जमशेदपुर : उपायुक्त- सह- जिला दण्डाधिकारी श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार नागरिकों की सुविधा को देखते हुए महात्मा गांधी मेमोरियल (MGM) अस्पताल, जमशेदपुर में संचालित ओपीडी (OPD) की कार्यावधि में बदलाव किया गया है। नए आदेशानुसार अब ओपीडी सुबह 09:00 बजे से दोपहर 03:00 बजे तक संचालित किया जाएगा । साथ ही अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि इस नई कार्यावधि का अनुपालन सुनिश्चित किया जाए तथा इलाज के लिए आने वाले सभी मरीजों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधा उपलब्ध कराई जाए।
15 सितंबर को जिला के सभी सरकारी-गैर सरकारी शिक्षण/ प्रशिक्षण संस्थान एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दी जाएगी अल्बेंडाजोल की दवा, 19 सितंबर को मॉप अप दिवस
जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला के सभी शिक्षण/ प्रशिक्षण संस्थान एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में आगामी 15 सिंतबर को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। वहीं छूटे हुए बच्चों हेतु मॉप अप दिवस 19 सितंबर को आयोजित किया जाएगा । कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार समाहरणालय सभागार में जिला समन्वय समिति की बैठक आयोजित की गई। उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आहूत बैठक में सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल, डीआरसीएचओ डॉ. रंजीत पांडा, डीएसई श्री आशीष पांडेय, एमओआईसी, सीडीपीओ व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी-कर्मी उपस्थित रहे।
सिविल सर्जन डॉ. साहिर पाल ने बताया कि अभियान के तहत 15 सितंबर को जिला अंतर्गत सभी सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, आईटीई, पॉलिटेक्निक तथा अन्य शिक्षण व प्रशिक्षण संस्थान तथा आंगनबाड़ी केन्द्रों में अल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी । वहीं 19 सितंबर को छूटे हुए बच्चों/ किशोरों के लिए मॉप दिवस आयोजित कर दवा दिया जाएगा। जिला में 01-19 आयु वर्ग के 5,69,393 बच्चों/किशोरों को दवा खिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।
राष्ट्रीय कृमि निवारण कार्यक्रम को लेकर उप विकास आयुक्त ने कहा कि बच्चों के समग्र स्वास्थ्य, पोषण स्थिति और जीवन की गुणवत्ता में बढ़ोत्तरी के लिए कृमि निवारण कार्यक्रम अहम है। कृमि संक्रमण से बच्चों के शारीरिक विकास, हीमोग्लोबिन स्तर, पोषण स्तर और बौद्धिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ता है। यह कृमि बच्चों के पेट में पलने वाले कीड़े होते हैं। ये बच्चों के विकास को हर प्रकार से प्रभावित करते हैं । कृमि के फैलाव को नियमित अंतराल पर अल्बेंडाजोल का सेवन कर डिवार्मिंग किया जा सकता है। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति कार्यक्रम के दौरान जिला के सरकारी-गैर सरकारी शैक्षणिक संस्थानों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में दवा खिलाई जाएगी, इसमें एएनएम, सहिया और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की अहम जिम्मेदारी रहेगी । उप विकास आयुक्त ने कार्यक्रम के सफल संचालन को लेकर स्वास्थ्य विभाग के साथ-साथ समाज कल्याण विभाग, शिक्षा विभाग एवं सहयोगी एनजीओ को आपसी समन्वय स्थापित करते हुए कार्य करने के निर्देश दिए। उन्होने कहा कि लक्षित वर्ग तक पहुंच सुनिश्चित करें एवं कार्यक्रम को सफल बनाएं।
झारखंड का घाटशिला उपचुनाव को लेकर सक्रियता तेज होने लगी है. उपचुनाव में बहुत अधिक वक्त नहीं है. राजनीतिक दल भी इस उपचुनाव को लेकर सक्रिय है. इस बीच यह उपचुनाव पार्टी उम्मीदवारों को लेकर कई तरह का संदेह भी पैदा कर रहा है. कुछ के घर वापसी के संकेत मिल रहे हैं, तो कुछ के पाला बदलने के भी संकेत दिख रहे है. इस सीट पर भाजपा और झामुमो का मुकाबला होता है. इस वजह से अब इस बात का आकलन शुरू हो गया है कि किस दल से कौन उम्मीदवार होगा? अचानक कुछ ऐसी गतिविधियां बढ़ी है, जो पहेली बनकर उभरी है.
कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन का राजनीतिक भविष्य होगा तय
भाजपा फिर कोल्हान टाइगर चंपई सोरेन के बेटे बाबूलाल सोरेन को ही उम्मीदवार बनाएगी या कैंडिडेट बदलेगी, इसकी भी चर्चा होनी शुरू हो गई है. झामुमो की ओर से तो लगभग साफ है कि दिवंगत रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश सोरेन को टिकट मिलेगा. भाजपा और झारखंड मुक्ति मोर्चा की सक्रियता के बीच कांग्रेस के बड़े नेता प्रदीप बालमुचू भी अचानक क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं और यह सक्रियता कई संदेहों को जन्म देता है. लोग बताते हैं कि 1995 से लेकर 2004 तक वह लगातार घाटशिला विधानसभा क्षेत्र से तीन बार विधायक रहे. आज भी क्षेत्र में उनकी मजबूत पकड़ बताई जाती है. कहा जाता है कि प्रदीप बालमुचू जिसकी पीठ पर हाथ रख देंगे उसकी जीत लगभग तय है.
2024 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन में हुआ था विवाद
सूत्र बताते हैं कि 2024 के विधानसभा चुनाव में गठबंधन के बावजूद झामुमो पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की उपेक्षा के आरोप लगे थे. और इसे बालमुचू नाराज हो गए थे. इसके बाद तो घाटशिला से लेकर रांची तक चर्चा तेज हो गई. मामला मुख्यमंत्री तक पहुंचा, तो हेमंत सोरेन ने मामले को गंभीरता से लेते हुए झामुमो नेताओं के साथ उनकी बैठक कराई. बैठक में तय हुआ कि झामुमो के लोग कांग्रेस कार्यकर्ताओं को पूरा सम्मान देंगे. बैठक के बाद झामुमो प्रत्याशी रामदास सोरेन और कांग्रेस के प्रदीप कुमार बालमुचू की संयुक्त प्रेस वार्ता भी हुई थी. ताकि जनता में यह संदेश जाए कि महागठबंधन के नेता एक है.
झामुमो की सीट है घाटशिला, खूब होगी राजनीतिक लड़ाई
यह अलग बात है कि घाटशिला झामुमो का सीट है. ऐसे में कांग्रेस का कोई भी प्रत्याशी यहां पार्टी के टिकट पर खड़ा नहीं हो सकता है, लेकिन बालमुचू की सक्रियता कई सवालों को भी जन्म देती है. तरह-तरह के कयास लगाए जा रहे है. घाटशिला विधानसभा सीट भाजपा के लिए भी महत्वपूर्ण है, तो झारखंड मुक्ति मोर्चा के लिए कम महत्वपूर्ण नहीं है. 2024 के विधानसभा चुनाव में भाजपा की करारी हार के बाद निश्चित रूप से भाजपा चाहेगी कि घाटशिला उपचुनाव में जीत कर एक बार फिर नए ढंग से काम की शुरुआत हो. ऐसे में यह सवाल बड़ा हो गया है कि भाजपा क्या बाबूलाल सोरेन पर ही दांव लगाएगी या उम्मीदवार बदलेगी?
