिए भी उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। उन्होंने 10 साल के शासन काल में क्या विकास किया यह वे नहीं बता पा रहे हैं। जनता जागरुक हो चुकी है और हर जगह भाजपा की फजीहत हो रही है कई स्थानों पर भाजपा नेताओं को जनता दौरा रही है। भाजपा फिर एक बार 50 साल पीछे चली गई। दक्षिण भारत में भाजपा को एक भी सीट नहीं मिलने वाली है जबकि हिंदी प्रदेशों में बहुत कम सीटे भाजपा को मिलेगी। किसानों के साथ अत्याचार के कारण पंजाब हरियाणा मध्य प्रदेश राजस्थान में भाजपा बहुत दयनीय स्थिति में है। भाजपा के शासनकाल का अंत होते ही देश में संविधान का शासन लागू होगा।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की मुश्किलें लगातार बढ़ रही हैं। जहां एक तरफ आम आदमी पार्टी पूरे प्रयास में है कि सीएम किसी तरह जेल से बाहर आ जाएं वहीं ED ने अब कोर्ट के सामने हलफनामा पेश कर बेल ना देने के पक्ष में तर्क दिए हैं। ईडी का कहना है कि अंतरिम बेल से गलत परंपरा शुरू हो जाएगी और चुनाव प्रचार मौलिक अधिकार नहीं है कि किसी को इस बिना पर बेल दे दी जाए।
ED ने क्या कहा?
ईडी ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत का विरोध किया। सुप्रीम कोर्ट में दायर एक हलफनामे में जांच एजेंसी ने कहा कि चुनाव प्रचार मौलिक अधिकार नहीं है। दिल्ली शराब नीति मामले में अरविंद केजरीवाल की अंतरिम जमानत याचिका पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई होने से एक दिन पहले आज ईडी की उप निदेशक भानु प्रिया ने हलफनामा दायर किया है।
इस हलफनामे में कहा गया है, “चुनाव के लिए प्रचार करने का अधिकार मौलिक, संवैधानिक या कानूनी अधिकार नहीं है। ईडी की जानकारी के अनुसार, किसी भी राजनीतिक नेता को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत नहीं दी गई है, भले ही वह चुनाव लड़ने वाला उम्मीदवार न हो।”
‘गलत परंपरा शुरू हो जाएगी’
ED ने यह भी दलील दी कि अगर किसी राजनेता को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी जाती है तो उसे गिरफ्तार नहीं किया जा सकता और न्यायिक हिरासत में नहीं रखा जा सकता। ईडी ने कहा, “पिछले तीन सालों में लगभग 123 चुनाव हुए हैं और अगर चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी जाती है तो किसी भी राजनेता को गिरफ्तार नहीं किया जा सकता है और न्यायिक हिरासत में नहीं रखा जा सकता है क्योंकि चुनाव पूरे साल होते हैं।” ईडी ने यह भी कहा कि अरविंद केजरीवाल को अगर चुनाव प्रचार के लिए जमानत दी जाती है तो यह असमानता के दायरे में आएगा।
जीवन यापन हेतु आपदा मंत्रालय से मिले मुआवजा — विकास सिंह मानगो टैंक रोड़ स्थित बीती रात दो होटल जलकर राख हो गए । सूचना मिलते ही मौके में भाजपा नेता विकास सिंह मौके में पहुंचकर मामले की जानकारी लिया मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह को होटल के मालिक शिबू पाल एवं झंटु मोदक ने बताया की प्रातः 3:30 बजे स्थानीय लोगों ने सूचना दिया कि उनके होटल में आग लग गई भागे भागे जब वें लोग होटल में जाकर देखा तो पुरे होटल को आग अपने चपेट में ले लिया था आनन फानन में लोगों ने दमकल गाड़ी को फोन किया दमकल गाड़ी मौके में डेढ़ घंटे लेट से पहुंची जिससे पुरा होटल जलकर राख हो चुका था एक तिनका भी नहीं बच पाया सारा सामान जलकर राख हो गया आपकी धमक इतनी तेज थी कि होटल में रखें एल्युमिनियम के बर्तन पिघल कर पानी का रूप धारण कर लिया था ।
