एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240729 WA0021
शहनाज अख्तर के भजनों पर झूम उठा टाटा, लिटिल स्टार आर्यन बाबू ने भी समां बांधा

“भोले की निकली है पालकी, ये सवारी है बाबा महाकाल की” भजन पर देर रात तक झूमते रहे लोग

IMG 20240729 WA0020

जमशेदपुर : सावन की दूसरी सोमवारी के पावन मौके पर जमशेदपुर पहुंची प्रख्यात भजन गायिका शहनाज अख्तर और लिटिल आर्यन बाबू ने भजन संध्या में टाटा के शिव भक्तों को खूब झुमाया। साकची के ओल्ड बाराद्वारी मैदान में बारिश की फुहार के साथ भक्तिरस की ऐसी बयार चली की देर रात तक भक्ति में झूमते रहे श्रद्धालु।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

सोमवार को श्री नीलकंठ महादेव संघ द्वारा सावन माह की दूसरी सोमवारी पर आयोजित भजन संध्या में श्रद्धालु देर रात तक भजनों की सुरीली किन्तु ऊर्जा से भरी धुन पर शिव भक्ति में लीन तथा भक्ति रस में डूबे नजर आए।
कार्यक्रम की शुरुआत लिटिल स्टार आर्यन बाबू ने सरस्वती वंदना से की उपरांत “बम बम बोल रहा है काशी,” ”श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में” तथा “जो राम का नहीं वो किसी काम का नही” सहित एक के बाद एक ऊर्जावान भजन गाकर श्रोताओं को बांधे रखा। गायिका शहनाज अख्तर ने बाबा महाकाल के भजनों की लड़ी लगा दी “भोले की निकली है पालकी, ये सवारी है बाबा महाकाल की”, “हमारे साथ श्री महाकाल तो किस बात की चिंता, शरण में रख दिया माथा तो किस बात की चिंता”, “अगड़ बम बम बम बम बम बम बम बम लहरी” के साथ ‘म्हारे अंगना पधारो महारानी, मैया के दिवानों ने दरबार सजाया है’…,’छुम छुम छननन बाजे मैया पाओ पैजनिया’…’ये भगवा रंग’ …आदि भजनों की सुमधुर प्रस्तुति देकर ऐसा समा बांधा की मौजूद हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष एवं युवा झूम उठे। गायिका शहनाज अख्तर ने भजनों के दौरान सनातन धर्म की जय का उद्गोष भी समय समय पर करती रही।
मंच पर आते ही गायिका शहनाज अख्तर ने जय भवानी, जय श्री राम, हर हर महादेव, जय श्री महाकाल का उद्घोष कर पूरा माहौल महाकालमय कर दिया। हजारों की संख्या में उपस्थित शहरवासी बाबा महाकाल के भजनों पर झूम उठे।

IMG 20240729 WA0016
IMG 20240309 WA00261

मुख्य अतिथि के रूप में शिव भक्त कृष्णा बम मौजूद रहीं उन्होंने शुरू के लेकर अंत तक भजन संध्या का आनंद लिया। भजन संध्या के आकर्षण का केंद्र 10 फिट के बाबा बर्फानी भी विराजमान थे। भजन संध्या के साथ ही पच्चीस हजार श्रद्धालुओं के लिए महाभंडारा का भी आयोजन किया गया था। राजीव रंजन सिंह, अमरप्रीत सिंह काले, पूर्व कोल्हान आयुक्त विजय कुमार सिंह, राकेश्वर पाण्डे, विक्रम शर्मा, रवीन्द्र झा, परविंदर सिंह, बिजय खान, राजकुमार सिंह, शिव शंकर सिंह, हरि सिंह राजपूत, राजेश शुक्ला सहित शहर कई गणमान्य लोगों ने भजन संध्या का आनंद लिया।

IMG 20240729 WA0014
समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने खिलाड़ियों के बीच वितरित किए खेल सामग्री
IMG 20240729 WA0014

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह द्वारा खेल प्रतिभाओं को निखारने के उद्देश्य से यूबीसी ग्राउंड, गोलमुरी में युवाओं के बीच फुटबॉल और जर्सी सेट का वितरण किया गया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर ने कहा – युवा खेल क्षेत्र में आगे बढ़ें व क्षेत्र का नाम रोशन करें इसलिए खेल सामग्री का वितरण किया खिलाड़ी समाज से सिर्फ सहयोग व प्रोत्साहन की उम्मीद रखते है और अगर हम वो भी न दे सकें तो खेल क्षेत्र में उनसे अच्छे परिणाम की उम्मीद करना व्यर्थ है।
मौके पर शाहरुख मल्लिक, स्थानीय युवा खिलाड़ी और नागरिक गण उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240729 WA0013
विहिप बजरंगदल सोनारी नगर समिति द्वारा कागलनगर पार्क मे वृक्षारोपण कार्यक्रम संपन्न हुआ
IMG 20240729 WA0012

