जमशेदपुर : गोलमुरी थाना क्षेत्र अंतर्गत टूइलाडूंगरी में 30 वर्षीय शिव कुमार साहू उर्फ छोटू ने दुपट्टा के सहारे फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि घटना रविवार की रात 9 बजे का है। जानकारी के मुताबिक शिव कुमार अपने बच्चे और पत्नी के साथ शाम के समय किसी पार्टी से वापस लौटे थे। जिसके बाद वह अपने रूम में गए, घर के बाकी परिवार नीचे में थे। कुछ देर बाद घरवालों ने ऊपर जाकर देखा तो पाया की दरवाजा बंद है। उन्होंने दरवाजा खटखटाया किन्तु किसी तरह की कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर दरवाजा को किसी तरह तोड़ा गया। जहाँ देखा की शिव कुमार पंखा में दुपट्टा के सहारे फांसी पर झूला हुआ है। (जारी…)
स्थानीय लोगों की मदद से गोलमुरी थाना को इसकी जानकारी दी गई। गोलमुरी पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की छानबीन में जुट गई। बताया जा रहा है की शिव कुमार को एक 3 वर्षीय मासूम बच्चा भी है। शिव कुमार के फांसी लगाने के कारणों के अभी कुछ पता नहीं चल पाया है।
जमशेदपुर : साकची द कैंडल लाइट होटल में संस्कृति सोशल वेलफेयर फाउंडेशन की विंग्स बर्ड्स ऑफ द फेदर्स द्वारा महिलाओं ने सावन महोत्सव मनाया। दीप प्रज्वलित करके सावन उत्सव की शुरुआत की गई। स्पेशल गेस्ट एडिशनल डायरेक्टर सुबरनारेखा प्रोजेक्ट रंजना मिश्रा, ट्रैफिक इंस्पेक्टर संगीता कुमारी, पी. एन झा, गेस्ट ऑफ ऑनर्स में डॉक्टर आशा गुप्ता और वंदना। मुनमुन चक्रवर्ती ने बताया कि प्रथम विनीता गुप्ता, सेकंड ओली और थर्ड नीलम पाठक सावन क्वीन बनी। (जारी…)
इसमें काफी संख्या में महिलाओं ने बढ़-चढ़ कर हिस्सा लिया। सभी महिलाओं ने हरी-हरी साड़ी और हरी चूड़ियां पहन कर कार्यक्रम में शिरकत की। हरा रंग प्रेम प्रसन्नता और खुशी का प्रतीक माना जाता है। इस दौरान पूरा समारोह स्थल हरे रंग में रंगा रहा। कार्यक्रम में शामिल महिलाओं ने एक से बढ़कर एक नृत्य प्रस्तुत कर समां बांध दिया। साथ ही सावन के गीतों की प्रस्तुति से सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस अवसर पर विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया। इसमें भाग लेने वाली सभी महिलाओं को सम्मानित किया गया।
जमशेदपुर : हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी हर हर महादेव सेवा संघ के द्वारा अंतिम सोमवारी को साकची गुरुद्वारा मैदान में भव्य भजन संध्या का आयोजन किया जा रहा है। जहां इस भजन संध्या में भजन गायिका कल्पना पटवारी अपने भजनों से श्रद्धालुओं को आकर्षित करेंगी। (जारी…)
22 वर्षों से हर हर महादेव संघ द्वारा विशाल भजन संध्या का आयोजन किया जाता रहा है, इस वर्ष भी अंतिम सोमवारी को भजन संध्या की तैयारी युद्ध स्तर पर जारी है। हर हर महादेव संघ के अमरप्रीत सिंह काले ने एक प्रेस वार्ता आयोजित कर इस संबंध में जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पिछले कई वर्षों से संघ द्वारा शहर वासियों के लिए भजन संध्या का आयोजन किया जाता आ रहा है। (जारी…)
इस वर्ष भजन गायिका कल्पना पटवारी को आमंत्रित किया गया है, जोकि भजनों से शहर वासियों को झूमने पर मजबूर कर देंगी। उन्होंने बताया कि बारिश का मौसम है ऐसे में भजन सुनने आ रहे अतिथियों को किसी तरह की परेशानी ना हो इसका पूरा ख्याल रखा जाएगा। इसके लिए वाटरप्रूफ पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने शहर वासियों से आग्रह किया कि इस कार्यक्रम में वे सभी बढ़-चढ़कर हिस्सा लें।
