एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20250911 WA0000
भगवान सिंह और गुरुचरण सिंह बिल्ला द्वारा हत्या की योजना को लेकर एसएसपी को झारखंड सिख को-ऑर्डिनेशन कमिटी ने दी शिकायत पत्र

जमशेदपुर : सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (सीजीपीसी) के अध्यक्ष भगवान सिंह और गुरुचरण सिंह बिल्ला के खिलाफ झारखंड सिख को-ऑर्डिनेशन कमिटी के वरीय सलाहकार और सिख समाज आन्दोलन समिति के अध्यक्ष सरदार अवतार सिंह भाटिया द्वारा हत्या की योजना और उसको अंजाम देने के लिए जबरन घर में 15 – 20 लोगों को लेकर मारपीट एवं हत्या करने के उद्देश्य को लेकर वरीय पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) को शिकायत पत्र दी गई।

गौरतलब हो कि यह मामला तब हुआ जब सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी द्वारा पंजाब में आई बाढ़ के लिए चंदा इक्कठा कर रही थी जिसके विरोध में सरदार अवतार सिंह भाटिया ने सोशल मीडिया के जरिए व्यवसायियों के कारोबार की स्थिति को बताते हुए यह कहा कि सीजीपीसी के अध्यक्ष और गुरुचरण सिंह बिल्ला द्वारा शहर में कभी किसान आंदोलन, कभी कोरोना, कभी सीजीपीसी द्वारा बनाए जा रहे अस्पताल और अब पंजाब बाढ़ पीड़ितों के नाम पर सिर्फ चंदा उगाही की जा रही है और यह बात भी तब कही गई जब इस तरह की बात उनके सामने आई कि बाज़ार की हालत खस्ता होने के बावजूद चंदा उगाही का कार्य इनके द्वारा किया जा रहा है। अवतार सिंह भाटिया के विरोध करने को लेकर सीजीपीसी के अन्य किसी पदाधिकारी ने आपत्ति नहीं जताई सिवाय भगवान सिंह और गुरुचरण सिंह बिल्ला को छोड़ कर। यहां तक कि सीजीपीसी के प्रतिष्ठित पद पर बैठे भगवान सिंह ने बाकायदा मैसेज के जरिए धमकी भरे संदेश अवतार सिंह को भेजे।

बकौल अवतार सिंह, भगवान सिंह ने उनकी हत्या करवाने की मंशा को लेकर गुरुद्वारा कार्यालय में लोगों को बुलाकर सम्पर्क स्थापित किए, किन्तु ज्यादातर लोगों ने अवतार सिंह भाटिया के आवास में जाने में असमर्थता जाहिर की, लेकिन जसवंत सिंह जस्सू एवं सुखवंत सिंह सुक्खू के साथ करीब 15 से 20 बाहरी लोग अवतार सिंह भाटिया के घर में जबरन घुसे और उनके आने के तकरीबन 20 मिनट के अंदर गुरुचरण सिंह बिल्ला अपने साथी सुखविंदर सिंह राजू के साथ वहां पहुंचे। घर के अंदर आने के बाद गुरुचरण सिंह बिल्ला ने चंदा इक्कठा करने में अड़चन डालने को लेकर अवतार सिंह पर अपने कड़े से वार किया और अपने कमर रखे हथियार को निकालने का प्रयास किया लेकिन उसके दोस्त सुखविंदर सिंह राजू ने उसका हाथ पकड़ लिया साथ ही अवतार सिंह की पत्नी बीच बचाव करने आ गई जिसकी वजह से उनकी हत्या की मंशा पर पानी फिर गया, साथ ही जिन संस्थाओं से अवतार सिंह भाटिया जुड़े हुए हैं उनके लोग भी मानगो पहुंच गए जिस वजह से उन्हें उल्टे पांव निकलना पड़ा अन्यथा भगवान सिंह के साजिश अनुसार अवतार सिंह की हत्या कर दी जाती।

