एक नई सोच, एक नई धारा

AddText 03 28 09.14.15
5 साल की बच्ची के साथ दुष्कर्म के बाद हत्या, 4 चार दिन से थी लापता, आरोपी दूसरे राज्य से गिरफ्तार
AddText 03 28 09.14.15

दिल्ली : जहाँ आज के समय में लड़कियों को किसी से कम नहीं माना जाता है और लड़कियों को मजबूत बनाने में सरकार के साथ साथ समाज भी लगा है, वहीं कुछ ऐसे दरिंदे भी रहते हैं जो अपनी वासना को बुझाने के लिए लड़की, बुजुर्ग या बच्ची में अंतर नहीं करते। ऐसा ही एक कुकृत्य दिल्ली के बवाना इलाके में घटित हुआ। 24 मार्च की शाम एक बच्ची लापता हो गई थी. बच्ची के पिता ने इस बाबत थाने में शिकायत दर्ज कराई. इसके बाद पुलिस ने बच्ची की तलाश शुरू कर दी. पुलिस को एक सीसीटीवी कैमरे में बच्ची एक आदमी के साथ दिखाई दी. इसके बाद पुलिस ने उस शख्स की खोजबीन शुरू की. संदिग्ध को पश्चिम बंगाल के आसनसोल जाकर पुलिस ने गिरफ्तार किया. आरोपी ने बताया कि उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर उसकी हत्या कर फैक्ट्री में शव को छिपा दिया।

24 मार्च को लापता हुई थी बच्ची

IMG 20240309 WA0028 2

बवाना थाना के पुलिस पदाधिकारियों के अनुसार 24 मार्च को रात 10 बजे बवाना पुलिस थाने में पांच साल की बच्ची के अपहरण को लेकर एक फोन कॉल आया था. इसके बाद बच्ची की अभिभावक के बयान पर एफआईआर दर्ज की गई. बच्ची के पिता बवाना में ही एक छोटी सी दुकान चलाते हैं. बच्ची दिन में उसके साथ ही थी. बच्ची के पिता ने बताया कि उसने अपनी बेटी को अंतिम बार शाम 5 बजे देखा।

काफी खोजबीन के बाद भी नहीं मिली बच्ची

IMG 20240309 WA0027 2

बच्ची के पिता ने बताया था कि उनलोगों ने उसे काफी खोजने की कोशिश की लेकिन उसका कुछ अता-पता नहीं चला. इसके बाद बच्ची के माता-पिता के साथ पुलिस के जवान उसकी खोज में निकल गए. रात भर तलाशी के बाद भी बच्ची का कोई पता नहीं चल पाया. बच्ची जहां अंतिम बार दिखी थी, वहां भी काफी खोजबीन की गई. वहां स्थित फैक्ट्रियां भी होली के कारण बंद थी।

सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक संदिग्ध के साथ दिखी मासूम

25 की सुबह बच्ची के गुम होने वाले जगह के पास लगे एक सीसीटीवी कैमरे की फुटेज में एक बच्ची किसी आदमी के साथ जाती दिखी.जब यह फुटेज गुम हुई बच्ची के पेरेंट्स को दिखाई गई, तो उनलोगों ने अपनी बेटी और उस आदमी को भी पहचान लिया. उसका नाम तोतन है. वह बवाना में ही एक फैक्ट्री में काम करता था।

दिल्ली से भाग गया था संदिग्ध

IMG 20240309 WA0026 2

जब फैक्ट्री की तलाशी ली गई तो वहां 3-4 मजदूर मिले. वेलोग उस शख्स तोतन को जानते थे. उनलोगों ने बताया कि तोतन अभी पूर्वा एक्सप्रेस पकड़ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन गया है. वहां से वह हावड़ा जाएगा. इसके बाद एक टीम तुरंत नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भेज दी गई. जब तक पुलिस वहां पहुंची ट्रेन खुल चुकी थी।

