एक नई सोच, एक नई धारा

n5961451141711854195294ec310607e71549bc729f89e009ce79cea543999285abf353a743a6c185582b25
दिल्ली में आज इंडी गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन, सोनिया-राहुल गांधी समेत 28 दलों के नेता होंगे शामिल, कांग्रेस बोली- ये लोकतंत्र बचाओ रैली

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में विपक्ष ने राजधानी में रैली बुलाई है. इसे इंडी गठबंधन के शक्ति प्रदर्शन के तौर पर देखा जा रहा है.

इस रैली में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, लालू यादव, ममता बनर्जी, फारूक अब्दुल्ला, एमके स्टालिन, उद्धव ठाकरे, अखिलेश यादव समेत करीब 27-28 दलों के नेताओं के पहुंचने की संभावना है.

कांग्रेस ने शनिवार को कहा कि यहां रामलीला मैदान में आयोजित होने वाली विपक्षी गठबंधन ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) की ‘लोकतंत्र बचाओ रैली’ का उद्देश्य किसी व्यक्ति की रक्षा करना नहीं, बल्कि संविधान और लोकतंत्र को बचाना है.

बीजेपी को कड़ा संदेश जाएगा- कांग्रेस

विपक्षी दल कांग्रेस ने कहा कि रविवार को आयोजित होने वाली रैली से लोक कल्याण मार्ग (जहां प्रधानमंत्री का आवास स्थित है) को एक ‘कड़ा संदेश’ दिया जाएगा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाली सरकार का ‘समय पूरा हो गया है.’’

कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने रैली को लेकर संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी प्रमुख मल्लिकार्जुन खरगे और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी सहित अन्य वरिष्ठ नेता रैली को संबोधित करेंगे.

‘ये लोकतंत्र बचाओ रैली’

रमेश ने कहा, ‘‘यह किसी व्यक्ति विशेष पर केंद्रित रैली नहीं है. इसीलिए इसे ‘लोकतंत्र बचाओ’ रैली कहा जा रहा है. यह किसी एक पार्टी की रैली नहीं है, इसमें करीब 27-28 दल शामिल हैं. ‘इंडिया’ गठबंधन के सभी घटक इस रैली में हिस्सा लेंगे.’

उनकी यह टिप्पणी इस दृष्टि से महत्वपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी (आप) के नेता इस रैली को प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार किए जाने के विरोध में आयोजित रैली के रूप में पेश कर रहे हैं.

IMG 20240309 WA0028 2

यह पूछे जाने पर कि क्या सोनिया गांधी रैली में शामिल होंगी, रमेश ने कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष खरगे और पार्टी के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी निश्चित रूप से शामिल होंगे जबकि सोनिया गांधी इसमें भाग ले सकती हैं.

मुंबई के बाद दूसरी बड़ी रैली

रमेश ने कहा कि ‘इंडियन नेशनल डेवलपमेंटल इन्क्लूसिव अलायंस’ (इंडिया) ने 17 मार्च को मुंबई में लोकसभा चुनाव का अपना बिगुल फूंका था और चुनाव तारीख की घोषणा के बाद विपक्षी गठबंधन की यह दूसरी बड़ी रैली होगी.

उन्होंने कहा कि इससे गठबंधन के बीच एकजुटता और एकता का संदेश भी जाएगा. रमेश ने कहा कि रैली में विपक्षी नेता बढ़ती महंगाई, 45 साल में सर्वाधिक बेरोजगारी दर, आर्थिक असमानता, सामाजिक ध्रुवीकरण और किसानों के खिलाफ अन्याय के मुद्दे उठाएंगे. उन्होंने कहा कि एक और प्रमुख मुद्दा जो उठाया जाएगा, वह है ‘केंद्रीय एजेंसियों के दुरुपयोग’ के माध्यम से विपक्ष को निशाना बनाना.

