एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20250904 WA0013
आर.एम.एस. हाई स्कूल में वार्षिक पुरस्कार समारोह का भव्य आयोजन, वीडियो

खुटाडीह : आर.एम.एस. हाई स्कूल, खुटाडीह में 3 सितंबर, 2025 को वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन बड़े हर्षोल्लास और गरिमामयी वातावरण में किया गया। यह समारोह छात्रों की शैक्षणिक उपलब्धियों और शिक्षकों के समर्पण को सम्मानित करने हेतु आयोजित किया गया था।कार्यक्रम की शुरुआत एक सुंदर स्वागत नृत्य से हुई, जिसने पूरे वातावरण को संगीतमय और उत्सवपूर्ण बना दिया।

इसके बाद विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत नाट्य मंचन “द गोल्डन टच” ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और जीवन मूल्यों पर एक गहरी छाप छोड़ी।इस विशेष अवसर की मुख्य अतिथि रहीं श्रीमती प्रज्ञा सिंह, प्रधानाचार्या – डीएवी पब्लिक स्कूल, बिष्टुपुर। उन्होंने छात्रों को प्रेरणादायक शब्दों के माध्यम से मार्गदर्शन प्रदान किया और शिक्षा में उत्कृष्टता के महत्व पर बल दिया।इस कार्यक्रम की अध्यक्षता डॉ. परिणीता शुक्ला, प्रधानाचार्या – आर.एम.एस. हाई स्कूल ने की, उनके साथ उप-प्रधानाचार्या श्रीमती अचला श्रीवास्तव एवं स्कूल की समिति के कई सम्मानित सदस्य भी उपस्थित थे, जिनमें शामिल हैं:उपाध्यक्ष: श्री मनीष जैनसह सचिव: श्रीमती वंदना जैन, श्री चंदन कौंटियाट्रस्टीगण: श्री रमेश अग्रवाला, श्री आर.के. झुनझुनवाला, श्री एस.एस. गाडिया, श्री दीपक डोकानिया, श्री एम.पी. अगीवालकोषाध्यक्ष: श्री संजीव बधनशैक्षणिक विकास परिषद सदस्य: श्री विजय तुलस्यान, श्रीमती दीपाली डोकानिया, श्रीमती सशी गाडियाअन्य समिति सदस्य: श्री जी.डी. कौंटियाकार्यक्रम में अन्य विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्रीमती मिक्की सिंह, प्रधानाचार्या – चिन्मय विद्यालय (साउथ पार्क, बिष्टुपुर) तथा श्रीमती प्रतिमा सिन्हा, प्रधानाचार्या – आर.एम.एस. हाई स्कूल, बालिचेला भी उपस्थित रहीं।

समारोह का मुख्य आकर्षण रहा शैक्षणिक उत्कृष्टता पुरस्कार, जो प्रत्येक कक्षा के टॉपर्स को प्रदान किया गया। साथ ही, शिक्षकों को भी विभिन्न श्रेणियों में पुरस्कार देकर उनके योगदान का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन एवं सभी प्रतिभागियों व अतिथियों के प्रति आभार प्रकट करते हुए किया गया।

1001750874
गोलमुरी थाना प्रभारी ने दिया मानवता का परिचय, अंतिम संस्कार के लिए की आर्थिक सहयोग

जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सर्कस मैदान में एक महिला की मृत्यु गंभीर बीमारी से हो गई और मृतका का पति सोनारी कांड में जेल में बंद है। जिस वजह से उसके अंतिम संस्कार की व्यवस्था नहीं हो पा रही थी।

1001750874


इस घटना की जानकारी मिलने के बाद करीब 30 की संख्या में स्थानीय लोग गोलमुरी थाना पहुंचे। जहां गोलमुरी थाना प्रभारी राजन सिंह मामले की गंभीरता को समझा और मानवता का परिचय देते हुए अंतिम संस्कार हेतु 5000 रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की। साथ ही उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि जहाँ भी मेरी आवश्यकता होगी, आप लोग कॉल करें मैं हर संभव सहयोग करने की कोशिश करूंगा।