शिबू पाल एवं झंटु मोदक ने नम आंखों से भाजपा नेता विकास सिंह को बताया की आग ने उनका रोजगार छीन लिया है अब उनके सामने रोजी-रोटी की समस्या खड़ी हो गई है। पंद्रह वर्षों से खाना नाश्ता का होटल चला कर अपने परिवार का भरण पोषण करने वाले होटल संचालक आग लग जाने के कारण आज सड़क पर आ गए हैं । होटल के संचालकों ने भाजपा नेता विकास सिंह को बताया कि देर रात पूरी तरह चुल्ले की भट्टी को बंद कर वे अपने घर गए थे आग कैसे लगा कुछ समझ में नहीं आ रहा है।मौके में पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने स्थानीय थाना को मामले की जानकारी देकर मामले का सत्यापन कर आग लगने के कारण को पता करने की बात कही । विकास सिंह ने कहा कि स्थानीय विधायक बन्ना गुप्ता स्वास्थ्य मंत्री के साथ-साथ आपदा मंत्री भी है आपदा विभाग से उचित मुआवजा अग्नि पीड़ितों को मिलना चाहिए जिससे दोबारा अपने कारोबार को चालू अपने जीवन आसानी से जी सके ।
जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी श्री अनन्य मित्तल ने एसडीओ कार्यालय धालभूम व आईटीडीए कार्यालय में बनाये गए पोस्टल बैलेट मतदान केन्द्र का निरीक्षण किया। मौके पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार भी मौजूद थे। निरीक्षण के दौरान उन्होने मतदान केन्द्र में उपलब्ध सुविधाओं को देखा, अधिकारी व कर्मचारियों से जानकारी ली। साथ ही मतदान केन्द्र पर भीड़ को देखते हुए निर्देशित किया कि महिला-पुरूष को अलग-अलग लाइन में खड़ा करें, हेल्प डेस्क के माध्यम से मतदाताओं को गाइड करें।
विदित हो कि चुनाव व आवश्यक ड्यूटी में लगाये गए अधिकारी व कर्मी जिनके संसदीय क्षेत्र में चौथे चरण में लोकसभा चुनाव होना है, वे अपने मताधिकार का प्रयोग पोस्टल बैलेट से कर रहे। इसके पश्चात जिले के वरीय पदाधिकारियों ने उद्योग केन्द्र स्थित पोस्टल बैलेट स्ट्रॉन्ग रूम का निरीक्षण कर मतदान पश्चात पोस्टल बैलेट के रखरखाव का जायजा लिया।
जमशेदपुर : पासवा के प्रदेश अध्यक्ष आलोक दुबे ने प्रभारी शिक्षा सचिव उमाशंकर से मुलाकात कर राज्य के सभी विद्यालयों को खोलने की मांग की. उन्होंने कहा की मौसम अभी सामान्य हो गया है और कुछ दिनों के बाद विद्यालयों में गर्मी की छुट्टी होने वाली है. उन्होंने कहा की ऐसे में बच्चो की शिक्षा पर खराब असर पड़ रहा है. अगर गर्मी बढ़ती भी है तो विद्यालयों को पूरी तरह बंद करने की जगह समय कम कर दिया जाए.
पासवा की ओर से बताया गया है कि प्रभारी सचिव ने इसपर जल्द ही सकारात्मक विचार करने का आश्वासन दिया है. पासवा के जिलाध्यक्ष रमन झा ने कहा की मौसम में हुए बदलाव के बाद से ही सभी जिले के अध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष से बात कर आज प्रभारी सचिव से मिलकर बात करने का अनुरोध किया था. इस क्रम में आज आलोक दुबे ने बात की और उम्मीद है जल्द ही इस संबंध में आदेश जारी हो जायेगा.
जमशेदपुर : आज जमशेदपुर शहर स्थित सुप्रसिद्ध शीतला मंदिर में पधार कर कोल्हान के सेवा निवृत डिविजनल कमिश्नर श्री विजय कुमार सिंह जी ने एक नव विवाहित जोड़े को अपना आशीर्वाद देते हुए सफल वैवाहिक जीवन की शुभकामना दी। यहां उल्लेखनीय है कि बारीडीह बस्ती निवासी शंकर सिंह नामक एक बंगाली बुजुर्ग ऑटो ड्राइवर की बेटी की शादी हेतु उसकी पारिवारिक और आर्थिक रूप से कमजोर स्थित को जानकर रिटायर्ड कमिश्नर विजय कुमार सिंह जी ने उचित और यथासंभव आर्थिक सहयोग कर, वर वधु को आशीर्वाद प्रदान कर उस गरीब ऑटो ड्राइवर की पुरानी समस्या का समाधान किया।
इस पुण्यदायक कर्म के शुभ अवसर पर कोल्हान के सेवा निवृत डिविजनल कमिश्नर विजय कुमार सिंह जी की अगुआई में अखिलेश कुमार जी, कुमार विश्वजीत, राजाराम, मनोज, लखींद्र आदि सक्रिय मानवतावादी कार्यकर्ता भी मौजूद थे जिनके सक्रिय सहयोग से बारीडीह बस्ती निवासी शंकर सिंह जी की बेटी की शादी निर्विघ्न संपन्न हुई। वर वधु की विदाई के उपरांत शंकर सिंह ने भाजपा नेता और पूर्व कमिश्नर विजय कुमार सिंह जी का आभार व्यक्त करते हुए उनकी पूरी टीम का धन्यवाद प्रकट किया।
इस अवसर पर श्री विजय कुमार सिंह जी ने कहा कि वो समाज के हरेक वर्ग की हर संभव मदद करने में विश्वास रखते हैं और यदि कोई व्यक्ति अपनी उचित समस्या लेकर उनसे संपर्क करता है तो वो अपने स्तर पर उन्हें सहायता करने से पीछे नहीं हटेंगे।