रमेश ने आरोप लगाया कि विपक्षी दलों को राजनीतिक रूप से निशाना बनाने के प्रयास में दो मुख्यमंत्रियों और कई मंत्रियों को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने कहा, ‘यह उस मानसिकता को दर्शाता है कि प्रधानमंत्री विपक्षी दलों को राजनीतिक और आर्थिक रूप से कमजोर करना चाहते हैं.’

IMG 20240309 WA0027 2

ये रैली संविधान की रक्षा के लिए- जयराम रमेश

पूर्व केंद्रीय मंत्री रमेश ने कहा कि चुनावी बॉण्ड के माध्यम से ‘जबरन वसूली’ और कांग्रेस को ‘कर आतंकवाद’ (टैक्स टेररिज्म) से निशाना बनाए जाने के मुद्दे भी रैली में उठाए जाएंगे. उन्होंने ब्योरा दिए बिना कहा, ”हमें शुक्रवार को आयकर विभाग के दो और नोटिस मिले.”

रमेश ने कहा कि रैली का सबसे महत्वपूर्ण उद्देश्य संविधान की रक्षा करना है. उन्होंने दावा किया कि संविधान खतरे में है, क्योंकि भाजपा नेता कह रहे हैं कि वे इसका पुनर्लेखन करना चाहते हैं. उन्होंने कहा कि अगर संविधान बदला गया, तो इसमें निहित धर्मनिरपेक्षता, समाजवाद और सामाजिक न्याय खतरे में पड़ जाएगा.

कांग्रेस नेता ने कहा, ‘रैली किसी एक व्यक्ति की रक्षा के लिए नहीं, बल्कि संविधान की रक्षा के लिए है.’ रमेश ने कहा कि झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन, राकांपा (एसपी) प्रमुख शरद पवार, राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी यादव, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी (माकपा) के महासचिव सीताराम येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (भाकपा) के महासचिव डी राजा, नेशनल कॉन्फ्रेंस नेता फारूक अब्दुल्ला, पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की प्रमुख महबूबा मुफ्ती, समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव, द्रविड़ मुन्नेत्र कषगम (द्रमुक) के तिरुचि शिवा, तृणमूल कांग्रेस (टीएमसी) के डेरेक ओ’ब्रायन समेत अन्य लोग रैली में हिस्सा लेंगे.

रमेश ने कहा कि रैली ‘पिछले 75 वर्षों के सबसे बड़े घोटाले’ चुनावी बॉन्ड योजना पर भी ध्यान केंद्रित करेगी, जिसके माध्यम से भाजपा ने 8,200 करोड़ रुपये एकत्र किए. कांग्रेस की दिल्ली इकाई के प्रमुख अरविंदर सिंह लवली और कांग्रेस के दिल्ली प्रभारी दीपक बाबरिया ने कहा कि लोकतंत्र पर खतरे के विरोध में विशाल रैली आयोजित की जाएगी.

IMG 20240309 WA0026 2
n596152080171185387970906388ddc0898fe2638260e1b711bbf72ba2e23c0e367d8547a70e12dac458d2b
‘इंडिया जिंदाबाद…’ पाकिस्तानी मछुआरों ने इंडियन नेवी को कहा शुक्रिया

भारतीय नौसेना ने अरब सागर में एक बार अपने साहस का परिचय देते हुए समुद्री लुटेरों के छक्के छुड़ा दिए. दरअसल सोमालिया के समुद्री लुटेरों ने मछली पकड़ने वाले ईरानी जहाज को बीते दिनों हाईजैक कर लिया था.

इन जहाज के चालक दल में 23 पाकिस्तानी नागरिक थे. इंडियन नेवी को जैसे ही इस जहाज के अपहरण की खबर मिली तो वह तुरंत उसके पीछे रवाना हो गई. नौसेना के जवानों ने फिर अदम्य साहस का परिचय देते हुए 29 मार्च को सभी 23 पाकिस्तानियों को छुड़ाने के साथ-साथ 9 समुद्री लुटेरों को आत्मसमपर्ण के लिए मजबूर कर दिया. इंडियन नेवी के इस कारनामे से ये पाकिस्तानी नाविक भी कायल हो गए और उन्होंने ‘इंडिया जिंदाबाद’ के नारे लगाए.

