एक नई सोच, एक नई धारा

n5316988821693025028613033991ea0773b50bf65ab0f25de84c55f0aa7002b407185d7d4cadc1088f819e
मदुरई स्टेशन पर लखनऊ-रामेश्वरम ट्रेन में लगी भीषण आग, 9 यात्रियों की हुई मौत

तमिलनाडु : मदुरई रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन के अंदर आग लगने की घटना सामने आई है। मदुरई में रेलवे अधिकारियों के मुताबिक, लखनऊ से रामेश्वरम जा रही ट्रेन के टूरिस्ट कोच में आग लगने से 9 लोगों की मौत हो गई है जबकि 20 लोग घायल बताए जा रहे हैं।

रेलवे ने प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का ऐलान किया है। निजी पार्टी कोच ने 17 अगस्त को लखनऊ से अपनी यात्रा शुरू की थी और कल चेन्नई पहुंचने वाली थे और इसके बाद इसे वहीं से लखनऊ लौटना था।

अधिकारियों के मुताबिक, आग लगने की घटना की सूचना सुबह करीब 5.15 बजे मिली जब ट्रेन मदुरै यार्ड जंक्शन पर रुकी हुई थी। रेलवे के अनुसार कुछ पैसेंजर अवैध तरीके से गैस सिलेंडर लेकर कोच में घुस गये थे। मदुरई जंक्शन आग को लेकर रेलवे की तरफ से हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जो हैं- 9360552608 और 8015681915।

ट्रेन में बना रहे थे चाय नाश्ता

IMG 20230708 WA00571

खबर के मुताबिक, ट्रेन के निजी कोच में लखनऊ से 65 यात्रियों को लेकर एक निजी पार्टी सवार हुई थी। ट्रेन संख्या 16730 (मदुरै-पुनालूर एक्सप्रेस) आज सुबह 3.47 बजे मदुरई पहुंची। बुक किए गए निजी कोच को पार्क किया गया था इसमें सवार कुछ सदस्य चाय/नाश्ता तैयार करने के लिए अनधिकृत रूप से अवैध रूप से तस्करी किए गए रसोई गैस सिलेंडर का उपयोग करने लगे। इसकी वजह कोच में आग लग गई। आग लगने की सूचना पर अधिकांश यात्री कोच से बाहर निकल गए.अन्य किसी कोच को नुकसान नहीं हुआ है।

आग लगने का वीडियो आया सामने

IMG 20230816 WA0004

आग लगने का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें दिख रहा है कि कोच में भीषण आग लगी हुई है और कुछ लोग आसपास चिल्ला भी रहे हैं। इस दौरान बगल के रेलवे ट्रैक से एक ट्रेन भी गुजर रही है। मौके पर पहुंचे दमकल विभाग ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू किया। इस दौरान ट्रेन का कोच बुरी तरह से जला हुआ नजर आ रहा है।

रेलवे ने बताया कि लोग अवैध तरीके से गैस सिलेंडर ले गए थे जिसके कारण लगी आग। रेलवे के रूल के मुताबिक, कोई भी ज्वलनशील पदार्थ रेलवे कोच के अंदर ले जाना सख्त मना है। जिस कोच में आग लगी है वो एक प्राइवेट कोच था।

अवैध तरीके से ले जा रहे थे सिलेंडर

AddText 08 02 01.40.24 1

रेलवे के मुताबिक, स्टेशन अधिकारी द्वारा 26.8.23 को 5.15 बजे मदुरई यार्ड में निजी पार्टी कोच में आग लगने की सूचना दी गई। तुरंत फायर सर्विस को सूचना दी गई और फायर टेंडर यहां 5.45 बजे पहुंचे। 7.15 बजे आग बुझा ली गई। किसी अन्य कोच को कोई नुकसान नहीं। यह एक निजी पार्टी कोच है जिसे कल नागरकोइल जंक्शन पर जोड़ा गया था। पार्टी कोच को अलग कर मदुरै स्टेबलिंग लाइन पर रखा गया है।