दिल्ली पुलिस की टीम ने आसनसोल से संदिग्ध को पकड़ा

इसके बाद 26 मार्च को एक टीम कोलकाता एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गई. वहां से पुलिस टीम आसनसोल के लिए ट्रेन से रवाना हो गई. आसनसोल रेलवे स्टेशन पर पुलिस पूर्वा एक्सप्रेस के आने का इंतजार करती रही. जैसे ही ट्रेन स्टेशन पर पहुंची, पुलिस ने तोतन को खोजना शुरू कर दिया। कुछ देर में टीम ने उसकी पहचान कर ली और उसे धर दबोचा।

आरोपी की निशानदेही पर मिला बच्ची का शव

दिल्ली पुलिस की टीम संदिग्ध आरोपी को वापस दिल्ली ले आई. यहां पूछताछ में उसने बच्ची के साथ रेप और उसकी हत्या की बात कबूल कर ली. उसने बताया कि उसने बच्ची को 24 मार्च की देर शाम ही रेप के बाद मार डाला था और फैक्ट्री में छिपा कर रख दिया था। उसकी निशानदेही पर बच्ची का शव बरामद कर लिया गया. इसके बाद एफएसएल टीम को क्राइम सीन पर बुलाया गया। घटनास्थल से बच्ची के शव के साथ एक ईंट और ब्लेड बरामद किया गया. आरोपी के खिलाफ पोस्को एक्ट के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया गया।

IMG 20240328 WA0066
बाबा साहेब की जयंती को लेकर मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय की बैठक हुई सम्पन्न
IMG 20240328 WA0066

जमशेदपुर : मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के झारखंड प्रदेश संगठन मंत्री राजा प्रसाद उर्फ पप्पू भैया के अध्यक्षता में एक बैठक सीनी स्वर्णपुर आंबेडकर खेल मैदान में हुई। 14 अप्रैल 2024 को बाबा साहेब के जयंती को लेकर विचार विमर्श किया गया। प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी हर्षोल्लास से मनाने का निर्णय लिया गया।
इस अवसर पर मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के वरिष्ठ सहायक रंजन कारूवा, श्याम बिहारी दास, रविशंकर मुखी, नीरज रजक, अशोक पासवान, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240328 WA0065
जेपीएससी परीक्षा देने सीनी आए रांची का युवक लापता
IMG 20240328 WA0065

सीनी : जेपीएससी परीक्षा देने आए रांची का युवक सीनी से लापता हो गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार संदीप कुमार महतो उम्र 36 वर्ष , लंबाई 5″ 3 इंच , रंग गोरा, जीन्स पैंट और हल्का सफेद रंग कमीज पिता जगदीश कुमार महतो पता ग्राम सुकुरहुटू,कदमा टंगरा, पोस्ट सुकुरहुटू, थाना – कांके ,रांची का रहने वाला है। 17 मार्च को इंटर कालेज सीनी में जेपीएससी का परीक्षा देने आए थे,वे विलंब होने के कारण वह अन्य परीक्षा केंद्र में भी परीक्षा में शामिल नहीं हो पाये, जिससे वे काफी दुखी हो गये।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

उसके बाद सीनी मोड़ तक आये रांची जाने के लिए, परन्तु वह अपने घर रांची वापस नहीं लौटा। घर के लोगों द्वारा काफी खोजबीन के बावजूद भी संदीप कुमार महतो का कहीं पता नहीं चल पाया। संदीप के परिवारों से मिले जानकारी अनुसार खुंटी अपने ससुराल में तीन चार दिन रूके थे। डिप्रेशन का दवा लेते थे, 2011 में उसे दौरा आया था। परिजनों ने एक नंबर 6206073167 जारी किया है, जिस पर संपर्क कर संदीप की जानकारी देने पर उचित मुआवजा देने की घोषणा की गई है।

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240301 WA0000
वकीलों ने लिफ्ट सहित तीन मामलों पर मांगपत्र दिया
IMG 20240328 WA0064

जमशेदपुर : जिला व्यवहार न्यायालय भवन की लिफ्ट ठीक करने सहित तीन मामलों को लेकर जिला रजिस्ट्रार को एक मांग पत्र वकीलों ने सामूहिक रूप से दिया और इसकी प्रति झारखंड उच्च न्यायालय के रजिस्टर को भी भेजी गई। इन मांगों के समाधान हेतु वरीय अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के नेतृत्व में हस्ताक्षर अभियान चलाया गया।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