IMG 20240309 WA0028 2

नौसेना ने इस ऑपरेशन से जुड़ा वीडियो शेयर किया है, जिसमें ये पाकिस्तानी नाविक इंडियन नेवी का शुक्रिया अदा करते और ‘इंडिया जिंदाबाद’ के नारे लगाते दिख रहे हैं. घटना के समय मछली पकड़ने वाला जहाज सोकोट्रा के यमनी द्वीप से लगभग 90 एनएम दक्षिण पश्चिम में था, जो अदन की खाड़ी के पास उत्तर पश्चिम हिंद महासागर में है.

समुद्री लुटेरों को भारत लेकर आ रही नौसेना
नौसेना के प्रवक्ता द्वारा साझा किए गए एक बयान के अनुसार, भारतीय नौसेना की विशेषज्ञ टीम मछली पकड़ने वाले जहाज ‘अल-कंबर’ की सभी जांच पूरी कर चुकी है. इसमें कहा गया, ‘मछली पकड़ने की गतिविधियों को जारी रखने के लिए पोत को मंजूरी देने से पहले चालक दल में शामिल 23 पाकिस्तानी नागरिकों की गहन चिकित्सा जांच की गई.’ नौसेना इसके साथ ही इन सभी 9 समुद्री लुटेरों को भारत लेकर आ रही. इनके खिलाफ समुद्री लूट रोधी अधिनियम, 2022 के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

भारतीय नौसेना ने शुक्रवार को समुद्री लुटेरे रोधी अभियान के तहत 12 घंटे से अधिक के “गहन सामरिक उपायों” के बाद मछली पकड़ने वाले अपहृत ईरानी जहाज और इसके चालक दल को बचा लिया था. इसने कहा, ‘आईएनएस सुमेधा ने शुक्रवार तड़के एफवी ‘अल कंबर’ को रोका और बाद में गाइडेड मिसाइल फ्रिगेट आईएनएस त्रिशूल भी अभियान से जुड़ गया.’

IMG 20240309 WA0027 2

इसमें कहा गया कि घटना के समय मछली पकड़ने वाला जहाज सोकोट्रा से लगभग 90 समुद्री मील दक्षिण पश्चिम में था और ‘बताया गया कि नौ हथियारबंद समुद्री लुटेरे उसमें सवार हो गए थे.’

समुद्र में नौसेना के साहस की कायल हुई दुनिया
भारतीय नौसेना की इस हालिया समुद्री डकैती रोधी कार्रवाई ने प्रथम प्रतिक्रियाकर्ता के रूप में इसकी भूमिका को और मजबूत किया है, जिसे नौसेना हिंद महासागर क्षेत्र में निभाना चाहती है.

इससे दो सप्ताह पहले नौसेना एक अन्य जहाज ‘रुएन’ और 17 बंधकों को बचाया था तथा लगभग 40 घंटे तक चले अभियान में 35 सशस्त्र समुद्री लुटेरों को पकड़ लिया था. नौसेना के अधिकारियों ने कहा था कि भारतीय नौसेना की कड़ी कार्रवाई के परिणामस्वरूप रुएन पर मौजूद समुद्री लुटेरों ने 16 मार्च को आत्मसमर्पण कर दिया था.

IMG 20240309 WA0026 2
n596154074171185338139327948725bbbd28b6fba1744cbd62bafda0dfc2c46553cadc3d412440f84d4ee1
मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और शहाबुद्दीन की मौत, उत्तर प्रदेश और बिहार में बाहुबलियों के एक युग का अंत

एक दौर में खौफ का प्रयाय रहा कुख्यात माफिया डॉन मुख्तार अंसारी शनिवार (30 मार्च) को सुपुर्द-ए-खाक हो चुका है. उसके दफन होते ही माफिया सरगनाओं की उस तिकड़ी का अंत हो गया जो कभी यूपी-बिहार में खौफ का दूसरा नाम हुआ करते थे.

