जमशेदपुर:- जेम्को गुरुद्वारा में सावन की सग्रांद के मौके पर बड़ी संख्या में संगत ने कीर्तन दीवान में शामिल होते हुए गुरु ग्रंथ साहिब के सम्मुख शीश नवाया. मंगलवार को परंपरागत श्रद्धा व हर्षोल्लास के साथ गुरु महाराज की हजूरी में सावन की संग्राद मनाई गई।
जसवीर सिंह हजूरी रागी जथा ने जब गुरु ग्रंथ साहिब की वाणी “सावन आया है सखी” और “ऐसी प्रीत करो मन मेरे” , एकस शिउ चित लाए” का जब गायन किया तो कीर्तन का श्रवण कर रही पूरी संगत गुरु की भक्ति में लीन हो गई।
अंत में अरदास हुई उसके बाद खीर – पूडे का प्रसाद श्रद्धालुओं के बीच वारटाया गया।मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान जोरावर सिंह, अवतार सिंह, गुरमनप्रीत सिंह, करनदीप सिंह, मनप्रीत सिंह ,जसबीर सिंह, कुलवंत सिंह व अन्य उपस्थित थे।
जमशेदपुर:- अखिल भारतीय पंचायत टीम के तत्वाधान में सोमवार सुबह स्थानीय सी.एम.स्कूल आफ एक्सीलेंस बीपीएम बर्मामाइंस स्कूल परिसर में पर्यावरण संरक्षण के लिए पौधा रोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
इस कार्यक्रम में प्रांत संगठन के अध्यक्ष शिवाजी क्रांति ने बताया की पर्यावरण संरक्षण के लिए सभी को पर्यावरण मित्र की भूमिका निभाते हुए प्रकृति वह मनुष्य का सरलता में सामंजस्य बना रहे। तथा पंचायत के सदस्यों ने बच्चों को बताया की बदलते समय के साथ पौधारोपण का आवश्यकता पर जोर देते हुए पौधारोपण के कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। तथा इसमें सागवान, शीशम, काजू , करंज , जामुन आदि फलदार एवं औषधीय वृक्ष लगाए गए कुल मिलाकर 50 पौधे लगाए गए , विद्यालय परिवार को अखिल भारतीय पंचायत टीम के सदस्यों ने पुष्प – गुछ भेंट किया तथा विद्यालय की प्राचार्य रंजीता गांधी ने टीम के सदस्यों का धन्यवाद किया।
इस कार्यक्रम में स्कूल की प्राचार्य रंजीत गांधी , प्रान्त संगठन अध्यक्ष शिवाजी क्रांति, आरती श्रीवास्तव, वंदना शर्मा, डॉ अंजू कुमारी, कुमुद ठाकुर, वेरोनिका, आशुतोष कुमार एवं विद्यालय के छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।
हिन्दू पीठ जमशेदपुर के प्रांगण में कार्यकारणी सदस्यों की एक बैठक में निर्णय लिया गया कि गणपति महोत्सव 2024 के आयोजन से पहले हिन्दू पीठ की सभी ईकाई का विस्तार किया जाए।इसी क्रम में हिन्दू पीठ की महिला शाखा की अध्यक्षा श्रीमती कुमकुम सिंह के सुझाव पर रानी सिंह एंव सुधा जौहरी को हिन्दू पीठ महिला शाखा का दोनों को कार्यकारी अध्यक्ष मनोनीत किया गया।कुमकुम सिंह ने बताया कि रानी सिंह योग एवं नेचुरलपैथी में मास्टर ऑफ आर्टस किया है इसके साथ योग विज्ञान और चिकित्सा में स्नातकोत्तर डिप्लोमा भी किया है।रानी सिंह झारखंड योग चैंपियनशिप 2011 मे गोल्ड मेंडल भी जीता है।वही सुधा जौहरी आईटी में स्नातक एंव मास्टर ऑफ बिजनेस एडमिनिस्ट्रेशन किया है। हिन्दू पीठ के अध्यक्ष अरूण सिंह ने आशा व्यक्त किया कि इन दोनों नये सदस्यों को कार्यकारी अध्यक्ष बनाये जाने के बाद हिन्दू पीठ महिला शाखा पहले से और सशक्त होगा।रानी सिंह एंव सुधा जौहरी ने कहा कि हिन्दू पीठ की ओर से जो नयी जिमेदारी मिली है उसे तन्मयता से निभायेंगे।
