एक नई सोच, एक नई धारा

ओडिशा के पूर्व एयर मार्शल ने थामा कमल, पहली सूची से असम में उत्साह; PM मोदी ने BJP फंड में दान की अपील की

आम चुनाव-2024 के लिए मतदान चंद हफ्ते बाद शुरू होने वाले हैं। निर्वाचन आयोग की घोषणा के बाद आचार संहिता लागू हो जाएगी और औपचारिक रूप से सियासी बिगुल बज जाएगा। हालांकि, राजनीतिक पार्टियां चुनावी तैयारियों में जुट गई हैं।

राजनीतिक दल पूरे दम-खम से चुनाव प्रचार की रणनीति बना रहे हैं। बड़े नेताओं की जनसभाएं भी शुरू हो गई हैं। भाजपा ने भी लोकसभा चुनाव 2024 के लिए प्रत्याशियों की पहली सूची जारी करने के साथ अभियान की अनौपचारिक शुरुआत कर दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया
ताजा घटनाक्रम में पीएम मोदी और अन्य भाजपा नेताओं की तरफ से दिया जा रहा आर्थिक सहयोग चर्चा में है। पीएम मोदी ने पार्टी फंड में दो हजार रुपये का चंदा दिया है। पीएम मोदी के सहयोग का प्रमाण भी सोशल मीडिया पर शेयर किया जा रहा है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने भी पार्टी फंड में आर्थिक दान दिया है। खास बात यह है कि पार्टी की तरफ से चुनावी बिगुल फूंके जाने के अगले ही दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भाजपा को मजबूत बनाने का आह्वान किया।

IMG 20240102 WA00522

पीएम मोदी बोले, विकसित भारत और राष्ट्र निर्माण के लिए नमो एप के जरिए आर्थिक सहयोग करे जनता
पीएम मोदी ने भाजपा के फंड में दो हजार रुपये दान कर आम लोगों से भी मोबाइल एप का इस्तेमाल करते हुए बढ़-चढ़कर आर्थिक सहयोग करने की अपील की। पीएम मोदी ने आधिकारिक सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म- एक्स पर एक पोस्ट में लिखा, ‘मुझे भाजपा के फंड में योगदान देने और विकसित भारत के निर्माण के हमारे प्रयासों को मजबूत करने की खुशी हो रही है।’ बकौल पीएम मोदी ‘मैं सभी से नमो ऐप के माध्यम से राष्ट्र निर्माण के लिए दान का हिस्सा बनने का आग्रह करता हूं।’

IMG 20230708 WA00576

पूर्व एयर मार्शल दिलीप पटनायक कारगिल वॉर के जांबाज; सियासत में थाम भाजपा का दामन

भुवनेश्वर में पूर्व पूर्वी एयर कमांडर और कारगिल युद्ध के जांबाज एयर मार्शल दिलीप पटनायक ने राजनीतिक पारी शुरू कर दी है। ओडिशा में भाजपा के वरिष्ठ अधिकारियों की उपस्थिति में पटनायक ने भाजपा का दामन थामा।

IMG 20230802 WA00756
शहबाज शरीफ फिर बने पाकिस्तान के पीएम, पीटीआई के उमर अयूब खान को हराया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान मुस्लिम लीग (एन) के वरिष्ठ नेता शहबाज शरीफ एक बार फिर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन गए हैं. रविवार (3 मार्च 2024) को उन्हें वोटिंग के बाद पीएम चुन लिया गया. शहबाज शरीफ ने शनिवार (2 मार्च) को प्रधानमंत्री पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था. वोटिंग से पहले ही आंकड़े पीएमएल-एन के हक में थे और माना जा रहा था कि शहबाज शरीफ के हाथों में एक बार फिर से देश की कमान आएगी. उनके खिलाफ इमरान खान की पार्टी पीटीआई के नेता उमर अयूब खान ने पीएम पद के लिए अपना नामांकन दाखिल किया था.

