जमशेदपुर : भारत वर्ष के अमर बलिदानियों, क्रांतिकारियों, सेनानियों, देशभक्तों के अमिट, अथक, अविस्मरणीय प्रयास के फलस्वरूप प्राप्त आज़ादी की 77वें स्वतंत्रता दिवस पर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सह झारखंड प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री तथा जमशेदपुर सूर्य मंदिर कमिटी के मुख्य संरक्षक रघुवर दास ने जमशेदपुर महानगर स्थित प्रदेश प्रसिद्ध सिदगोड़ा सूर्य मंदिर परिसर में सूर्य मंदिर कमिटी के अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह की अध्यक्षता में ध्वजारोहण किया। (जारी…)
इस उल्लेखनीय अवसर पर जमशेदपुर शहर के कई नामचीन हस्तियों और सूर्य मंदिर कमिटी से जुड़े अनेक कार्यकर्त्ताओं ने इस समारोह में चार चांद लगा दिया।
जमशेदपुर : भारत वर्ष के अमर बलिदानियों, क्रांतिकारियों, सेनानियों, देशभक्तों के अमिट, अथक, अविस्मरणीय प्रयास के फलस्वरूप प्राप्त आज़ादी की 77वीं वर्षगांठ पर उन अमर शहीदों के शौर्य, पराक्रम और परतंत्रता की बेड़ी को काटने की लगन को याद करते हुए आज जमशेदपुर महानगर स्थित भाजपा बारीडीह मंडल द्वारा स्थानीय सिदगोड़ा गणेश पूजा मैदान में सभी वरीय पदाधिकारियों, अनेक कार्यकर्त्ताओं की उपस्थिति में मंडल अध्यक्ष श्री संतोष ठाकुर जी के नेतृत्व में और महामंत्री श्री कुमार अभिषेक जी के संचालन में देश की आन, बान और शान “तिरंगा” झंडा को फहराया गया। (जारी…)
इस यादगार पल को संजीव सिंह, भूपेंद्र सिंह, सुशांत पांडा, कमलेश सिंह, विनोद सिंह, रूबी झा ने मंचासीन होकर भव्यता प्रदान की और भाजपा बारीडीह मंडल, भाजयुमो बारीडीह मंडल, किसान मोर्चा, ओबीसी मोर्चा, एस टी मोर्चा, एस सी मोर्चा, महिला मोर्चा से जुड़े अनेक कार्यकर्त्ताओं ने कड़ी धूप की परवाह किए बगैर अपनी सक्रियता से जीवंतता प्रदान की।
◆ माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा, परिवार कल्याण एवं आपदा प्रबंधन विभाग श्री बन्ना गुप्ता ने किया झंडोतोलन, जिला दण्डाधिकारी सह उपायुक्त, वरीय पुलिस अधीक्षक, उप विकास आयुक्त, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक, एसडीएम धालभूम समेत जिले के अन्य प्रशासनिक/पुलिस पदाधिकारी समारोह में हुए शामिल
◆ शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाई कर्मी तथा पुलिसिंग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया, JAC, CBSE, ICSE के 12वीं के जिला टॉपर को किया गया सम्मानित
◆ परेड में एनसीसी बालक प्रथम, जिला पुलिस बल (पुरूष) द्वितीय तथा जिला पुलिस बल की महिला टुकड़ी को मिला तृतीय पुरस्कार, अन्य 5 प्लाटूनों को भी दिया गया सांत्वना पुरस्कार
◆ के.जी.बी.वी पटमदा की छात्राओं ने बैंड की प्रस्तुति से किया भाव विभोर
जमशेदपुर : 77 वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर गोपाल मैदान बिष्टुपुर में जिला स्तरीय मुख्य समारोह आयोजित किया गया । समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल माननीय मंत्री स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण सह आपदा प्रबंधन विभाग, झारखंड सरकार श्री बन्ना गुप्ता ने परेड का निरीक्षण के उपरांत झंडोतोलन कर तिरंगे को सलामी दी । इस अवसर पर जिला दण्डाधिकारी- सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री, वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार, उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार, ग्रामीण पुलिस अधीक्षक श्री मुकेश लुणायत, एसडीएम धालभूम श्री पीयूष सिन्हा, अपर उपायुक्त श्री जयदीप तिग्गा, निदेशक डीआरडीए श्री सौरभ सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ. जुझार माझी, एडीएम लॉ एंड ऑर्डर श्री दीपू कुमार, डीसीएलआर श्री रविन्द्र गगरई, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्रीमती निर्मला बरेलिया, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी श्री रोहित कुमार समेत जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन के अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे। तथा बड़ी संख्या में जिलेवासी स्वतंत्रता दिवस के इस भव्य समारोह का गवाह बने । (जारी…)
माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने समस्त राज्यवासी एवं जिलेवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि मां भारती के लिए सर्वस्व न्योछावर करने वाले वीर सपूतों को शत शत नमन करते हैं । देश के आजादी की लड़ाई में ना जाने हमारे कितने सूफी, संतों, महापुरुषों, देशभक्तों ने मां भारती के चरणों में अपने प्राणों की आहुति दिया है। आजादी हमारे वीरों के बलिदान से, उनके त्याग से मिली है । सभी वीर योद्धाओं को शत शत प्रणाम करता हूं । आजादी की लड़ाई में झारखंड के वीर बलिदानियों भगवान बिरसा मुंडा, शहीद तिलका मांझी तथा वीरांगनाओं के नेतृत्व में सैकड़ों आंदोलन हुए जिसमें झारखंड के वीरों ने देश की खातिर अपना सर्वस्व न्यौछावर किया । (जारी…)
माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने कहा माननीय मुख्यमंत्री श्री हेमन्त सोरेन के नेतृत्व में राज्य सरकार विकास कार्यों को गति देने के लिए प्रतिबद्ध है। मजबूती और दृढ़ता से राज्य की जनता के हित में कदम उठाये जा रहे हैं। बालिका शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए सावित्रीबाई फुले किशोरी समृद्धि योजना, युआओं को रोजगार से जोड़ेने हेतु मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना, नई नियोजन नीति, खेल नीति, राज्य के सरकारी सभी सरकारी कर्मचारियों को तत्काल 05 लाख रू. तक का स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ, पुरानी पेंशन नीति कर्मचारियों के लिए लागू करना या सर्वजन पेंशन योजना का लाभ राज्य सरकार ने जनहित में कई ऐतिहासिक फैसले लिए हैं । (जारी…)
माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि कोरोना काल की विषम परस्थितियों में जनसामान्य के लिए दृढ़ता से खड़ा रहना हो या स्वास्थ्य सेवाओं को सुदृढ़ करना राज्य सरकार ने कई अहम कदम उठाये हैं जिसका परिणाम है कि वर्तमान में उपचार हेतु 5276 नॉन ऑक्सीजन बेड, 11356 ऑक्सीजन सपोर्टेड बेड, 1447 आईसीयू बेड, 1456 वेंटिलेटर बेड, पेडियाट्रिक आईसीयू 510 बेड, पेडियाट्रिक HDU 455 बेड, अन्य पेडियाट्रिक मामले हेतु 1180 ऑक्सीजन बेड उपलब्ध हैं। (जारी…)
इस अवसर पर माननीय मंत्री श्री बन्ना गुप्ता द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सफाईकर्मी तथा पुलिस विभाग में उत्कृष्ट कार्य करने वाले पदाधिकारी एवं कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया । स्वतंत्रता दिवस समारोह में शामिल कुल 08 प्लाटूनों में से प्रथम एनसीसी बालक, जिला पुलिस बल (पुरूष) द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले जिला पुलिस बल (महिला) के प्लाटून कमांडर को शील्ड देकर सम्मानित किया गया । साथ ही अन्य सभी प्लाटून कमांडर को सांत्वना पुरस्कार के रूप में शील्ड प्रदान किया गया। (जारी…)
निम्नांकित स्थानों पर भी झण्डोतोलन किया गया
समाहरणालय एवं उपायुक्त आवास कार्यालय – जिला दण्डाधिकारी-सह- उपायुक्त श्री मंजूनाथ भजन्त्री द्वारा झंडोतोलन किया गया ।
एसएसपी कार्यालय एवं पुलिस लाइन- वरीय पुलिस अधीक्षक श्री प्रभात कुमार द्वारा झंडोतोलन किया गया ।
नई दिल्ली : 77वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लालकिले की प्राचीर से ना केवल सरकार की 9 साल की उपलब्धियां गिनाई बल्कि आगे का लक्ष्य भी तय कर दिया। उन्होंने कहा कि 2047 का तिरंगा जब लहराएगा तब विश्व भारत का विकसित राष्ट्र के रूप में गुणगान करेगा। आइए जानते हैं पीएम मोदी ने अपने पूरे भाषण में क्या कहा। (जारी…)
पीएम मोदी का पूरा भाषण
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा मेरे प्यारे 140 करोड़ देशवासियों। भारत का गौरव और सम्मान करने वाले कोटि-कोटि जनों को आजादी के इस महान पवित्र पर्व की शुभकामनाएं देता हूं। मेरे प्यारे परिवारजन पूज्य बापू के नेतृत्व में असहयोग का आंदोलन, सत्याग्रह का मूवमेंट और भगत सिंह, राजगुरु जैसे अनगिनत वीरों का बलिदान। उस पीढ़ी में शायद ही कोई व्यक्ति होगा जिसने देश की आजादी में अपना योगदान ना दिया हो। मैं आज देश की आजादी की जंग में जिन जन ने योगदान दिया है, त्याग किया है, तपस्या की है। उन सबको आदर पूर्वक नमन करता हूं।
आज श्री अरविंदो की 150वीं जयंती पूर्ण हो रही है। यह वर्ष स्वामी दयानंद की 150वीं जयंती का वर्ष है। यह वर्ष रानी दुर्गावती के 500वीं जन्मशती का वर्ष है। यह वर्ष मीराबाई के 525 वर्ष का भी पावन पर्व है। इस बार हम जब 26 जनवरी मनाएंगे तो यह हमारे गणतंत्र दिवस की 75वीं वर्षगांठ होगी। (जारी…)
इस बार प्राकृतिक आपदाओं ने कई जगहो ंपर संकट पैदा किया। जिन परिवारों ने इस सहा है मैं उनके प्रति संवेदना प्रकट करता हूं। राज्य और केंद्र सरकार मिलकर उन्हें संकटों से मुक्त करेंगे। मैं विश्वास दिलाता हूं। पिछले सप्ताह नॉर्थ ईस्ट में, विशेषकर मणिपुर में जो हिंसा का दौर चला, कई लोगों को अपना जीवन खोना पड़ा। मां बेटियों के सम्मान के साथ खिलवाड़ हुआ। पिछले कुछ दिनों से शांति की खबरें आ रही हैं। देश मणिपुर के लोगों के साथ हैं। पिछले कुछ दिनों से जो शांति बना रखी है, वही रास्ता अपनाएं। देश आपके साथ है। राज्य और केंद्र मिलकर उन समस्याओं के समाधान के लिए भरपूर प्रयास करते रहेंगे।
पीएम मोदी ने कहा कि हजारों साल पहले जब किसी ने भारत के किसी छोटे राजा पर आक्रमण किया तो पूरे देश का नुकसान हुआ। मैं हजार साल पहले का जिक्र कर रहा हूं क्योंकि फिर से हमारे पास एक ऐसा मौका है। यह अमृतकाल का पहला साल है। यह कालखंड या तो हम जवानी में जी रहे हैं। इस कालखंड में जो हम करेंगे जो कदम उठाएंगे। जितना त्याग तपस्या करेंगे। एक के बाद एक फैसले लेंगे। आने वाले एक हजार साल का देश का स्वर्णिम इतिहास उससे अंकुरित होने वाला है। इस कालखंड में ोहने वाली घटनाएं एक हजार साल तक प्रभावी रहेंगे। प्रधानमंत्री ने कहा कि आज पूरी दुनिया में भारत को नई आशा और नई उम्मीद के साथ देख रहा है। भारत में डेमोग्राफी, डेमोक्रेसी और डायवर्सिटी का अद्भुत संगम है। 30 साल से कम उम्र की युवा आबादी की तरफ पूरी दुनिया नई संभावना के साथ देख रही है। (जारी…)
मैं देश के बेटे-बेटियों को कहना चाहूंगा, जो सौभाग्य आज मिला है, शायद ही किसी का नसीब होता है, जिसे ये मिला हो। इसे गंवाना नहीं है। मुझे युवा शक्ति पर भरोसा है। आज मेरे युवाओं ने दुनिया में तीन पहले स्टार्टअप इकोसिस्टम में स्थान दिला दिया है। दुनिया को भारत की इस ताकत को देखते हुए अचंभा हो रहा है। आज लाखों युवा पूरी दुनिया को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत का सबसे बड़ा सामर्थ्य आमजनों का सरकार पर भरोसा है और पूरी दुनिया का भारत के सामर्थ्य पर विश्वास बढ़ा है। उन्होंने कहा कि विश्वास नई बुलंदियों पर जाने वाला है और ये सभी हमारी नीचियों की वजह से संभव हो सका है। भारत की विविधता को दुनिया नए नजरिए से देख रही है। दुनिया के एक्सपर्ट कह रहे हैं कि अब भारत रुकने वाला नहीं है। दुनिया की सभी रेटिंग एजेंसी भारत का गौरव गान कर रही हैं। प्रधानमंत्री ने कहा कि कोरोना के बाद एक नया जियो-पॉलिटिकल इक्वेशन आगे बढ़ रहा है। उन्होंने कहा कि कोरोना काल में जब सप्लाई चेन बिगड़ गया तो भारत ने नई उपलब्धि हासिल की। (जारी…)