जमशेदपुर:- आज सोमवार को केरला पब्लिक स्कूल बर्मामाइन्स के बच्चों ने सड़क सुरक्षा अभियान के तहत स्कूल में कई कार्यक्रम आयोजित किये गए। सर्वप्रथम सुबह के प्रार्थना सभा में बच्चों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी गई तथा कार्यक्रम यानी पेंटिंग, प्रतियोगिता नुक्कड़ नाटक और जागरूकता रैली निकाला गया। इस दौरान विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने जागरूकता रैली निकालकर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूक किया प्रधानाचार्य प्रियंका भरुआ ने छात्रों ,शिक्षको और उपस्थित लोगों को सड़क सुरक्षा के नियमों का पालन करने की शपथ दिलाई।
वहीं स्कूल के शिक्षक सुमन सरकार ने बच्चों को जीवन के मूल्य का ज्ञान दिया और बताया जीवन बहुमूल्य है या किसी की छोटी सी गलती से नष्ट नहीं होना चाहिए थोड़ा समय के जल्दी के लिए बहुत देर ना हो जाए और कहीं आप हमेशा अपंग ना हो जाए या आपका परिवार रोता ना रहे।
कार्यक्रम के सफल आयोजन में श्वेता कुमारी, सुमन सरकार, अरुण ,मानिक ,जयंती रोशन, लिली, बैसाखी, नंदकिशोर , प्रीति, आनंद, आदि शिक्षकों के नेतृत्व में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया गया।
बहरागोड़ा : प्रखंड मुख्यालय बहरागोड़ा में स्थित ग्राम न्यायालय, बहरागोड़ा का उद्घाटन झारखंड उच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश माननीय न्यायमूर्ति डॉ. बिद्युत रंजन षरंगी द्वारा किया गया। कार्यक्रम में गरिमामयी उपस्थिति न्यायाधीश, झारखण्ड उच्च न्यायालय माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत कुमार प्रसाद, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार मिश्रा तथा अन्य न्यायमूर्तिगण की रही। इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त श्री अनन्य मित्तल, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री किशोर कौशल, बार काउंसिंल के पदाधिकारी तथा सदस्यगण व न्यायपालिका के अन्य पदाधिकारी उपस्थित थे। अतिथियों का स्वागत केजीबीवी बहरागोड़ा की छात्राओं द्वारा स्वागत गान के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभांरभ दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
माननीय न्यायमूर्ति डॉ. बिद्युत रंजन षरंगी ने कहा कि ग्राम न्यायालय का उद्घाटन आम जनता को त्वरित न्याय उपलब्ध कराने की दिशा में एक कदम है। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था को लागू करने का मुख्य उद्देश्य यहां के ग्रामीण क्षेत्रों में रह रहे नागरिकों को स्थानीय स्तर पर संवैधानिक प्रक्रिया के माध्यम से न्याय उपलब्ध कराना है। वैसे व्यक्ति जो घाटशिला या जमशेदपुर जाने में सक्षम नहीं है वे ग्राम न्यायालय से न्याय पा सकते हैं। दीवानी तथा फौजदारी में दो वर्ष तक की सजा वाले मुकदमों की सुनवाई ग्राम न्यायालय में ही होगी। इसके लिए अब लोगों को अनुमंडल या जिला न्यायालय का चक्कर नहीं लगाना होगा । यह न्यायालय 15 जुलाई से ही काम शुरू कर देगी।
माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत कुमार प्रसाद ने कहा कि माननीय मुख्य न्यायाधीश द्वारा यह कदम उठाया गया जिससे कि आपके घर में न्यायिक प्रक्रिया सुलभ कराया जाए। 2008 में एक्ट पारित हुआ तथा 2009 के अक्टूबर में लागू हुआ जिसके पीछे उद्देश्य था कि स्थानीय स्तर के मुकदमों को कैसे स्थानीय स्तर पर ही निष्पादन किया जाए जिससे लोगों का ज्यादा समय कोर्ट कचहरी के चक्कर में व्यर्थ नहीं करना पड़े और परिवार, समाज के उत्थान में वे अपना समय दें। दो साल से कम की सजा वाले मुकदमों की सुनवाई होगी। उम्मीद है कि यहां के 26 पंचायत के लोग इस ग्राम न्यायालय से पूरी तरह लाभान्वित होंगे ।
इस मौके पर माननीय न्यायमूर्तिगण द्वारा सरकार के विभिन्न लोक कल्यणकारी योजनाओं का बेहतर क्रियान्वयन लाभुक तथा मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना, वन पट्टा, केसीसी, एसएचजी क्रेडिट लिंकेज आदि के लाभुकों को स्वीकृति पत्र तथा परिसंपत्ति का वितरण किया गया। साथ ही नशापान मुक्ति को लेकर ग्रामीणों में जनजागरूकता लाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को हरी झंडी दिखाई गई। उन्होने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का भी संदेश दिया।
कार्यक्रम में माननीय न्यायमूर्ति श्री सुजीत कुमार प्रसाद, न्यायाधीश झारखण्ड उच्च न्यायालय व अन्य न्यायमूर्तिगण, प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश श्री अनिल कुमार मिश्रा, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक कार्यक्रम में हुए शामिल साथ ही उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, सिटी सह ग्रामीण एसपी श्री ऋषभ गर्ग समेत जिला स्तरीय प्रशासनिक व पुलिस पदाधिकारी, प्रखंड प्रशासन, स्थानीय ग्रामीण मौजूद रहे।
जमशेदपुर : विश्व हिंदू परिषद बिरसानगर प्रखंड के तत्वाधान में पूर्णिमा नेत्रालय के द्वारा निशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर बिरसानगर जोन नंबर-2 डुंगरी टोला, आदिवासी बॉयज क्लब के सामुदायिक भवन में लगाया गया। जिसमें नेत्र संबंधित बीमारियों का दर्जनों लोगों ने जांच करवाया। मोतियाबिंद, आंख से कम देखना एवं मोतियाबिंद का ऑपरेशन के लिए त्वरित दो लोगों को शिविर से ऑपरेशन के लिए भेजा गया।
इस मौके पर जिला मंत्री चंद्रिका भगत, बजरंगदल महानगर सहसंयोजक चंदन दास, बिरसानगर प्रखंड समिति के अध्यक्ष-जितेंद्र कुमार, उपाध्यक्ष-रवि साह (भोला जी), मंत्री-अमित राम, सह मंत्री- सुभांकर सिकदर, दीपक शर्मा, गौ रक्षा प्रमुख वरुण गिरी, विद्यासागर गिरी, दीपक बजरंगी, राहुल जी, अभिषेक तिवारी अन्य उपस्थित रहे।
जमशेदपुर : जमशेदपुर में बिरसा युवा मंच के संस्थापक राजीव रंजन सिंह (सेवानिवृत आईपीएस सह भाजपा नेता) के नेतृत्व में बिरसा युवा मंच के द्वारा जमशेदपुर के पश्चिमी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत बस्ती के युवाओं के लिए पहली बार बस्ती यूथ प्रीमियर लीग के नाम से एक भव्य तीन दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का सोनारी एयरपोर्ट के सामने स्थित क्रिस्टियन मैदान में समापन किया गया।