IMG 20250904 WA0028
सोनारी में जुलूस ए मोहम्मदी को लेकर शांति समिति की बैठक शांतिपूर्ण एवं सद्भाव से मनाने के अपील – सुधीर कुमार पप्पू

जमशेदपुर : आज जमशेदपुर न्यायालय के वरीय अधिवक्ता सह सोनारी थाना शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू के आवासीय कार्यालय पर आने वाले ईद मिलादुन नबी पर्व को लेकर एक विशेष बैठक का आयोजन सोनारी के मुस्लिम समुदाय के युवा एवं बुजुर्ग लोगों के साथ सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों के मौजूदगी में संपन्न हुआ।सुधीर कुमार पप्पू ने बताया ईद मिलादुन नबी जिसे मोहम्मद साहब की जन्म तिथि के रूप में मनाया जाता है इस्लाम के अनुयायियों के लिए एक महत्वपूर्ण त्योहार है।

1001750869

यह दिन 12 रबी उल-अव्वल इस्लामी कैलेंडर के तीसरे महीने में आता है।इस दिन मुसलमान अपने पैगंबर की शिक्षाओं और जीवन पर चर्चा करते हैं। यह पर्व न केवल धार्मिक भावना को प्रकट करता है बल्कि एकता और भाईचारे का एहसास भी कराता है।कई लोग इस दिन विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन करते हैं और समुदाय में एक-दूसरे के साथ मिलकर खुशियाँ मनाते हैं। इस दिन अनेक मुस्लिम समुदाय विशेष प्रार्थनाओं का आयोजन करते हैं। मस्जिदों में विशेष नमाज़ अदा की जाती है। इस दिन लोग गरीबों और जरूरतमंदों की सहायता करने में बढ़-चढ़कर भाग लेते हैं। ये कार्य एकता और समुदाय की भावना को मजबूत करते हैं जिससे सभी मुसलमानों में एक सौहार्दपूर्ण संबंध स्थापित होता है।आए हुए मुस्लिम समुदाय के नवयुवक एवं बुजुर्गों ने आश्वासन सहित अपना विश्वास जताते हुए सोनारी थाना शांति समिति के सचिव को एवं सोनारी थाना शांति समिति के तमाम सदस्यों और सोनारी थाना प्रशासन के अधिकारियों को ईद मिलादुन नबी का पर्व शांति एवं सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने का संकल्प रखा। सोनारी मुस्लिम लंगर कॉमेटी के सदस्य के द्वारा टाटा स्टील मेनऑफिस गोल चक्कर पर पर्व मे आए लोगो के लिये सहायता शिविर (बिस्किट, रिफ्रेशिंग वाटर और बाकी सामग्री) का प्रबंध किया जायेगा। सुधीर कुमार पप्पू ने आए हुए मुस्लिम समुदाय के लोगों को भी हर कदम उनके साथ तत्पर होकर खड़े रहने का आश्वासन दिया और अपनी सोनारी थाना शांति समिति के सदस्यों को 5 तारीख को सुबह 11:00 बजे सोनारी क्रिश्चियन बस्ती मैदान मे एकत्रित होकर मुस्लिम समुदाय के जुलूस को पूर्ण विधि व्यवस्था के साथ शांति और सौहार्दपूर्ण तरीके से संपन्न करवाने का दायित्व दिया।

बैठक में मुख्य रूप से त्रिभुवन यादव जी, प्रदीप लाल, कवींद्र बेहरा, प्रेम कुमार सिंह, संजय रजक, नारायण प्रसाद, रेखा कालिंदी, भोलनाथ साहू, अशोक सिंह, अरविंद सिंह, हरी दास, सर्वेश कुमार,अजय नन्द, सतीश शर्मा, मोहम्मद कौशर, शेख निजाम, शेख समीर, सोहेल अहमद, मोहम्मद साजिद, मोहम्मद एहतेशन, शेख अंसार, भोला साहू, मोहम्मद अयाज हैदर, मोहम्मद शाहिद, गणेश साहू एवं अन्य लोग मौजूद रहे।