जिस प्रकार द्वितीय विश्व युद्ध के बाद दुनिया ने ग्लोबल ऑर्डर लिया था उसी तरह कोरोने के बाद एक नया जिलो पॉलिटिकल इक्वेशन आगे बढ़ रहा है। इसकी परिभाषाएं बदल गई हैं। मेरे प्यारे परिवारजनों आप गौरव करेंगे कि बदलते विश्व को शेप देने में मेरे 140 करोड़ देशवासियों का सामर्थ्य नजर आ रहा है। आप निर्णायक मोड़ पर खड़े हैं। कोरोना काल में भारत जिस तरह से आगे बढ़ा है। दुनिया ने हमारे सामर्र्थ्य को देखा है। जब दुनिया तहस नहस हो गई। मानवीय संवेदनाओं को लेकर हम विश्व का कल्याण कर रहे हैं। भारत की समृद्धि दुनिया के लिए एक अवसर बन रहा है। ग्लोबल सप्लाई चेन में भारत की हिस्सेदारी, मैं विश्वास से कहता हूं कि भारत में आज जो कमाया है, वह दुनिया में स्थिरता कीगारंटी लेकर आया है। विश्वास बन चुका है। अब गेंद हमारे पाले में है। हमें अवसर जाने नहीं देना है।
मैं देश के बेटे-बेटियों को कहना चाहूंगा, जो सौभाग्य आज मिला है, शायद ही किसी का नसीब होता है, जिसे ये मिला हो। इसे गंवाना नहीं है। मुझे युवा शक्ति पर भरोसा है। आज मेरे युवाओं ने दुनिया में तीन पहले स्टार्टअप इकोसिस्टम में स्थान दिला दिया है। दुनिया को भारत की इस ताकत को देखते हुए अचंभा हो रहा है। आज लाखों युवा पूरी दुनिया को आगे बढ़ने की प्रेरणा दे रहे हैं।
राष्ट्रप्रथम सरकार का ध्येय
मैं देशवासियों का इसलिए भी अभिनंदन करता हूं क्योंकि यहां समस्याओं की जड़ों को समझने का सामर्थ्य है। इसीलिए 2014 में देशवासियों ने तय किया कि देश को आगे ले जाना है तो मजबूत और स्थिर सरकार चाहिए। पूर्ण बहुमत वाली सरकार चाहिए। तीन दशकों तक जो अस्थिरता का कालखंड रहा है। जो राजनीतिक मजबूरियों से देश जकड़ा था. उसे मुक्ति मिल गई।देश के पास एक ऐसी सरकार है जो सर्वजन हिताय. सर्वजन सुखाय के लिए काम करती है। जनता की पाई पाई जनता की भलाई के लिए लगा रही है। मेरी सरकार मेरे देशवासियों का मान इस बात से जुड़ा है कि हमारे हर निर्णय का एक ही मानदंड है। राष्ट्र प्रथम।
2014 में आपने एक मजबूत सरकार बनाई। 2014 और 2019 में आपने सरकार फॉर्म की तो मोदी में रिफॉर्म करने की हिम्मत की। जब मोदी ने एक के बाद एक रिफॉर्म किए तो मेरे ब्यूरोक्रेसी के लोग, मेरे लाखों हाथ पैर, उन्होंने ट्रांसफॉर्म करने की और परफॉर्म करने की जिम्मेदारी निभाई। हमने जलशक्ति मंत्रालय बनाया, कोई अगर इस रचना को भी अैलिसिस करेगा तो इसे आप समझ पाएंगे। हमने पर्यावरण की रक्षा के लिए पानी के लिए संवेदनशील व्यवस्थाएं बने उसपर बल दे रहे हैं। होलिस्टिक हेल्थकेयर समय कीमांग है। योग और आयुष दुनिया में परचम लहरा रहे हैं। अगर हम इस सामर्थ्य को नकार देंगे तो दुनिया कैसे स्वीकार करेंगी। मत्स्य पालन, हमारे कोटि-कोटि मछुआरे भाई बहनों का कल्याण हमारे दिलों में है। इसलिए हमने पशुपालन को लेकर अलग मंत्रालय बनाया। (जारी…)
पीएम मोदी ने कहा, देश के कोने-कोने में हमने अलग कोऑपरेटिव मंत्रालय बनाया। हम चाहते हैं कि छोटी ईकाई भी देश की समृद्धि में योगदान दे सकें। जब हम 2014 में आए थे तब वैश्विक अर्थव्यवस्था में 10वें नंबर पर थे। आज 140 करोड़ देशवासियों का पुरुषार्थ रंग लाया है कि हम विश्व की अर्थव्य्वस्था में पांचवें नंबर पर हैं। यह ऐसे ही नहिं हुआ है। जब भ्रष्टाचार का राक्षस देश को दबोचे थे। लाखों करोड़ के घोटाले देश को दबोचे थे। तब हमने गरीब कल्याण के लिए ज्यादा से ज्यादा धन खर्चने का प्रयास किया। जब देश समृद्ध होता है तो तिजोरी नहीं भरती है। देशवासियों का समार्थ्य बढ़ता है।
मैं 10 साल का हिसाब तिरंगे की साक्षी में अपने देशवासियों को दे रहा हूं। आपको भी लगेगा कि इतना बड़ा बदलाव। 10 साल पहले राज्यों को 30 लाख करोड़ रुपये केंद्र की तरफ से जाते थे। पिछले 9 साल में यह आंकड़ा 100 लाख करोड़ पहुंचा। घर बनाने के लिए 90 हजार करोड ़खर्च होताथा अब चौर सौ लाख करोड़ खर्च होता है। यूरिया को सस्ता करने के प्रयास हुए। 8 करोड़ लोगों ने अपना कारोबार शुरू किया है। हर ने एक या दो को काम दिया है। एमएसएमई को साढ़े तीन लाख करोड़ रुपये की मदद से उन्हें डूबने नहीं दिया। वन रैंक वन पेंशन सेना के लिए सम्मान का विष्य था। 70 हजार करोड़ रुपये पहुंचा है। देश के विकास के लिए. कोने-कोने में रोजगार पैदा करने के लिए हमने काम किया है। ‘मेरे पांच सालों के कार्यकाल में साढ़े 13 करोड़ भाई-बहन गरीबी की जंजीरों को तोड़कर मध्यमवर्ग में आए। जीवन में इससे बड़ा संतोष कुछ नहीं हो सकता।’
विश्वकर्मा योजना होगी शुरू
इन सारे प्रयासों का परिणाम है कि पांच साल के कार्यकाल में साढ़े 13 करोड़ मेरे भाई बहन गरीबों की जंजीरों को तोड़कर मिडल क्लास के रूप में आए हैं। जीवन का इससे बड़ा संतोष कोई नहीं होगा। जब साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी की इस मुसीबत से बाहर निकलते हैं तो उन्हें आवास योजना का लाभ मिला है। पीएम स्वनिधि से 50 हजार करोड़ रुपये रेड़ी पटरी वालों को पहुंचाया। विश्वकर्मा जयंती पर परंपरागत कौशल से रहने वाले लोगों को, लोहार, सुनार, राजमिस्त्री, कपड़े धोने वाले, बाल काटने वाले भाइयों को नई ताकत देने के लिए आने वाले महीने में विश्वकर्मा योजान लॉन्च करेंगे। 15 हजार करोड़ से इसकी शुरुआत होगी।