प्राइवेट पार्टी कोच में यात्री गैस सिलेंडर को अवैध तरीके से ले जा रहे थे और इसी वजह से आग लगी। आग लगने की सूचना पर कई यात्री कोच से बाहर निकल गए थे। कुछ यात्री प्लेटफार्म पर ही उतर गये थे। आपको बता दें कि कोई भी व्यक्ति आईआरसीटीसी पोर्टल का उपयोग करके पार्टी कोच बुक कर सकता है। उन्हें गैस सिलेंडर जैसा कोई भी ज्वलनशील पदार्थ ले जाने की अनुमति नहीं होती है।

6eb65031d40b2fd7eeef30ea5af45d070301f72b9add1b735e4df29792caad0b.0
ऐतिहासिक पंजाबी फिल्म “मस्ताने” देखने उमड़े सिख, पहले दिन के शो हुए फूल, सीएम से की गई माँग, पढ़ें पूरी खबर

पंजाबी फ़िल्म “मस्ताने” शुक्रवार को सिनेमाघरों में लगी। जमशेदपुर के PJP में भी इस फ़िल्म को लगाया गया है। सिख इतिहास को दिखाती इस पंजाबी फिल्म ने ट्रेलर के साथ ही तारीफ़ और सुर्खियां बटोरनी शुरू कर दी थी। आज फ़िल्म लगने के साथ ही पहले दिन के दोनों शो लगभग हॉउसफुल रहे। इसी कड़ी में आगाज़ संस्था के सदस्यों ने भी फ़िल्म देखी। संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह ने बताया कि रोंगटे खड़े कर देनी वाली ये सिख ऐतिहासिक फ़िल्म, पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में इतिहास बनाएगी।

ट्वीट करके सीएम हेमन्त सोरेन से की गई माँग

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

इंदरजीत सिंह ने ट्वीट के माध्यम से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से आग्रह किया है कि मस्ताने फ़िल्म को झारखंड सरकार टैक्स फ्री करे, ताकि बाकी लोग भी टिकट की कम दामों के कारण फ़िल्म देख सके। इंदरजीत सिंह ने ये भी बताया कि हर व्यक्ति को फ़िल्म देखकर गर्व महसूस होगा। ये पहली ऐसी पंजाबी फिल्म है जो पंजाबी सहित हिंदी, तेलगु, तमिल और मराठी में सिनेमा घरों में लगी है। जैसा कि ज्ञात है फ़िल्म के कलाकार तरसेम जस्सर और गुरप्रीत घुग्गी ने सोशल मीडिया के माध्यम से जमशेदपुर के लोगों से फ़िल्म को देखने की अपील की थी।

संस्था 50 बच्चों को दिखाएगी फिल्म

AddText 08 02 01.40.24 1

आग़ाज़ संस्था के मलविंदर सिंह ने कहा कि जल्द ही आग़ाज़ द्वारा 50 बच्चो को ये फ़िल्म दिखायी जायेगी। आज संस्था के सदस्य हाथों मे फ़िल्म के पोस्टर लेकर फ़िल्म देखने आये, जिनमे मुख्य रूप से संस्था के संस्थापक अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, बीर खालसा दल के प्रदेश अध्यक्ष रविन्द्र सिंह रिंकू, गुरबचन सिंह, राजवीर भाटिया, अमनजोत सिंह, जगप्रीत सिंह, अवतार सिंह, सनी सिंह, सुखदीप सिंह मौजूद रहे।

IMG 20230823 WA0007
खादी ग्रामोद्योग : खादी की इको फ्रेंडली राखी का बहनें करें उपयोग – कुमार विश्वजीत, देखें वीडियो
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : “खादी ग्रामोद्योग विभाग” ने इस वर्ष रक्षा बंधन के पर्व पर समस्त बहनों से अपने भाई की कलाई पर स्वदेशी भारतीय सूत से बनी राखी बांधने का अनुरोध किया है। राष्ट्रीयता, सनातनी संस्कृति की भावना से भाजपा किसान मोर्चा बारीडीह मंडल के महामंत्री कुमार विश्वजीत ने भी खादी विभाग की आधिकारिक वेबसाइट द्वारा अपलोड वीडियो के जरिए सभी से अपील की है कि अपने शहर में अवस्थित खादी ग्रामोद्योग के बिक्री केंद्र में जाकर मात्र 20रुपए की राखी लेकर, भारत सरकार के “स्वदेशी अपनाओ” अभियान में सहभागी बनें।

