एक नई सोच, एक नई धारा

n59728951617122121122431b145dd9b4fc90cebd14da80626fc476d2a6485041ec1d3e0813fdadb9dff40e
गौरव वल्लभ का कांग्रेस से इस्तीफा, कहा – सनातन विरोधी नारे नहीं लगा सकता
n59728951617122121122431b145dd9b4fc90cebd14da80626fc476d2a6485041ec1d3e0813fdadb9dff40e

लोकसभा चुनावों की सरगर्मियों के बीच कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता गौरव वल्लभ ने गुरुवार सुबह पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया। उन्होंने आरोप लगाया कि पार्टी दिशाहीन हो गई है।

अयोध्या के राम मंदिर में हुई प्राण प्रतिष्ठा पर कांग्रेस के रुख पर उन्होंने नाराजगी जताई।

गौरव वल्लभ ने कहा, “मैं न तो सनातन विरोधी नारे लगा सकता हूं और न ही सुबह-शाम देश के ‘वेल्थ क्रिएटर्स’ को गाली दे सकता हूं। इसलिए मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफ़ा दे रहा हूं।”

कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को अपना इस्तीफा भेजते हुए गौरव वल्लभ ने लिखा, “भावुक हूं, मन व्यथित है, काफी कुछ कहना चाहता हूं, लिखना चाहता हूं, बताना चाहता हूं, लेकिन मेरे संस्कार ऐसा कुछ भी कहने से मना करते हैं जिससे दूसरों को कष्ट पहुंचे। कांग्रेस पार्टी ने राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाया। कई मुद्दों पर पार्टी का पक्ष दमदार तरीके से रखा, लेकिन पिछले कुछ दिनों से पार्टी के रुख से असहज महसूस कर रहा हूं।”

IMG 20240309 WA0028 2

उन्होंने कहा, “जब मैं कांग्रेस पार्टी में शामिल हुआ था, तब मेरा मानना था कि यह देश की सबसे पुरानी पार्टी है, जहां पर युवा, बौद्धिक लोगों की, उनके आइडिया की क़द्र होती है। लेकिन पिछले कुछ वर्षों में मुझे यह महसूस हुआ कि पार्टी का मौजूदा स्वरूप नए आइडिया वाले युवाओं के साथ खुद को एडजस्ट नहीं कर पाता। पार्टी का जमीनी स्तर से संपर्क पूरी तरह से टूट चुका है, जो नये भारत की आकांक्षा को बिल्कुल भी नहीं समझ पा रही है, जिसके कारण न तो पार्टी सत्ता में आ पा रही और न ही मज़बूत विपक्ष की भूमिका ही निभा पा रही हैं। इससे मेरे जैसा कार्यकर्ता हतोत्साहित होता है। बड़े नेताओं और ज़मीनी कार्यकर्ताओं के बीच की दूरी पाटना बेहद कठिन है जो राजनैतिक रूप से जरूरी है। जब तक एक कार्यकर्ता अपने नेता को सीधे सुझाव नहीं दे सकता तब तक किसी भी प्रकार का सकारात्मक परिवर्तन संभव नहीं है।”

IMG 20240309 WA0027 2

उन्होंने अपनी बात रखते हुए कहा, “अयोध्या में प्रभु श्रीराम की प्राण प्रतिष्ठा में कांग्रेस पार्टी के स्टैंड से मैं क्षुब्ध हूं। मैं जन्म से हिंदू और कर्म से शिक्षक हूं। पार्टी के इस रुख ने मुझे हमेशा असहज किया, परेशान किया। पार्टी और गठबंधन से जुड़े कई लोग सनातन के विरोध में बोलते हैं, और पार्टी का उस पर चुप रहना, उसे मौन स्वीकृति देने जैसा है। इन दिनों पार्टी गलत दिशा में आगे बढ़ रही है। एक ओर हम जाति आधारित जनगणना की बात करते हैं, वहीं दूसरी ओर संपूर्ण हिंदू समाज के विरोधी नजर आ रहे हैं, यह कार्यशैली जनता के बीच पार्टी को एक ख़ास धर्म विशेष के ही हिमायती होने का भ्रामक संदेश दे रही है। यह कांग्रेस के मूलभूत सिद्धांतों के खिलाफ है।”