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
भाजयुमो बारीडीह मंडल द्वारा युवा चौपाल कार्यक्रम का हुआ आयोजन, सरकार की गिनाई उपलब्धियाँ

जमशेदपुर : प्रदेश नेतृत्व द्वारा निर्धारित युवा चौपाल कार्यक्रम आज डीएस दुर्गा पूजा मैदान में मंडल के उपाध्यक्ष सतीश कुमार के व्यवस्थापन में रखा गया। कार्यक्रम का संचालन मंडल के अध्यक्ष कंचन दत्ता ने किया। मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता की अध्यक्षता में मंडल के प्रभारी भाजयुमो जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल की उपस्थिति में संपन्न हुआ। जिला अध्यक्ष अमित अग्रवाल ने युवा चौपाल में केंद्र सरकार के 10 साल पूरे होने पर भाजपा के कार्यकर्ताओं को बधाई दी. बताया कि बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष के द्वारा युवा चौपाल का आयोजन 27 फरवरी से सभी मंडल में किया जा रहा है.

IMG 20240303 WA0029
IMG 20240102 WA00522

इसको हम लोग प्रत्येक गांव और वार्ड में युवा चौपाल के नाम से कार्यक्रम करेंगे. केंद्र सरकार के 10 साल पूरे होने वाले हैं, जिसको लेकर सरकार अब आने वाले 2024 के चुनाव की तैयारी में जुटी हुई है. उसी क्रम में झारखंड के सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अभी जो सरकार बनी है वह हेमंत सोरेन पार्ट टू हैं. सभी जानते हैं कि पार्ट 1 वाली सरकार हेमंत सोरेन ने किस तरह झारखंड को लुटा है. वह किसी से छुपा नहीं है. इसलिए आज जेल की चक्की काट रहे हैं.

IMG 20230708 WA00576

इस दौरान मंडल अध्यक्ष कंचन दत्ता ने कहा कि केंद्र में मोदी जी के नेतृत्व में बीजेपी सरकार के 10 साल पूरे हो गए हैं और इसी क्रम में भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष के दिशा-निर्देश पर बीजेपी युवा मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष तेजस्वी सूर्या के नेतृत्व में युवा चौपाल करने का निर्णय लिया है. पूरे देश में 27 फरवरी से लेकर 5 मार्च के बीच तक ग्राम पंचायत में 2 लाख से ज्यादा स्थानों पर युवा चौपाल का आयोजन कराया जा रहा है. केंद्र सरकार ने आम जनमानस के हित में जो कार्य किये है वह विगत किसी सरकार के द्वारा नहीं किया गया। आज भारत का परचम पूरे देश मे लहराने का सबसे बड़ा श्रेय केन्द्र सरकार को जाता है। मोदी सरकार ने देश, सेना, आर्थिकता और आम जनता को मजबूती प्रदान करने का कार्य किया है।
इस अवसर पर जिला मीडिया प्रभारी अभिषेक डे सहित भारी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहें।

IMG 20230802 WA00756
श्री श्री सिद्धेश्वरी नाथ मंदिर कमेटी‌ के तत्वाधान में दो दिवसीय महाअष्टजाम हरि कीर्तन का होगा आयोजन

जमशेदपुर : श्री श्री सिद्धेश्वरी नाथ मंदिर कमेटी महाअष्टजाम हरि कीर्तन का आयोजन टेल्को क्षेत्र के जेम्को आजाद बस्ती गुरुद्वारा रोड नियर सामुदायिक विकास के मंदिर प्रांगण के तत्वाधान में दिनांक 07.03. 2024 से 08 .03.2024 तक आयोजन मंदिर परिसर में महाअष्टजाम हरि कीर्तन पूरी बस्ती के सहयोग से आयोजन किया जा रहा है।

IMG 20240303 WA0010
IMG 20240102 WA00522

मंदिर कमेटी के सदस्य जितेश कुमार ने बताया की दिनांक 08.03.2024 को हवन उपरांत भोग वितरण की भी व्यवस्था है। मंदिर कमेटी ने सभी भक्तगण से निवेदन किया है की इस 2 दिन के धार्मिक कार्यक्रम के आयोजन में शामिल होकर अपनी उपस्थिति दे।

उन्होंने बताया की महाहवन 08.03.2024 को सुबह 8:00 बजे से प्रारंभ होगा। उसके उपरांत संध्या 6:00 बजे से भोग वितरण किया जाएगा।

IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
झारखंड सरकार ने 8 आईएएस अधिकारियों का किया पदस्थापन

राँची : झारखंड राज्य सरकार ने शनिवार को 8 आईएएस अधिकारियों के तबादले में महत्वपूर्ण प्रशासनिक फेरबदल किया है। इसमें प्रधान सचिव वन पर्यावरण एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के पद पर पदस्थापित वंदना ददेल को अगले आदेश तक अपने कार्य के साथ प्रधान सचिव मंत्रिमंडल सचिवालय एवं निगरानी विभाग का अतिरिक्त प्रभार दिया गया। वहीं कोल्हान प्रमंडलीय आयुक्त चाईबासा के मनोज कुमार को स्थानांतरित करते हुए अगले आदेश तक सचिव महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग राँची में नियुक्त किया गया है।