पूछे जाने पर अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बताया कि जिला न्यायालय भवन की दोनों लिफ्ट प्राय खराब रहती है और इससे बुजुर्ग वकील एवं पक्षकारों को पहले और दूसरे तल में जाने में तकलीफ हो रही है। किसी किसी कोर्ट रूम में वकीलों के बैठने के लिए पर्याप्त संख्या में बेंच नहीं है और उनकी नियमित रूप से सफ़ाई नहीं होती है, धूल जमी रहती है। इसके अतिरिक्त जिला व्यवहार न्यायालय में सैकड़ो पक्षकार और गवाह सम्बन्धित कोर्ट में उपस्थित होना होता है, ठोस जानकारी के अभाव में कई बार एक फ्लोर से दूसरे फ्लोर में भटकना पड़ता है। ऐसे में न्यायालय भवन के प्रवेश द्वार के समक्ष सभी संबंधित न्यायिक पदाधिकारी के नाम, उनके कोर्ट रूम नंबर और फ्लोर की जानकारी वाली सूचना का सूचना पट होना चाहिए।

IMG 20240309 WA0026 2

मांग पत्र पर बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष एवं ट्रस्टी मनोरंजन दास, पूर्व सह सचिव मोहम्मद कासिम, रतन चक्रवर्ती, निमाई चंद्र पांडा, ओ पी सिंह, बीवी सुब्रमण्यम, बबीता जैन, रास बिहारी, आर सत्पथी, एम सिंह, डी के चौधरी, जेकेएम राजू, राहुल कुमार, बाबू नंदी कुलविंदर सिंह आदि अधिवक्ताओं ने हस्ताक्षर कर मांग का समर्थन किया है।

n5952865541711592091553b6b13368b606196ba5740656bc5bc8cff379555a50016f28170eb4601797de48
एमसीएमसी को दिया गया पेड न्यूज की पहचान का प्रशिक्षण

जिला निर्वाचन पदाधिकारी अनन्य मित्तल के निर्देश पर चुनाव कार्य हेतु गठित कोषांगों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। इस क्रम में मीडिया सर्टिफिकेशन एंड मॉनिटरिंग कमेटी (एमसीएमसी) के लिए बुधवार को समाहरणालय सभागार में प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

IMG 20240309 WA0028 2

कमेटी को राजनीतिक विज्ञापनों के प्रकाशन से पूर्व उसकी सामग्री के प्रमाणीकरण एवं पेड न्यूज की पहचान कर राजनीतिक दलों एवं उम्मीदवारों के खाते में उस खर्च को जोड़ने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी गई।
प्रशिक्षण सत्र में सोशल मीडिया के माध्यम से प्रचार के लिए मापदंड, विज्ञापनों के प्रमाणीकरण की प्रक्रिया, आवेदकों द्वारा समर्पित विज्ञापन सामग्री की स्क्रूटनी, निष्पादन की समयावधि, प्रमाणीकरण प्रमाण पत्र निर्गत करने, विज्ञापन में आने वाले खर्च को व्यय कोषांग को भेजते हुए इसे उम्मीदवार या पार्टी के खाते में जोड़ने और आयोग को भेजे जाने वाले दैनिक एवं साप्ताहिक रिपोर्ट के बारे में जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में जिला सूचना एवं विज्ञान पदाधिकारी, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, एमसीएमसी के सभी सदस्य एवं कर्मचारी समेत अन्य शामिल हुए।

IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
029e2ec2ef370c680d5a877e389c43b21cee9edc1d8b5e74fe5fa93130d7f770.0
हथियार, गांजा और ब्राउन शुगर के साथ दो गिरफ्तार
029e2ec2ef370c680d5a877e389c43b21cee9edc1d8b5e74fe5fa93130d7f770.0

गांजा ब्राउन शुगर और हथियारों का धंधा करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों का नाम सूरजे कुंटिया और सागर है। उन्हें जेल भेज दिया गया है। इसकी जानकारी बुधवार को अपने कार्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में एसपी सिटी मुकेश लुनावत ने दी।