कार्यक्रम में सम्मनित अतिथि के रूप में शंभू सिंह झारखंड क्षत्रिय संघ के अध्यक्ष, सेवानिवृत डीएसपी अरविंद कुमार, जिला परिषद सदस्य कविता परमार, रिटायर्ड सेल टैक्स आयुक्त सीताराम जी, समाजसेवी अख्तर इमाम, मिराज खान, राजकुमार सिंह, पारसनाथ मिश्रा, सरदार सतबीर सिंह ‘सोमू’, कृष्ण कुमार, मनोज सिंह, सऊद जी, टाटा स्टील से अरूण कुमार सिंह ,प्रांतिक दास, ओंकारनाथ सिंह, एवं अन्य गणमान्य लोग भाग लिए।
सभी अतिथियों का परंपरागत रूप से बिरसा युवा मंच के संस्थापक के द्वारा स्वागत किया गया। उल्लेखनीय है की इसमें कदमा, सोनारी, बिस्टुपुर, मानगो, उलीडीह की कुल 16 टीमें हिस्सा ली थी। जिसमें फाइनल मैच धातकीडीह हरिजन बस्ती और कदमा गांधी बस्ती के बीच खेला गया। जिसमें कदमा गांधी बस्ती टीम विजेता बनी। विजेता टीम को पुरुस्कार के रूप में ट्रॉफी, 11 हजार नगद, जर्सी और फुटबॉल एवं उपविजेता को ट्रॉफी, 5100 रुपए नगद, जर्सी और फुटबॉल देकर पुरुष्कृत किया गया।
इस कार्यक्रम के आयोजक बिरसा युवा मंच के संस्थापक सह भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह ने कहा कि बस्ती के युवाओं के बीच दीप जलाने का एक छोटा सा प्रयास है। इस आशा के साथ की इन्हीं युवाओं में आने वाले दिनों में कोई न कोई बच्चा भारतीय फुटबॉल टीम का सदस्य बनेगा। इन्होंने आगे बताया कि सिमडेगा एसपी के रूप में जब वे पदस्थापित थे, तब इस तरह का प्रयास हॉकी के खेल में किया गया। इन्हे इस बात की खुशी है की वहां की लड़की भारतीय हॉकी महिला टीम की कप्तान है।
इस कार्यक्रम में बिरसा युवा मंच के सचिव बलविंदर सिंह कलसी, कोषाध्यक्ष दीपक सिंह, रिटायर्ड डीएसपी मदन मोहन सिंह, सहयोगी यशवीर सिंह, विश्वजीत सिंह, अनिल सिंह, राजकुमार सिंह, सुखदेव सिंह, प्रदीप लाल, निर्मल, मूलचंद, आदित्य, दुर्गा ठाकुर, रमेश दास,राजा राम एवं अन्य लोग सम्मिलित थे।
जमशेदपुर : स्वर्णरेखा सोसाइटी में चोरी की घटना की खबर सुनकर भाजपा के वरिष्ठ नेता अभय सिंह आज स्वर्णरेखा सोसाइटी समिति में अपने भाजपा के प्रतिनिधियों के साथ जाकर वहां की जनता के साथ मिलकर समस्याओं को सुना। ज्ञातव्य हो स्वर्ण रेखा सोसाइटी में 6 फ्लैट धारकों के बीच में चोरी हुआ है, प्रतिनिधि मंडल को वहां के समिति के अधिकारियों ने बताया कि समिति के लोग काफी डरे हुए हैं। अभय सिंह आज समिति के सेक्रेटरी श्री दिव्य कांत मिश्रा, अरविंद ठाकुर, श्री ठाकरे एवं गौतम महतो के घर में हुई चोरी की घटनाओं को लेकर उनसे मिलकर सारी चीजों को समझा।
अभय सिंह ने साकची के थाना प्रभारी श्री संजय कुमार जी से दूरभाष में बात करके इन समस्याओं के बारे में जानकारी ली और चोरों के आतंक से साकची क्षेत्र कैसे बचे इस पर उन्होंने उनको संज्ञान में दिया। साथ ही भारतीय जनता पार्टी की ओर से विरोध दर्ज कराया गया और थाना प्रभारी जी को कहा कि अविलंब लाखों की चोरी हुई इस पूरे घटनाओं का पर्दाफाश करें, अन्यथा भारतीय जनता पार्टी साकची क्षेत्र में आंदोलन चलाने के लिए बाध्य होगी, दूसरी ओर समिति की कुछ समस्याओं को भी समझा।