जनजीवन मिशन पर दो लाख करोड़, आयुष्मान योजना पर 70 हजार करोड़ रुपये लगाए। कोरोना वैक्सीन पर 40 हजार करोड़ रुपये लगाए। पशुधन को बचाने के लिए 15 हजार करोड़ रुपये टीकाकरण के लिए लगाया है। जन औषधि केंद्रों में देश के मध्यम वर्गीय परिवार को एक नहीं ताकत मिली है। अगर संयुक्त परिवार में डायबिटीज भी जाए तो दोतीन हजार का बिल हो जाता था। अबद जन औषधि केंद्रों से लोगों को सस्ती दवाई दिलवाई। ये मध्यम वर्गीय परिवार के लोग हैं। अब देश में 10 हजार से 25 हजार जन औषधि केंद्र का लक्ष्य लेकर काम कर रहे हैं।
जब देश में गरीबी कम होगी तो देश के मध्यम वर्ग की ताकत बहुत बढ़ती है। आने वाले पांच साल में मोदी का गारंटी है। देश पहले तीन वैश्विक अर्थव्यव्स्था में जगह ले लेगा। पक्का जगह ले लेगा। आज जो साढ़े 13 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए वे मध्यम वर्ग की ताकत बन जाते हैं। जब गांव की खरीद शक्ति बढ़ती है तो कस्बे और शहर की आर्थिक व्यवस्था तेजी से दौड़ती है। प्यारे परिवारजनों, शहर के अंदर जो लोग कमजोर हैं। मध्यम वर्गीय परिवार अपने घर का सपना देख रहे हैं। उनके लिए एक योजना ला रहे हैं। उसमें ऐसे मेरे परिवारजन जो किराए के मकान में रहते हैं। झुग्गी झोपड़ी में रहते हैं। अगर वे अपना मकान बनाना चाहते हैं तो ब्याज से राहत देकर मदद करने का लक्ष्य रखा है। अगर इनकम टैक्स का स्लैब बढ़ता है। तो मध्यम वर्ग का लाभ मिलात है। इंटरनेट का डेटा भारत में सबसे सस्ता है।
विश्व कोरोना के बाद उबर नहीं पाया। युद्ध का नया संकट खड़ा हुआ। विश्व महंगाई से जूझ रहा है। हम भी जब सामान इंपोर्ट करते हैं तो महंगाई भी इंपोर्ट करनी पड़ती है। भारत ने महंगाई को नियंत्रित करने के लिए भरसक प्रयास किए। हमें सफलता भी मिली है।लेकिन इतने से संतोष नहीं होगा। मुझे देशवासियों को महंगाई से राहत दिलाने के लिए और भी कदम उठाने हैं। मेरे प्रयास जारी रहेंगे। आज देश अनेक क्षमताओं को लेकर आगे बढ़ रहा है। देश आधुनिकता की तरफ आगे बढ़ने के लए काम कर रहा है। ग्रीन हाइड्रोजन के लिए काम कर रहा है। वंदे भारत बुलेट ट्रेन चल रही है। इलेक्ट्रिक बस और मेट्रो बनाई जा रही है। क्वांटम कंप्यूटर का काम हो रहा है। जैविक खेती पर बल दे रहे हैं. किसान उत्पादक संघ का निर्माण हो रहा है। (जारी…)
हम पैरालंपिक में भी हिंदुस्तान का झंडा गाड़ने के लिए खिलाड़ियों को स्पेशल ट्रेनिंग दे रहे हैं। आज भारत पुराने ढर्रे को छोड़कर लक्ष्यों को तय करने के नजरिए से चल रहा है। मैं कहता हूं कि जिसका शिलान्यास हमारी सरकार करती है. उसका उद्घाटन भी हमारी ही सरकार करती है। जिसका मैं अभी शिलान्यास कर रहा हूं. आप लिखकर छोड़िए कि उसका उद्घाटन भी आपने हमारे ही नसीब में छोड़ रखा है। सोच से ज्यादा. संकल्प से ज्यादा हासिल कैसे करना है। आजादी के अमृत महोत्सव में 75 हजार अमृत सरोवर बनाने का संकल्प किया है। यह अपने आप में बहुत बड़ा काम हो रहा है।
18 हजार गांवों तक बिजली पहुंचाना। सारे काम समय से पहले पूरे किए गए हैं। 200 करोड़ वैक्सिनेशन का काम किया गया। दुनिया की आंखें फट जाती है। यह मेरे देश का सामर्थ्य है। सबसे तेजी से 5जी रोलआउट करने वाले में भारत सबसे आगे है। अब 6जी की भी तैयारी हो रही है। रिन्यूबल एनर्जी टारगेट से आगे चल रहे हैं। 2030 के टारगेट को 2022 में पूरा कर दिया। 500 बिलियन एक्सपोर्ट की बात समय से पहले कर दिया। 25 साल से चर्चा हो रही थी कि देश में नई संसद बने। ये मोदी है समय से पहले नई संसद बना दिया । यह नया भारत है. आत्म विश्वास से भरा भारत है। संकल्पों को चरितार्थ करने के लिए जी जान से भरा है। यह भारत ना रुकता है, ये भारत ना थकता है, ना हांफता है और ना ही ये भारत हारता है। इसलिए मेरे प्यारे परिवारजनों. आर्थिक शक्ति बढी है तो सामरिक शक्ति को भी नई ताकत मिली है। हमारी सीमाएं पहले से ज्यादा सुरक्षित हुई हैं।
सेना युवा बने, सेना युद्ध के योग्य बने इसलिए निरंतर रिफॉर्म का काम हो रहा है। प्यारे परिवारजनों. आए दिन सुना करते थे यहां बम धमाका हुआ, वहां हुआ। आज देश सुरक्षा का अनुभव कर रहा है। जब शांति होती है तो प्रगति के रास्ते पर आगे बढ़ सकते हैं। सीरियल बम धमाके बीते हुए कल की बात हो गई है। आतंकी हमलों में कमी आई है। नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में भी परिवर्तन का वातावरण बना है। जब 2047 विकसित भारत का सपना लेकर चल रहे हैं तब परिश्रम की पराकाष्ठा भी है। उसकी सबसे बड़ी ताकत राष्ट्रीय चरित्र होता है। दुनिया में जो देश विकसित हुए हैं, उसमें राष्ट्रीय चरित्र का बड़ा योगदान रहा है।
हमारा देश हमारा राष्ट्रीय चरित्र ओजस्वी हो, प्रखर हो यह हमारा सामूहिक दायित्व है। आने वाले 25 साल हम एक ही मंत्र लेकर चलें। एकता का संदेश। भारत की एकता को जीना। ना ऐसी मेरी कोई भाषा होगा, ना ऐसा कोई कदम होगा। भारत को जोड़ने का प्रयास मेरी तरफ से भी होता रहेगा। एकता के भाव के साथ, विविधता वाले देश में एकता का सामर्थ्य होता है। अगर 2047 में देश को विकसित भारत देखना है तो श्रेष्ठ भारत को चरितार्थ करना होगा। मैंने 2014 में कहा था जीरो डिफेक्ट, जीरो इफेक्ट। इससे बेहतर कुछ नहीं हो सकता। हमारी संस्थाएं होंगी तो श्रेष्ठ होंगी।