उन्होंने बताया कि ब्राउन शुगर तस्करों के खिलाफ एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। इसमें उलीडीह के आदिवासी क्लब, बड़ा लाइट के पास का रहनेवाला सूरज कुंटिया (24) और उलीडीह के शिव मंदिर के पास का रहनेवाला सागर मजूमदार (28) शामिल हैं। पुलिस ने उनके पास से 20 पुड़िया ब्राउन शुगर (वजन 1.45 ग्राम) के साथ एक देसी कट्टा एवं एक गोली और 370 ग्राम गांजा बरामद किया है।
सिटी एसपी ने बताया कि मंगलवार शाम करीब सात बजे वरीय पुलिस अधीक्षक को गुप्त सूचना मिली कि उलीडीह आदिवासी क्लब, बड़ा लाइट के पास ब्राउन शुगर की बिक्री की जा रही है। उसके बाद पुलिस के विशेष गश्त दल का गठन कर छापेमारी की गई। तभी एक युवक सूरज कुंटिया पुलिस को देखकर भागने लगा, जिसे पुलिस बल के सहयोग से पकड़ा गया। उसकी तलाशी ली गई तो उसके पास से ब्राउन शुगर, देसी कट्टा और एक गोली बरामद की गई। फिर रात करीब सवा 12 बजे स्थानीय शिव मंदिर रोड के पास पुलिस को गांजा तस्करी की सूचना मिली। उस आधार पर छापेमारी कर पुलिस ने सागर मजूमदार नामक युवक को गिरफ्तार किया। उसके पास से लगभग 370 ग्राम गांजा बरामद किया गया।

IMG 20240309 WA0028 1

पुलिस टीम में ये थे शामिल

छापेमारी दल में पटमदा के डीएसपी वचनदेव कुजूर और थाना प्रभारी अमित कुमार के अलावा पुलिस अवर निरीक्षक हरि महतो, मुरेन्द्र कुमार, पूनम कुमार बैठा, आरक्षी विनय सिंह, विनय चन्द्र महतो व सशस्त्र बल के जवान शामिल थे।

IMG 20240309 WA0027 1
IMG 20240309 WA0026 1
n5952449841711591400602a4a53cbb6070a8b83ec051ed5011551f6a4bff7d855d7d4fe145c6caba21afde
बैंगलोर का 11 साल पुराना वर्ल्ड रिकॉर्ड टूटा,हैदराबाद ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

आईपीएल 2024 के 8वें मुकाबले में आज सनराइजर्स हैदराबाद की भिड़ंत मुंबई इंडियंस से हो रही है। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले जा रहे इस मुकाबले में हार्दिक पांड्या ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। हैदराबाद के लिए ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन और अभिषेक शर्मा ने अर्धशतक जड़ा।

हैदराबाद ने 20 ओवरों में 277 रन बनाए, ये आईपीएल इतिहास का एक टीम का सबसे बड़ा स्कोर बना। जवाब में मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत मिली और टीम अंतिम समय तक लड़ी लेकिन लक्ष्य से 31 रन दूर रह गई। हैदराबाद की इस सीजन में पहली जीत और मुंबई इंडियंस की लगातार दूसरी हार।

सनराइजर्स हैदराबाद ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 277 रन बनाए थे। ट्रेविस हेड (62), अभिषेक शर्मा (63) और हेनरिक क्लासेन (80) ने अर्धशतकीय पारी खेली। इस पारी में कुल 18 छक्के लगे। हैदराबाद ने 277 रन बनाए, ये एक पारी का आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है।

मुंबई इंडियंस को अच्छी शुरुआत मिली, रोहित और ईशान ने पहले विकेट के लिए 20 गेंदों में 56 रनों की साझेदारी की। इसके बाद तिलक वर्मा ने भी धुंआधार बल्लेबाजी कर मुंबई इंडियंस के लिए उम्मीद जगाई। उन्होंने 34 मैच 64 रन बनाए, इसमें उन्होंने 6 छक्के जड़े। मुंबई लक्ष्य से 32 रन दूर रह गई।

हैदराबाद के लिए जयदेव उनादकट और कप्तान पैट कमिंस ने 2-2 विकेट लिए। शाहबाज अहमद के नाम 1 विकेट रहा।

अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 63 रन बनाए। इस पारी में उन्होंने 3 चौके और 7 छक्के जड़े। उन्हें मैच का सर्वश्रेष्ठ प्लेयर चुना गया।

IMG 20240309 WA0028 1

टिम डेविड: 42*
रोमारियो शेफर्ड: 15*

रोमारियो शेफर्ड ने 20वें ओवर में 4 चौके और 1 छक्का लगाया। ओवर में आए कुल 15 रन और सनराइजर्स हैदराबाद इस मैच को 31 रनों से जीत गई।

19 ओवर के बाद: मुंबई इंडियंस का स्कोर 231/5। अब हैदराबाद की जीत कन्फर्म हो गई है।

17.6 ओवर: जयदेव उनादकट की गेंद पर बड़ा शॉट मारना चाहते थे लेकिन गेंद सिर्फ ऊँची गई। विकेट कीपर क्लासेन ने आसान कैच पकड़ा। हार्दिक के रूप में मुंबई का 5वां विकेट गिरा।

17.3 ओवर: हार्दिक पांड्या ने हवाई फायर किया, गेंद बॉउंड्री पार गिर थी थी लेकिन मयंक अग्रवाल ने अच्छा जज किया और लगभग कैच पकड़ लिया लेकिन बॉउंड्री पार खुद को जाता देख उन्होंने गेंद छोड़ दी। शानदार प्रयास, टीम के लिए पूरे 5 रन बचाए।

16 ओवरों के बाद: मुंबई का स्कोर 190 रन हो गया है। टीम को 24 गेंदों में 88 रन चाहिए।

14 ओवरों के बाद: मयंक मारकंडे के इस ओवर में कुल 12 रन आए। मुंबई का स्कोर 182 रन हो गया है।

पैट कमिंस पर सामने बड़ा शॉट मारना चाहते थे तिलक वर्मा लेकिन गेंद को दूरी नहीं मिली और मयंक अग्रवाल के लिए आसान सा कैच।

जयदेव उनादकट की गेंद पर कैच आउट हुए नमन धीर।

9 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर 119 रन है। अब जीत के लिए 66 गेंदों में 159 रन चाहिए

मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन- 7.3 ओवर: तिलक वर्मा ने एक रन लिया और मुंबई इंडियंस का स्कोर 100 रन हो गया है। अभी टीम को जीत के लिए 178 रन चाहिए।

मुंबई इंडियंस के नाम रहा पॉवरप्ले : 6 ओवरों में मुंबई इंडियंस का स्कोर 76 रन है लेकिन टीम ने दोनों ओपनर रोहित शर्मा और ईशान किशन के विकेट खो दिए हैं।

4.3 ओवर: रोहित की पारी का अंत। पैट कमिंस ने छोटी गेंद डाली, रोहित ने पुल शॉट खेला लेकिन गेंद बल्ले पर अच्छे से आई नहीं। अभिषेक शर्मा ने अच्छा कैच पकड़ा।

बड़े लक्ष्य का पीछा करने उतरी मुंबई इंडियंस की टीम के सलामी बल्लेबाज रोहित शर्मा ओर ईशान किशन ने तूफानी पारी खेली। हालांकि, ईशान किशन 13 में 34 रन बनाकर आउट हुए।

एडन मार्क्रम: 42*
हेनरिक क्लासेन: 80*

SRH ने 20 ओवरों में 3 विकेट पर 277 रन बनाए हैं, ये आईपीएल इतिहास का सबसे बड़ा स्कोर है। ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन ने अर्धशतक जड़े।

IMG 20240309 WA0027 1

20वें ओवर में 21 रन आए। क्लासेन ने 2 छक्के और 1 चौका मारा। SRH की पारी 277 पर खत्म।

19.2 Over: क्लासेन और मार्क्रम के बीच शतकीय साझेदारी

18.4 over: टीम का स्कोर 250 हुआ।

17.5 हेनरिक क्लासेन ने 23 गेंदों में अर्धशतक पूरा किया।

हेनरिक क्लासेन ने बुमराह कडवार डाले गए 15वें ओवर की चौथी गेंद पर छक्का मारा, इसी के साथ सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 200 हो गया है। अभी भी 32 गेंदों का खेल बाकी है।