जमशेदपुर : सरजमदा स्थित शिव मंदिर विकास भवन में आजसू पार्टी द्वारा मिलन समारोह का कार्यक्रम रखा गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता जमशेदपुर प्रखंड उपाध्यक्ष ने किया जबकि संचालन जिला प्रवक्ता अप्पू तिवारी ने किया और धन्यवाद अविनाश सिंह ने किया। (जारी…)
कार्यकम में बतौर अतिथि आजसू जिला अध्यक्ष कन्हैया सिंह ने कहा की क्षेत्र में दिनों दिन झामुमो से मोहभंग और वर्तमान सरकार पर युवाओं की ललकार यह साबित करता है की विकास पुरुष का बोर्ड लगा कर कोई विकास पुरुष नही बनता है बल्कि विकास का पैमाना तय करने का कार्य स्थानीय जुगसलाई की जनता को करना है उन्हे करने दीजिए विधायक जी स्वयं विकास पुरुष बन जा रहे है लेकिन दुर्भाग्य है की झूठ बोलने और राज्य को लूटने का संकल्प लेकर सत्ता में आई झामुमो की सरकार और उसके विधायक ने क्षेत्र में अपराध को बढ़ावा देने में मशगूल है बल्कि मैं कहूंगा कि उन्होंने संकल्प ले लिया है की जुगसलाई विधानसभा में अपराध के साथ साथ भ्रष्टाचार को नई ऊंचाई पर पहुंचाएंगे। (जारी…)
इसलिए आगामी विधानसभा में आजसू पार्टी को मजबूत बनाना होगा और जब आजसू पार्टी मजबूत होगी तभी इस क्षेत्र का विकास संभव है और मैं आपको वादा करता हूं की इस क्षेत्र से विधायक नही मंत्री देंगे और जो विकास की परिकल्पना को संजोए हुए है जो विगत 4 वर्षो से विकास का पहिया रुका हुआ है जो होडिंग और बैनर में दिखाने का कार्य करते है जबकि धरातल पर दिखाई नही पड़ता है उसे आजसू पार्टी निरंतर आगे बढाने का कार्य करेगी इसके लिए आपको आगे आना होगा और आपके मजबूती से निश्चित ही पुनः आजसू को मजबूती मिलेगी प, हम सभी आज संकल्प लेंगे की आजसू पार्टी के इस मिलन समारोह में शामिल हुए सभी लोग पार्टी के प्रति अपने उत्तरदायित्व को समझते हुए कार्य करेंगे। (जारी…)
अन्य वक्ताओं में आजसू पार्टी के जिला कार्यकारी अध्यक्ष संजय मालाकार, प्रकाश विश्वकर्मा, सैलेष सिन्हा, हेमंत पाठक, अरूप मल्लिक, धर्मवीर सिंह, दीपक पाण्डेय, प्रवीन प्रसाद, उमाशंकर सिंह, सावित्री देवी, समेत अन्य ने अपने विचार रखे और सभी ने पार्टी में शामिल हुए युवा क्रांति मंच के सभी सदस्यो का स्वागत और अभिनंदन किया और पार्टी में शामिल सभी लोगो को बधाई और शुभकामनाएं दिए। (जारी…)
मिलन समारोह में युवा क्रांति मंच के अध्यक्ष सौरभ राहुल सिंह, अनीश सिंह, सुभाष पाणिग्रही,विशाल दास, आनंद सिंह, सुरेंद्र यादव, जीतू दास, रौशन कुमार, ग्रीस कुमार, दोना कुमार, भारत कुमार, सुभम सिंह, अवनीश सिंह, कवि गुप्ता समेत सैकड़ों लोग पार्टी की सदस्यता लिए।
जमशेदपुर : चाकुलिया के नागानल मंदिर के पीछे स्वणरेखा कैनाल में एक युवक नहाने के क्रम तेज रफ्तार पानी में बह गया है। घटना सुबह आठ बजे बताया जा रहा है। युवक अबतक लापता हैं, खोजबीन जारी है। घटना स्थल पर चाकुलिया थाना प्रभारी बरूण यादव पुलिस बल के साथ पहुंचे हैं। घटना की सूचना पाकर स्थानीय विधायक समीर मोहांती भी पहुंचे है। बताया जाता है कि बाजपेयी कॉलोनी निवासी शंकर गागराई (20) अपने दो दोस्तों के साथ कैनाल में नहाने गया था इस दौरान यह हादसा हुआ है।
जमशेदपुर : रविवार की संध्या में दुर्गा पूजा को लेकर डीएस दुर्गा पूजा मैदान में डीएस दुर्गा पूजा समिति की बैठक की गई। जिसमें कुछ ही दिनों में आने वाली मां भगवती की पूजा को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा एवं विचार विमर्श किया गया। पूजा समिति के अध्यक्ष संजीव सिंह की अध्यक्षता में बैठक सम्पन्न हुआ, जहाँ अध्यक्ष के साथ साथ पूजा समिति के कार्यकर्ताओं ने अपनी अपनी जिम्मेदारी को पूर्ण रूप से आकार देने और इस पूजा को सफल बनाने का प्रण लिया।