गुरुचरण सिंह बिल्ला के हथियार का लाइसेंस है दूसरे राज्य का

एसएसपी को दिए गए शिकायत पत्र में यह भी ज़िक्र किया गया है कि गुरचरण सिंह बिल्ला के पास मौजूद हथियार का लाइसेंस दूसरे राज्य से बना है और वह इसे हर जगह निकाल कर चमकाते रहते हैं, जिसकी जांच होनी चाहिए और उनका लाइसेंस रद्द किया जाना चाहिए।यदि इस बात पर तिल मात्र भी सच्चाई है तो प्रशासन को इसकी गहनता से जांच करने की आवश्यकता है और ऐसे लाइसेंस धारी हथियार को जब्त कर लाइसेंस को तत्काल प्रभाव से रद्द करना चाहिए।

शिकायत पत्र देने के दौरान अवतार सिंह भाटिया के साथ झारखंड सिख को-ऑर्डिनेशन कमिटी के अध्यक्ष तारा सिंह, संगरक्षक गुरमुख सिंह मुखे, महासचिव बलजीत सिंह, चेयरमेन प्रीतपाल सिंह, संगत सरोपरी के एडमिन परमजीत सिंह, सनातन कौमी एकता महासभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुलविन्दर सिंह, साकची कमेटी से हरपाल सिंह सिद्धू, सतनाम सिंह सिद्धू, सोनारी गुरुद्वारा से गुरपाल सिंह, गुरप्रीत सिंह, दिलेर सिंह, रविंदर सिंह सहित सिख समाज के कई लोग मौजूद थे।

1001778342
दोहरे हत्याकांड में आठ आरोपी गिरफ्तार

हजारीबाग : हजारीबाग जिले के बड़कागांव थाना क्षेत्र में जुलाई महीने में हुई दोहरी हत्या कांड में पुलिस की विशेष जांच टीम (एसआईटी) ने बड़ी सफलता हासिल की है. पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

गिरफ्तार आरोपियों में देवकी प्रजापति, शिबू यादव उर्फ पिंटू उर्फ छोटू, महानंद प्रजापति, दिनेश प्रजापति उर्फ दिनेश्वर, बडु गोप उर्फ सिकंदर गोप, गोपी जी उर्फ घनश्याम यादव, गणेश यादव और राजु प्रजापति शामिल हैं. सभी आरोपी बड़कागांव थाना क्षेत्र के पिपराडीह गांव के रहने वाले बताए गए हैं.

हजारीबाग के पुलिस अधीक्षक अरविंद कुमार सिंह ने जानकारी दी कि 6 जुलाई 2025 की शाम पिपराडीह गांव की संगीता देवी ने अपने पति दिनेश प्रजापति के अपहरण की शिकायत दर्ज कराई थी. उन्होंने आरोप लगाया था कि एक लाख रुपये के लेन-देन के विवाद में कुम्हरडीहा गांव के सुभाष प्रजापति ने उनके पति का अपहरण कर लिया है.

1001778342

मामले की जांच के दौरान 10 जुलाई को कुम्हरडीहा गांव स्थित एक कुएं से दिनेश प्रजापति का शव बरामद हुआ. शव मिलने के बाद पूरे इलाके में तनाव फैल गया. इसके अगले दिन यानी 11 जुलाई को आक्रोशित भीड़ कुम्हरडीहा गांव पहुंची और आरोपी सुभाष प्रजापति के पिता महेश प्रजापति को घर से घसीटकर बाजार टांड़ तक ले गई. वहां भीड़ ने उनकी पीट-पीटकर हत्या कर दी. यही नहीं, भीड़ ने सुभाष प्रजापति के घर में लूटपाट और आगजनी की तथा पुलिस टीम पर भी हमला कर दिया.

इस मामले में पुलिस ने 38 लोगों को नामजद और 50 से 60 अज्ञात लोगों को अभियुक्त बनाया था. मामले की गंभीरता को देखते हुए हजारीबाग एसपी अंजनी अंजन ने बड़कागांव एसडीपीओ पवन कुमार के नेतृत्व में एसआईटी का गठन किया. टीम में कई थाना प्रभारी और सशस्त्र बलों के जवान शामिल थे. लगातार छापेमारी के बाद पुलिस ने आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. पुलिस का कहना है कि फरार अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए अभियान जारी रहेगा.