AddText 08 02 01.40.24 1
Screenshot 2023 0825 233941
हर हर महादेव सेवा संघ : 28 अगस्त की भजन संध्या में पांच हस्तियों को मिलेगा संघ रत्न सेवा अवार्ड, पढ़ें पूरी खबर
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष भी जमशेदपुर की सामाजिक और धार्मिक संस्था हर हर महादेव सेवा संघ द्वारा संघ रत्न सेवा अवार्ड की घोषणा कर दी गयी। इस वर्ष भी चयन के लिए जमशेदपुर के वासियों का सुझाव लिया गया। अंततः संघ की कोर कमिटी ने गंभीर चिंतन के उपरांत पत्रकारिता, वकालत, चिकित्सा और समाज सेवा के क्षेत्र में अपने जीवन के लंबे काल खंड के दौरान समाज में लंबे समय तक उल्लेखनीय योगदान के लिए 5 नामों का चयन किया और आज इसकी घोषणा की। उल्लेखनीय है कि व्हाट्सप्प मीडिया के माध्यम से शहरवासियों के विचार और उनकी पसंद को आमंत्रित किया गया था। इस माध्यम के जरिये अनगिनत व्यक्तियों ने संघ रत्न सेवा अवार्ड के सुयोग्य विशिष्ट जनों के नाम सुझाए। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

अनेक व्यक्तियों ने स्वयं भी अपनी उपलब्धियां समर्पित की। संघ ने सभी सुझाव और उपलब्धियों का सम्मान किया। चूंकि 5 नामों की ही घोषणा संभव है, सभी नॉमिनेशन को संचित रखते हुए जीवन के लंबे संघर्ष और सेवा के कालखंड के पैमाने पर उक्त क्षेत्रों में 5 नामों की घोषणा की गयी है। इसके तहत सिख समाज के लिए अलग पहचान बनाने वाले शैलेंद्र सिंह, चिकित्सा के क्षेत्र से गंगा मेमोरियल अस्पताल संचालित करने वाले डॉ एनके सिंह, वकालत के क्षेत्र से अधिवक्ता निमाई चंद्र पंडा और पीएन गोप जबकि पत्रकारिता से फोटोग्राफर रंगाधर नंदा को सम्मानित किया जायेगा। उल्लेखनीय है कि पिछले कई वर्षों से संघ प्रत्येक वर्ष शहर एवं देश के ऐसे कई महानुभावों को संघ रत्न अवार्ड से सुशोभित करता आया है, जिन्होंने अपने जीवन में इस शहर एवं देश की समर्पित भाव से सेवा की है।

6c1d237a335dc5779d48d7a79ba61dcf30172d05b8ba66d0b9ac2bf6b7560c72.0
कैग रिपोर्ट पर प्रधानमंत्री करवाई करे अन्यथा होगा देशव्यापी जन आंदोलन : बन्ना गुप्ता

जमशेदपुर : जमशेदपुर परिसदन में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को सम्बोधित करते हुए सूबे के स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि संसद के मानसून सत्र में पेश नियंत्रक और महालेखा परीक्षा (CAG कंग) की रिपोर्ट में मोदी सरकार में हुए घपले-घोटालों को खुलासा हुआ है। देश की लाखों करोड़ रुपये की अनियमितता उजागर हुआ है। मैं देश के प्रधानमंत्री से मांग करता हूं कि घोटालों एंव अनियमितता में शामिल मंत्रालयों के खिलाफ मामला दर्ज कर करवाई करें।अन्यथा कांग्रेस पार्टी देश ब्यापी जन आंदोलन करने को विवश होगी। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571