इस तिकड़ी में दो अन्य डॉन थे अतीक अहमद और मोहम्मद शहाबुद्दीन.

मोहम्मद शहाबुद्दीन ने महज 53 साल की उम्र में 1 मई 2021 को दिल्ली के दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल में कोरोना संक्रमण से दम तोड़ दिया था. 63 साल के मुख्तार अंसारी की मौत कॉर्डिएक अरेस्ट की वजह से हुई है. वहीं अतीक अहमद की प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज में पुलिस हिरासत में बदमाशों ने गोली मारकर हत्या कर दी थी. उस वक्त उसकी उम्र करीब 60 साल थी.

IMG 20240309 WA0028 2

माफिया सरगनाओं ने गुनाहों की दुनिया बनाई, बसाई और हत्याओं से आबाद रखा!

यूं कहें तो यूपी और बिहार में गुनाहों की दुनिया बनाने, बसाने और कई हत्याओं के जरिए इसे आबाद रखने वाली इस तिकड़ी का अंजाम कमोबेश एक जैसा ही हुआ है. इन तीनों माफिया सरगनाओं की मौत विवादास्पद हालातों में अस्पताल परिसरों में ही हुई. जहां एक ओर कत्ल और खूनखराबा को खेल समझने वाले मुख्तार अंसारी और मोहम्मद शहाबुद्दीन ने बीमारी के कारण दम तोड़ा तो वहीं अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ को इस तरह मौत के घाट उतार दिया गया जैसा वे किया करते थे. एक तरह से यह उत्तर प्रदेश और बिहार में ‘बाहुबलियों’ के एक युग का अंत है.

एक जैसे थे तीनो डॉन के अपराध

मुख्तार अंसारी, अतीक अहमद और शहाबुद्दीन तीनों के अपराध एक जैसे रहे हैं. दर्जनों लोगों की हत्या के लिए जिम्मेदार माने जाने वाले इन तीनों ने उत्तर प्रदेश से बिहार तक गुनाहों की सीढ़ियां चढ़कर राजनीति में अपना एक युग कायम किया था. पूरा राज्य उन्हें माफिया के रूप में जानता था, जो जमीन पर कब्जा करते थे, भाड़े पर हत्याएं करते थे, अपहरण और जबरन वसूली ही उनके अस्तित्व का आधार था.

IMG 20240309 WA0027 2

राजनीतिक परिवर्तन होते ही शुरू हो गई थी माफिया के अंत की शुरुआत

एक तरफ जहां उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और बहुजन समाज पार्टी ने राजनीतिक लाभ के लिए अतीक अहमद और मुख्तार अंसारी पर भरोसा किया, वहीं बिहार में यही काम राष्ट्रीय जनता दल ने शहाबुद्दीन के लिए किया. हालांकि दोनों राज्यों में राजनीतिक परिवर्तन होते ही माफिया लोगों के लिए अंत की शुरुआत हो गई थी. गाजीपुर में बीजेपी के विधायक कृष्णानंद राय और प्रयागराज में बसपा के विधायक राजू पाल की जिस तरह सरेआम दिनदहाड़े अंधाधुंध फायरिंग करके हत्या की गई, उसके बाद अतीक और मुख्तार के दुर्दिन की शुरुआत हो गई थी. योगी आदित्यनाथ के सीएम बनने के बाद ही इनके ताबूत में अंतिम कील ठोकी गई.

वहीं शहाबुद्दीन ने पत्रकार राजदेव रंजन की सरेआम हत्या करवाई और चंदा बाबू के बेटों को तेजाब से नहला कर मौत के घाट उतारा जिसके बाद प्रशासन ने उस पर नकेल कसना शुरू कर दिया था. बाद में लालु यादव को अपना नेता और नीतीश कुमार को परिस्थितियों का मुख्यमंत्री बताकर अपने लिए मुसीबत मोल ले ली. जिसके बाद उसे बिहार से तिहाड़ जेल भेज दिया गया और फिर वहां से लौटी तो उसकी लाश.