गौरव के मुताबिक, आर्थिक मामलों पर वर्तमान समय में कांग्रेस का रुख हमेशा देश के ‘वेल्थ क्रिएटर्स’ को नीचा दिखाने का, उन्हें गाली देने का रहा है। आज हम उन आर्थिक उदारीकरण, निजीकरण व वैश्वीकरण (एलपीजी) नीतियों के खिलाफ हो गए हैं जिसको देश में लागू कराने का पूरा श्रेय दुनिया ने हमें दिया है। देश में होने वाले हर विनिवेश पर पार्टी का नज़रिया हमेशा नकारात्मक रहा। क्या हमारे देश में बिज़नेस करके पैसा कमाना गलत है।

उन्होंने पार्टी अध्यक्ष से कहा कि पार्टी आज जिस प्रकार से दिशाहीन होकर आगे बढ़ रही है, उसमें वह खुद को सहज महसूस नहीं कर पा रहे हैं। इसलिए, “मैं कांग्रेस पार्टी के सभी पदों व प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहा हूं”।

IMG 20240309 WA0026 2
3d163c9f0ff33816032830ba768e0e40af275779ab740fcaa7accff1154a5a39.0
तिहाड़ भेजे गए दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, आप ने किया पलटवार
3d163c9f0ff33816032830ba768e0e40af275779ab740fcaa7accff1154a5a39.0

नई दिल्ली : आबकारी मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को सोमवार को राउज एवेन्यू कोर्ट ने 15 अप्रैल तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. केजरीवाल को अब तिहाड़ जेल शिफ्ट किया जा रहा है. जहां उनको जेल नंबर-2 में रखा जाएगा. तिहाड़ में इस तरह की कुल 16 जेल हैं. इसमें 9 जेल तो तिहाड़ में ही मौजूद हैं जबकि 1 जेल रोहिणी और 6 जेल मंडोली में हैं. रोहिणी और मंडोली की जेलें भी तिहाड़ के अधीन आती हैं.

IMG 20240330 WA0000
IMG 20240309 WA0028 2

आबकारी मामले में ही जेल में बंद दिल्ली के पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया को तिहाड़ की जेल नंबर 1 में जबकि के.कविथा को महिला जेल नंबर 6 में और राज्यसभा सांसद संजय सिंह को जेल नंबर 5 में रखा गया है. जेल नंबर 6 तिहाड़ में है जबकि जेल नंबर 16 मंडोली में है. जेल भेजे जाने से पहले सारे कैदियों का जेल में ही मेडिकल होता है. मेडिकल की यह सुविधा 24 घंटे और सातों दिन उपलब्ध है. ऐसे में अरविंद केजरीवाल का मेडिकल भी तिहाड़ जेल में ही होगा. यहां पर दो मुख्य अस्पताल भी मौजूद हैं.

जेल में शिफ्ट करने से पहले होगा मेडिकल जांच

IMG 20240309 WA0027 2

बताया जा रहा है कि केजरीवाल का मेडिकल एक डॉक्टर और उनकी टीम करेगी. जिसमें बीपी, शुगर चेक करेंगे, बाकी मेडिकल हिस्ट्री पूछा जाएगा. केजरीवाल की पूरी मेडिकल रिपोर्ट जेल रिकार्ड में रखी जाएगी. मेडिकल जांच पूरी होने के बाद केजरीवाल को जेल नंबर 2 में शिफ्ट कर दिया जाएगा. मेडिकल जांच की इस पूरी प्रक्रिया में कई घंटे का समय लगता है.

आबकारी मामले में मनी लॉन्ड्रिंग की जांच कर रही ईडी ने केजरीवाल को पेश करते हुए राउज एवेन्यू कोर्ट में कई हैरान करने वाले दावे भी किए. ईडी ने कहा कि मुख्यमंत्री ने पूछताछ के दौरान बताया कि विजय नायर मुझे रिपोर्ट नहीं करता था, बल्कि आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता था.

आम आदमी पार्टी ने किया पलटवार

IMG 20240309 WA0026 2

इस पर आम आदमी पार्टी के नेता जैस्मिन शाह ने पलटवार करते हुए ईडी की इस दलील पर सवाल उठाया. जैस्मिन शाह ने कहा कि जब विजय नायर को हिरासत में लिया गया था तब भी उन्होंने यही कहा था कि मैं मुख्यमंत्री को रिपोर्ट नहीं करता, मैं आतिशी और सौरभ भारद्वाज को रिपोर्ट करता हूं.