1001745226
केंद्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ पहुंचे सरायकेला, दिशा की बैठक में दिए आवश्यक दिशा निर्देश
1001745226

सरायकेला खरसावां : सरायकेला समाहरणालय सभागार में केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ की अध्यक्षता में सरायकेला खरसावां जिला विकास समन्वय निगरानी समिति दिशा की बैठक में केन्द्रीय राज्य रक्षा मंत्री संजय सेठ ने जिला में शिक्षा, स्वास्थ्य, पेयजल एवं स्वच्छता, विद्युत, खाद्य आपूर्ति, पथ निर्माण, एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं समेत कार्य प्रगति की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आगामी 2 अक्टूबर को गांधी जयंती पर जिले में व्यापक स्वच्छता अभियान चलाया जाए। विगत तीन चार माह से लगातार हो रही बारिश से प्रभावित परिवारों का आंकलन कर उन्हें सरकारी योजना से जोड़ते हुए शीघ्र लाभ उपलब्ध कराया जाए। जिला में हो रही सड़क दुघर्टनाओं को नियंत्रित करने के लिए जिला एवं प्रखंड में कार्य योजना बनाई जाए, जिला में विभिन्न क्षेत्रों के ख़राब सड़कों की शीघ्र मरम्मत कराई जाए, हर घर जल नल योजना से सभी गांव टोला को जोड़ा जाए।
उन्होंने कहा कि विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं को सुदूर ग्रामीण के अंतिम व्यक्ति तक सरकारी योजना का लाभ पहुंचाना है।

बैठक में विधायक दशरथ गागराई, विधायक सविता महतो, जिला परिषद अध्यक्ष सोनाराम बोदरा, उपायुक्त नितिन कुमार सिंह, आरक्षी अधीक्षक मुकेश कुमार लुणायत, उप विकास आयुक्त रीना हांसदा सहित विभिन्न विभाग पदाधिकारी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित थे।

सोनारी मे वीर बजरंग अखाडा समिति और विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व मे भव्य मंगल आरती मे जुटे सैकड़ो भक्तजन
1001748008

जमशेदपुर : सोनारी कुम्हारपाडा स्थित सिनेमा मैदान मे श्री श्री वीर बजरंग अखाडा समिति और विश्व हिन्दू परिषद के नेतृत्व मे भव्य मंगल आरती और हनुमान चालीसा पाठ कार्यक्रम और महत्वपूर्ण बैठक मे सैकड़ो स्थानीय भक्तजन शामिल रहे , अखाडा समिति के लाईसेंसी श्याम लाल साहू ने विहिप के पदाधिकारियों के समक्ष सभी बस्तीवासियों के बीच अपनी बात रखते हुए, 70 वर्ष पुराने रामनवमी अखाडे और अखाडे द्वारा संचालित निरंतर सेवा कार्यों और धार्मिक कार्यों की पूरी जानकारी दी , केंद्रीय रामनवमी पूजा समिति के अध्यक्ष और विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह और विहिप जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता जी के माध्यम से अखाडा समिति से जुडे सभी सदस्यों को यह आश्वस्त किया गया कि प्रत्येक वर्ष आयोजित होने वाले रामनवमी पूजा का आयोजन और सभी धार्मिक आयोजन विधिवत तरीके से आगे भविष्य मे भी पूर्व की तरह आयोजित होता रहेगा और इस शुभ कार्य मे विहिप जमशेदपुर का पूर्ण सहयोग श्री श्री वीर बजरंग अखाडा समिति को किया जायेगा , कार्यक्रम को सफल बनाने में विहिप सिंहभूम विभाग मंत्री अरूण सिंह, जिला के अजय गुप्ता, मंत्री चंद्रिका भगत, उपाध्यक्ष गोपीराव, सहमंत्री उत्तम कुमार दास, सह सेवा प्रमुख संतोष वर्मा , सोनारी प्रखंड मंत्री राजेश ठाकुर, बजरंगदल संयोजक ललित रजक, राजीव जी संग विहिप के अनेक सदस्यगण और अखाडा समिति के लाईसेंसी श्याम लाल साहू , अध्यक्ष गोपाल कृष्णा साहू, सचिव सुरेंद्र प्रसाद वर्मा,उपसचिव शम्भू साहू, उपाध्यक्ष श्रवण वर्मा, कोषाध्यक्ष रोहित दास, महिला कार्यसमिति से जया साहू, लक्ष्मी देवी, पूजा देवी, रुक्मणी देवी, उमा देवी संग अनेक स्थानीय सभी भक्तजन का सहयोग प्राप्त हुआ।