देश को आगे बढ़ाने के लिए एक अतिरिक्त शक्ति की जरूरत है और वह है वुमन लेड डिवेलपमेंट। आज भारत कह सकता है कि सबसे ज्यादा महिला पायलट हैं तो मेरे देश में। चंद्रयान की बात हो तो उसका नेतृत्व महिला वैज्ञानिक कर रही हैं। दो करोड़ लखपति दीदी का लक्ष्य लेकर हम स्वयं सहायता समूह पर काम कर रहे हैं। जी 20 में इस विषय को आगे बढ़ाया है। पूरा समूह इसके महत्व को स्वीकार कर रहा है। भारत विविधताओं से भरा देश है। असंतुलित विकास के हम स्वीकार रहे हैं। अब हमें रीजनल ऐस्पिरेशन को बल देना है। हमारा शरीर का कोई अंग अगर अविकसित रहे तो शरीर स्वस्थ नहीं माना जाएगा। अगर भारत माता का कोई भू भाग अगर दुर्बल रहे तो भारत माता स्वस्थय हैं ऐसा नहीं कहा जा सकता। इसलिए रीजनल विकास पर बल देने की जरूरत है।
ड्रोन की उड़ान का होगा आरंभ
भारत लोकतंत्र की जननी है। परिधान, भाषाएं अलग हैं लेकिन सबको लेकर आगे बढ़ना है। जब मैं एकता की बात करता हूं तो घटना मणिपुर में होती है तो पीड़ा महाराष्ट्र में होती है। हिंदुस्तान के किसी भी भाग में कुछ हो हम सब पीड़ा का अनुभव करते हैं. देश की बेटियों पर जुर्म ना हो यह हम सबका दायित्व है। जब दुनिया के किसी देश में सिख भाई लंगर लगाता है और दुनिया में वाहवाही होती होती है। एक देश के मंत्री ने मुझसे सवाल पूछा कि आपके देश में बेटियां सायंस टेक्नोलॉजी की पढ़ाई करती हैं? हमने जब सच बताया तो उन्हें बहुत आश्चर्य हुआ। आज गांव में आपको बैंक वाली दीदी मिलेगी, दवाई वाली दीदी मिलेगी, आंगनवाड़ी वाली दीदी मिलेगी। अब सपना है गांव में दो करोड़ लखपति दीदी बनाने का है। इसलिए हम नई योजना सोच रहे हैं। एग्रीटेक को बल मिले इसलिए महिलाओं को ड्रोन चलाने और ड्रोन रिपेयरिंग की ट्रेनिंग देंगे। महिला स्वयं सहायता समूह को ड्रोन की ट्रेनिंग देगी और इसका उपयोग खेती में किया जाएगा। ड्रोन की उड़ान का आरंभ कर रहे हैं।
पिछले 9 साल में आदिवासी क्षेत्र में, पहाड़ी क्षेत्र में विकास को बल दिया है। मातृाषा में पढ़ाने पर बल दिया है। सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि अब जो जजमेंट देंगे उसका ऑपरेटिव पार्ट उसकी भाषा में उपलब्ध होगा। प्यारे परिवारजनों, जो सीमाई गांव हैं, वाइब्रेट बॉर्डर विलेज का कार्यक्रम शुरू किया है। अब तक इसे देश का आखिरी गांव कहा जाता है। सीमा पर नजर आने वाला गांव देश का पहला गांव है। मुझे खुशी है कि कार्यक्रम के विशेष मेहमान सीमावर्ती गांवों के 600 प्रधान यहां मौजूद हैं। पहली बार वे इतनी दूर तक आए हैं। हमने संतुलित विकास की कल्पना की और आज उसके सुखद परिणाम मिल रहे हैं। हमारा देश एक विश्व मित्र के तौर पर सामने आया है। हमें खुशी है कि अमेरिकी संसद के भी गणमान्य इस कार्यक्रम में मौजूद हैं। हम विश्व मंगल की बात आगे बढ़ते हैं। हमने कहा, वन अर्थ, वन हेल्थ।
सपने अनेक हैं। नीयत साफ है लेकिन कुछ सच्चाइयो ंको स्वीकर करना होगा और उसके समाधान के लिए मेरे प्रिय परिवारजनों के लिए मैं आज लालकिले से आपकी मदद मांगने आया हूं। मैं लालकिले से आपका आशीर्वाद मांगने आया हूं। पिछले साल मैंने जो समझा है और देश की आवश्यकताओं को परखा है। आज गंभीरतापूर्वक उन चीजों को हमें लेना होगा। 2047 जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा उस समय दुनिया में भारत का तिरंगा झंडा होना चाहिए। विकसित भारत का तिरंगा झंडा होना चाहिए। रत्तीभर भी हमें रुकना नहीं है । इसके लिए शुचिता, पारदर्शिता और निष्पक्षता मजबूती की जरूरत है। हम इसते जितनी खाद पानी दे सकते हैं. नागरिक के नाते, संस्थाओं के नाते, यह हमारा सामूहिक दायित्व होना चाहिए। 75 साल का इतिहास देखिए। भारत के सामर्थ्य में कोई कमी नहीं थी। जो देश सोने की चिड़िया कहा जाता था वह देश क्यों ना फिर खड़ा हो जाए। जब देश आजादी के 100 साल मनाएगा तो मेरा देश विकसित भारत बनकर रहेगा। (जारी…)
कुछ विकृतियां हमारी समाज व्यवस्था में घुस गई हैं। कभी-कभी हम आंख बंद कर लेते हैं। अगर संकल्प सिद्ध करना है तो आंख में आंख मिलालकर तीन बुराइयों से लड़ना समय की मांग है। भ्रष्टाचार ने दीमक की तरह सामर्थ्य को नोच लिया। भ्रष्टाचार से मुक्ति, इसके खिलाफ जंग। मोदी के जीवन का कमिटमेंट है कि मैं भ्रष्टाचार के खिलाफ लड़ाई लड़ता रहूंगा। दूसरा परिवारवाद ने हमारे देश को नोच लिया। इसने देश के लोगों का हक छीना है। तुष्टीकरण ने भी देश के मूलभूत चिंतन को दाग लगा दिया। इसलिए प्यारे परिवारजनों हमें इन तीन बुराइयों के खिलाफ सामर्थ्य के साथ लड़ना है। भ्रष्टाचार, परिवारवाद, तुष्टीकरण। यह एक गंदगी है। भ्रष्टाचार से मुक्ति पानी है। देश में जो दो लोग गलत फायदा उठाते थे उन्हें रोक दिया। ये 10 करोड़ वे लोग थे जिनका जन्म ही नहीं हुआ. उनके नाम पर फायदे लिए जाते थे। 10 करोड़ ऐसी बेनामी चीजें थीं।
हमने भ्रष्टाचारियों की संपत्ति पहले की तुलना में 20 गुना ज्यादा जब्त की है। लोगों का मेरे प्रति नाराज होना स्वाभाविक है। पहले कैमरा के सामने चीजें हो जाती थीं लेकिन बाद में अटक जाती थी। हम भ्रष्टाचार के खिलाफ इमानदारी से लड़ रहे हैं। परिवारवाद और तुष्टीकरण ने देश का बड़ा नुकसान किया है। लोकतंत्र में यह कैसे हो सकता है कि कोई राजनीतिक दल, यह ऐसी विकृति है जो कभी भारत के लोकतंर् को मजबूती नहीं देगी। परिवारवादी पार्टी। इनका मंत्र है, पार्टी फर द फैमिली, बाइ द फैमिली। उनका राजनीतिक परिवार का, परिवार द्वारा और परिवार के लिए। यह भाई भतीजावाद योग्यता के दुश्मन है। इसलिए परिवारवाद से लोकतंत्र की मजबूती के लिए मुक्ति जरूरी है।
तुष्टीकरण ने समाजिक न्याय को मौत के घाट उतार दिया है। देश विकास चाहता है। देश 2047 अगर विकसित भारत का सपना साकार करना चाहता है तो किसी भी हालत में देश में भ्रष्टाचार को सहन ना करें। प्यारे परिवारजनों, हमारा महत्वपूर्ण दायित्व है। आपने जैसी जिंदगी जी है, आने वाली पीढ़ी को भी ऐसी जिंदगी जीने के लिए मजबूर करना अन्याय है। (जारी…)