जैस्मिन शाह ने आगे कहा कि अब सवाल उठता है कि ED ने डेढ़-दो साल बाद उस बयान को क्यों उठाया जो लिखित में उसके पास है? हमारे इन दो वरिष्ठ नेताओं आतिशी और सौरभ का नाम जो दिल्ली सरकार में मंत्री हैं, किस लिए लिया गया यह समझ में आ गया है. उन्होंने कहा, अरविंद केजरीवाल को जेल में डालने से पार्टी बंद नहीं होगी.

IMG 20240401 WA0007
मां पाऊड़ी महिला एस एच जी समूह द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया, शत प्रतिशत मतदान की ली गयी शपथ
IMG 20240401 WA0007
IMG 20240330 WA0000

सीनी : लोक सभा चुनाव को लेकर मतदाता जागरूकता अभियान कार्यक्रम के तहत मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर वार्ड में मां पाऊड़ी महिला एस एच जी समूह द्वारा वोटरों को मतदान की शपथ दिलाई गई। सरायकेला प्रखंड के मोहितपुर पंचायत के स्वर्णपुर वार्ड में लोकसभा चुनाव को लेकर मां पाऊड़ी महिला एस एच जी समूह द्वारा मतदाता जागरूकता अभियान चलाया गया जिसमें शत् प्रतिशत मतदान सुनिश्चित करने के लिए मतदाता जागरूकता के लिए मां पाऊड़ी महिला एस एच जी समूह के सभी महिलाओं ने संकल्प लिया।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

इस दौरान मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के जिला अध्यक्ष श्रीमती सुमन कारूवा, सोहनडीह के सक्रिय सदस्य श्री महतो, मां पाऊड़ी महिला समिति के अध्यक्ष पूर्णिमा मुखी, सचिव अगसती सोय, कोषाध्यक्ष पूर्णिमा कुमारी मुखी, कविता मुखी, संगीता मुखी, सुकानती कारूवा, दयमंती मुखी, कमला मुखी, संजू मुखी, कुषमा कारूवा, रबनी कारूवा, सीमा कारूवा, सुमन कारूवा, मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240401 WA0005
बिरसानगर 5 नंबर जोन में 50 वां वर्ष स्वर्ण जयंती 24 प्रहर हरि नाम संकीर्तन का आयोजन
IMG 20240401 WA0006
IMG 20240330 WA0000

जमशेदपुर : बिरसानगर 5 नंबर जोन में श्री श्री राधा गोविन्द मंदिर समिति द्वारा 24 प्रहर युगल अखंड हरिनाम संकीर्तन का शुभारंभ हुआ। ज्ञात हो कि इसकी स्थापना सन 1974 में हुई थी। जिसकी सन 2024 में पचासवां वर्ष स्वर्ण जयंती के शुभ अवसर पर देवसभा का आयोजन हुआ एवं 24 प्रहर संकीर्तन में उड़ीसा, बंगाल, झारखंड के सात कीर्तन मंडलीयों द्वारा प्रस्तुत युगल अखंड हरिनाम संकीर्तन से बिरसानगर 5 नंबर जोन हरि नाम केवलम से भक्ति मय हो गया। इस कार्यक्रम में चेयरमैन प्रेम नाथ महतो, अजित घोष अध्यक्ष, रामनाथ दास सचिव, कोषाध्यक्ष सुरेश कुमार एवं मंदिर समिति के सदस्यों ने मुख्य भूमिका निभाये गये।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
n59648590217119665622162013970abc43c9922ddc57ecff16d4f649d98fe3b2dcf91ee85a36ac5ed450d6
16 लाख की सुपारी देकर पति ने कराई ज्योति की हत्या, आरोपी सहित हथियार और गोली बरामद
n59648590217119665622162013970abc43c9922ddc57ecff16d4f649d98fe3b2dcf91ee85a36ac5ed450d6
IMG 20240330 WA0000

जमशेदपुर : कांदरबेड़ा में बीते दिनों व्यापारी रवि अग्रवाल की हत्या की गुत्थी को पुलिस ने सुलझा लिया है. मृतक महिला का पति ही उसका हत्यारा निकला. पुलिस की जांच में सामने आया कि रवि अग्रवाल ने अपनी पत्नी की हत्या 16 लाख रुपये की सुपारी देकर करवाई थी. रवि के साथ उसके पुराने कार ड्राइवर मुकेश ने मिलकर हत्या की पूरी साजिश रची थी. मुकेश ने इस काम में दो और लोगों की मदद ली और इस हत्याकांड को अंजाम दिया.