1001778418 scaled
पीएम सूर्यघर योजना की हुई समीक्षा बैठक, 30 सितंबर तक 1000 आवेदन प्राप्त करने के दिए निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय स्थित कार्यालय कक्ष में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना की प्रगति एवं क्रियान्वयन की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। उपायुक्त ने कहा कि इस योजना का मुख्य उद्देश्य आम नागरिकों को स्वच्छ एवं किफायती ऊर्जा उपलब्ध कराना है, साथ ही सौर ऊर्जा को बढ़ावा देना और ऊर्जा आत्मनिर्भरता की दिशा में ठोस कदम उठाना है। उन्होंने पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि जिले में व्यापक प्रचार-प्रसार कर अधिक से अधिक लाभुकों को योजना से जोड़ा जाए।

1001778418

उपायुक्त द्वारा 30 सितंबर तक 1000 आवेदन प्राप्त करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने निर्देशित किया कि लक्षित वर्ग (आवासीय उपभोक्ता, छोटे एवं मध्यम परिवार) को चिन्हित कर उनसे आवेदन सुनिश्चित कराएं।आवासीय सोसायटी एवं बड़े लाभुक समूहों को विशेष रूप से प्रोत्साहित किया जाए, ताकि अधिक संख्या में लोग इस योजना का लाभ उठा सकें। लाभुकों को योजना की प्रक्रिया, अनुदान एवं लाभ की विस्तृत जानकारी उपलब्ध कराई जाए। सभी विभागीय पदाधिकारी आपसी समन्वय स्थापित कर कार्य करें और मासिक प्रगति की समीक्षा की जाए।

उपायुक्त ने कहा कि प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना का बेहतर क्रियान्वयन जिले में ऊर्जा बचत, पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक लाभ की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से अपेक्षा की कि निर्धारित समय सीमा में लक्ष्य प्राप्त करेंगे। उन्होंने आम नागरिकों से भी अपील की कि वे इस योजना का लाभ उठाकर अपने घरों में सोलर पैनल लगाएं और स्वच्छ ऊर्जा को अपनाते हुए बिजली खर्च में बचत करें। बैठक में जिला योजना पदाधिकारी, विद्युत विभाग के कार्यपालक अभियंता समेत संवेदक व अन्य सम्बंधित उपस्थित थे।

1001778416
1001778410
उप विकास आयुक्त ने किया चाकुलिया प्रखंड में विभिन्न विकास योजनाओं का किया भौतिक निरीक्षण

जमशेदपुर : चाकुलिया प्रखंड के ग्राम पंचायत जुग्गीशोल अंतर्गत ग्राम मुड़ाठाकुरा तथा ग्राम पंचायत भातकुंडा अंतर्गत ग्राम काशियाबेड़ा का भ्रमण कर उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान ने ग्रामीण आवास योजना अंतर्गत प्रधानमंत्री जन मन योजना, अबुआ आवास, प्रधानमंत्री आवास योजना तथा मनरेगा योजनाओं का भौतिक निरीक्षण किया । निरीक्षण के क्रम में पाया गया कि ग्राम पंचायत जुग्गीशोल में प्रधानमंत्री जन मन योजना अंतर्गत अधिकांश आवासों का कार्य लिंटेल लेवल तक पूर्ण हो चुका है। उप विकास आयुक्त ने इसे जल्द से जल्द पूर्ण कराने का निर्देश दिया। ग्राम पंचायत भात कुंडा अंतर्गत ग्राम काशियाबेड़ा में प्रधानमंत्री जन मन योजना के अधिकांश आवास लिंटेल स्तर से ऊपर उठ चुके हैं। इसे भी शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश पंचायत सचिव एवं आवास योजना के प्रखंड समन्वयक को दिया गया।

1001778410

इसके अतिरिक्त उप विकास आयुक्त द्वारा मनरेगा अंतर्गत बांस बागवानी एवं मोरिंगा बागवानी परियोजना का भी निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के क्रम में स्थल पर साइट इंफॉर्मेशन बोर्ड (CIB) नहीं पाया गया, जिस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त करते हुए तत्काल CIB लगाने का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी, चाकुलिया, संबंधित पंचायत सचिव, वार्ड सदस्य, रोजगार सेवक एवं प्रखंड समन्वयक (आवास योजना-ग्रामीण) उपस्थित थे।

1001778408
1001778310 scaled
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक, अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी ऑनलाइन जुड़े

