जमशेदपुर : सिदगोड़ा स्थित बारा फ्लैट में कॉलोनी वासी एवं हिन्दु जागरण मंच (युवा वाहिनी) के द्वारा शिव मंदिर में महाआरती का आयोजन किया गया। इस महाआरती को सफलता पूर्वक आयोजित करने में मुख्य रूप से स्थानीय मातृशक्ति का पूर्ण सहयोग रहा, साथ ही कॉलोनी वासियों ने भी अपना पूर्ण सहयोग और समर्थन देकर इस आयोजन को भव्य बनाने का कार्य किया। इस महाआरती के आयोजन में शिव चर्चा, संध्या आरती और भारत माता की आरती की गयी एवं सभी भक्तगणों के बीच प्रसाद का वितरण भी किया गया।
नीट-यूजी एग्जाम पेपर लीक मामले में सीबीआई का एक्शन जारी है. हजारीबाग के ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल एहसानुल हक को सीबीआई ने हिरासत में ले लिया है. एहसानुल हक को लेकर सीबीआई की टीम रांची रवाना हो गई है.
उन्हें सीबीआई टीम रांची से पटना लेकर जा सकती है. TV9 ने पहले ही आज शाम तक संदिग्धों की गिरफ्तारी की आशंका जताई थी. बता दें कि एहसानुल हक सीबीआई के सवालों की संतोषजनक जवाब नहीं दे पाए, जिसके बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया है. आज सुबह सीबीआई ने एहसानुल हक से पहले उनके घर और फिर उनके स्कूल में कई घंटे तक पूछताछ की थी. एहसानुल के ऑफिस से कुछ दस्तावेज भी सीबीआई सीज कर अपने साथ लेकर गई है.
सूत्रों के अनुसार, 24 जून सोमवार को आधिकारिक तौर पर जांच एजेंसी को सौंपे जाने के बाद सीबीआई की टीम ने प्रिंसिपल के आवास पर छापेमारी की थी. झारखंड पहुंची आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की टीम पहले एसबीआई बैंक गई थी, जिसके बाद उन्होंने ओएसिस स्कूल के प्रिंसिपल और नीट परीक्षा के जिला समन्वयक डॉ. एहसानुल हक से पूछताछ की थी.
प्रिंसिपल एहसानुल हक ने कहा था कि परीक्षा के दिन 5 मई को प्रश्नपत्रों वाले एक बॉक्स पर लगा डिजिटल लॉक निर्धारित समय पर नहीं खुला था. बॉक्स को कटर से खोलना पड़ा था. एक बॉक्स मैनुअल लॉक के साथ आता है, जबकि दूसरा डिजिटल लॉक के साथ आता है. मैनुअल लॉक वाले बॉक्स के लिए एक चाबी और कटर है.
कटर से काटा गया था कि डिजिटल लॉक
डिजिटल लॉक वाला बॉक्स परीक्षा से 45 मिनट पहले अपने आप खुल जाना चाहिए. हालांकि, उस दिन यहां ऐसा नहीं हुआ. इसके बाद हक ने सुझाव के लिए राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) से संपर्क किया और कथित तौर पर उन्हें बताया गया कि कटर से डिजिटल लॉक को काट दो. दूसरी ओर,हक ने दावा किया था कि उन्हें 5 मई को सुबह 1 बजे प्राप्त एक ईमेल के माध्यम से दो विशिष्ट बैंकों में रखे गए परीक्षा पत्रों वाले नौ बक्सों के बारे में पता चला. उन्होंने कहा था कि सुबह 7.30 बजे, प्रश्न पत्रों वाले एल्यूमीनियम बक्से वाले नौ कार्डबोर्ड बक्से पांच केंद्र अधीक्षकों और पांच पर्यवेक्षकों को दिए गए.
परिवहन कंपनी भी अब संदेह के घेरे में
इससे पहले हक ने लीक में अपने स्कूल को शामिल करने के दावों का खंडन करते हुए कहा था कि उनकी ओर से सभी प्रक्रियाओं का सख्ती से पालन किया गया था. उन्होंने एनईईटी परीक्षा सामग्री को सुरक्षित रखने और किसी भी संभावित उल्लंघन को रोकने के लिए उठाए गए कठोर उपायों पर जोर दिया. इन आश्वासनों के बावजूद, परीक्षा के पेपर पहुंचाने के लिए जिम्मेदार परिवहन कंपनी अब संदेह के घेरे में है और उल्लंघन के सटीक बिंदु और तरीके का पता लगाने के लिए जांच चल रही है
दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर इथियोपियन एयरलाइंस की फ्लाइट ईटी-686 के लैंड होते ही एयर कस्टम प्रिवेंटिव के अफसर खासे अलर्ट हो गए थे. अदीस अबाबा से आई इस फ्लाइट के मुसाफिरों पर कस्टम अफसर अपनी पैनी निगाह बनाए हुए थे. इसी बीच, कस्टम अधिकारियों की निगाह इसी फ्लाइट से आए एक मुसाफिर पर टिक जाती है. इस यात्री का शरीर पसीने से लतपथ और चेहरे पर हवाइयां उड़ी हुईं थी.