जमशेदपुर : विहिप बजरंगदल सोनारी नगर समिति द्वारा कागलनगर पार्क में वृक्षारोपण कार्यक्रम तहत आम के दर्जनों वृक्ष लगाये गये। लगातार कटते हुए वृक्षों के कारण पर्यावरण पर गहरा नकारात्मक प्रभाव पडा है, जिस कारण ग्लोबल वार्मिंग, क्लाइमेट चेंज का लगातार असर देखने को मिल रहा है।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

पर्यावरण को बचाने के उद्देश्य से जीवन देने वाले वृक्षों की संख्या बढे इस अभियान में विश्व हिन्दू परिषद द्वारा भी भारतवर्ष में वृक्षारोपण कार्यक्रम अभियान चलाया जा रहा है। वृक्षारोपण कार्यक्रम में जिला सहमंत्री उत्तम कुमार दास, सोनारी प्रखंड मंत्री राजेश ठाकुर, बजरंगदल संयोजक ललित कुमार, सहमंत्री नवीन साहू स्थानीय बच्चे संग कई कार्यकर्तागण मौजूद रहे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240729 WA0011
चंचल भाटिया बने प्रदेश उपाध्यक्ष – अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल
IMG 20240729 WA0011

जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्तर की संस्था अखिल एकता उद्योग व्यापार मंडल के रास्ट्रीय अध्यक्ष श्री संजीव जयसवाल के निर्देश में पवन साव को प्रदेश अध्यक्ष एवम् लौहनगरी के युवा सिख नेता सरदार चंचल सिंह भाटिया प्रदेश उपाध्यक्ष बनाए गए हैं।

IMG 20240309 WA00281

राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर राष्ट्रीय सचिव राजकुमार जयसवाल ने इस आशय का नियुक्ति पत्र दिया है।
इस पत्र में उल्लेखित है कि झारखंड राज्य में सामाजिक हित में उठाए गए कदम एवं व्यापार से जुड़े बिंदुओं पर कार्य करने के कारण उन्हें इस पद से नवाजा गया है।
सरदार चंचल सिंह भाटिया भारतीय जनता पार्टी के साथ ही विभिन्न धार्मिक, सामाजिक एवं व्यवसायिक समूह के साथ जुड़े हुए हैं। रचनात्मक तथा सामाजिक कार्य के क्षेत्र में उनकी एक विशिष्ट पहचान है।

IMG 20240309 WA00271

गुरु गोविंद सिंह जी की जन्मस्थली तख्त श्री हरमंदिर जी पटना साहिब प्रबंधन कमेटी के महासचिव इंद्रजीत सिंह, झारखंड सिख विकास मंच के गुरदीप सिंह पप्पू, सेंट्रल सिख नौजवान सभा के पूर्व प्रधान सरदार सतबीर सिंह सोमू, अधिवक्ता कुलविंदर सिंह व अन्य कई लोगों ने उन्हें बधाई दी है।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240729 WA0037
जेम्को गुरुद्वारा में मनाया गया गुरु हरकृष्ण साहिब जी का प्रकाश पर्व , कीर्तन गुरबाणी का हुआ गायन
IMG 20240729 WA0036

जमशेदपुर:- सिख धर्म के आठवें पातशाही साहब श्री गुरु हरकिशन महाराज का प्रकाश पर सोमवार को बड़ी श्रद्धा और उल्लास के साथ जेम्को गुरुद्वारा में मनाया गया। इस अवसर पर कीर्तन गुरबाणी का गायन हुआ सजे दीवान के समक्ष सामूहिक रूप से गुरबाणी शब्द कीर्तन की बाहर चली।

IMG 20240309 WA00281

वहीं कीर्तनी जत्था भाई संदीप सिंह (लुधियाने वाले) ने कीर्तन गायन किया “श्री हरि कृष्ण ध्याइए जिस दिठे सब दुख जाए” के सामूहिक शब्द कीर्तन के आगाज के साथ भाई संदीप ने “दुख भंजन तेरा नाम जी दुख भंजन तेरा नाम, आठ पहर आराधिए पुरण सद्गुरु ज्ञान” शबद कीर्तन गाकर गुरु हरकिशन महाराज से सभी संगत के लिए दे आरोग्यता के दांत मांगी।
अंत में सुख शांति व सरबत के भले की अरदास के पश्चात गुरु का अटूट लंगर बरताया गया।