IMG 20240303 WA0007
IMG 20240303 WA0006
IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
भोजपुरी स्टार पवन सिंह ने लोकसभा चुनाव लड़ने से किया इंकार…

भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के स्टार पवन सिंह ने आसनसोल लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया है। उन्होंने ट्वीट कर इसकी जानकारी दी है। उन्होंने अपने संदेश में लिखा, भारतीय जनता पार्टी के शीर्ष नेतृत्व का दिल से आभार प्रकट करता हूं। पार्टी ने मुझ पर विश्वास करके आसनसोल का उम्मीदवार घोषित किया, लेकिन किसी कारणवश मैं आसनसोल से चुनाव नहीं लड़ पाऊंगा।” भाजपा के द्वारा कल ही 195 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की गई थी, जिसमें पवन सिंह का भी नाम शामिल था। बीजेपी ने पश्चिम बंगाल की आसनसोल सीट से उम्मीदवार बनाया था, जहां से टीएमसी से शत्रुघ्न सिन्हा सांसद हैं।

IMG 20240102 WA00522


आपको बता दें कि बीजेपी के उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने से पहले ही पवन सिंह के लोकसभा चुनाव लड़ने की अटकलें चल रही थीं। उन्हें बिहार की आरा सीट से भी कैंडिडेट बनाने की अटकलें थीं। बीजेपी ने उन्हें बिहार के बजाय पश्चिम बंगाल से चुनावी मैदान में उतारा है। आसनसोल लोकसभा क्षेत्र झारखंड से सटा हुआ है और यहां बिहारी मतदाताओं की संख्या ज्यादा है। पवन सिंह यहां बीजेपी के लिए बड़ा फैक्टर साबित हो सकते थे। अब जब उन्होंने उम्मीदवार बनने से इनकार कर दिया है तो भाजपा को नए उम्मीदवार की तलाश करनी पड़ सकती है।

IMG 20230708 WA00576

2019 के लोकसभा चुनाव में आसनसोल लोकसभा सीट से बीजेपी के बाबुल सुप्रीयो जीतकर सांसद बने थे। बाद में उन्होंने इस्तीफा देकर टीएमसी में शामिल होने का फैसला किया। इसके बाद 2022 में उपचुनाव हुआ। टीएमसी ने इस सीट से शत्रुघ्न सिन्हा को प्रत्याशी बनाया। उन्होंने बीजेपी कैंडिडेट अग्निमित्रा पॉल को करीब 3 लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

मानगो में वेल्डिंग कराने के दौरान ऑल्टो कार में लगी आग…

जमशेदपुर : मानगो डिमना मुख्य सड़क में ऑल्टो मारुति कार में उस वक्त आग लग गई जब एक ग्रिल दुकान में कार के मालिक कार की वेल्डिंग करवा रहें थें. तेजी से आग ने पुरी कार को अपने चपेट में ले लिया. घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भाजपा नेता विकास सिंह पहुंचे. स्थानीय थाना और फायर ब्रिगेड को घटना की जानकारी दिया. फायर ब्रिगेड मौके में पहुंचने में असमर्थ रहा. मौके में पहुंचकर उलीडीह थाना स्थानीय लोगों के साथ मिलकर आग बुझाने का प्रयास किया. गाड़ी पेट्रोल की थी उसे राख बनते तनिक भी देर नहीं लग।

IMG 20240102 WA00522
IMG 20230708 WA00576
IMG 20230802 WA00756
टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर जुबिली पार्क सजावट का किया उदघाटन

टाटा संस के चेयरमैन एन चंद्रशेखरन ने संस्थापक दिवस की पूर्व संध्या पर जुबिली पार्क की सजावट का उदघाटन शनिवार शाम को किया. चन्द्रशेखरन के साथ टाटा स्टील के प्रबंध निदेशक टीवी नरेन्द्रन, रूचि नरेन्द्रन, वीपी (कारपोरेट सर्विसेस) चाणक्य चौधरी और जुस्को के एमडी ऋतुराज सिन्हा ने जुबिली पार्क स्थित जेएन टाटा की मूर्ति पर पुष्पांजलि भेंट कर संस्थापक के प्रति श्रद्धा सुमन अर्पित किया।