इस यात्री को देखने के बाद कस्टम अफसरों को इस बात का पूरा यकीन हो गया था कि इसके साथ कुछ न कुछ गड़बड़ है. कस्टम अफसरों ने पहले इस यात्री को ग्रीन चैनल से गुजरने तक इंतजार किया, इसके बाद कस्टम अधिकारियों ने उससे पूछा कि क्या उसके पास कुछ ऐसा है, जिसको डिक्लेयर किया जाना चाहिए था. जिसके जवाब में इस यात्री ने स्वेच्छा से स्वीकार कर लिया कि उसने प्रतिबंधित ड्रग्स गटक रखे हैं. जिसके बाद, इस यात्री को सफरदजंग हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया.
कस्टम के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, सफदरजंग हॉस्पिटल में भर्ती कराए गए इस यात्री की पहचान साइमन अल्फ्रेड नगोंग के रूप में की गई है. वह मूल रूप से कैमरून गणराज्य का नागरिक है. उन्होंने बताया कि सफदरजंग हॉस्पिटल में सात दिन चली लंबी कवायद के बाद इस शख्स के पेट से करीब 73 कैप्सूल बरामद किए, जिसमें सफेद पाउडर भरा हुआ था, जिसका भार करीब 1096 ग्राम है. जांच में पता चला कि कैप्सूल में भरा सफेद पाउडर कोकीन है.
कस्टम के वरिष्ठ अधिकारी के अनुसार, आरोपी यात्री के कब्जे से बरामद की गई कोकीन की कीमत करीब 10.90 करोड़ रुपए आंकी गई है. कस्टम ने एनडीपीएस अधिनियम, 1985 की धारा 43(ए) के तहत कोकीन को जब्त कर साइमन अल्फ्रेड न्गोंग को गिरफ्तार कर लिया हैं. मामले की जांच अभी जारी है.
रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन (डीआरडीओ) ने एक खास तकनीक विकसित की है। इस तकनीक के तहत डीआरडीओ ने भारतीय नौसेना के लिए खास रॉकेट बनाए हैं। ये रॉकेट न केवल दुश्मन के रडार संकेतों को अस्पष्ट कर देते हैं, बल्कि प्लेटफॉर्म और एसेट्स के चारों तरफ एक खास माइक्रोवेव शील्ड बना देते हैं, जिससे जहाज रडार की पकड़ में आने से बच जाता है।
इन खास मध्यम दूरी के माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट चैफ रॉकेट (एमआर-एमओसीआर) को डीआरडीओ की रक्षा प्रयोगशाला, जोधपुर ने बनाया है। इन्हें एक समारोह में भारतीय नौसेना को सौंपा गया है। इनमें एक खास प्रकार फाइबर्स का इस्तेमाल किया गया है। जब रॉकेट को दागा जाता है तो वह अपने आसपास कुछ समय के लिए माइक्रोवेव्स का एक बादल (माइक्रोवेव ऑब्स्क्यूरेंट क्लाउड) बना देता है, जिससे रेडियो फ्रीक्वेंसी बाधित हो जाती हैं, और एक शील्ड बन जाती है।
एमआर-एमओसीआर के पहले चरण के परीक्षणों को भारतीय नौसेना के जहाजों पर सफलतापूर्वक पूरा किया जा चुका है। इस दौरान माइक्रोवेव्स का एक बादल लगातार बना रहा है। वहीं, दूसरे चरण के परीक्षणों में, रडार क्रॉस सेक्शन (आरसीएस) ने हवाई एरियल टारगेट को 90 फीसदी तक कम कर दिया। जिसके बाद भारतीय नौसेना की ओर से इसे मंजूरी दे दी गई औऱ अब इसे भारतीय नौसेना को सौंप दिया गया है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने एमआर-एमओसीआर की सफलता पर डीआरडीओ और भारतीय नौसेना की सराहना की है। उन्होंने एमओसी तकनीक को रक्षा क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में एक और कदम बताया। नौसेना आयुध निरीक्षण महानिदेशक ने भी कम समय में रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण इस तकनीक को स्वदेशी रूप से विकसित करने के लिए डीआरडीओ के प्रयासों की सराहना की है।