मौके पर गुरुद्वारा के प्रधान जोरावर सिंह , बलदेव सिंह, जसवीर सिंह, करनदीप सिंह, अवतार सिंह , राजेंद्र सिंह , बलविंदर सिंह व अन्य उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240729 WA0031 1 scaled
प्राकृतिक संतुलन के लिए गोविंदपुर थीम पार्क सड़क किनारे लोगों ने लगाऐ 100 पौधे , नियमित संरक्षण का लिया संकल्प
IMG 20240729 WA0031

जमशेदपुर:- विश्व प्राकृतिक संरक्षण दिवस के अवसर पर रविवार को छोटा गोविंदपुर थीम पार्क स्थित काली मंदिर को जाने वाली सड़क के किनारे लोगों ने लगभग 100 छायादार और फलदार पौधों का पौधा रोपण किया।
जिसमें बरगद , पीपल , नीम , क्रंच और सिल्वर हुक, जामुन, आम जैसे लगभग 100 वृक्ष सड़क के किनारे लगाए गए।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240729 WA0032

वही गोविंदपुर निवासी तरुण कुमार ने बताया की प्राकृतिक की स्वच्छता के लिए हर साल की तरह इस साल भी हमारी टीम के द्वारा 100 वृक्षों का पौधा रोपण किया गया। इस अवसर पर छोटे बच्चे, महिलाओं के साथ-साथ तमाम सज्जनों ने उपस्थित होकर प्राकृतिक की स्वच्छता बरकरार रखने के लिए अपनी-अपनी भागीदारी निभाई।

जिसमें सामाजिक कार्यकर्ता राजकिशोर यादव, भूषण प्रसाद, विजय सिंह ,मनीषा कुमारी, प्रियंका कुमारी , तरुण श्रीवास्तव वह अन्य सज्जनों का योगदान रहा।

IMG 20240309 WA00271
IMG 20240309 WA00261
IMG 20240727 WA0023
समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने खिलाड़ियों के बीच वितरित किए खेल सामग्री
IMG 20240727 WA0023

जमशेदपुर : सामाजिक संस्था कोशिश एक मुस्कान लाने की के संरक्षक सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह द्वारा खेल प्रतिभाओं के प्रोत्साहन हेतु सीतारामडेरा के कम्युनिटी सेंटर के समीप मैदान में खिलाड़ियों के बीच जर्सी सेट और फुटबॉल का वितरण किया गया।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

समाजसेवी शिव शंकर सिंह ने कहा इससे खेल प्रतिभाओं को फलने-फूलने का मौका मिलेगा और उनके सपनों को पंख लगेगा। खेल सामग्री पाकर खिलाड़ी हर्षित और उत्साहित हो उठे।
इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के प्रांत मंत्री राजीव कुमार, अनूप सिंह, बादल एवं स्थानीय कई लोग उपस्थित रहे।

IMG 20240309 WA00261
IMG 20240727 WA0021
बर्मामाइंस केपीएस के छात्रों को स्वतंत्रता सेनानियों के बारे दी गई जानकारी , बच्चों ने स्वतंत्रता सेनानियों के जीवन इतिहास को प्रस्तुत किया
IMG 20240727 WA0022

जमशेदपुर : केपीएस बर्मामाइंस स्कूल के छात्रों को शनिवार को स्कूल परिसर में स्वतंत्रता सेनानियों के बारे में जानकारी दी गई। बच्चों को बताया गया की हम स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं पर क्यों मनाते हैं इसका क्या उद्देश्य है कौन-कौन उसमें स्वतंत्रता सेनानी थे उनका क्या भागीदारी था।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

वही स्कूल के शिक्षक सुमन सरकार ने बताया की बच्चों के द्वारा कविताओं, नाटक , फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता , पेंटिंग और कोलाज के माध्यम से स्वतंत्रता के जीवन इतिहास को प्रस्तुत किया गया।

IMG 20240309 WA00261

इस अवसर पर स्कूल की प्राचार्य प्रियंका बरुआ ने बताया की हम सभी 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस मनाते हैं लेकिन हम स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को नहीं जानते, जिन्होंने हमारी स्वतंत्रता के लिए अपने जीवन का बलिदान दिया।
मौके पर स्कूल की प्राचार्य प्रियंका बरुआ , सुमन सरकार , सतनाम कौर, अंगना घोष , रोशेले एंथोनी वह छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

IMG 20240727 WA0015
“गावहो सच्ची बाणी” कीर्तन मुकाबला का ऑडिशन और सिख इतिहास की लिखित परीक्षा रविवार को बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा में, तैयारी पूरी

सुबह 9.30 बजे प्रतिभागियों का रिपोर्टिंग टाइम, यहां भी भर सकेंगे फार्म, टेंशन नहीं लें, केवल और केवल अकाल तख्त की मर्यादा से संबंधित होंगे आसान से सवाल