1000528650
सोनारी के व्यापारी दहशत में एवं सोनारी पुलिस मोनी बाबा _ सुधीर कुमार पप्पू
1000528650

जमशेदपुर : सोनारी थाना क्षेत्र व्यापारी और आमजन डरे सहमे से रहने लगे हैं। बीते दो सालों से सोनारी जमशेदपुर का सबसे स्वच्छ सुरक्षित एवं खुशहाल थाना क्षेत्र हुआ करता था। सोनारी पर ना जाने क्यों और किसके शय पर अपराधी बेलगाम हो चुके हैं। उक्त बातें सोनारी शांति समिति के सचिव सुधीर कुमार पप्पू ने कही। उन्होंने कहा कि आज पुनः दिनदहाड़े सोनारी के काफी भीड़भाड़ वाले इलाके में वर्धमान ज्वेलरी दुकान पर पांच छह के क्रम में अपराधियों ने मिलकर बेख़ौफ़ होकर बंदूक के नोक पर डकैती किया। आज से कुछ ही महीने पहले उसी दुकान के बगल में सुमित ज्वेलरी में भी चोरी की वारदात दिनदहाड़े हुआ था, साथ ही साथ सांसद चुनाव से पहले भी सोनारी के भीड़ भार वाले इलाके एम पी ज्वेलर्स मे भी दिनदहाड़े डकैती की घटना को अंजाम दिया गया था। जनता एवं व्यापारीगण काफी डरे हुए हैं और प्रशासन के रवैया से हताश हो चुके हैं। उन्होंने कहा कि समझ में नहीं आता जिला प्रशासन एवं जमशेदपुर के सांसद एवं विधायक इस तरह के वारदात होने के बाद भी मौन क्यों है, किसके इशारे पर अपराधी इतने बेलगाम और बेख़ौफ़ होकर कार्य कर रहे है। सोनारी की जनता प्रशासन से अविलंब थाना प्रभारी सहित सोनारी थाना पुलिस को बर्खास्त एवं किसी निडर अधिकारी को सोनारी थाने का पदभार देने का प्रयत्न करें ताकि सोनारी पुनः शांत एवं सुरक्षित बन सके और आम जनता एवं व्यापारीगण भय मुक्त होकर जिंदगी बसर कर सके।
उन्होंने बताया कि अभी सोनारी थाना के प्रशासनिक अधिकारी ना पेट्रोलिंग, ना गस्ती करते है बल्कि किसका घर बन रहा है, किसका इटा गिट्टी गिरा हुआ है और अवैध वसूली करते हैं।नशाखोरी, जबरन अतिक्रमण, गुंडे, दबंगई लोगों पर सोनारी प्रशासन का कोई खौफ है ही नही।

1001747967
राजनीतिक लाभ लेने के लिए अपनी मां को भी गाली सुनवा दिया अपने एजेंट से : सुधीर कुमार पप्पू
1001747967