जमशेदपुर : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक आहूत की गई । बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला श्री अजीत कुजूर, डीएमओ श्री सतीश नायक समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी बैठक में उपस्थित रहे वहीं अंचलाधिकारी तथा थाना प्रभारी वर्चुअल माध्यम से बैठक में शामिल हुए ।

1001778310

बैठक में जिले में अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम हेतु गठित टास्क फोर्स, अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी एवं संबंधित विभागों द्वारा की गई कार्रवाई की विस्तार से समीक्षा की गई। साथ ही स्वर्णरेखा एवं खरकई नदी से बालू के अवैध उत्खनन एवं परिवहन पर रोक लगाने, वन क्षेत्रों में अवैध उत्खनन/परिवहन, बिना पंजीकरण संख्या वाले वाहनों की धरपकड़, अतिभारित वाहनों की जांच तथा दोषी वाहन मालिकों पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की गई।
उपायुक्त ने खनन पदाधिकारी को बालू की कालाबाजारी, अवैध स्टॉक की रोकथाम के लिए अभियान चला कर कारोबार में संलिप्त लोगों के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने तथा जब्त लघु खनिजों की नीलामी कराकर राजस्व बढ़ाने का निदेश दिया। साथ हीं सभी बालू डीलरों के स्टॉक यार्ड में अनिवार्य रूप से सीसीटीवी अधिष्ठापन कराकर निगरानी करने तथा हर उठाव का चलान निर्गत करवाने का निदेश दिया। पुल पुलिया के आस पास नदियों से बालू उठाव न हो इसके लिए औचक निरीक्षण करने का निदेश दिया। सभी अंचल अधिकारियों तथा थाना प्रभारियों को अपने अपने क्षेत्र में खनन माफियाओं के खिलाफ प्रभावी कार्रवाई करने का निदेश दिया।
उपायुक्त ने पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि अवैध खनन, परिवहन एवं भंडारण की रोकथाम के लिए जिला प्रशासन की ओर से चलाए जा रहे सघन अभियान को निरंतर जारी रखा जाए। उन्होंने कहा कि इस कार्य में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी तथा दोषी व्यक्तियों, संचालकों एवं वाहन मालिकों के विरुद्ध नियमों के अनुरूप कठोरतम दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी संबंधित विभागों खनन, पुलिस, वन, परिवहन एवं प्रदूषण नियंत्रण को आपसी तालमेल और त्वरित सूचना आदान-प्रदान के साथ अभियान चलाने के निर्देश दिए, ताकि खनिज संपदा की सुरक्षा, राजस्व वृद्धि एवं पर्यावरण संरक्षण सुनिश्चित किया जा सके। जनहित और राज्यहित में खनन गतिविधियों को पूरी तरह कानून के दायरे में संचालित करना सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है और इसके लिए प्रशासन हर स्तर पर सख्त रुख अपनाएगा।

1001778283 scaled
सड़क दुर्घटना में पिछले एक माह में 10 लोगों की हुई मृत्यु, सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा यातायात नियमों के उलंघन के कारण दुर्घटना

जमशेदपुर : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में यातायात एवं सड़क सुरक्षा की बैठक आयोजित की गई। वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) श्री ऋषभ गर्ग, उप विकास आयुक्त श्री नागेन्द्र पासवान, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, जिला परिवहन पदाधिकारी श्री धनंजय, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला श्री अजीत कुजूर, डीएसपी ट्रैफिक श्री नीरज, डीएसपी हेडक्वार्टर श्री भोला प्रसाद व अन्य डीएसपी, एमवीआई श्री सूरज हेंब्रम समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी, ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के प्रतिनिधि बैठक में शामिल हुए।

बैठक में अगामी पर्व त्योहार के मद्भेनजर शहरी एवं बाजार हाट वाले इलाकों में ट्रैफिक जाम के समाधान पर विमर्श किया गया। उपायुक्त ने कहा कि मानगो ब्रीज पर यातायात की सुचारू व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए डीटीओ, सहायक नगर आयुक्त और ट्रैफिक डीएसपी संयुक्त रूप से स्थल का निरीक्षण करेंगे। ड्रंक एण्ड ड्राईव पर नियंत्रण करने के लिए नियमित रूप से ब्रेथ एनेलाईजर की मदद से प्रमुख मार्गो तथा चौक चौराहों पर चेकिंग अभियान चलाने का निदेश दिया गया। साथ ही ओवरलोडिंग के विरूद्ध सघन अभियान चलाने का निर्देश अनुमंडल पदाधिकारी, धालभूम एवं जिला परिवहन पदाधिकारी को दिया गया। उपायुक्त ने सड़क सुरक्षा मानकों के अनुपालन में लगे सभी प्रर्वतन एजेंसियों को नियमित, सघनता तथा प्रभावशीलता से अभियान चलाने का निदेश दिया।