IMG 20240309 WA0026 2
174dd890e2ec4a8e18442df8fcb26bef9b0675e0269c5e77697ceb9f9d7b7d7a.0
12 साइबर अपराधी किराए के घर से गिरफ्तार, विदेशी कनेक्शन आया सामने
174dd890e2ec4a8e18442df8fcb26bef9b0675e0269c5e77697ceb9f9d7b7d7a.0
IMG 20240330 WA0000

पलामू : जिले के सदर थाना क्षेत्र के चियांकी के राइस मील के पास एक किराये के मकान से 12 साइबर अपराधियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है. पुलिस ने गिरफ्तार अपराधियों के पास से 23 मोबाइल, आठ कंप्यूटर समेत कई इलेक्ट्रॉनिक सामान बरामद किये हैं. पुलिस गिरफ्तार अपराधियों से पूछताछ कर रही है. पुलिस जानकारी ले रही है कि इस गिरोह ने अब तक कितने लोगों को अपना शिकार बनाया. पुलिस की शुरुआती जांच में पता चला है कि साइबर अपराधी गिरोह का विदेशी कनेक्शन है.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

प्राप्त जानकारी के अनुसार, पलामू पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि सदर थाना क्षेत्र के चियांकी इलाके में एक किराये के मकान में कुछ संदिग्ध लोग कई दिनों से रह रहे हैं. सूचना पर त्वरित कार्रवाई करते हुए सदर थाना की पुलिस ने छापेमारी की. पुलिस को देखते ही साइबर अपराधी भागने लगे. लेकिन पुलिस की टीम ने साइबर अपराधियों को घेर कर पकड़ लिया. पुलिस ने करीब 12 साइबर अपराधियों को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार अपराधी झारखंड के रांची, हजारीबाग, धनबाद, बोकारो समेत अलग-अलग इलाके के रहने वाले हैं.

IMG 20240309 WA0026 2
n5959018101711782105351f1f7dcd417ffa16e544d296da5d00e67dc495b6519f20a1a5c13b0f94ce3abfe
मुश्किल हुई भाजपा की राह, पटेल भाई के आने से रोमांचक हो गया मुकाबला
n5959018101711782105351f1f7dcd417ffa16e544d296da5d00e67dc495b6519f20a1a5c13b0f94ce3abfe
IMG 20240330 WA0000

हजारीबाग : लोकसभा सीट से इंडिया गठबंधन ने जयप्रकाश भाई पटेल को अपना उम्मीदवार बनाया है. जेपी पटेल के मैदान में आने के बाद मुकाबला रोचक होने की संभावना है. भाजपा के मनीष जायसवाल और कांग्रेस के जेपी पटेल के बीच कड़ा मुकाबला होने के आसार हैं. कांग्रेस पार्टी ने टेकलाल महतो की राजनीतिक पृष्ठभूमि व जातीय समीकरण को साधते हुए जेपी पटेल को उम्मीदवार घोषित किया है. जेपी पटेल के आने के पहले इस सीट पर ऐसा लग रहा था कि भाजपा के मनीष जायसवाल के खिलाफ विपक्षी खेमे में कोई दमदार उम्मीदवार नहीं है. बड़कागांव विधायक अंबा प्रसाद व पूर्व केंद्रीय मंत्री यशवंत सिन्हा का नाम इस सीट पर इंडिया गठबंधन से उछलता रहा, लेकिन कांग्रेस पार्टी भाजपा को मात देने के लिये उसके ही घर में सेंधमारी करने में कामयाब हो गयी और भाजपा को भनक तब तक नहीं लगी.