लोकसभा चुनाव के तहत (गुरुवार )को भाजपा बारीडीह मंडल अध्यक्ष संतोष ठाकुर के नेतृत्व में विद्यापतिनगर में मंडल का चुनावी कार्यालय का विधिवत उद्घाटन जमशेदपुर के सांसद सह भाजपा प्रत्याशी श्री विद्युत वरण महतो ने किया, कार्यकर्ताओ ने उनका जोरदार स्वागत कर अबकी बार चार सौ पार के नारे लगाते हुए केंद्र में फिर से मोदी सरकार बनाने का संकल्प लिया सांसद बिधुत वरण महतो ने कहा कि भाजपा की असली ताकत संगठन के कार्यकर्ता है।
यह चुनाव भी कार्यकर्ताओ के बल पर जीतेंगे और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने प्रत्येक वर्ग के लोगो का ध्यान रखा है इस बार भी जमशेदपुर सहित पूरे भारत की जनता ने कमल खिलाने का मन बना लिया है इस दौरान भाजपा प्रदेश मंत्री सह लोकसभा संयोजक नंदजी प्रसाद, भाजपा जिला अध्यक्ष सुधांशु ओझा, लोकसभा सह संयोजक अनील सिंह, पूर्वी विधानसभा संयोजक मिथिलेश सिंह यादव, सह संयोजक संजीव सिंह, पूर्वी विधानसभा प्रभारी देवेंद्र सिंह, प्रदेश व्यापारी प्रकोष्ठ के संयोजक नीरज सिंह, कमलेश सिंह,राकेश सिंह, भूपेंद्र सिंह, खेमलाल चौधरी, बबुआ सिंह, रूबी झा, कुमार अभिषेक, निर्मल सिंह, पंकज प्रिय, विकेश सिंह, विजय साहू, राजेश रजक, प्रमोद मिश्रा, रंजीत सिंह, अरुण कुमार, प्रमिला साहू, नीलू झा, रीता शर्मा, मीरा झा, सरस्वती साहू, रानी ठाकुर, कंचन दत्ता, ओम पोद्दार, पिंटू सिंह, सुखदेव सिंह, निर्मल गोप, राम मिश्रा, साकेत कुमार, मनोज तिवारी ,जीवन साहू, अरुण तिवारी, राकेश सिंह आदि उपस्थित थे।
जमशेदपुर:- कल जो बर्मामाइन्स थाना अंतर्गत केरला पब्लिक स्कूल के पास जो घटना घटी थी उसके संबंध में समाजसेवी करनदीप सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी की है उन्होंने बताया है की शहर में इससे पहले भी साँड़ के हमले से साकची में दो लोगों की मौत हो गई थी और कल की जो घटना है वह बहुत दर्दनाक है जो जुगसलाई का रहने वाला निशांत नमक छात्र को साँड़ ने अपना दोनों सिंह घुस कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। वही निशांत को जांघ में गंभीर रूप से चोट लगी है वही करनदीप सिंह ने बताया की लोग भगवान भरोसे सड़क पर है आखिरकार एनिमल सेक्टर हाउस क्यों नहीं बन सकता जो सड़क में घूमते आवारा पशुओं को उस हाउस में रखा जाए और इसकी सुरक्षा की किसकी जिम्मेदारी है ? और बताया की टेल्को क्षेत्र के मनिफीट बाजार में भी दो साँड़ है जो बाजार में भारी आतंक मचाते हैं और पगले हुए रहते हैं। उन्होंने लोगों से अपील भी की है की सड़क पर चलते समय अपनी सावधानी बरतें।
जेआरडी टाटा स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में समर कैंप 11 मई से शुरू होगा. इसके लिए बच्चों की रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया जारी है. जमशेदपुर के अलावा झारखंड के अन्य जिले, बिहार व बंगाल से कई अभिभावक इस समर कैंप में हिस्सा लेने के लिए अपने बच्चे का रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं.
इस समर कैंप में बच्चों को 21 अलग-अलग खेलों की ट्रेनिंग दी जायेगी. क्रिकेट व स्वीमिंग में सबसे अधिक बच्चे अपना रजिस्ट्रेशन करवा रहे हैं. टाटा स्टील खेल विभाग के चीफ मुकुल चौधरी ने बताया कि गर्मियों के दिनों में समर कैंप का उद्देश्य टैलेंट को सर्च करना है. इस दौरान बच्चे स्कूलों की पढ़ाई से फ्री होते हैं और उनकी प्रतिभा के एक्सपोजर का मौका मिलता है. समर कैंप के जरिये चुने गये अच्छी प्रतिभाओं को तराश कर बेहतर खिलाड़ी बनाया जा सकता है. दस मई को नवल टाटा हाकी एकेडमी में कैंप का उद्धाटन टाटा स्टील के उपाध्यक्ष (कॉरपोरेट सर्विसेज) चाणक्य चौधरी करेंगे. मुकुल चौधरी ने बताया कि स्कूलों में गर्मियों की छुट्टियों के साथ बच्चों को छुट्टियों में रचनात्मक रूप से शामिल करने का यह सबसे अच्छा तरीका है.