2014 में मैंने परिवर्तन का वादा किया और पूरा किया। 2019 में आप फिर से आशीर्वाद लिया। पर्फऑर्मेंस मुझे दोबारा ले आया। आने वाले पांच साल अभूतपूर्व विकास के हैं। अगली बार 15 अगस्त को इसी लालकिले से देश की उपलब्धियां, आपके सामर्थ्य, संकल्प, उसकी सफलता के गौरव गान उससे भी अधिक आत्मविश्वास के साथ आपके सामने प्रस्तुत करूंगा। मेरे परिवारजनों. मैं आपके बीच से निकला हूं। मैं आपके लिए जीता हूं। अगर सपना भी आता है तो आपके लिए आता है। मैं पसीना बहाता हूं तो आपके लिए बहाता हूं। मैं इसलिए कर रहा हूं कि आप मेरे परिवारजन हैं। आपके परिवार के सदस्य के नाते मैं आपके दुख को देख नहीं सकता। मैं आपके संकल्प को सिद्धी तक ले जाने के लिए आपका सेवक बने रहने का संकल्प लेकर चला इंसान हूं। हमारे पूर्वजों के सपने, आशीर्वाद हमारे साथ हैं। देशवासियों के लिए एक ऐसा अवसर आया है जो हमारे लिए संबल है। मेरे प्रिय देशवासियों, यह अमृतकाल का पहला साल है। मैं आपको पूरे विश्वास से कहता हूं। जलता जलाता काल चक्र, अमृतकाल का भाल चक्र।। सबके सपने, अपने सपने। पनपे सपने सारे। धीर चले वीर चले चले युवा हमारे। नीति सही, रीति नई, गति सही, राह नई। चुनो चुनौती सीना तान, जग में बढ़ाओ देश का नाम। प्यारे परिवारजनों, आप सबको आजादी के पावनपर्व की एक बार फिर शुभकामनाएं। अमृतकाल हम सबके लिए कर्तव्य काल है। हम सबको मां भारती के लिए कुछ करने का काल है। हमें पल पल देश के लिए जीना है। इस अमृतकाल में 140 करोड़ देशवासियों के सपने को सिद्धी में परिवर्तित करना है। 2047 का तिरंगा जब फहरेगा तो विश्व विकसित भारत का गुणगान करेगा।
धनबाद : कतरास के जोगता 11 नंबर बस्ती में सोमवार की देर रात जोरदार आवाज के साथ गोफ बन गया। करीब दो सौ मीटर की परिधि में बीस फीट गोफ बना, जिसमें बजरंगबली मंदिर सहित एक ही परिवार के तीन लोग समा गए।
तीनों की हालत गंभीर बनी हुई है
स्थानीय लोगों ने दिलेरी व साहस का परिचय देते हुए रस्सी के सहारे तीनों को बाहर निकाला, जिसमें पिता श्याम भुइयां, पुत्र अरूण कुमार और तरुण शामिल हैं। लोग जान पर खेलकर उन्हें बचाने में कामयाब रहे। (जारी…)
जख्मियों को आनन-फानन में लोग निचितपुर नर्सिग होम ले गए, जहां चिकित्सकों ने उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए एसएनएमएमसीएच धनबाद रेफर कर दिया। जहां तीनों स्थिति गंभीर बनी हुई है।
देर रात जोरदार आवाज के साथ बना गोफ
इस दौरान पांच घर बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए हैं। जमीन में दरारें पड़ गई हैं, जिनमें से धुंआ निकल रहा है। गोफ बनने के बाद पूरे इलाके में दहशत व्याप्त है। सोमवार देर रात को बस्ती के लोग अपने-अपने घरों में सोये हुए थे। (जारी…)
इसी बीच करीब 2:15 बजे जोरदार आवाज हुई, जिसे सुनकर अनहोनी की आशंका से लोग घरों से बाहर निकल गए। श्याम भुइयां तथा उसके स्वजन के चिल्लाने की आवाज लोगों को सुनाई दी। लोग गोफ के पास पहुंचे।
कई लोगों के घर हुए बर्बाद
रस्सी गोफ के अंदर फेंककर पहले श्याम भुइयां, फिर उनके 11 वर्षीय पुत्र अरूण कुमार तथा नौ वर्षीय पुत्र तरूण कुमार को निकाला गया। घटना में पिता-पुत्र गंभीर रूप से जख्मी हो गए। (जारी…)
इस घटना में कारू भुइयां, रामबहादुर भुइयां , घनपत भुइयां, रामप्रवेश भुइयां आदि का भी निजी आवास पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया है। जमीन में दरारें पड़ी हैं। घटना के बाद से यहां अफरा-तफरी का माहौल बना हुआ है।
अमन साव गैंग के गुर्गों की गोली से घायल कोयला कारोबारी सह बीजेपी नेता राजेंद्र प्रसाद साहू की सोमवार को रांची के मेडिका अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गयी. उन्हें शनिवार की शाम बालूमाथ में अपराधियों ने तीन गोली मारी थी.
उधर, उनकी मौत की खबर मिलते ही लातेहार के बालूमाथ में लोग उग्र हो उठे. उन्होंने हत्याकांड में शामिल एक संदिग्ध का स्काॅर्पियो फूंक दिया. लोगों का कहना था कि इस व्यक्ति ने ही शूटरों को अपने घर में पनाह दी थी. मौके पर पहुंची पुलिस ने आग बुझायी. दूसरी ओर, अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सुबह पांच बजे से ही नेशनल हाइवे -99 समेत थाना चौक, मुरपा मोड़, टमटमटोला, ओवरब्रिज, बालूमाथ रेलवे साइडिंग समेत कई स्थानों पर सड़क जाम कर दिया.
मुक्तिधाम में हुआ अंतिम संस्कार
इसके अलावा बारियातू, हेरहंज, लातेहार, चतरा समेत कई स्थानों से भारी संख्या में उनके समर्थक बालूमाथ पहुंच गये. लोगों ने स्वेच्छा से दुकानें बंद कर दी. कई समर्थक थाना के सामने सड़क जाम कर धरना पर बैठ गये. जाम की सूचना मिलते ही लातेहार एसपी अंजनी अंजन, बालूमाथ एसडीपीओ अजीत कुमार, लातेहार डीएसपी संतोष मिश्रा, बालूमाथ इंस्पेक्टर शशि रंजन समेत कई थानों की पुलिस जामस्थल पर पहुंची. इस मौके पर लोगों ने एसपी को पांच सूत्री मांग पत्र सौंपा. इसमें आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर फास्ट ट्रैक कोर्ट के तहत सजा दिलाने, हत्याकांड की सीबीआई जांच कराने, परिजनों को सुरक्षा देने, राजेंद्र प्रसाद साहू को शहीद का दर्जा देते हुए मुख्य चौराहे पर प्रतिमा स्थापित करने, बालूमाथ में सभी गृहस्वामियों को किरायेदार रखने से पूर्व थाना में सत्यापन कराने की मांग शामिल है. स्वर्गीय राजेंद्र साहू की देर शाम शव यात्रा निकाली गयी. इसमें सैकड़ों लोग शामिल हुए. मुक्ति धाम परिसर में विधि विधान से अंतिम संस्कार किया गया.