IMG 20240309 WA0028 2

पुलिस ने आरोपियों से हथियार और गोली भी बरामद की है. इसको लेकर सरायकेला के एसपी मनीष टोपो ने बताया कि हत्या की गुथी सुलझा ली गयी है. हत्या के दूसरे दिन मृतक महिला के पिता हमारे पास आए थे और बताया की रवि के साथी उनकी बेटी के रिश्ते अच्छे नहीं थे.

IMG 20240309 WA0027 2

इसके बाद पुलिस ने रवि को पूछताछ के लिए बुलाया. शुरुआत में वो पुलिस को घुमाता रहा लेकिन जब कड़ाई से सवाल जवाब किया गया तो उसने पूरी कहानी बताई. रवि ने बताया कि उसने 6 महीने पहले भी हत्या के लिए सुपारी दी थी, जिसमें किलर को चार लाख रुपये भी दे दिए थे. हत्या की तारीख जिस दिन तय थी उस दिन सुपारी किलर नहीं आया तो उसकी पत्नी बच गई. फिर जब यह लोग घूमने के लिए गंगटोक गए थे तब वहां भी झगड़ा हुआ था. इसके बाद पति ने पैसे देकर ड्राइवर और उसके सहयोगियों के जरिए देकर उसकी हत्या करवा दी.

IMG 20240309 WA0026 2
63ca5b7eee0553c3822374391a2aac7ccf08c5eb6cb4e86e0e635c8362af20b5.0
सीतारामडेरा थाना प्रभारी को सिटी एसपी ने किया लाइन क्लोज
63ca5b7eee0553c3822374391a2aac7ccf08c5eb6cb4e86e0e635c8362af20b5.0
IMG 20240330 WA0000

जमशेदपुर: चांडिल थाना क्षेत्र के एनएच 33 पर बीते दिनों कारोबारी रवि अग्रवाल की पत्नी ज्योति अग्रवाल की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. हालांकि मामले में रवि अग्रवाल ही पत्नी का हत्यारोपी निकला. रवि अग्रवाल ने एक माह पूर्व सीतारामडेरा थाना में रंगदारी मांगे जाने की लिखित शिकायत की थी जिसपर थाना प्रभारी भूषण कुमार ने जांच करने में कोताही बरती थी.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

इसको लेकर सिटी एसपी ने थाना प्रभारी भूषण कुमार को लाइन क्लोज कर दिया है. इस मामलें में सिंहभूम चैम्बर ऑफ कॉमर्स ने मामले में जांच की मांग की थी. जिसकी जांच सिटी एसपी मुकेश कुमार लुणायत कर रहे थे. जांच के दौरान सिटी एसपी ने पाया कि थाना प्रभारी ने शिकायत पर कोई उचित कार्रवाई नहीं की. इसके बाद थाना प्रभारी को लाइन क्लोज कर दिया गया.

IMG 20240309 WA0026 2
images 19
अगर तेंदुआ आया तो गया कहा ?? तेंदुआ की खबर अफवाह भर है या सच

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कदमा स्थित बायो डायवर्सिटी पार्क में तेंदुए की झलक मिलने के बाद से ही वन विभाग अलर्ट मोड पर है. वहीं वन विभाग ने लोगों को भी अलर्ट कर दिया है. इधर, सोमवार सुबह सोनारी नार्थ लेआउट में एक जानवर का क्षत विक्षत शव पाए जाने से क्षेत्र में दहशत का माहौल है. स्थानीय लोगों का मानना है कि तेंदुए के द्वारा ही जानवर को खाया गया है। वहीं मौके पर लगे एक सीसीटीवी में भी एक जानवर की घुंघली तस्वीर सामने आई जो तेंदुए की हो सकती है. इधर, जानवर के शव मिलने की सूचना वन विभाग को मिलने पर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और जानवर के शव को जांच के लिए अपने साथ ले गई. जांच के बाद ही साफ हो पाएगा की उसे तेंदुए ने खाया है या किसी और जानवर ने,,

IMG 20240309 WA0028 2

इधर, तेंदुए के कदमा क्षेत्र में होने की सत्यता के लिए वाइल्डलाइफ इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया से शहजादा इकबाल और पलामू टाइगर रिजर्व डॉ सुनिल कुमार को बुलाया गया है. इनकी टीम द्वारा तेंदुए के पद चिन्ह की जांच की जाएगी. शहजादा इकबाल ने बताया कि बायोडायवर्सिटी पार्क में 10 और आस-पास के दो पार्क में 8-8 ऐसे स्थल को चिन्हित किया गया है जहां मिट्टी डाली जाएगी. अगर तेंदुआ इस मिट्टी से होकर गुजरेगा तो उसके पद चिन्ह मिट्टी में आ जाएंगे जिससे तेंदुए के होने का पता चलेगा. वहीं पार्क में एक केज भी लगाया गया है जिसमें एक जानवर को रखा गया है. अगर तेंदुआ उस केज में आएगा तो उसमें फंस जाएगा।