सोसाइटी में यह समस्याएं हैं कि वहां सारे देखभाल जुस्को के द्वारा किया जाता है। अभय सिंह ने जुस्को के जीएम श्री आरके सिंह जी से दूरभाष में बात करके स्वर्ण रेखा सोसाइटी के पीछे के दीवाल जो काफी जर्जर है और कुछ स्थानों में टूट गया है उसकी मरम्मती के लिए उनको आग्रह किया। उन्होंने भी आज अभय सिंह को आश्वस्त किया कि मैं इस पर गंभीरता से विचार करूंगा और हम लोग अविलंब समिति के पीछे के सब दीवार को मजबूत और ऊंचा करेंगे। यह आश्वासन श्री सिंह को मिला और उन्होंने सोसाइटी के लोगों से भी कहा कि आप लोग भी सजग रहे और सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से चोरों के बीच में कौन है उसकी गुप्त जानकारी भारतीय जनता पार्टी को भी दे और साथ में थाना प्रभारी को भी दे तथा पुलिस प्रशासन को भी दे।
अभय सिंह ने उपस्थित लोगों को कहा कि जब से सरकार बनी है, तब से चोरों का आतंक है। अभी जमशेदपुर में चोरी, लूटखसोट आतंक का पर्याय बन गया। कब किसके घर चोरी हो जाए डकैती हो जाए दीवार उद्भेदन कर दें किसी को पता नहीं है। ऐसे मामले को लेकर भारतीय जनता पार्टी सजग है और हर आंदोलन में बाध्य होंगे।
जमशेदपुर:- लक्ष्मी नगर झगरू बागान से आजाद बस्ती जाने वाले मुख्य मार्ग में पुल की जजर अवस्था को देखते हुए विधायक सरयू राय की पहल से पुल का निर्माण का शिलान्यास आज शुक्रवार को किया गया। झगरू बागान में स्थानीय निवासियों के लिखित आवेदन पर विधायक के द्वारा तत्परता दिखाते हुए समाज के हित में पुल निर्माण के लिए नारियल फोड़कर किया गया। यह योजना 1.07 लाख की है।
वहाँ के स्थानीय निवासी शिवजी पांडे ने बताया की झगरू बागान से आजाद बस्ती जाने के लिए राहगीरों को बहुत कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। उन्होंने बताया की पुल बन जाने के बाद किसी प्रकार की कठिनाई नहीं होगी। जिसके लिए झगरू बगाना, जेम्को बस्ती, लक्ष्मी नगर, प्रेम नगर एवं सभी बस्ती वासियों के पुल बने की खुशी में आभार व्यक्त किया।
मौके पर बस्ती शिवजी पांडे, रमेश सिंह, नवीन कुमार, हरे राम सिंह, करनदीप सिंह, मुन्नी देवी, अनिल प्रकाश, सिक्कू, सोमनाथ, विनोद ,सनी ,अनिल , अनूप मुन्ना सुरेश, जयदेव, आकाश वह अन्य उपस्थित थे
जमशेदपुर:- टेल्को क्षेत्र के लक्ष्मी नगर के वरिष्ठ नागरिक भवन में गुरुवार को अखिल भारतीय मारवाड़ी युवा मंच के तरफ से श्री कृष्ण कुमार अग्रवाल मनीफीट के द्वारा प्रदत्त किया गया एवम गुरुवार को इसका कनेक्शन कर मशीन की शुरुआत की गई।
वहीं भवन के महामंत्री रमानु शर्मा ने बताया की यह प्रयोगशाला है वरिष्ठों की बड़े और बूढ़े- बुजुर्गों की सभी अपनी-अपनी सेवा यहां देते हैं तथा उन्होंने बताया की भवन में 2 बजे से 5 बजे तक ओम शांति की यहां कथा होती है और 5 बजे से भवन में सत्संग होता है तथा सत्संग में आज की प्रस्तुति में क्या करना चाहिए वह चीजों की चर्चाएं होती है।
तथा मनीफीट मारवाड़ी युवा मंच की तरफ से सेवा की गई सभी बूढ़े – बुजुर्गों ने इसका तहे दिल से धन्यवाद दिया। मौके पर भवन महामंत्री रमानु शर्मा, शिवजी पांडे, महेश प्रसाद, ज्योतिषी मंडल, हीरा सिंह, अब्बास झा, बलजीत सिंह, चंद मौलाईश्वर सिंह उपस्थित थे।