10.6 over: पियूष चावला का ओवर महंगा जा रहा था लेकिन अंतिम गेंद पर उन्होंने बड़ा विकेट लिया, जो उन्हें संतुष्ट करेगा। अभिषेक शर्मा ने 23 गेंदों में 63 रन बनाए।

अभिषेक शर्मा ने 16 गेंदों में 50 रन बना लिए हैं, ये सनराइजर्स हैदराबाद के लिए किसी प्लेयर द्वारा सबसे तेज अर्धशतक है। इससे पहले ट्रेविस हेड ने इसी मैच में 18 गेंदों में अर्धशतक जड़ा था। अभिषेक ने ट्रेविस हेड का रिकॉर्ड कुछ मिनटों में तोड़ दिया

कोएत्जे ने बड़ा विकेट लिया। विस्फोटक बल्लेबाजी कर रहे ट्रेविस हेड को स्लो बाउंसर गेंद डाला, वह पीछे मारना चाहते थे लेकिन गेंद सिर्फ ऊँची गई। नमन धीर ने अच्छा कैच पकड़ा। हेड अपना काम करके गए हैं, उन्होंने 24 गेंदों में ताबड़तोड़ 62 रनों की पारी खेली। SRH- 113/2 (7.5 over)

7 ओवर के बाद सनराइजर्स हैदराबाद का स्कोर 102 रन हो गया है।

पॉवरप्ले पूरी तरह सनराइजर्स हैदराबाद के नाम रहा। पॉवरप्ले में 81 रन आए, ट्रेविस हेड 59 रन बनाकर खेल रहे हैं। एक विकेट मयंक अग्रवाल के रूप में गिरा है। दबाव में है मुंबई इंडियंस।

ट्रेविस हेड ने 18 गेंदों में अपना अर्धशतक पूरा कर लिया है। ये सनराइजर्स हैदराबाद के लिए IPL का सबसे तेज अर्धशतक है। और इस सीजन का भी सबसे तेज अर्धशतक है।

5.1 ओवर: नो बॉल पर, हार्दिक पांड्या ने रिव्यु गवाया

कोएत्जे ने कमर से ऊंची गेंद डाली, अंपायर ने नो बॉल दी और फ्री हिट। लेकिन हार्दिक ने इस पर रिव्यु ले लिया लेकिन अंपायर का निर्णय सही था इसलिए मुंबई का एक रिव्यु खत्म। अब उनके पास 1 रिव्यु बचा है।

5th Over: हार्दिक पांड्या ने ओवर की शुरुआत विकेट के साथ की। लेकिन ट्रेविस हेड ने 3 चौके मारकर हैदराबाद की रन गति को बढ़ाए रखा।

4.1 ओवर: हार्दिक पांड्या के हाथ लगी सफलता। अच्छी बाउंसर, मिड ऑन के ऊपर से मारना चाहते थे मयंक अग्रवाल, लेकिन दूरी नहीं मिली और गेंद ऊँची गई। टिम डेविड ने आसान कैच पकड़ा।

4th Over: बुमराह को लेकर आए पांड्या, इस ओवर में रन गति पर कंट्रोल लगा। 5 रन आए सिर्फ, मुंबई के लिए अच्छा ओवर।

ट्रेविस हेड ने इस ओवर में 2 छक्के और 2 चौके मारे। ओवर में कुल 22 रन आए। इसके मुंबई इंडियंस के गेंदबाजों पर दबाव बढ़ेगा।

हार्दिक पांड्या ने मैच का दूसरा ओवर डाला, पहली ही गेंद पर ट्रेविस हेड को जीवनदान मिला। हेड ने मिड ऑन की तरफ खेला, टिम डेविड वहां खड़े थे लेकिन उनके हाथ से कैच छूट गया। देखना होगा ये कैच कितना महंगा साबित होता है।

ट्रैविस हेड, मयंक अग्रवाल, अभिषेक शर्मा, एडेन मार्करम, हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अब्दुल समद, शाहबाज अहमद, पैट कमिंस (कप्तान), भुवनेश्वर कुमार, मयंक मारकंडे, जयदेव उनादकट