जमशेदपुर : रविवार को सावन माह के पावन अवसर पर बिष्टुपुर सर्किट हाउस एरिया स्थित भाजपा नेता राजीव रंजन सिंह(पूर्व डीआईजी) के आवास पर सामूहिक महारुद्राभिषेक एवं प्रसाद का कार्यक्रम आयोजित किया गया। वैदिक मंत्र जप के साथ आचार्य ब्रजकिशोर शास्त्री जी की पांच सदस्यों की टीम द्वारा अनुष्ठान एवं जलाभिषेक कर समस्त झारखण्ड एवं जमशेदपुर के कल्याण हेतु महादेव का उपासना किया गया। (जारी…)
पूजा के उपरांत महाप्रसाद का आयोजन किया गया।जिसमें झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास, सांसद विद्युत वरण महतो,पार्टी के जिला अध्यक्ष गुंजन यादव, सुधांशु ओझा, संजीव सिन्हा, महामंत्री राकेश सिंह, गुरविंदर सिंह सेठी, अमरप्रीत सिंह काले, अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रविंदर सिंह रिंकू, अल्पसंख्यक मोर्चा के जिला महामंत्री चंचल भाटिया, भाजपा नेता सोमू सिंह, जगतार सिंह एवं अन्य भाजपा परिवार के सैकड़ों सदस्य, शहर के प्रतिष्ठित समाजसेवी गण, व्यवसायी, सम्मानित अतिथि एवं हजारों महादेव के भक्तगण शामिल हुए।
जमशेदपुर : कुछ माह पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो के वायरल होने के मामले में रविवार के दिन भाजपा नेता विकास सिंह को जमशेदपुर के साइबर थाने में बुलाकर पूछताछ किया गया । साइवर थाना के थाना प्रभारी उपेंद्र कुमार मंडल एवं पुलिस अवर निरीक्षक दीपक कुमार ने लगभग आधे घंटे तक भाजपा नेता विकास सिंह से कई बिंदुओं में सवाल जवाब किया।
जनप्रतिनिधि की अच्छाई और बुराई आम जनता के बीच लाना देश के नागरिक का कर्तव्य वही मैंने किया – विकास सिंह
साइबर थाना के द्वारा विकास सिंह से पूछा गया कि अपने फेसबुक आईडी से स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के अश्लील वीडियो को वायरल किया था क्या ? विकास सिंह ने जवाब देते हुए कहा कि हां किया था। अशलील वीडियो कहां से मिलने के सवाल पर विकास सिंह ने कहा कि उन्हें वीडियो न्यूजविंग समाचार चैनल से मिला था। वीडियो वायरल करने के कारण के संबंध में पूछे गए सवाल का उत्तर देते हुए भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि न्यूज़ विंग समाचार चैनल के द्वारा जो वीडियो वायरल किया गया था वह वीडियो स्क्रीन रिकॉर्डिंग वीडियो था और साइबर थाना के एक्सपर्ट्स के साथ-साथ सारे इंजीनियर्स भी अच्छी तरह से जानते हैं की स्क्रीन रिकॉर्डिंग कभी भी एडिट या बनावटी नहीं हो सकता है। स्क्रीन रिकॉर्डिंग वाला वीडियो पूरी तरह 100% सही और शुद्ध रहता है, इसलिए एक जिम्मेदार नागरिक होने के नाते अपने जनप्रतिनिधि की अच्छाई और बुराई आम जनता के बीच रखना जो सभी लोगों का कर्तव्य है, वही कर्तव्य को हमने वीडियो वायरल करके पूरा किया है। (नीचे देखें वीडियो)
विकास सिंह ने साइबर थाना में स्पष्ट करते हुए कहा कि जब तक असली महिला सामने नहीं आ कर मामले का खंडन करती है या फिर मंत्री स्वयं असली महिला को सामने नहीं ला देते हैं तब तक समय समय पर यह वीडियो वायरल होता रहेगा। विकास सिंह ने साइबर थाना प्रभारी को भरोसा दिलाते हुए कहा कि पूरे प्रकरण में जहां भी साइबर थाना को सहयोग की जरूरत पड़ेगी उनका सहयोग पूरा मिलता रहेगा। विकास सिंह ने साइबर थाना में मौजूद अफसरों से निवेदन किया कि आप सभी जानते हैं कि वीडियो पूरी तरह असली है इसलिए स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के द्वारा दिए गए आवेदन को निरस्त करते हुए मंत्री के ऊपर करवाएगी अनुशंसा करने का कार्य करें।