906e940341c6ec8fb4f2c30c14886835dea0285df758db7272f383fd241a4b0c.0
IMG 20240102 WA00522


बेहद सीमित संख्या में हुए इस समारोह में चेयरमैन द्वारा लाइटिंग के उदघाटन के साथ ही पार्क समेत पूरा शहर रंग बिरंगी रोशनी में समा गया. वही इस अवसर पर टाटा संस के अध्यक्ष और चंद्रशेखर ने कहा संस्थापक की स्थापना दिवस पूर्व संध्या पर मैं काफी एक्साइटिंग हूं कि टाटा स्टील अच्छा प्रोग्रेस कर रहा है. वहीं उन्होंने कंपनी के एंप्लॉई के साथ- साथ शहर वासियों को संस्थापक दिवस की ढेर सारी शुभकामनाएं दी।

3b539363cd679f87977e0804fb11f8cf8dc9409bf4d3100077e5c4dbe5f8be0f.0
IMG 20230708 WA00576


इधर हर कोई इस मनमोहक छटा को अपने कैमरे में कैद करते देखा गया. पार्क में नृत्य करते और झूमते फव्वारे और पेड़ों पर लकटते कृत्रिम जुगनू किसी परिलोक सा दृश्य पेश कर रहे थे. 5 मार्च तक चलने वाली इस सजावट के चलते जुबिली पार्क तो पूरी तरह से बंद कर दिया गया है. जिसे 3 मार्च को सैलानियों के लिए खोल दिया जाएगा. इस साल कंपनी ने शहर के महत्वपूर्ण धरोहरों के साथ ही चौक- चौराहों को सजाया है ताकि शहरवासी विद्युत सज्जा का आनंद ले सके।

IMG 20230802 WA00756
बॉलीवुड से लेकर भोजपुरी और साउथ से बांग्‍ला सिनेमा तक, BJP ने इन सितारों को बनाया अपना उम्‍मीदवार

भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर भोजपुरी स्टार्स पर भरोसा जताया है। BJP ने तीन मौजूदा सांसदों को टिकट दिया है, जबकि एक अन्य को पहली बार लोकसभा चुनाव लड़ने का मौका मिल रहा है।

भोजपुरी सिंगर और अभिनेता मनोज तिवारी को बीजेपी ने एक बार फिर दिल्ली की नॉर्थ-ईस्ट सीट से उम्मीदवार बनाया है। इसके अलावा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के क्षेत्र गोरखपुर से रवि किशन, आजमगढ़ से दिनेशलाल यादव निरहुआ को प्रत्याशी बनाया है। चौथे भोजपुरी अभिनेता पवन सिंह को आसनसोल से उम्मीदवार बनाया गया है। 2019 के लोकसभा चुनाव में आसनसोल से भाजपा ने जीत हासिल की थी।

IMG 20240102 WA00522

तत्कालीन बीजेपी नेता बाबुल सुप्रियो जीतकर निचले सदन पहुंचे। मोदी सरकार में वह मंत्री भी बने। लेकिन बाद में मंत्री पद जाने के बाद बाबुल ने बीजेपी से इस्तीफा दे दिया और उनकी जगह टीएमसी ने शत्रुघ्न सिन्हा को चुनाव लड़ाया और उन्होंने भारी वोटों से जीत हासिल की थी। आसनसोल से पवन सिंह के उतारने के बाद माना जा रहा है कि दोनों के बीच मुकाबला कड़ा हो सकता है।

हालांकि, पवन सिंह के आरा से भी चुनाव लड़ने की संभावनाएं जताई जा रही थीं। गोरखपुर से रवि किशन के नाम का ऐलान भाजपा ने गोरखपुर के मौजूदा सांसद और अभिनेता रवि किशन को एक बार फिर लोकसभा चुनाव का टिकट दिया है। रवि किशन गोरखपुर से सांसद हैं और पार्टी ने इसी सीट से उन पर एक बार फिर विश्वास जताया है। 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान समाजवादी पार्टी के रामभुआल निषाद को करीब तीन लाख वोटों के बड़े अंतर से हराया था।