1001778296

बैठक में सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण हेतु आवश्यक सुरक्षात्मक उपाय, सड़क सुरक्षा नियमों के सख्ती से अनुपालन के साथ-साथ हिट एंड रन मामलों में मुआवजा भुगतान एवं अन्य संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा में पाया गया कि अगस्त माह में 18 सड़क दुर्घटनाएं हुई जिनमें 10 लोगों की मृत्यु तथा 10 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए। समीक्षा में पाया गया कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी तथा यातायात नियमों के उलंघन के कारण दुर्घटना होती है। उपायुक्त ने जिला में नो हेल्मेट-नो पेट्रोल के निर्देशों का सख्ती से अनुपालन सुनिश्चित कराने तथा राजस्व बढ़ाने का निर्देश देते हुए सभी प्रर्वतन एजेंसियों को नियमित, सघनता तथा प्रभावशीलता से अभियान चलाने का निदेश दिया।
उपायुक्त द्वारा हिट एंड रन के लंबित मामलों में इंश्योरेंस कंपनी के पास लंबित मामलों को इस माह में सेटल कराने का निर्देश दिया गया। अन्य लंबित मामलों में भी यथाशीघ्र प्रभावित परिवारों को मुआवजा भुगतान हेतु निर्देशित किया गया।

1001778283 scaled
कारा परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था, सीसीटीवी निगरानी, सुरक्षाकर्मियों की तैनाती आदि की समीक्षा कर दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश

जमशेदपुर : समाहरणालय सभागार में उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में जिले के कारा परिसरों की समग्र सुरक्षा व्यवस्था एवं व्यवस्थागत आवश्यकताओं की समीक्षा को लेकर बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम श्री चन्द्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला श्री अजीत कुजूर, डीएसपी मुख्यालय श्री भोला प्रसाद, जेल उपाधीक्षक समेत अन्य संबंधित विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक में घाघीडीह केंद्रीय कारा, साकची कारा और घाटशिला उपकारा में वर्तमान सुरक्षा स्थिति, बुनियादी सुविधाएं, संसाधनों की उपलब्धता एवं संचालन से जुड़े विभिन्न पहलुओं की विस्तृत समीक्षा की गई। जेल परिसरों के भीतर मौजूद कैदियों के सेल, अस्पताल, वॉच टावर, पेयजल आपूर्ति व्यवस्था, साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था आदि की समीक्षा करते हुए उपायुक्त ने स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी स्तर पर लापरवाही या चूक की कोई गुंजाइश नहीं होनी चाहिए।

1001778283

उपायुक्त ने कहा कि जेलों की सुरक्षा संवेदनशील विषय है और इसमें किसी भी तरह की लापरवाही नहीं हो। सुरक्षा ऑडिट के तहत कारा, उपकारा, बाल सुधार गृह, अस्पतालों के कैदी वार्ड और कोर्ट हाजत जैसे सभी संबंधित स्थलों का औचक निरीक्षण एवं नियमित रेड किया जाय। साथ ही इन सभी स्थलों पर सुरक्षा मानकों की समय-समय पर जांच व अनुपालन हो।

बैठक में एमजीएम अस्पताल में एक कैदी वार्ड हेतु यथाशीघ्र स्थल चिन्हित करने, तथा जमशेदपुर रेलवे स्टेशन में कोर्ट हाजत के लिए पहल करने का निदेश दिया। सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ करने, वॉच टावरों पर पर्याप्त सुरक्षा बलों की तैनाती, पुलिस पेट्रोलिंग में वृद्धि, और जेल परिसर में समुचित प्रकाश व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश भी संबंधित अधिकारियों को दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक विभाग को अपनी जिम्मेदारी स्पष्ट रूप से समझते हुए समन्वय के साथ कार्य करना होगा, जिससे कारा प्रबंधन अधिक पारदर्शी, सुरक्षित और अनुशासित बन सके।