IMG 20240309 WA0027 2

सोनारी में जानवर का शव मिलने के मामले में डीएफओ ने कहा कि जिस तरह से जानवर को खाया गया है उसे देखकर प्रतित होता है कि वह किसी तेंदुए द्वारा नहीं खाया गया है. हालांकि, फिर भी इसकी जांच की जा रही है. वहीं बायोडायवर्सिटी पार्क में भी तेंदुए के होने की जांच की जा रही है. उन्होंने कहा कि लोग किसी भी अपवाह पर ध्यान ना दे. वन विभाग ने हेल्पलाइन नंबर जारी किया है. किसी भी सहायता या सूचना के लिए वन विभाग के नंबरों पर इसकी सूचना दे।

IMG 20240309 WA0026 2
n5962322081711881790864f8ef80b80c579820afc94e690dde9288b9a4924ea155becfcc7813b21e9b1270
दिल्ली की रैली में कल्पना सोरेन बोलीं- ‘हेमंत सोरेन पर कोई आरोप साबित नहीं कर पाया’

झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) और झारखंड के पूर्व सीएम हेमंत सोरेन की पत्नी कल्पना सोरेन दिल्ली दौरे पर है। कल्पना सोरेन इंडिया गठबंधन की रैली में शामिल होने के लिए रामलीला मैदान पहुंचीं हैं।

इंडी गठबंधन की महारैली में कल्पना सोरेन ने कहा कि आज यहां उमड़ा जनसैलाब इस बात की गवाही दे रहा है कि लोकतंत्र को खत्म करने के लिए जिस तरीके तानाशाह ताकतों ने अपने कदम बढ़ाएं हैं, उसका अंत करने के लिए यह सभा आज आयोजित हुई है। 

IMG 20240309 WA0028 2

“हम अपने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं” 

कल्पना ने कहा कि आज भारत में बाबा साहब के संविधान से प्राप्त जिनती गारंटियां से उसे NDA सरकार द्वारा खत्म किया जा रहा है। इन्होंने हमारे संवैधानिक मूल्यों को तहस-नहस किया है। आपको (जनता) अपने वोट का चुनाव सही रूप से करना होगा।

कल्पना सोरेन ने कहा कि हम अपने देश के लोकतंत्र को बचाने के लिए ऐसा कर रहे हैं। इंडी अलायंस की पार्टियां यहां इकट्ठा हो रही हैं और इसके माध्यम से हम देश के लोगों और आज यहां एकत्र हुए लोगों को बताना चाहते हैं कि आपको अपने लोकतंत्र के लिए लड़ने के लिए आगे आएं। वहीं, इस महारैली में कांग्रेस नेता सोनिया गांधी, मल्लिकार्जुन खरगे और राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल, शिवसेना प्रमुख (UBT) उद्धव ठाकरे, सपा सुप्रीमो अखिलेश यादव, आरजेडी नेता तेजस्वी यादव, टीएमसी नेता डेरेक ओ ब्रायन, लेफ्ट नेता सीताराम येचुरी, एनसीपी (पवार) शरद पवार सहित कई दिग्गज नेता मौजूद हुए।

IMG 20240309 WA0027 2

बता दें कि बीते शनिवार को कल्पना सोरेन ने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता से मुलाकात की। इस अवसर पर सुनीता केजरीवाल और कल्पना सोरेन ने एक दूसरे का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस मुलाकात के दौरान दोनों ने एक दूसरे को गले लगाया। इसके बाद कल्पना ने कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी से मुलाकात की। इस दौरान सोनिया गांधी और कल्पना सोरेन ने कई मुद्दों पर बातचीत की।

IMG 20240309 WA0026 2
n59618845017118813406445a904c40bfc64c50cd94cbb445a7f052ea156b7b252b0ee6067b96440b87696d
लालकृष्ण आडवाणी को मिला भारत रत्न, राष्ट्रपति ने घर जाकर किया सम्मानित

बीजेपी के वरिष्ठ नेता और पूर्व उपप्रधानमंत्री लालकृष्ण आडवाणी को रविवार (31 मार्च) को भारत रत्न से सम्मानित किया गया. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आडवाणी के निवास पर जाकर उन्हें भारत रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया.