एसआईटी गठित, जल्द होगा खुलासा
इस दौरान एसपी श्री अंजन ने कहा कि घटना की जांच के लिए एसआईटी का गठन कर लिया गया है. इसका नेतृत्व एसडीपीओ बालूमाथ कर रहे हैं. जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जायेगा. घटना में शामिल शूटर, साजिशकर्ता व संरक्षणकर्ता को किसी भी कीमत पर नहीं बख्शा जायेगा.
सांसद समेत अन्य लोग पहुंचे बालूमाथ
घटना की जानकारी के बाद चतरा सांसद सुनील सिंह, राज्यसभा सांसद आदित्य साहू, भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता लाल प्रतुल नाथ शाहदेव, विधायक बैजनाथ राम, भाजपा जिलाध्यक्ष हरिकृष्ण सिंह, तैलिक साहू समाज के प्रदेश अध्यक्ष अरुण कुमार गुप्ता, भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष किसलय तिवारी, जिप अध्यक्ष सुनीता देवी समेत कई लोग उनके घर पहुंचे. उक्त लोगों ने परिजनों को हरसंभव मदद का आश्वासन दिया.
बार-बार बेहोश हो जा रही थी दिवंगत राजेंद्र साहू की पत्नी
बालूमाथ निवासी बीजेपी नेता राजेंद्र प्रसाद साहू की मौत की सूचना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. जैसे ही उनका शव बालूमाथ स्थित पैतृक स्थान पहुंचा. परिजनों के चित्कार से माहौल गमगीन हो गया. दिवंगत साहू के एक पुत्र रोशन कुमार व तीन पुत्री राधिका कुमारी, पूजा कुमारी व मुन्नी कुमारी के अलावे पत्नी अनीता देवी बेसुध थी. पत्नी बार-बार बेहोश हो जा रही थी. स्वास्थ्य कर्मी की टीम बुलाकर उनका उपचार कराया गया. उनके शव यात्रा में राजेंद्र साहू अमर रहे, जब तक सूरज-चांद रहेगा राजेंद्र साहू तेरा नाम रहेगा आदि नारे लगे. इस दौरान पुलिस मुस्तैद थी. इससे पूर्व अंतिम दर्शन के लिए उनके आवास पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा था.
आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर लोगों ने किया सड़क जाम
इधर, राजेंद्र प्रसाद साहू की हत्या के विरोध में तेली समाज ने सोमवार को जिला मुख्यालय स्थित थाना चौक के पास सड़क जाम किया. वे राजेंद्र प्रसाद साहू के आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे. इस मौके पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिलाध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद ने कहा कि झारखंड में विधि-व्यवस्था नाम की कोई चीज ही नहीं है. अपराधी दिन-दहाड़े गोली मारकर फरार हो जाते हैं और पुलिस उनको पकड़ नहीं पाती है. घटना के 36 घंटे बीत गये हैं, लेकिन पुलिस अभी तक अपराधियों तक नहीं पहुंच पायी है. सड़क जाम की सूचना मिलने पर सीओ रुद्र प्रताप और थाना प्रभारी आशुतोष कुमार जामस्थल पर पहुंचे. मौके पर प्रदर्शन कर रहे लोगों ने पुलिस अधीक्षक के नाम सीओ को ज्ञापन सौंपा. इसके बाद जाम हटा लिया गया. इस अवसर पर गोविंद प्रसाद, तेली साहू महासभा के युवा प्रमंडलीय अध्यक्ष विशाल चंद्र साहू, चैंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष सुशील कुमार अग्रवाल, ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष शत्रुघ्न प्रसाद, भाजपा नेता दिलीप कुमार, राकेश दुबे, मुकेश पांडेय, मनोज प्रसाद, राजू रंजन प्रसाद, आदित्य प्रसाद, संदीप कुमार, ओमप्रकाश प्रसाद, रंजीत प्रसाद, लक्ष्मी प्रसाद, मुरारी प्रसाद, पंचम प्रसाद, रामदेव प्रसाद, छोटू प्रसाद, द्वारिका प्रसाद, राजू प्रसाद आदि मौजूद थे.
अंतिम संस्कार में काफी संख्या में लोग हुए शामिल
पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू के अंतिम संस्कार में लातेहार जिला मुख्यालय से काफी संख्या में लोग शामिल हुए. अंतिम संस्कार के मौके पर राष्ट्रीय तेली साहू महासंगठन के जिलाध्यक्ष रामप्यारे प्रसाद, राजू रंजन प्रसाद, गोविंद प्रसाद अधिवक्ता सुनील कुमार, लोकहित अधिकार पार्टी के जिलाध्यक्ष आदित्य प्रसाद, भाजपा के जिला मीडिया प्रभारी पवन कुमार दिलीप, रामदेव प्रसाद आदि मौजूद थे. पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजेंद्र प्रसाद साहू के निधन पर लोकहित अधिकार पार्टी के माको स्थित जिला कार्यालय में सोमवार को शोकसभा का आयोजन किया गया. अध्यक्षता जिलाध्यक्ष आदित्य प्रसाद ने की. मौके पर दो मिनट मौन रख कर दिवंगत आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की गयी.