जमशेदपुर : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार विधानसभा चुनाव में राजनीतिक लाभ लेने के लिए पूर्व प्रायोजित अपना एजेंट के माध्यम से अपनी मां को भी गाली दिलवा दिया. नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री रहते हुए दूसरे की मां को अभद्र भाषा से भाषण दिया. उनका भाषण था जर्सी गाय कांग्रेस की विधवा 50 लाख का गर्लफ्रेंड और बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी को ओ दीदी ओ दीदी कर अपमानित किया. भाजपा शासित राज्यों मैं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का खोखला नारा देकर बच्चियों एवं सैकड़ो महिलाओं के साथ दुष्कर्म किया गया अपमानित किया गया परंतु मोदी जी का मुंह बंद रहा. मणिपुर में महिलाओं को कपड़े उतार कर नंगा घुमाया गया उनके साथ बहुत ही अत्याचार हुआ दुराचार हुआ परंतु मोदी चुप रहे मगरमच्छ आंसू बहाकर और सब कुछ देखते रहे. अपने को सनातनी कहने वाले मोदी जब उनकी माता का निधन हुआ तो सर का बाल मुंडन नहीं करवाया और नोटबंदी के वक्त अपनी माता को लाइन में खड़ा करवाया यह सभी काम जनता का सहानुभूति लेने के लिए किया. बिहार में डबल इंजन की सरकार है और भाजपा ने 4 सितंबर को बिहार बंद का आह्वान किया है यह भी आश्चर्यजनक है झूठ के बुनियाद पर खड़ी है मोदी सरकार. नरेंद्र मोदी को अच्छी तरह पता है बिहार में भाजपा की करारी हार होगी. उक्त बातें जमशेदपुर के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने एक बयान जारी कर कही है. उन्होंने कहा कि मोदी की मां को गाली देने वाले भाजपा कार्यकर्ता निकला बावजूद बेशर्मी की हद कर रहे हैं. जनता को सभी जानकारी है जितना भी साजिश कर ले बिहार में इंडिया गठबंधन की बड़ी जीत होगी और युवा हृदय सम्राट तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार का गठन होगा इस जानकारी से मोदी और अमित शाह परेशान है.

caa6c5df42e9af9be446b1d5a73b5c13e9232506ae04bd7f967cd5c86425dc51.0
गोलमुरी वाइन शॉप में एमआरपी से ज्यादा लिया जा रहा दाम, मचा बवाल, देखें वीडियो

जमशेदपुर : शहर भर में वाइन शॉप आज पूरी तरह से खुल गए हैं और नए कीमत भी लागू किए जा रहे हैं, लेकिन इन सब के बीच वाइन शॉप की मनमर्जी भी कीमतों के ऊपर चालू हो गई है। नए कीमत की शराब अभी दुकानों में आई भी नहीं और शराब विक्रेताओं ने उसकी कीमत भी बढ़ा दी है। इस मसले को लेकर आज गोलमुरी फूड प्लाजा के सामने स्थित शराब दुकान में रात्रि करीब 9:30 बजे भारी बवाल हुआ। ग्राहक द्वारा सिग्नेचर व्हिस्की की हॉफ खरीदा गया जिसपर अंकित मूल्य 520 रुपए थे और ग्राहक से 580 रुपए लिए गए। जिसके बाद ग्राहक एवं मौजूद अन्य ग्राहकों द्वारा बवाल काटा गया लेकिन शराब विक्रेता द्वारा कीमत बढ़ने की बात करते रहे जबकि ग्राहकों का कहना है कि नए कीमत पर जब बिक्री की जा रही है तो एमआरपी भी नई होनी चाहिए। ग्राहकों ने इसे सरासर लूट बताया है और कहा है कि यह दुकानदारों द्वारा मनमर्जी किया जा रहा है, प्रशासन को इस तरह के मनमर्जी करने और लूट मचाने वालों पर सख्ती बरतनी चाहिए। अब देखना है कि प्रशासन इस तरह के लूट को कैसे काबू करती है या शराब विक्रेताओं की मनमर्जी और लूट खसोट यूं ही चलती रहेगी।

1001744400
पश्चिमी विधायक ने राजस्थान विद्या मंदिर उच्च विद्यालय के अतिरिक्त 6 कमरे के निर्माण कार्य का किया शिलान्यास
1001744400

जमशेदपुर : जमशेदपुर पश्चिम के विधायक सरयू राय ने मंगलवार को साकची स्थित राजस्थान विद्या मंदिर उच्च विद्यालय में अतिरिक्त 6 कमरे का निर्माण कार्य का शिलान्यास किया. उक्त योजना का क्रियान्वयन जिला योजना अनाबद्ध निधि के मद से 52 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा. इस मौके पर शिक्षा प्रतिनिधि एसपी सिंह और पवन सिंह, नीरज सिंह, धर्मेन्द्र प्रसाद, जिला परिषद के कनीय अभियंता विजय भूषण, विवेक पाण्डेय, झुना सिंह, सुनिल सिंह आदि मौजूद थे.