जमशेदपुर. बीते रविवार को माननीय विधायक सरयू राय ने जेम्को आजाद बस्ती का दौरा किया था। जिसमे समाज के गण्मान्य लोगो उपस्थित थे और उन्होंने माननीय विधायक सरयू राय से जुस्को बिजली कनेक्शन क्षेत्र मे देने का आग्रह किया था। जिसमे विधायक सरयू राय जी के पहल पर आज बुधवार को जुस्को की बिजली टीम का भ्रमण जेम्को आजाद बस्ती स्थित बेल गढ्ढा मैदान मे पहला सब स्टेशन के लिए स्थान चयनित किया गया।
जुस्को बिजली टीम ने जगह स्थल का मुआयना किया और दौ जगह स्थान चिन्हित किया गया सब स्टेशन निर्माण के लिए। पहला स्थान – आजाद बस्ती बेल गढ्ढा में किया गया। दूसरा स्थान – मिश्रा बगान के तरफ जेएमएम ऑफिस के पास।
जिसमे विधायक निजी सचिव सुधीर कुमार ,नवीन कुमार, राममूर्ती , जसबीर सिंह, पिन्टू , रमेश कुमार, बबलू एवं बस्ती वासी मौजूद थे।
जमशेदपुर:- जमशेदपुर स्थित परिसदन में श्री अमर कुमार बाउरी, विधायक सह प्रतिपक्ष के नेता एवं भारत स्काउट एंड गाइड के झारखंड राज्य के अध्यक्ष से भारत स्काउट एंड गाइड पूर्वी सिंहभूम जिला के प्रतिनिधि मंडल ने शिष्टाचार मुलाकात की।
प्रतिनिधिमंडल में श्री चंद्रमणि मोदी जिला सचिव,श्री नरेश कुमार ,जिला संगठन आयुक्त ,श्री राजकुमार सिंह ,जिला कोषाध्यक्ष,श्री शिवजी सिंह जिला हेड क्वार्टर आयुक्त डॉ प्रियंका झा संयुक्त सचिव, डॉ मिथिलेश कुमार, श्री मानस रंजन पात्रा ,श्री उदित नारायण ,श्री मनोज कुमार सिंह ,उपाध्यक्ष भारत स्काउट एंड गाइड ,झारखंड शामिल रहें।
इस मुलाकात में प्रमुख निम्न बातों पर चर्चा हुई जो इस प्रकार है। 1.जिले के प्रत्येक विद्यालयों को स्काउट एंड गाइड में पंजीकृत करना।
2.प्रत्येक विद्यालय के नोडल शिक्षकों एवं विद्यार्थियों के लिए प्रशिक्षण शिविर का आयोजन करना।
3.ग्रामीण विद्यालयों के विद्यार्थियों के प्रतिभा को स्काउट एंड गाइड प्रशिक्षण के माध्यम से निखर कर राज्य स्तर पर राज्यपाल पुरस्कार एवं राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रपति पुरस्कार हेतु तैयार करना।
4.भारत स्काउट एंड गाइड साकची केंद्र में मूलभूत आवश्यकता को पूर्ण करना।
5.जिला एवं राज्य स्तर पर संगठन को पुनर्गठन कर सशक्त बनाना ।
बर्मामाइंस गुरुद्वारा में सिख स्त्री सत्संग सभा द्वारा किया गया शबाद कीर्तन और बाबा इक़बाल सिंह ने छठे गुरु श्री गुरु हरगोविंद सिंह जी का प्रकाश पर्व पर गुरु जी के जीवनी पर प्रकाश डाला और संगत को कथा सुनिए इसके बाद ग्रंथी बाबा इकबाल सिंह ने अरदास की और संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर वितरित किया गया. जिस मे मिसी रोटी,लस्सी और आचार बाटा गया
कार्यक्रम को सफल बनाने में नवनिर्वाचित प्रधान सविंदर सिंह, चेयरमैन गुरदयाल सिंह, जोगा सिंह, हरबजन सिंह, सुखपाल सिंह, सतबीर सिंह सोमू, सुखदेव सिंह, रवींद्र सिंह, जसबीर सिंह, गुरदर्शन सिंह, लख़बीर सिंह, सरबजीत सिंह, चंचल भाटिया,जसपाल सिंह, सुखविंदर सिंह ,परमजीत सिंह,मनदीप सिंह,परविंदर कौर, सुरजीत कौर , राजवंत कौर, प्रकाश कौर, हरजीत कौर, सुरेंद्र कौर, हरजीत कौर,सुखविंदर कौर,परमजीत कौर,कवलजीत कौर आदि का सहयोग रहा.