जमशेदपुर : न्यू सुभाष कॉलोनी रोड नंबर 1 में रहने वाली बी डी एस एल महिला कॉलेज घाटशीला की प्रिंसपल पुष्कर बाला के घर से उस वक्त मोबाइल और बैग चोरी हो गई, जब वह प्रातः रांची जाने के लिए अपने घर में तैयार हो रही थी। प्रातः 5:30 बजे तैयार होने के बाद अपने ड्राइंग रूम के पलंग के ऊपर उन्होंने अपना दो मोबाइल और बैग रखकर उसी कमरे में अन्य काम में व्यस्त हो गई थी। अचानक प्रातः 5:30 बजे एक लंबा युवक खुले दरवाजे से कमरे में प्रवेश करके अचानक दोनों मोबाइल और बैग लेकर भाग खड़ा हुआ। डॉक्टर पुष्कर बाला की नजर जब उस लड़के पर पड़ी तो लड़का तेज गति से दरवाजे से बाहर निकल कर भाग खड़ा हुआ । (जारी…)
डॉ पुष्कर बाला को जरूरी काम से रांची जाना था उन्होंने भाजपा नेता विकास सिंह को फोन कर मामले की जानकारी दिया। विकास सिंह ने डॉक्टर पुष्कर बाला के परिजनों के साथ उलीडीह थाना में जाकर मामला दर्ज करवाते हुए चोर को पकड़ने की बात थानेदार से की।
चोरी और अपराध के खिलाफ जल्द होगा पैदल मार्च – विकास सिंह
मौके पर पहुंचे भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि चोरों का तांडव सर चढ़कर बोल रहा है पहले कभी कबार चोरी के मामले आपको अंधेरे में सुनने को मिलते थे, लेकिन अब 24 घंटे लोग सुरक्षित नहीं है। पुलिस अपराधी और चोर के सामने बौना हो गई है । प्रातः 5:30 चोरों का सक्रिय रहना आम जनमानस के लिए चिंता का विषय बन गया है। भाजपा नेता विकास सिंह ने कहा कि जल्द अपराध और चोरी के खिलाफ पैदल मार्च निकालने का कार्य किया जाएगा जिसमें हजारों की संख्या में महिलाएं, पुरुष, बच्चे और नौजवान उपस्थित रहेंगे । उलीडीह थाने में विकास सिंह, मुन्ना सहाय, पुतुल सहाय, राम सिंह कुशवाहा मुख्य रूप से उपस्थित थे।
झारखण्ड : पश्चिमी सिंहभूम जिले के नक्सल प्रभावित गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवाबेड़ा के समीप नक्सलियों ने एक शख्स की हत्या कर दी। नक्सलियों ने शख्स को पुलिस का मुखबिर बताकर उसका गला रेत दिया। घटना शनिवार रात की बताई जा रही है। रविवार की सुबह ग्रामीणों ने शव देखा और इसकी सूचना पुलिस को दी। पश्चिमी सिंहभूम के एसपी आशुतोष शेखर ने घटना की पुष्टि की है। (जारी…)
घटना की सूचना पाकर पुलिस जवान भी दलबल के साथ घटना स्थल के लिए रवाना हुए। पुलिस अधीक्षक आशुतोष शेखर ने बताया कि गोइलकेरा थाना क्षेत्र अंतर्गत लोवाबेड़ा के समीप जंगल में नक्सलियों ने पुलिस मुखबिर बताकर 62 वर्षीय रदों सुरीन उर्फ डायबोर नाम के ग्रामीण की गला रेत कर हत्या कर दी है। रदों सुरीन उर्फ डायबोर कदमडीह गांव के हारिबुरु टोला का निवासी थी। फिलहाल, वह लोवाबेड़ा वनग्राम में रह रहा था। हालांकि, उन्होंने बताया कि रदों सुरीन का पुलिस से कोई लेना देना ही नहीं था। नक्सलियों ने मुखबिरी का आरोप लगाकर उसकी हत्या की है। शख्स की हत्या करने के बाद नक्सलियों ने घटनास्थल पर एक पर्चा भी फेंका है। (जारी…)
बता दें कि पूरे जिले में पुलिस नक्सलियों के खिलाफ अभियान चला रही है। इनके खिलाफ कारगर कार्रवाई के लिए चाईबासा पुलिस, कोबरा 209 BN, 203 BN, झारखंड जगुआर एवं सीआरपीएफ 60 BN, 197 BN, 157 BN, 174 BN, 134 BN, 193 BN, 07 BN, 26 BN की टीमों का एक संयुक्त अभियान दल गठित कर लगातार अभियान संचालित किया जा रहा है। अब भी नक्सलियों के खिलाफ अभियान जारी है।