इस दौरान सरकार की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत 10 लोग मौजूद रहे. इस खास मौके पर आडवाणी के परिवार की ओर से भी 10 लोग उपस्थित रहे. कल ही चार शख्सियतों को देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया था.

IMG 20240309 WA0028 2

बीजेपी के वरिष्ठ नेता को सम्मान दिए जाने के मौके पर गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष जेपी नड्डा भी आडवाणी के घर पर ही मौजूद थे. माना जा रहा है कि घर पर सम्मान समारोह कार्यक्रम रखने के पीछे का मकसद आडवाणी की सेहत और वृद्धावस्था रही है. पीएम मोदी, गृह मंत्री अमित शाह और जेपी नड्डा के अलावा उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, बीजेपी के संगठन मंत्री बीएल संतोष, पूर्व उपराष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू भी कार्यक्रम में शामिल हुए.

IMG 20240309 WA0027 2

इन चार लोगों को भी मिला भारत रत्न

दरअसल, राष्ट्रपति भवन में शनिवार को आयोजित समारोह में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने देश की चार महान हस्तियों को भारत रत्न से सम्मानित किया. इसमें बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जननायक कर्पूरी ठाकुर, देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव एवं चौधरी चरण सिंह और देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन शामिल रहे. इन चारों ही लोगों को मरणोपरांत देश के सर्वोच्च सम्मान से नवाजा गया. सरकार ने सभी को मरणोपरांत भारत रत्न सम्मान देने का ऐलान किया था.

कार्यक्रम में स्वर्गीय कर्पूरी ठाकुर के पुत्र रामनाथ ठाकुर ने भारत रत्न सम्मान प्राप्त हासिल किया. देश के पूर्व प्रधानमंत्री पीवी नरसिम्हा राव पुत्र पीवी प्रभाकर राव ने राष्ट्रपति से यह सम्मान प्राप्त किया. पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के मसीहा माने जाने वाले चौधरी चरण सिंह को दिया गया भारत रत्न उनके पोते जयंत चौधरी ने लिया. देश के प्रसिद्ध कृषि वैज्ञानिक एमएस स्वामीनाथन को भी भारत रत्न से सम्मानित किया गया. उनकी बेटी नित्या राव ने राष्ट्रपति मुर्मू से यह सम्मान प्राप्त किया.

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240331 WA0012 scaled
गौरीशंकर रोड गुरुद्वारा गुम्बद बेस की ढलाई हुई

जमशेदपुर : गौरी शंकर रोड गुरुद्वारा जुगसलाई के गुंबज निर्माण का पहला चरण का कार्य रविवार को शुरू किया गया। यहां छत की ढलाई हुई। इसके साथ ही संगत को अब बारिश एवं बढ़ती धूप से लगने वाली गर्मी से बचाव होगा।

IMG 20240331 WA0013

रविवार को हजूरी ग्रंथी बाबा
बलबीर सिंह ने अरदास की और इसमें प्रधान अमरजीत सिंह गांधी, अर्जुन वालिया, हरदीप सिंह, हरजीत सिंह, गुरजिंदर सिंह पिंटू, इंद्रजीत कौर सदाना आदि शामिल हुए।

कमेटी का उत्साहवर्धन के लिए सेन्ट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान सरदार भगवान सिंह, महासचिव गुरचरण सिंह बिल्ला, परविंदर सिंह सोहेल, सुरजीत सिंह आदि पहुंचे।

IMG 20240309 WA0028 2

सांझी आवाज के संरक्षक सतबीर सिंह सोमू ने प्रधान अमरजीत सिंह गांधी को शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और कहा कि उनके कार्यकाल में संगत की सुविधा के लिए गुरु घर में निर्माण काम पूरा हुआ और सौंदर्यकरण का काम भी बड़े ही अच्छे ढंग से हुआ है। अन्य को इनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।
इस मौके पर परमजीत सिंह, सुरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, चंचल भाटिया, गुरु चरण सिंह, रविंद्र सिंह, सुरेंद्र भाटिया, मोहन सिंह भाटिया, चरणपाल सिंह, इंद्रजीत सिंह वालिया आदि के साथ स्थानीय संगत उपस्थित थी।

IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
error: Content is protected !!