स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर भारत और चीन के बीच पूर्वी लद्दाख में कमांडर स्तर की 19वें दौर की वार्ता खत्म हुई। इस बैठक में दोनों देशों के कमांडर स्तर के अधिकारी शामिल हुए और सीमा विवाद को लेकर चर्चा की।
लद्दाख में सीमा पर तनाव को कम करने को लेकर भारत और चीन के बीच इससे पहले 18 बार वार्ता हो चुकी है लेकिन अब तक कोई भी हल नहीं निकल पाया है।
आज क्या हुआ? भारत और चीन के बीच कमांडर स्तर के 19वें दौर की वार्ता लद्दाख के चुशूल में हुई। भारतीय सेना के सूत्रों के मुताबिक, आज दोनों ही देशों ने पूर्वी लद्दाख में वास्तविक नियंत्रण रेखा पर तैनात सैनिकों की वापसी से संबंधित मुद्दों पर चर्चा की है।
2020 से जारी है तनाव भारत और चीन के सैनिकों के बीच लद्दाख के गलवान में जून 2020 में बड़ी झड़प हुई थी। दोनों ही देशों के बीच इतने सालों बाद भी सीमा पर तनाव जारी है। भारत और चीन दोनों ने ही सीमा पर बड़ी संख्या में सैनिकों को तैनात कर रखा है। वास्तविक नियंत्रण रेखा पर इसी गतिरोध और तनाव को दूर करने के लिए दोनों देशों के अधिकारी वार्ता करते रहते हैं।
क्यों नहीं बन रही बात? गलवान में झड़प के बाद से ही भारत-चीन को विवादित क्षेत्रों से सेना हटाने को कह रहा है लेकिन चीन शुरू से ही अपनी जिद पर अड़ा है। चीन चाहता है कि भारत दवाब में आकर समझौता कर ले। हालांकि, भारतीय अधिकारियों से साफ कर दिया है कि वह कोई भी समझौता केवल अपनी शर्तों पर ही करेंगे।
15 अगस्त को हमारा देश 77 वां स्वतंत्रता दिवस सेलिब्रेट कर रहा है। देश भर में आजादी का जश्न मनाने की तैयारी चल रही है। 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दिल्ली में लाल किले पर भव्य समारोह का आयोजन किया जा रहा है।
15 अगस्त 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वतंत्रता दिवस पर लगातार 10 वीं बार लाल किले पर तिरंगा फहराएंगे और राष्ट्र को संबोधित करते हुए भाषण देंगे। लाल किले पर आयोजित होने वाले इस समारोह में पीएम मोदी के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू समेत देश के अन्य सम्मानित हस्तियां मौजूद रहेंगी। इस बार स्वतंत्रता दिवस समारोह में लगभग चार हजार मेहमानों को आमंत्रित किया गया गया है।
15 अगस्त को सुबह सात बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ध्वजारोहण करेंगे।
लाल किले पर तिरंगा फहराने के बाद पीएम मोदी लाल किले से राष्ट्र को सुबह 7.30 संबोधित करते हुए भाषण देंगे।
पीएम मोदी का संबोधन जो स्वतंत्रता दिवस का सबसे बड़ा आकर्षण होता है, उस भाषण में हर बार की तरह इस बार भी पीएम मोदी महत्वपूर्ण घोषणाएं कर सकते हैं।
इसके अलावा पीएम मोदी अपने इस कार्यकाल का रिपोर्ट कार्ड ऐतिहासिक मौके पर पेश करेंगे।
पीएम मोदी का ड्रेसअप हर बार आकर्षण का केंद्र रहता है। हर बार पीएम मोदी की पगड़ी देश के अलग- अलग हिस्सों की रहती है, इस बार भी कुछ ऐसा ही देखने को मिलेगा।
15 अगस्त के दिन स्वतंत्रता दिवस समारोह में देश की सशस्त्र सेनाएं और दिल्ली पुलिस की टुकड़ी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पहले गार्ड ऑफ ऑनर देंगी।
21 तोपों की सलामी के बाद राष्ट्रगान होगा।
प्रधानमंत्री के संबोधन के बाद तिरंगे के रंग वाले गुब्बारे खुले आकाश में छोड कर आजादी का जश्न मनाया जाएगा।
स्वंत्रता दिवस समारोह में होंगे ये खास मेहमान
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए 2,900 से ज्यादा मेहमानों को न्योता भेजा गया है। इस कार्यक्रम में सेंट्रल विस्टा और नए संसद भवन के निर्माण करने वाले मजदूर मेहमान होंगे। इनके अलावा भारत-चीन बॉर्डर से सटे गांव के 622 सरपंच मेहमान होंगे जहां पर वाइब्रेंट विलेज प्रोजेक्ट चल रहा है। इनके अलावा पीएम किसान योजना के लाभार्थी, नर्स मछुआरे, खादी कर्मचारी और अन्य गणमान्य लोग इस समारोह में मेहमान बनकर पधारेंगे।
समारोह में शामिल होने के लिए इस वेबसाइट से हासिल करें ईटिकट
स्वतंत्रता दिवस समारोह के लिए ई टिकट के लिए वेबसाइट लांच की गई है। www.aamantran.mod.gov.in
टिकट का मूल्य 20 रुपये, 100 रुपये और 500 रुपये प्रति व्यक्ति है। वेबसाइट पर आप जरूरी दस्तावेज जमा करके कार्यक्रम का ई टिकट हासिल कर सकते हैं।
झारखंड बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त से संकल्प यात्रा पर निकलेंगे। 10 अक्टूबर तक यह यात्रा कई विधानसभा क्षेत्रों से होकर गुजरेगी। इस बात की जानकारी बीजेपी झारखंड प्रदेश महामंत्री डॉ. प्रदीप वर्मा ने जानकारी दी।
उन्होंने बताया कि, राज्य में आज अराजकता की स्थिति है। आज प्रदेश में बहन- बेटियां असुरक्षित हैं।
उन्होंने कहा कि, हेमंत सोरेन की सरकार में युवाओं के उम्मीदों पर राज्य सरकार ने कुठाराघात किया है। आज प्रदेश में आदिवासी, दलित,पिछड़ा कोई सुरक्षित नहीं। राजधानी रांची सहित कही भी किसी समय हत्या करने में अपराधी सफल हो जा रहे।
उन्होंने बताया कि,यात्रा के प्रथम चरण में बाबूलाल मरांडी 17 अगस्त को झारखंड के अमर शहीद सिदो कान्हो की जन्मभूमि भोगना डीह में उनकी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर यात्रा का शुभारंभ करेंगे। इसके बाद प्रत्येक दिन दो विधानसभा क्षेत्र में अलग अलग जनसभा होगी। शिवगादी धाम में पूजा अर्चना के बाद प्रदेश अध्यक्ष 17 अगस्त को पहली जनसभा बरहेट में करेंगे।
इस यात्रा का पहला चरण 17 से 20 अगस्त तक चलेगा। जिसमें बरहेट, बोरियो, राजमहल, महागामा, गोड्डा, पोड़ैयाहाट, महेशपुर, लिट्टीपाड़ा, पाकुड़ की जनसभा होगी। प्रथम चरण में यात्रा के संयोजक विधायक अनंत ओझा हैं जबकि उनकी टोली में सरोज सिंह, विधायक अमित मंडल, बबलू भगत, मिस्त्री सोरेन और सत्येंद्र सिंह शामिल हैं।
इधर, यात्रा का दूसरा चरण 23 अगस्त से 27 अगस्त तक निर्धारित है। जिसके संयोजक प्रदेश उपाध्यक्ष विनोद शर्मा हैं और उनकी टोली में वीरेंद्र मंडल, लुईस मरांडी, राधा रानी, अमिता रक्षित, निवास मंडल और विधायक रणधीर सिंह शामिल है। दूसरे चरण में मधुपुर, सारठ, देवघर,जरमुंडी, शिकारीपाड़ा, जामा, दुमका, नाला, जामताड़ा, टुंडी विधानसभा क्षेत्र में सभा होगी।
जमशेदपुर: देश के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के आह्वान पर आजादी के अमृत काल में इस वर्ष भी 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर “हर घर स्वतंत्रता दिवस” अभियान कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए आज सुबह बारीडीह डीएस दुर्गा पूजा मैदान से निकलकर डीएस कॉलोनी में जनसम्पर्क अभियान और हर घर तिरंगे का नारा देते हुए जागरूकता फैलाया गया। (जारी…)
इसमें जमशेदपुर डाकघर के मुख्य अधिकारी दिवाकर कुमार, विनोद सिंह, संजीव सिंह, ठाकुर संजय सिंह, राकेश सिंह, सतीश कुमार, अप्पू कुमार, आकाश दास, शिवा राव, निक्कू सिंह, सन्नी दुबे, मारुत पांडे, कंचन दत्ता, रोहित कुमार वर्मा, मयंक लोहरा, राहुल मिश्रा, विशाल उपाध्याय, सौरव सिंह,सभी लोगों ने इस यात्रा मे अहम् भूमिका निभाई। (जारी…)
इस अवसर पर लोगों से यह कहा गया कि स्वतंत्रता के लिए लड़ाई का अवसर तो नहीं मिला, लेकिन देश के लिए कुछ करने का अवसर मिला। यह उन महापुरुषों के प्रति सच्ची श्रद्धा एवं पूजा होगी, जिन्होंने तिरंगे के लिए अपने प्राणों की आहुति दी।