1001778280
1001778360 scaled
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई नार्कोटिक्स समन्वय समिति की बैठक, नागरिकों से अपील है कि ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना दें

जमशेदपुर : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में नार्कोटिक्स समन्वय समिति (NCORD) की बैठक आहूत की गई। बैठक में पुलिस अधीक्षक(ग्रामीण) श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद, डीटीओ श्री धनंजय, एसडीएम घाटशिला श्री सुनील चंद्र, एसडीएम धालभूम श्री चंद्रजीत सिंह, एसडीपीओ घाटशिला श्री अजीत कुजूर समेत अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी मौजूद रहे। बैठक में एनडीपीएस एक्ट के तहत दर्ज मामलों की समीक्षा एवं जिले में मादक पदार्थों की तस्करी, अवैध बिक्री एवं सेवन को रोकने के लिए चल रहे विभिन्न अभियानों की विस्तृत समीक्षा की गई। उपायुक्त ने कहा कि नशीले पदार्थ न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती हैं, बल्कि यह युवाओं के भविष्य को भी खतरे में डालते हैं। नशे के कारोबार करने वालों पर कड़ी कार्रवाई तथा युवाओं को इसके दुसप्रभावों के प्रति जागरूक करने के लिए निरंतर अभियान चलाने की आवश्यकता है।

1001778360

उपायुक्त ने सभी स्कूल एवं कॉलेज परिसरों के आसपास विशेष निगरानी रखने की बात कही। ताकि छात्र-छात्राओं को नशे के दुष्प्रभाव से बचाया जा सके। अवैध मादक पदार्थ के तस्करों और विक्रेताओं की पहचान कर उन पर कठोर कानूनी कार्रवाई की जाए। ग्रामीण व शहरी क्षेत्रों में नियमित छापेमारी और गश्त को और प्रभावी बनाया जाए। सूचना तंत्र को मजबूत कर पुलिस, उत्पाद एवं अन्य विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए। साथ ही जन-जागरूकता कार्यक्रमों के माध्यम से अभिभावकों और युवाओं को नशे से होने वाले नुकसान और कानूनी प्रावधानों की जानकारी दी जाए। साथ ही जनसाधारण से अपील किया गया कि ड्रग्स के अवैध व्यापार, सेवन, परिवहन की सूचना टोल फ्री नंबर 112 एवं पुलिस कंट्रोल रूम नंबर 0657-2431028 पर जरूर दें।

बैठक में जिला के वरीय पदाधिकारियों के अलावे शिक्षा, स्वास्थ्य, पुलिस, नगर निकायों के पदाधिकारी समेत ड्रग इंस्पेक्टर, फूड इंस्पेक्टर व अन्य संबंधित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित थे।

1001778362
1001778329
उपायुक्त की अध्यक्षता में हुई दुर्गापूजा एवं विजयादशमी पर्व को लेकर विधि-व्यवस्था संधारण एवं अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर बैठक

जमशेदपुर : उपायुक्त श्री कर्ण सत्यार्थी की अध्यक्षता में दुर्गापूजा एवं विजयादशमी पर्व के मौके पर विधि-व्यवस्था संधारण और अन्य आवश्यक तैयारियों को लेकर महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में वरीय पुलिस अधीक्षक श्री पीयूष पांडेय, उप विकास आयुक्त श्री नागेंद्र पासवान, रूरल एसपी श्री ऋषभ गर्ग, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री भगीरथ प्रसाद समेत अन्य प्रशासनिक एवं पुलिस पदाधिकारी, अन्य सम्बंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे।