IMG 20240309 WA0028 2

2019 चुनाव की बात करें तो जेपी पटेल ने भाजपा के पक्ष में चुनाव प्रचार किया था. भाजपा के जयंत सिन्हा विजयी हुए थे. उन्हें कुल 728,798 वोट मिले थे. जबकि कांग्रेस के गोपाल साहू को 2,04950 वोट मिले थे. यहां पर भाकपा के भुवनेश्वर प्रसाद मेहता भी अपना भाग्य आजमा रहे थे. उन्हें 32,109 मतों से ही संतोष करना पड़ा था. इस तरह जयंत सिन्हा ने कांग्रेस के गोपाल साहू को पांच लाख से अधिक मतों के अंतर से पराजित किया था. उसकी एक वजह यह भी थी कि जेपी पटेल ने जयंत सिन्हा के पक्ष में प्रचार किया था. मगर अब परिस्थिति बदल गई है. भाजपा के जेपी पटेल अब कांग्रेस के हो गये हैं और मनीष जायसवाल के खिलाफ चुनाव भी लड़ रहे हैं.

IMG 20240309 WA0027 2

हजारीबाग लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र में पांच विधानसभा क्षेत्र शामिल है. हजारीबाग सदर सीट पर भाजपा के मनीष जायसवाल, मांडू सीट पर जेपी पटेल जो अब कांग्रेस के हो गये हैं. बरही में उमा शंकर अकेला और बड़कागांव में अंबा प्रसाद कांग्रेस की विधायक हैं. जबकि रामगढ़ में आजसू की सुनीता देवी विधायक है.

IMG 20240309 WA0026 2

2014 के चुनाव परिणाम की बात करें तो भाजपा के जयंत सिन्हा को कुल 4,06931 मत मिले थे, जबकि कांग्रेस के सौरभ नारायण सिंह को 2,47,803 वोट मिले थे. वहीं आजसू ने भाजपा से नाता तोड़कर पूर्व विधायक लोकनाथ महतो को अपना उम्मीदवार बनाया. उन्हें 1,56,186 वोट मिले थे. इस तरह भाजपा के जयंत सिन्हा 1,59,128 मतों के अंदर से कांग्रेस के सौरभ नारायण सिंह को पराजित किया था.

हालांकि 2024 की राह भाजपा के लिए आसान नहीं है. जेपी पटेल को उनके पिता टेकलाल महतो की राजनीतिक पृष्ठभूमि का फायदा मिल सकता है. टेकलाल महतो आंदोलनकारी थे. मांडू विधानसभा में पांच बार विधायक रहे थे. 2004 के लोकसभा चुनाव में टेकलाल महतो झामुमो की टिकट पर गिरिडीह से लोकसभा सीट से चुनाव लड़े थे. टेकलाल महतो ने उस वक्त भाजपा के रवींद्र पांडेय को करीब डेढ़ लाख वोटों के अंतर से हराकर संसद पहुंचे थे. टेकलाल महतो झारखंड मुक्ति मोर्चा के संस्थापक सदस्यों में एक थे. अलग राज्य के आंदोलन में शिबू सोरेन, एके विनोद बिहारी महतो के साथ टेकलाल शामिल थे.

27 सितंबर 2011 को टेकलाल महतो के निधन होने के उपरांत मांडू में हुए उपचुनाव में उनके बेटे जेपी पटेल ने महेश सिंह को हराकर पहली विधायक बने थे. इसके बाद वे लगातार इस सीट पर विधायक हैं. जेपी पटेल हेमंत सोरेन मंत्रिमंडल में पेयजलापूर्ति एवं मद्य निषेध मंत्री भी रह चुके हैं. जबकि मनीष जायसवाल 2014 से लगातार सदर विधानसभा सीट से विधायक हैं. 2014 के विधानसभा चुनाव में निर्दलीय उम्मीदवार प्रदीप प्रसाद को 27129 मतों के अंतर से पराजित कर विधायक बने थे. 2019 के चुनाव में इस सीट पर मनीष जायसवाल 51 हजार से अधिक मतों से जीते थे. उन्होंने कांग्रेस के डॉ. आरसी प्रसाद मेहता को पराजित किया था. इस बार हजारीबाग संसदीय सीट पर मनीष जायसवाल और जेपी पटेल के बीच सीधा मुकाबला होगा.