मंत्री बन्ना गुप्ता ने प्रेस को सम्बोधित करते हुए कहा कि द्वारका एक्सप्रेस -वे सड़क निर्माण जिसकी निर्माण लागत 18 करोड़ रुपये प्रति किलोमीटर कैबिनेट से मंजूर थी, उसे बढ़ाकर 250 करोड़ रूपया प्रति कि.मी. कर दिया गया। मोदी सरकार की बहुप्रचारित आयुष्मान भारत हेल्थ स्कीम ने तो घपलों की सारी हदे ही पार कर दी। 7.5 लाख लाभुकों का एक ही मोबाईल नम्बर 9999999999 पर निबंधन पाया गया। ऐसे ही अन्य कई फर्जी नम्बर यथा 8888888888 पर भी हजारों लाभुक निबंधित पाये गये जिसका कैग की ऑडिट रिपोर्ट में खुलासा है। आयुष्मान भारत हेल्थ योजना में एक और अदभूत रिकार्ड बनाया मोदी जी की सरकार ने मृत व्यक्तियों के नाम पर आयुष्मान स्कीम अन्तर्गत ईलाज दिखाकर राशि की निकासी कर ली गयी। ऐसे 88670 मृत व्यक्ति थे, जिनके नामों का इस्तेमाल कर फर्जीवाड़ा को अंजाम दिया गया। (जारी…)

babb81b27aa00c4a9b794cb1e733db2f9dfc201cbd6f4c789bf8dd9f7e785b9d.0

स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने कहा कि सिर्फ 5 टोल प्लाजा की रैंडम ऑडिट पर कैग ने पाया कि सड़क उपयोग करने वाली जनता से 132 करोड़ रूपये ज्यादा वसूली कर ली गयी। यह तो जनता की पॉकेटमारी थी। टोल प्लाजा के नियमों का एनएचएआई (NHAI) ने इस घपले को अंजाम दिया। स्वदेशी दर्शन योजना अंतर्गत 14 परियोजनाएं थीं, जिसमें 8 प्रोजेक्ट में 22 माह से 47 माह तक का विलम्ब हुआ 6 परियोजनाएं अभी भी बाकी है। कैग की रिपोर्ट के मुताबिक 2014-15 से 2018-19 की अवधि में 76 प्रोजेक्ट के लिए 5.45,569 करोड़ रूपये थे। ये प्रोजेक्टस योजना आयोग वित्त मंत्रालय की आपत्ति के बावजूद शुरू कर दिये गये। पर्यटन मंत्रालय ने कैबिनेट की मंजूरी के बगैर ही फंड मंजूर कर दिया, जबकि 1000 करोड़ रूपया से अधिक के प्रोजेक्ट कैबिनेट की स्वीकृति लेना जरूरी होता है। इस योजना में 15 पर्यटन सर्किटों की पहचान की गयी थी, जिसके विकास के लिए 76 प्रोजेक्ट मंजूर किये गये। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

बन्ना गुप्ता ने आगे कहा कि कोयला खदानों की नीलामी में भारी अनियमितताएं बरती गयी।कोयला खदानों की नीलामी प्रक्रिया की ऑडिट करने पर कग ने पाया कि इसमें पब्लिक मनी की लूट और बंदरबाट हुई है। कोयला खदानों की नीलामी में प्रतिस्पर्धा (Competition) होना चाहिये था वह नहीं हुआ। ऐसा कारपोरेट्स और उनकी सहायक कम्पनियों के घालमेल से मैनेज हुआ। नीलामी की गयी खदानों के मूल्यांकन (मूल्य असेसमेंट) में त्रुटियां और विसंगतियां थी, जिससे सरकार को राजस्व का भारी नुकसान हुआ। पहले दो चरण में नीलाम की गयी 11 कोयला खदानों की नीलामी बोली में कम्पटीशन का संभावित स्तर हासिल नहीं पाया गया। कैग ने HAL हिन्दुस्तान ऐरोनाटिक्स द्वारा इंजन की डिजाईन में की गयी त्रुटियों के कारण 159 करोड़ रूपया का नुकसान सरकार को हुआ। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

मंत्री बन्ना गुप्ता ने बताया कि भारतमाला की परियोजनाओं की निविदा प्रक्रिया में कैग ने त्रुटियां पायी है। इस परियोजना में निर्माण लागत 15.37 करोड़ रूपया प्रति कि.मी. थी. जिसे बढ़ाकर 32 करोड़ रूपया प्रति कि.मी. कर दिया गया।

उक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस में जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे, मनोज झा,संजय तिवारी समेत दर्जनों कांग्रेस के नेता एंव कार्यकर्ता मौजूद थे।