इम्पैक्ट प्लेयर: नितीश कुमार रेड्डी, ग्लेन फिलिप्स, उमरान मलिक, वाशिंगटन सुंदर, उपेंद्र यादव

इशान किशन (विकेटकीपर), रोहित शर्मा, नमन धीर, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), टिम डेविड, शम्स मुलानी, गेराल्ड कोएत्ज़ी, पीयूष चावला, जसप्रित बुमराह, क्वेना मफाका

इम्पैक्ट प्लेयर: डेवाल्ड ब्रेविस, रोमारियो शेफर्ड, मोहम्मद नबी, नेहल वढेरा, विष्णु विनोद

टॉस:- मुंबई इंडियंस ने पहले गेंदबाजी का फैसला किया।

सनराइजर्स हैदराबाद और मुंबई इंडियंस दोनों ही पिछले मैच में हारकर आ रही है। हैदराबाद को कोलकाता नाइट राइडर्स ने 4 रनों से हराया था तो वहीं मुंबई इंडियंस को गुजरात टाइटंस ने मात दी थी। हैदराबाद के लिए अच्छी बात ये हैं कि आज वह अपने होम ग्राउंड पर खेलेगी क्योंकि पिछले सभी मैच जो हुए हैं वो होम टीम ने ही जीते हैं।

IMG 20240309 WA0026 1
n5952748481711570224450ab21203a639350cd7531309f8338dcd897d4ccd987484ee1e84c636e8767ffcc
होली के दिन दोस्त ने की हत्या, हथियार सहित गिरफ्तार
n5952748481711570224450ab21203a639350cd7531309f8338dcd897d4ccd987484ee1e84c636e8767ffcc

साहिबगंज : जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट मलाहीटोला निवासी पांडव मंडल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपी सुबेश मंडल को हथिया और ऑल्टो कार के साथ गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी. पांडव मंडल की हत्या होली की पार्टी के दौरान पैसे के विवाद में हुई थी. 

IMG 20240309 WA0028 1
IMG 20240309 WA0027 1

एसडीपीओ ने बताया कि उसके दोस्त सुबेश मंडल ने ही उसे गोली मार दी थी. पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर सघन छापेमारी अभियान चला कर 24 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किया है. हत्या प्रयुक्त ऑल्टो कार को भी जब्त कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि सुबेश मंडल ने अपने दोस्त पांडव मंडल के नाम से बैंक से लोन लेकर मुर्गी फार्म खोला था.

IMG 20240309 WA0026 1

40 हजार रुपए के लिए दोनों के बीच विवाद चल रहा था. होली की पार्टी के बाद दोनों कार में बैठकर गाना सुन रहे थे. इसी दौरान सुबेश ने पांडव मंडल को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. छापेमारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, थाना प्रभारी गुलाम सरवर, एसआई पंकज कुमार दुबे, बिट्टू कुमार साहा, नितेश कुमार पांडे, ददन कुमार साहा आदि शामिल थे.

n5952692181711569087039e234dd821292cf5e4c6585dfcb65111f7fa9016e7228760620a0b249b3371380
झारखंड के 3 सीट सहित कुल 14 नामों के साथ कांग्रेस ने की आठवीं सूची जारी
Screenshot 2024 0328 011923

नई दिल्ली : लोकसभा चुनाव 2024 के लिए कांग्रेस ने उम्मीदवारों की आठवीं सूची जारी की है. बुधवार (27 मार्च, 2024) की देर रात आई इस लिस्ट में कुल 14 नाम है. ये उम्मीदवार कुल चार राज्यों से हैं, जिनमें झारखंड, मध्य प्रदेश, तेलंगाना और उत्तर प्रदेश की सीटों पर प्रत्याशियों का ऐलान किया गया है.

IMG 20240309 WA0028 1

केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के खिलाफ मध्य प्रदेश की गुना सीट से राव यादवेंद्र सिंह को मौका दिया गया है, जबकि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के खिलाफ कांग्रेस ने विदिशा से प्रताप भानु शर्मा को उम्मीदवार बनाया है.