IMG 20230708 WA00576

आजमगढ़ से भोजपुरी स्टार निरहुआ इसके साथ ही भाजपा ने उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ से एक और भोजपुरी स्टार को चुनाव मैदान में उतारा है। 2019 के लोकसभा चुनाव में दिनेश लाल यादव निरहुआ को आजमगढ़ से अखिलेश यादव ने करीब ढाई लाख वोटों से हराया था। हालांकि उपचुनाव में निरहुआ ने समाजवादी पार्टी के धर्मेंद्र यादव को हराकर इस सीट पर कब्जा जमाया था। एक बार फिर पार्टी ने उन्हें यहां से उम्मीदवार बनाया है।

त्रिसूर से सुरेश गोपी को बनाया उम्मीदवार भोजपुरी अभिनेताओं के साथ बीजेपी ने केरल की त्रिसूर सीट से फिल्म अभिनेता सुरेश गोपी को उम्मीदवार बनाया है। सुरेश गोपी एक अभिनेता होने के साथ ही पार्श्व गायक भी रह चुके हैं और साउथ इंडस्ट्री का बड़ा नाम हैं। हुबली से लॉकेट चटर्जी पर फिर जताया विश्वास इसके साथ ही भाजपा ने पश्चिम बंगाल की हुबली सीट से लॉकेट चटर्जी को एक बार फिर उम्मीदवार बनाया है। लॉकेट चटर्जी ने 2019 का लोकसभा चुनाव भी हुबली लोकसभा सीट से लड़ा और जीता था। वह बांग्ला फिल्मों की अभिनेत्री और क्लासिकल डांसर हैं।

IMG 20230802 WA00756
लूट और झूठ से मुक्ति पाना है तो पिलर मेंबर मजबूत बनाना है : सहिस

जमशेदपुर : केंद्रीय अध्यक्ष सुदेश महतो के निर्देशानुसार आज दिनांक 2 मार्च 2024 दिन शनिवार को आजसू पार्टी जुगसलाई विधानसभा अंतर्गत जुगसलाई नगर परिषद की बैठक हुई, बैठक की अध्यक्षता नगर परिषद अध्यक्ष मो तनवीर उर्फ राजू ने किया जबकि संचालन अरूप मल्लिक ने किया वही धन्यवाद ज्ञापन प्रवीन प्रसाद ने किया।

IMG 20240102 WA00522

कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि रामचंद्र साहिस ने कहा की पार्टी के मजबूत स्तंभ पिलर मेंबर और चूल्हा प्रमुख होता है क्योंकि कुछ लोग जनता को दिग्भ्रमित कर क्षणिक लाभ दे आपके मतो का विभाजन कर सत्ता पा लेते है और फिर जनता को उनके हालात पर छोड़ देता है और पूरे प्रदेश में लूट और झूठ की पटकथा लिखी जाती है और उसके अलग अलग पात्र हो जाते है लेकिन आजसू पार्टी जनसेवा के रूप में कार्य करती है उसका लक्ष्य राजनीति करना नही और चुनाव आते वोट मांगना नहीं बल्कि सदैव जनता के बीच में रहते हुए जनहित में जनता की सेवा करना चाहती है , और उस सेवा के लिए पिलर मेंबर का निर्माण होता है ताकि राज्य में बैठे अंतिम व्यक्ति तक सरकार के कई योजनाएं है जिससे आम जनमानस लभांवित होंगे।

IMG 20230708 WA00576

बैठक मे जुगसलाई नगर परिषद क्षेत्र के प्रभारी कन्हैया सिंह ने कहा कि आने वाले लोकसभा एवं विधानसभा के चुनाव एन डी ए प्रत्याशी की जीत सुनिश्चित करने के लिए प्रत्येक गांव मे और बस्ती मे चूल्हा प्रमुख एक मजबूत स्तमभ के रूप मे कार्य करेगी बहुत जल्द सभी चूल्हा प्रमुख का एक सम्मेलन होगा और आने वाले लोकसभा और जुगसलाई विधानसभा चुनाव चूल्हा प्रमुख ही जीत सुनिश्चित करेंगे. बैठक में मुख्य रूप से स्वप्न कुमार सिंहदेव, प्रो रविशंकर मौर्या, प्रणव मजुमदार, ललन झा, अरूप मल्लिक,तनवीर, मदन मोहन मिश्रा, अमित मदने , निकु सिंह, समीर खान, अमन पांडे, शमशेर , सरफराज खान, स्वरुप मल्लिक, अन्य मौजूद रहे।

IMG 20230802 WA00756
error: Content is protected !!