2193ec80307461519b1642e6bc7f87e366189c1c2cd3d0bbf242b1caae3b54c1.0
मानगो : डकैती का प्लान बना रहे 5 युवक को पुलिस ने पकड़ा, हथियार बरामद
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : मानगो में डकैती की योजना बना रहे पांच युवकों को पुलिस ने हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। इन युवकों की गिरफ्तारी क्षेत्र के टीचर्स कॉलोनी ग्राउंड से हुई। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि वहां करीब आधा दर्जन अपराधर्मी बैठकर किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। उसके बाद एसएसपी प्रभात कुमार के निर्देश पर गठित पुलिस की विशेष टीम ने पांच युवकों को धर-दबोचा। तलाशी लेने पर पकड़े गये युवकों के पास से कई हथियार व कारतूस बरामद किये गए। यह जानकारी एसएसपी प्रभात कुमार ने एक प्रेस कांफ्रेंस में दी। मौके पर मानगो के थाना प्रभारी विनय कुमार एवं बागबेड़ा के थाना प्रभारी केके झा मौजूद रहे। जिन युवकों की गिरफ्तारी हुई है उसमें बागबेड़ा कॉलोनी के रोड नंबर 5 का रहनेवाला अमन पाठक, बागबेड़ा रेलवे कॉलोनी का अंकित कुमार शर्मा उर्फ जादु, मानगो टीचर्स कॉलोनी का विशाल कुमार उर्फ राहुल कुमार तिवारी उर्फ छेछे, अनुराग जायसवाल उर्फ बुढा और वहीं का रहनेवाला रॉनित सिंह उर्फ रॉनी शामिल है।

AddText 08 02 01.40.24 1
IMG 20230825 WA0007
चंद्रयान-3 की सफलता का मनाया गया जश्न, मिठाई, पौधे और लड्डू बांटे गए
IMG 20230825 WA0010

जमशेदपुर : शहर में चंद्रयान-3 मिशन की सफलता का खुमार अभी उतरा नहीं है। शुक्रवार को सीजीपीसी ने साकची गुरुद्वारा के समीप कालीमाटी रोड पर राहगीरों को लड्डू और पौधे बांटकर सफलता का जश्न मनाया।
चंद्रयान-3 की चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग को लेकर सीजीपीसी भी उत्साहित दिखी। लैंडर विक्रम की सॉफ्ट लैंडिंग और रोवर प्रज्ञान के चाँद पर सफलतापूर्वक विचरण पर सेंट्रल गुरुद्वारा प्रबंधक कमिटी (सीजीपीसी) भी जश्न में झूम उठी। सदस्यों ने लड्डू बांटकर व पौधे बांटकर खुशी का इजहार किया।

चंद्रयान-3 की सफलता हर भारतीय के लिए गौरव के क्षण: भगवान सिंह

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

सीजीपीसी के प्रधान भगवान सिंह का कहना है बुधवार शाम को भारत इतिहास रच दिया है और यह पल सभी भारतवासियों के लिए गौरव के क्षण हैं। चेयरमैन सरदार शैलेन्द्र सिंह का कहना था कि चंद्रयान-3 चांद पर सॉफ्ट लैंडिंग करने से पूरी दुनिया में भारत ने अपनी स्पेस शक्ति का लोहा मनवा लिया है। इसके लिए ईसरो के वैज्ञानिक बधाई के पात्र है। (जारी…)

IMG 20230825 WA0006

जश्न समारोह में प्रधान भगवान सिंह, चेयरमैन सरदार शैलेंद्र सिंह, संरक्षक गुरदीप सिंह पप्पू, उपाध्यक्ष चंचल सिंह, कुलदीप सिंह, महासचिव अमरजीत सिंह – गुरचरण सिंह बिल्ला अमरजीत सिंह भामरा, सुखविंदर सिंह राजू, सतनाम सिंह घुम्मन, हरदीप सिंह, जगतार सिंह नागी, रविंद्र सिंह, रणजीत सिंह, ज्ञानी कुलदीप सिंह, दलविंदर सिंह, हरजिंदर सिंह, सुखदेव सिंह बिट्टू, परमजीत सिंह विकी, दर्शन सिंह, प्रकाश सिंह, त्रिलोक सिंह, त्रिलोचन सिंह, सतबीर सिंह गोल्डू, सुरजीत सिंह, हरविंदर सिंह, दलविंदर सिंह, बलबीर सिंह, सुरेंद्र सिंह शिंदे, जसवीर सिंह सोनी, सतबीर सिंह और दलजीत सिंह मुख्यरूप से शामिल थे।