INC की छठी सूची में थे ये सारे नाम, देखिए

IMG 20240309 WA0027 1

कांग्रेस ने इससे एक दिन पहले 26 मार्च, 2024 को ‘केंद्रीय चुनाव समिति’ (सीईसी) की मीटिंग में आम चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की सातवीं सूची जारी की थी, जिसमें पांच नाम थे. चार नाम छत्तीसगढ़ से थे, जबकि एक नाम तमिलनाडु से था. छत्तीसगढ़ के सरगुजा (एसटी) से शशि सिंह, रायगढ़ (एसटी) से डॉ.मेन देवी सिंह, बिलासपुर से देवेंद्र सिंह यादव और कांकेर (एसटी) से बीरेश ठाकुर को मौका दिया गया है, जबकि तमिलनाडु की माइलादुथुरई सीट से आर सुधा को उम्मीदवार बनाया गया है.

नरेंद्र मोदी के खिलाफ वाराणसी से कांग्रेस ने किसे उतारा?

Screenshot 2024 0328 011837

कांग्रेस ने इससे पहले यूपी के नौ उम्मीदवारों का ऐलान किया था, जिनके तहत पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय फिर पीएम मोदी के खिलाफ चुनाव लड़ेंगे. चौथी सूची के तहत उन्हें वाराणसी से टिकट दिया गया है. 19 अप्रैल को पहले चरण के लिए मतदान होगा, जबकि चार जून 2024 को नतीजे आएंगे.

IMG 20240309 WA0026 1
n594935374171147036434821d998054a51f8007514315399b2bd0147850ff7a04910cf30a3613770e00885
टीएमएच में डॉक्टर के कमरे में लगी आग, मची अफरातफरी
n594935374171147036434821d998054a51f8007514315399b2bd0147850ff7a04910cf30a3613770e00885

जमशेदपुर : झारखंड के पूर्वी सिंहभूम के सबसे प्रतिष्ठित निजी अस्पताल में होली के दिन आग लग गई. आग लगने की वजह से अस्पताल में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी मच गई. घटना जमशेदपुर के टाटा मेन हॉस्पिटल (टीएमएच) में हुई. बताया गया है कि मंगलवार (26 मार्च) की शाम को करीब 6 बजे टीएमएच के वार्ड 8A से सटे एक डॉक्टर के कमरे में आग लग गई।

IMG 20240309 WA0028 1

दमकलकर्मियों ने थोड़ी ही देर में आग पर काबू पा लिया

IMG 20240309 WA0027 1

दमकलकर्मी तुरंत वहां पहुंचे और आग पर थोड़ी ही देर में नियंत्रण पा लिया गया. सुरक्षा के उपाय के तौर पर वार्ड 8A और 8B से मरीजों को तुरंत सुरक्षित जगहों पर शिफ्ट कर दिया गया. स्थिति नियंत्रण में है. एक कॉर्पोरेट समूह के रूप में हम सभी हितधारकों की भलाई और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं.

आग लगने के कारण नहीं हुई कोई जनहानि

IMG 20240309 WA0026 1

डॉक्टर के चैंबर में लगी आग से किसी प्रकार की जनहानि नहीं हुई. टाटा स्टील की ओर से यह भी कहा गया है कि न ही इस घटना से संपत्ति को कोई नुकसान पहुंचा है. किसी मरीज को भी किसी प्रकार का नुकसान नहीं हुआ है.

आग लगने के कारणों की चल रही विस्तृत जांच

टाटा समूह की ओर से बताया गया है कि प्रारंभिक दृष्टि से इसका कारण डॉक्टर के कमरे के एसी में शॉर्ट सर्किट का होना लगता है. हालांकि, आग लगने के सटीक कारणों का पता नहीं चल पाया है. इसकी विस्तृत जांच चल रही है.
टाटा स्टील की ओर से एक विज्ञप्ति जारी कर कहा गया है कि स्थिति नियंत्रण में है. एक कॉर्पोरेट समूह के रूप में हम सभी हितधारकों की भलाई और सुरक्षा को प्राथमिकता देते हैं.

error: Content is protected !!