1001778329

उपायुक्त ने कहा कि जिले में दुर्गापूजा एवं विजयादशमी का पर्व शांतिपूर्ण, सुरक्षित एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हो, इसके लिए सभी विभागीय पदाधिकारी आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने निर्देश दिया कि प्रत्येक पूजा पंडाल का सत्यापन किया जाए। मूर्ति विसर्जन हेतु निर्धारित तिथि एवं जुलूस मार्ग का भौतिक सत्यापन अनिवार्य है, घाटों पर पर्याप्त विद्युत व्यवस्था हो।नगर निकाय एवं जुस्को द्वारा साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं कचरा निस्तारण की ठोस व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। सभी पंडालों में फर्स्ट एड बॉक्स, अग्निशमन यंत्र, सहायता केंद्र उपलब्ध हों। महिलाओं एवं पुरुषों के लिए पृथक प्रवेश एवं निकास द्वार की व्यवस्था हो। अस्थायी शौचालय, पेयजल एवं अन्य नागरिक सुविधाएं उपलब्ध करायी जाएं। सिविल सर्जन को निर्देशित किया गया कि पूरे शहर को कलस्टरवार चिन्हित कर भीड़-भाड़ वाले स्थलों के आसपास एम्बुलेंस तैनात रखें।

वरीय पुलिस अधीक्षक ने कहा कि पर्व के दौरान विधि-व्यवस्था को बनाए रखने के लिए संवेदनशील स्थलों पर पर्याप्त पुलिस बल, दंगा-निरोधक वाहन, वाटर कैनन एवं अन्य सुरक्षा उपकरण तैनात किये जायेंगे। भीड़ नियंत्रण के लिए फ्लैग मार्च, पेट्रोलिंग एवं मॉकड्रिल आयोजित होगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि अश्लील गीतों के प्रयोग पर पूर्णतः प्रतिबंध रहेगा, केवल धार्मिक एवं भक्ति गीत ही बजाए जाएं। अवैध शराब एवं नशीले पदार्थों की रोकथाम के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा। साथ ही सोशल मीडिया पर अफवाह फैलाने वालों पर कड़ी निगरानी रखी जाएगी एवं आवश्यकतानुसार त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

1001778327

बैठक में उप नगर आयुक्त जेएनएसी, डीटीओ, धालभूम एवं घाटशिला के अनुमंडल पदाधिकारी, अग्निशमन, स्वास्थ्य विभाग के पदाधिकारी एवं निजी कंपनियों के प्रतिनिधि तथा अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

1001778320
मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण : घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के राजनीतिक दलों ने निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी से प्राप्त किए दावा एवं आपत्ति प्रपत्र

जमशेदपुर : भारत निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के आलोक में घाटशिला विधानसभा क्षेत्र में मतदाता सूची का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्य चलाया जा रहा है। इसी क्रम में 45- घाटशिला विधानसभा क्षेत्र के सभी मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों को निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी के कार्यालय में आमंत्रित किया गया। निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह एसडीओ घाटशिला श्री सुनील चंद्र ने राजनीतिक दलों को दावा एवं आपत्ति प्रपत्र उपलब्ध कराए और उनसे आग्रह किया कि वे अपने-अपने स्तर से व्यापक प्रचार-प्रसार कर पात्र नागरिकों को प्रपत्र भरने हेतु प्रोत्साहित करें। उन्होंने बताया कि पात्र नागरिक नए मतदाता के रूप में पंजीकरण, नाम में सुधार, पते में बदलाव तथा मृत/स्थानांतरित मतदाता के नाम हटवाने हेतु संबंधित दावा एवं आपत्ति प्रपत्र भर सकते हैं। इस मौके पर निर्वाचन प्रक्रिया की पारदर्शिता और सभी योग्य मतदाताओं को मतदाता सूची में शामिल करने को लेकर चर्चा की गई।

1001778318

बैठक में निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी ने सभी दलों को यह भी अवगत कराया कि विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के दौरान बूथ स्तर अधिकारी (BLO) मतदाताओं से संपर्क कर रहे हैं। अनुरोध किया कि राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंट से भी आवश्यक सहयोग इस कार्य में प्राप्त हो। उन्होंने आश्वस्त किया कि निर्धारित अवधि में मतदाता सूची से संबंधित सभी प्रकार की आपत्तियाँ एवं दावे प्राप्त कर नियमानुसार उनकी जांच कर समयबद्ध निष्पादन सुनिश्चित किया जाएगा।

इस अवसर पर सभी राजनीतिक दलों ने निर्वाचन आयोग के इस अभियान का स्वागत किया और मतदाता सूची को अद्यतन एवं त्रुटिरहित बनाने में हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया।

1001778320
error: Content is protected !!