IMG 20240330 WA0004
युवा राजद नेता शुभम सिन्हा ने अपने साथियों के साथ नव मनोनीत राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश महासचिव गुड्डू हैदर का किया जोरदार स्वागत 
IMG 20240330 WA0004 1
IMG 20240330 WA0000

जमशेदपुर : युवा राजद के नेता शुभम सिन्हा ने अपने साथियों के साथ नव मनोनीत राजद अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के झारखंड प्रदेश के महासचिव गुड्डू हैदर से उनके बारीनगर स्थित टेल्को आवासीय कार्यालय में भेंट कर पद ग्रहण करने पर फूल माला पहनाकर एवं गुलदस्ता देकर अभिनन्दन किया।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

श्री सिन्हा ने बताया कि जमशेदपुर के जाने माने पेशा से अभिवक्ता हैदर जी से आगामी चुनाव को लेके विशेष चर्चा हुई और कहा कि श्री हैदर राजद के विचार धारा से काफ़ी सालो से जुड़े हुए हैं तथा पूर्व में भी ओमकारनाथ जयसवाल तथा राधे यादव के कार्यकाल में पार्टी एजेंडा पर काफी सक्रिय भूमिका निभा चुके हैं। श्री शुभम सिन्हा ने कहा कि आगामी चुनाव में गठबंधन के प्रत्याशी को लोकसभा में पूर्वी सिंहभूम से विजयी दिलाने का प्रयास होगा समान विचारधारा के लोगों को दल से जोड़ा जाएगा।

IMG 20240309 WA0026 2
n59594341817117796210832af08ae5be4d57f2997718fe7eef0bb5d27a587d856f3957949ca7b7a66acd28
दो पूर्व प्रधानमंत्री सहित अन्य हस्तियों को मिला भारत रत्न
n59594341817117796210832af08ae5be4d57f2997718fe7eef0bb5d27a587d856f3957949ca7b7a66acd28
IMG 20240330 WA0000

नई दिल्ली : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने आज भारत के दो पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव और चौधरी चरण सिंह को मरणोपरांत भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। इनके साथ भारत में हरित क्रांति के जनक कहे जाने वाले वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन और बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को भी मरणोपरांत भारत रत्न से सम्मानित किया गया। (खबरें जल्द अपडेट होगी)

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240328 WA0069
किसी की आंखें नम और किसी के होंठों पर मुस्कान बिखेरने का जादू है “तुम और इश्क़”
IMG 20240328 WA0067
साहित्यकार : आशीष श्रीवास

छत्तीसगढ़ : आज के दौर में देश बदल रहा, समाज बदल रहा, लोगों की जीवनशैली भी बदल रही और इस बदलाव का सबसे बड़ा आधार है सोच। यह सोच अक्सर प्रगतिशील और परिवर्तित हो रही है। इस बदलते सोच का असर साहित्य में भी बख़ूबी देखने को मिल रहा है। भारी भरकम शब्द से पिरोया गया साहित्य बदलते समाज में आम बोलचाल की भाषा में परिवर्तित हो गया है। आज के युवा अपनी भावनाओं को सरल शब्दों में इस तरह बुन रहे हैं कि लोगों का प्यार उन्हें भरपूर मिल रहा है।

IMG 20240309 WA0028 2

ऐसे ही एक युवा कवि आशीष श्रीवास छत्तीसगढ़ राज्य के हैं, जो अपनी ग़ज़ल, अपने साहित्य से युवाओं के साथ साथ हर वर्ग का प्यार पा रहे हैं। विज्ञान से एमएससी करने के बाद, हिंदी साहित्य से एमए की डिग्री भी हासिल की है। विज्ञान और साहित्य का यह संगम बदलते समाज का एक बेहतरीन उदाहरण है जो लोगों के दिलों में अपना स्थान अपनी कल्पना को तार्किकता के साथ प्रस्तुत करके बनाता है।