1001744379
पति ने हथौड़े से दरवाजा तोड़कर पत्नी और बेटे पर किया हमला

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा थाना अंतर्गत रंकिणी मंदिर के पीछे टाटा स्टील द्वारा अपने कर्मचारियों के लिए निर्मित ग्रीन एनक्लेव में हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला. 20 वर्षों के सुखी दांपत्य जीवन बिताने के बाद रिश्तो में आई दरार ने हिंसक रूप ले लिया. पूर्व में भी मणि भूषण तिवारी की पत्नी ने थाना सहित न्यायालय में अपने साथ हो रहे घरेलू हिंसा की शिकायत की है और यह मामले न्यायालय में विचाराधीन हैं. इस लौहनगरी में पहले भी रिश्तों का कत्ल होता आया है, जहां घर की दीवारें खून से लाल होती रही हैं. पत्नी शिक्षण कार्य कर जीवन यापन कर रही है.इस दंपति के दो बच्चे हैं. बेटा नाबालिग है. बच्चों की पढ़ाई लिखाई सहित सारी जिम्मेदारी पत्नी के जिम्में है.

1001744379

टाटा स्टील कर्मचारी होते हुए भी और लगभग पौने दो लाख रुपए की तनख्वाह पाते हुए भी और साथ ही साथ दो निजी फ्लैटों के मालिक होकर उसका किराया उठाते हुए भी मणि भूषण तिवारी द्वारा बच्चों की परवरिश, शिक्षा सहित जीवन यापन के मूलभूत खर्चों के लिए भी एक पाई तक नहीं देना आश्चर्य पैदा करता है. मजबूरी में पत्नी ने आत्मनिर्भर होने और स्वालंबन की राह पकड़ी और शिक्षण कार्य में अपने आजीविका के अवसर तलाशे. पुरुष होने के अहंकार और अपना वर्चस्व रुपी आधिपत्य जमाने के प्रयास में यह हंसता खेलता परिवार खंडित होने की राह पर चल पड़ा. घरेलू हिंसा से शुरू हुई यह पटकथा थानों के चक्कर लगाते हुए न्यायालय के चौखट तक पहुंची.

रिश्तो में जब अलगाव की चिंगारी भड़की तो पत्नी ने न्यायालय में घरेलू हिंसा और गुजारा भत्ता का मामला दर्ज करवाया, परंतु पौरुष के दर्प से कुंठित होकर मणि भूषण तिवारी कुछ भाड़े के तथाकथित समाजसेविकाओं को कदमा थाने की मौन सहमति से लेकर फ्लैट पहुंचे और दिनदहाड़े फ्लैट के दरवाजे को हथौड़े से तोड़कर हिंसा के नियत से फ्लैट में प्रवेश कर गए. नाबालिग बेटे ने कदमा थाना में लिखित शिकायत की परंतु सिक्कों की खनक के आगे नाबालिक बच्चे की फरियाद पर कोई कार्यवाही नहीं की गई. टाटा स्टील के लिए भी शर्मिंदगी का विषय है कि ऐसे कर्मचारियों के ऐसी हरकतों के कारण उनकी प्रतिष्ठा भी धूमिल होती है. वर्तमान स्थिति में पूरा परिवार दहशत में है और अगर खूनी संघर्ष होता है या कोई अनहोनी होती है तो पूर्ण रूप से इसकी जिम्मेदारी कदमा थाना और जमशेदपुर जिला प्रशासन की होगी.

error: Content is protected !!