जमशेदपुर:- टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा के सामने एक महीने से पानी का मेंन पाइपलाइन फटा हुआ है। बस्ती वासियों का कहना है की कंप्लेंट के बावजूद भी इसकी मरम्मत नहीं हो रही है और हजारों लिटर का पानी हर रोज बर्बाद हो रहा है।
वही समाजसेवी करनदीप सिंह ने बताया की जुस्को के अधिकारियों को ठीक पाइप फटने के दूसरे दिन उन्होंने अधिकारियों को सूचित किया था पर आज भी वह काम नहीं हुआ उनका कहना है की मेंन पाइपलाइन फटी है इसमें जल्द संज्ञान लेना चाहिए नहीं तो घरो में पानी सप्लाई भी बंद हो जाएगा तथा हजारों लिटर पानी बर्बाद हो रहा है।
वहीं स्थानीय निवासी रंजन कुमार ने बताया की गंदा पानी घरों में सप्लाई हो रहा है इसके कारण जौंडिस , टाइफाइड का खतरा अधिकतर बना हुआ है, जल्द पाइपलाइन की मरम्मती की जाए।
जमशेदपुर:- टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती शिव मंदिर रोड मे रविवार को एक बैठक रखा गया ,बैठक मे मुख्य अतिथी विधायक सरयू राय उपस्थित थे और संपर्क, समस्या समाधान के तहत बस्तिवासियो के साथ विधायक सरयू राय ने पूरे क्षेत्र का भ्रमण किया बस्ती वासियों की समस्या सुनी तथा समाधान का निर्देश भी दिया गए। आजाद बस्ती शिव मंदिर लाइन में जो नाला है जिसकी सफाई नहीं होती है विधायक सरयू राय ने जमशेदपुर नोटिफाइड एरिया के अधिकारियों को सूचित किया तथा जल्द से जल्द सफाई की जाए। विधायक सरयू राय ने समस्या समाधान और नागरिक सुविधा से अवगत हुए।
भाजमो नेता नवीन कुमार के अध्यक्षता मे बैठक सम्पन्न हुआ तथा रोड, नाले, और जुस्को बिजली का मुख्य मुद्दा रहा। विधायक सरयू राय ने सभी समस्या समाधान के लिए जल्द से जल्द आश्वासन दिया। मौके पर उपस्थित लक्ष्मीनगर मंडल अध्यक्ष विनोद राय ,समारु, मुन्ना देवी,सुमन ,राजू ,अमित शर्मा , राजेश, करनदीप सिंह,ओझा , अनिल ,राम मूर्ति ,राजेश मिश्रा, एवं बस्तीवासी उपस्थित थे।
एनजीटी की रोक के बावजूद स्थानीय स्तर पर सेटिंग-गेटिंग कर शहर में बालू का खेल चल रहा है. धालभूम एसडीओ पारुल सिंह द्वारा गुरुवार देर रात से शुक्रवार सुबह तक की गयी औचक छापेमारी में यह खुलासा हुआ.जिसमें अलग-अलग स्थानों से हाइवा व बालू से भरे 407 ट्रक जब्त किये गये. इधर, एमजीएम थाने में बीती रात और शुक्रवार की सुबह सिदगोड़ा थाने में एक-एक वाहन को सुपुर्द कर हाइवा मालिक और चालक के खिलाफ खनन अधिनियम और एनजीटी के आदेश की अवहेलना का मामला दर्ज कराया गया है. इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार गुरुवार की देर रात वह गालूडीह की ओर से एनएच-33 के नीचे रेतीले हाईवे (जेएच05सीयू 11113) से एमजीएम थाना क्षेत्र में प्रवेश कर रहा था तभी एसडीओ ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया, जबकि अहले सुबह उसे पकड़ लिया गया. सिदगोड़ा थाना अंतर्गत नदी घाट से एसडीओ ने हाईवा (जेएच05सीयू 11113) 407 ट्रक (जेएच05एटी 5720) को बालू लोड करते हुए पकड़ा. छापेमारी के दौरान ट्रक चालक व अन्य मजदूर अंधेरे का फायदा उठाकर ट्रक छोड़ कर भाग गये. शहर और शहर से सटे हाइवे इलाकों में अवैध रेत कारोबार की खबरें आ रही थीं. बीती रात औचक छापेमारी में दो वाहन जब्त किये गये. दोनों वाहनों के मालिक व अन्य के खिलाफ अलग-अलग थाने में मामला दर्ज किया गया है.