जमशेदपुर : साकची स्थित कुशवाहा क्लब में पीपुल्स पार्टी आफ इंडिया, डेमोक्रेटिक के कोल्हान प्रमंडल झारखंड द्वारा अमर शहीद बाबू जगदेव प्रसाद की स्मृति दिवस सह शहादत दिवस पर दो दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें मतदाता जागरूकता अभियान मूलमंत्र पर महत्वपूर्ण विचार व्यक्त करते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता सह पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री हेमराज सिंह पटेल प्रशिक्षक के द्वारा प्रशिक्षण दिया गया।
शिविर में सुग्रीव गौतम जिला अध्यक्ष,धातु हेंब्रम, रंजीत बास्के , डा उषा कुमारी, डा इंदाल कुमार, रंजन कारूवा, राजू बेहरा, गुरूचरण मुखी, सुरेश कुमार, आनन्द मुखी, शोभा कुमारी, गौतम कुमार, सुदर्शन सिंह, अशोक कुमार, विशाल तियू, चित्रलेखा, रोमा मुखी, विनोद कुमार, सुदेश मुखी, पार्वती हांसदा, विजय शंकर, विजय प्रसाद, के अलावे काफी संख्या में कार्यकर्तागण उपस्थित थे।
जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्कस मैदान में एक महिला की मृत्यु गंभीर बीमारी से हो गई और मृतका का पति सोनारी कांड में जेल में बंद है। जिस वजह से उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी।
इस घटना की जानकारी मिलने के बाद करीब 30 की संख्या में स्थानीय लोग गोलमुरी थाना पहुंचे। जहां गोलमुरी थाना प्रभारी राजन सिंह मामले की गंभीरता को समझा और मानवता का परिचय देते हुए अंतिम संस्कार हेतु 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जहाँ भी मेरी आवश्यकता होगी, आप लोग कॉल करें मैं हर संभव सहयोग करने की कोशिश करूंगा।
जमशेदपुर : आज जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के आवासीय कार्यालय पर आने वाले ईद मिलादुन नबी पर्व को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन सोनारी के मुस्लिम समुदाय के युवा एवं बुजुर्ग लोगों के साथ सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों के मौजूदगी में संपन्न हुआ।सुधीर कुमार पप्पू ने बताया ईद मिलादुन नबी जिसे मोहम्मद साहब की जन्म तिथि के रूप में मनाया जाता है इस्लाम के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है।
यह दिन 12 रबी उल-अव्वल इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने में आता है।इस दिन मुसलमान अपने पैगंबर की शिक्षाओं और जीवन पर चर्चा करते हैं। यह पर्व न केवल धार्मिक भावना को प्रकट करता है बल्कि एकता और भाईचारे का एहसास भी कराता है।कई लोग इस दिन विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन करते हैं और समुदाय में एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियाँ मनाते हैं। इस दिन अनेक मुस्लिम समुदाय विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन करते हैं। मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की जाती है। इस दिन लोग गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करने में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। ये कार्य एकता और समुदाय की भावना को मजबूत करते हैं जिससे सभी मुसलमानों में एक सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित होता है।आए हुए मुस्लिम समुदाय के नवयुवक एवं बुजुर्गों ने आश्वासन सहित अपना विश्वास जताते हुए सोनारी थाना शांति समिति के सचिव को एवं सोनारी थाना शांति समिति के तमाम सदस्यों और सोनारी थाना प्रशासन के अधिकारियों को ईद मिलादुन नबी का पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने का संकल्प रखा। सोनारी मुस्लिम लंगर कॉमेटी के सदस्य के द्वारा टाटा स्टील मेनऑफिस गोल चक्कर पर पर्व मे आए लोगो के लिये सहायता शिविर (बिस्किट, रिफ्रेशिंग वाटर और बाकी सामग्री) का प्रबंध किया जायेगा। सुधीर कुमार पप्पू ने आए हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी हर कदम उनके साथ तत्पर होकर खड़े रहने का आश्वासन दिया और अपनी सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों को 5 तारीख को सुबह 11:00 बजे सोनारी क्रिश्चियन बस्ती मैदान मे एकत्रित होकर मुस्लिम समुदाय के जुलूस को पूर्ण विधि व्यवस्था के साथ शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने का दायित्व दिया।