IMG 20240309 WA0027 2

बकौल आशीष “समाज के लिए कुछ करने से पहले समाज को जानना और पहचानना पड़ता है। साहित्य का सृजन हो या विज्ञान के क्षेत्र में कोई उपलब्धि बिना समाज को समझे सफल नहीं हो सकता है।” बचपन से साहित्य की ओर रुचि रखने वाले आशीष कब साहित्य सृजन करने लगे और कब कविता पाठ करते हुए मंच साझा करने लगे उन्हें पता ही नहीं चला। बस लोगो का प्यार, तालियों की आवाज़ उन्हें प्रोत्साहित करती रही और वे इस पथ पर अग्रसर होते रहे।

IMG 20240309 WA0026 2

यही कारण है कि आज उनकी एकल ग़ज़ल संग्रह “तुम और इश्क़” लोगों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है। युवाओं की आवाज़, उनकी भावनाओं को शब्द देने का कार्य करती यह किताब युवाओं को खासा पसंद आ रही है। ग़ज़ल के हर हर्फ़ युवा के साथ साथ अन्य वर्गों को भी गुजरते और गुजरे लम्हों में ले जाने का कार्य करने में सफल हो गई है। किसी की आंखें नम और किसी के होंठों पर मुस्कान बिखेरने का जादू है “तुम और इश्क़”।

आशीष श्रीवास को अभी तक मिले सम्मान

साहित्य सागर साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था की ओर से “काव्य लहरी सम्मान 2021”
साहित्य सागर साहित्यिक और सांस्कृतिक संस्था की ओर से “काव्य शिखर सम्मान 2021”
श्री सत्यम प्रकाशन द्वारा “साहित्य संचय सम्मान 2021”
अस्तित्व प्रकाशन द्वारा “उत्कृष्ट साहित्य सम्मान 2023”
तुलसी साहित्य अकादमी, छत्तीसगढ़ द्वारा “तुलसी साहित्य सम्मान 2024”
लिट्रेचर्स लाइट पब्लिशिंग, द लिट्रेचर्स टाइम्स एवं द शाइनिंग लिटरेचर के द्वारा संयुक्त रूप से “साहित्य स्पर्श पुरुस्कार 2024”

n5956228661711699321249bd2f9efc1e468399ba86694db01639b8d0de9e1e7ab88d72a2f28f362525fa16
बिहार में महागठबंधन के बीच सीटों का बंटवारा, RJD 26, कांग्रेस 9 और लेफ्ट 5 सीटों पर लड़ेगी
n5956228661711699321249bd2f9efc1e468399ba86694db01639b8d0de9e1e7ab88d72a2f28f362525fa16
IMG 20240309 WA0028 2

पटना बिहार में आरजेडी, कांग्रेस और वामपंथी नेताओं ने संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस कर सीटों के बंटवारे की घोषणा की। आरजेडी पूर्णिया और हाजीपुर समेत 26 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। किशनगंज और पटना साहिब समेत 9 सीटों पर कांग्रेस अपने उम्मीदवार उतारेगी और 5 सीटों पर अन्य।

IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
n59568112017116958102297957a2497793b4e114f2e93e533bfad23a611600c2ecf2b8be72263366bf1913
शनिदेव भक्त मंडली के सदस्य विश्वजीत नंदी लापता
n59568112017116958102297957a2497793b4e114f2e93e533bfad23a611600c2ecf2b8be72263366bf1913

जमशेदपुर : शनिदेव भक्त मंडली का सक्रिय सदस्य विश्वजीत नंदी 28 वर्ष सुबह 6 बजे से घर से लापता हो गया है. उनके परिवार के सदस्यों ने बताया की कुछ दिनों से मानसिक तनाव में था, कल गुरुवार सुबह वह तनाव में ही घर से कहीं निकल गया है.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

उसका पर्स, मोबाइल, घड़ी, बाइक सारा कुछ घर पर ही है, वह टी शर्ट और हाफ पैंट में निकला है. उसके परिवार के सदस्य और शनिदेव भक्त मंडली के लोग भी परेशान हैं. बता दें कि विश्वजीत नंदी आदित्यपुर बस्ती के रोड नंबर बी में रहता है.

IMG 20240309 WA0026 2
error: Content is protected !!