IMG 20240727 WA0015

जमशेदपुर : सिख युवा पीढ़ी को गुरु के उपदेशों और सिख इतिहास से जोड़े रखने के उद्देश्य से जमशेदपुर में “गावहो सच्ची बाणी” कीर्तन और सिख इतिहास मुकाबला-2024 की तैयारी पूरी कर ली गई है. 28 जुलाई दिन रविवार को बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा में कीर्तन मुताबले का ऑडिशन एवं सिख इतिहास से संबंधित लिखित परीक्षा ली जाएगी. दोनों ही प्रतियोगिता परीक्षा सुबह ठीक 10 बजे शुरु हो जाएगी. उससे पहले प्रतिभागियों को 9.30 बजे बिष्टुपुर गुरुद्वारा पहुंचना अनिवार्य किया गया है, ताकि फार्म की प्रक्रिया को पूरा कर लिया जाए. आयोजनकर्ताओं ने जमशेदपुर की सिख संगत के साथ-साथ गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटियों से भी अपील की है कि इस आयोजन से अपने क्षेत्र के बच्चों को जोड़ने में भूमिका निभाएं ताकि आने वाली पीढ़ी में सिख इतिहास का ज्ञान बना रहे.

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

आयोजनकर्ताओं के मुताबिक लिखित परीक्षा में केवल और केवल अकाल रहित की मर्यादा के अनुसार ही आसान से प्रश्न पूछे जाएंगे. दोनों ही ग्रुप के लिए प्रश्नपत्र 60 मार्कस का रहेगा. इसके साथ ही अगर कोई प्रतिभागी किसी कारण वश फार्म नहीं भर सके हैं तो बिष्टुपुर गुरुद्वारा में समय से पहुंचकर अपना फार्म भर सकते हैं. कीर्तन मुकाबले के लिए 100 रुपये, जबकि लिखित परीक्षा के लिए 50 रूपये रजिस्ट्रेशन शुल्क रखा गया है.

IMG 20240309 WA00261

इस प्रतियोगिता को सफल करने में बिष्टुपुर जी टाउन गुरुद्वारा प्रधान प्रकाश सिंह एंड टीम अपना बहूमूल्य सहयोग दे रही है. परीक्षा के बाद प्रतिभागियों और उपस्थित संगत के बीच गुरु का अटूट लंगर भी वितरित किया जाएगा. कार्यक्रम की सफलता को लेकर चरणजीत सिंह, इंदरजीत सिंह इंदर, बलजीत संसोआ, रंजीत सिंह मोनू, हरविंदर सिंह, ज्ञानी मनप्रीत सिंह, बीबी सुरजीत कौर, बीबी परमजीत कौर, बीबी जसविंदर कौर आदि भूमिका निभा रहे हैं.

IMG 20240727 WA0009
भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा सरायकेला – खरसावां ने डॉक्टर एपीजे अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य जाँच शिविर का हुआ आयोजन
IMG 20240727 WA0008

सरायकेला – खरसावां : भारतीय जनता पार्टी के अल्पसंख्यक मोर्चा द्वारा सरायकेला – खरसावां जिला अंतर्गत कपाली स्थित अल हयात नर्सिंग होम में भूतपूर्व राष्ट्रपति डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी की पुण्यतिथि पर स्वास्थ्य जाँच शिविर का आयोजन किया गया। इलाज के दौरान लोगों में मुफ्त दवाइयों का वितरण भी किया गया एवं उचित परामर्श भी दिया गया। इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश एवं जिला कमेटी द्वारा लोगों के बीच डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम जी के पुस्तक का वितरण भी किया गया, जिसके माध्यम से लोग मिसाइल मैन डॉ ए. पी. जे. अब्दुल कलाम के व्यक्तित्व और उनके विचारों को समझ सके और अपने जीवन मे उनका अनुसरण कर सके।

IMG 20240309 WA00281
IMG 20240309 WA00271

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष अनवर हयात साहब शामिल हुए। साथ में महामंत्री ताजदार आलम, प्रदेश मंत्री डॉ आरिफ नासिर भट्ट, प्रदेश मीडिया प्रभारी नययर आजम, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंद्र सिंह रिंकू, सरायकेला खरसावां जिला वरीय उपाध्यक्ष मोहम्मद हयात, जिला मंत्री मोहम्मद मुख्तार अंसारी इत्यादि अपने पदाधिकारी के संग शामिल हुए।
इस जांच शिविर में 56 लोगों ने अपने स्वास्थ्य का जांच करवाते हुए लाभ उठाया।

IMG 20240309 WA00261
error: Content is protected !!