बैठक में मुख्य रूप से त्रिभुवन यादव जी, प्रदीप लाल, कवींद्र बेहरा, प्रेम कुमार सिंह, संजय रजक, नारायण प्रसाद, रेखा कालिंदी, भोलनाथ साहू, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, हरी दास, सर्वेश कुमार,अजय नन्द, सतीश शर्मा, मोहम्मद कौशर, शेख निजाम, शेख समीर, सोहेल अहमद, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद एहतेशन, शेख अंसार, भोला साहू, मोहम्मद अयाज हैदर, मोहम्मद शाहिद, गणेश साहू एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
सरायकेला खरसावां : सरायकेला समाहरणालय सभागार में केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में सरायकेला खरसावां जिला विकास समन्वय निगरानी समिति दिशा की बैठक में केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने जिला में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं स्वच्छता, विद्युत, खाद्य आपूर्ति, पथ निर्माण, एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं समेत कार्य प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाए। विगत तीन चार माह से लगातार हो रही बारिश से प्रभावित परिवारों का आंकलन कर उन्हें सरकारी योजना से जोड़ते हुए शीघ्र लाभ उपलब्ध कराया जाए। जिला में हो रही सड़क दुघर्टनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिला एवं प्रखंड में कार्य योजना बनाई जाए, जिला में विभिन्न क्षेत्रों के ख़राब सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, हर घर जल नल योजना से सभी गांव टोला को जोड़ा जाए। उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को सुदूर ग्रामीण के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना है।
बैठक में विधायक दशरथ गागराई, विधायक सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपायुक्त नितिन कुमार सिंह, आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा सहित विभिन्न विभाग पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।
जमशेदपुर : सोनारी कुम्हारपाडा स्थित सिनेमा मैदान मे श्री श्री वीर बजरंग अखाडा समिति और विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व मे भव्य मंगल आरती और हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम और महत्वपूर्ण बैठक मे सैकड़ो स्थानीय भक्तजन शामिल रहे , अखाडा समिति के लाईसेंसी श्याम लाल साहू ने विहिप के पदाधिकारियों के समक्ष सभी बस्तीवासियों के बीच अपनी बात रखते हुए, 70 वर्ष पुराने रामनवमी अखाडे और अखाडे द्वारा संचालित निरंतर सेवा कार्यों और धार्मिक कार्यों की पूरी जानकारी दी , केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष और विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह और विहिप जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता जी के माध्यम से अखाडा समिति से जुडे सभी सदस्यों को यह आश्वस्त किया गया कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले रामनवमी पूजा का आयोजन और सभी धार्मिक आयोजन विधिवत तरीके से आगे भविष्य मे भी पूर्व की तरह आयोजित होता रहेगा और इस शुभ कार्य मे विहिप जमशेदपुर का पूर्ण सहयोग श्री श्री वीर बजरंग अखाडा समिति को किया जायेगा , कार्यक्रम को सफल बनाने में विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह, जिला के अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, उपाध्यक्ष गोपीराव, सहमंत्री उत्तम कुमार दास, सह सेवा प्रमुख संतोष वर्मा , सोनारी प्रखंड मंत्री राजेश ठाकुर, बजरंगदल संयोजक ललित रजक, राजीव जी संग विहिप के अनेक सदस्यगण और अखाडा समिति के लाईसेंसी श्याम लाल साहू , अध्यक्ष गोपाल कृष्णा साहू, सचिव सुरेंद्र प्रसाद वर्मा,उपसचिव शम्भू साहू, उपाध्यक्ष श्रवण वर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित दास, महिला कार्यसमिति से जया साहू, लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, रुक्मणी देवी, उमा देवी संग अनेक स्थानीय सभी भक्तजन का सहयोग प्राप्त हुआ।
जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र व्यापारी और आमजन डरे सहमे से रहने लगे हैं। बीते दो सालों से सोनारी जमशेदपुर का सबसे स्वच्छ सुरक्षित एवं खुशहाल थाना क्षेत्र हुआ करता था। सोनारी पर ना जाने क्यों और किसके शय पर अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। उक्त बातें सोनारी शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने कही। उन्होंने कहा कि आज पुनः दिनदहाड़े सोनारी के काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में वर्धमान ज्वेलरी दुकान पर पांच छह के क्रम में अपराधियों ने मिलकर बेख़ौफ़ होकर बंदूक के नोक पर डकैती किया। आज से कुछ ही महीने पहले उसी दुकान के बगल में सुमित ज्वेलरी में भी चोरी की वारदात दिनदहाड़े हुआ था, साथ ही साथ सांसद चुनाव से पहले भी सोनारी के भीड़ भार वाले इलाके एम पी ज्वेलर्स मे भी दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। जनता एवं व्यापारीगण काफी डरे हुए हैं और प्रशासन के रवैया से हताश हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आता जिला प्रशासन एवं जमशेदपुर के सांसद एवं विधायक इस तरह के वारदात होने के बाद भी मौन क्यों है, किसके इशारे पर अपराधी इतने बेलगाम और बेख़ौफ़ होकर कार्य कर रहे है। सोनारी की जनता प्रशासन से अविलंब थाना प्रभारी सहित सोनारी थाना पुलिस को बर्खास्त एवं किसी निडर अधिकारी को सोनारी थाने का पदभार देने का प्रयत्न करें ताकि सोनारी पुनः शांत एवं सुरक्षित बन सके और आम जनता एवं व्यापारीगण भय मुक्त होकर जिंदगी बसर कर सके। उन्होंने बताया कि अभी सोनारी थाना के प्रशासनिक अधिकारी ना पेट्रोलिंग, ना गस्ती करते है बल्कि किसका घर बन रहा है, किसका इटा गिट्टी गिरा हुआ है और अवैध वसूली करते हैं।नशाखोरी, जबरन अतिक्रमण, गुंडे, दबंगई लोगों पर सोनारी प्रशासन का कोई खौफ है ही नही।
जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए पूर्व प्रायोजित अपना एजेंट के माध्यम से अपनी मां को भी गाली दिलवा दिया. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री रहते हुए दूसरे की मां को अभद्र भाषा से भाषण दिया. उनका भाषण था जर्सी गाय कांग्रेस की विधवा 50 लाख का गर्लफ्रेंड और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ओ दीदी ओ दीदी कर अपमानित किया. भाजपा शासित राज्यों मैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का खोखला नारा देकर बच्चियों एवं सैकड़ो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया अपमानित किया गया परंतु मोदी जी का मुंह बंद रहा. मणिपुर में महिलाओं को कपड़े उतार कर नंगा घुमाया गया उनके साथ बहुत ही अत्याचार हुआ दुराचार हुआ परंतु मोदी चुप रहे मगरमच्छ आंसू बहाकर और सब कुछ देखते रहे. अपने को सनातनी कहने वाले मोदी जब उनकी माता का निधन हुआ तो सर का बाल मुंडन नहीं करवाया और नोटबंदी के वक्त अपनी माता को लाइन में खड़ा करवाया यह सभी काम जनता का सहानुभूति लेने के लिए किया. बिहार में डबल इंजन की सरकार है और भाजपा ने 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है यह भी आश्चर्यजनक है झूठ के बुनियाद पर खड़ी है मोदी सरकार. नरेंद्र मोदी को अच्छी तरह पता है बिहार में भाजपा की करारी हार होगी. उक्त बातें जमशेदपुर के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर कही है. उन्होंने कहा कि मोदी की मां को गाली देने वाले भाजपा कार्यकर्ता निकला बावजूद बेशर्मी की हद कर रहे हैं. जनता को सभी जानकारी है जितना भी साजिश कर ले बिहार में इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत होगी और युवा हृदय सम्राट तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा इस जानकारी से मोदी और अमित शाह परेशान है.