AddText 08 02 01.40.24 1
IMG 20230825 WA0009
IMG 20230825 WA0003
स्वर्णरेखानदी में डूबे 7 वर्षीय बालक का शव मानगो से बरामद
IMG 20230708 WA00571

जमशेदपुर : कदमा जयप्रभा नगर के रहने वाला सात वर्षीय लक्ष्मण मछुआ स्नान करने के दौरान नदी में डूब गया था। लगभग पुरा दिन बीत जाने के बाद जिला प्रशासन से किसी प्रकार का सहयोग नहीं मिलने के बाद लक्ष्मण के परिजनों ने भाजपा नेता विकास सिंह से आज संपर्क स्थापित कर मामले की जानकारी देते हुए कहा की जिला प्रशासन बच्चे को खोजने में मदद नहीं कर रहा है। (जारी…)

IMG 20230816 WA0004

विकास सिंह ने मामले की जानकारी वरीय पुलिस अधीक्षक को देते हुए शव बरामदगी की बात कही। नदी के दोनों तरफ वरीय पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार संबंधित थानादारों ने गश्ती आरंभ की अंततः मानगो थाना अंतर्गत पोस्ट ऑफिस रोड के साई सूरज आश्रम के नीचे लक्ष्मण का शव बरामद हुआ। मानगो थाना के द्वारा भाजपा नेता विकास सिंह को शव मिलने की सुचना दी गई। विकास सिंह ने लक्ष्मण परिजनों को इसकी सूचना देकर मानगो बुलाया और परिजनों के साथ स्वर्णरेखा नदी के तट पर जाकर लक्ष्मण का शव अंत्यपरिक्षण हेतु भेजवाया।

AddText 08 02 01.40.24 1
2963d65ddced36e672bc101cc39250a85beb6f2d9fd810bf772adce5830386a5.0
खरकाई नदी से मिला युवक का शव, कपड़े से की गई पहचान, देखें वीडियो

जमशेदपुर : जुगसलाई थाना अंतर्गत पार्वती घाट के निकट नदी तट से युवक का शव मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई। युवक की पहचान जुगसलाई नया बाजार निवासी 40 वर्षीय हेमंत शर्मा के रूप में हुई है जो विगत 23 अगस्त से घर से लापता था। फिलहाल पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच पड़ताल शुरू कर दी है। (जारी…)

IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

23 अगस्त से जुगसलाई नया बाजार निवासी 40 वर्षीय हेमंत शर्मा अपनी मोटरसाइकिल से दोपहर के वक्त खाना खाकर निकले और फिर लौटकर नहीं आए। परिजनों ने इस संबंध में काफी खोजबीन की पर युवक का कहीं पता नहीं चल पाया, आज अचानक परिजनों को सूचना मिली कि एक युवक का शव नदी में तैर रहा है, परिजनों ने नदी तट पर पहुंचकर शव की पहचान 40 वर्षीय हेमंत शर्मा के रूप में की। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24 1

जानकारी देते हुए मृतक के भतीजे केशव शर्मा ने बताया कि उनके ऊपर कुछ लोन था जिसकी वजह से कई दिनों से वे डिप्रेशन में रह रहे थे। 23 अगस्त को दोपहर के वक्त वे निकले फिर लौटकर नहीं आए। शाम में उनकी पत्नी से एक बार बात हुई और फिर उनका फोन स्विच ऑफ हो गया, जहां लास्ट लोकेशन खरकाई नदी का बता रहा था। उन्होंने बताया कि बाइक से वे घर से निकले काफी खोजबीन के बाद उनका कहीं कुछ पता नहीं चल पाया। आज सुबह पता चल रहा है कि एक शव नदी से मिला है, कपड़े के आधार पर उनकी पहचान हेमंत शर्मा के रूप में की गई है।

f43c50f56c028b2726f7683cf4b236ae01297a9dd3b972dd6ebd89d725ac4c22.0
बागबेड़ा : आज से शुरू हो सकती है जलापूर्ति, मोटर हुआ ठीक
IMG 20230708 WA00571
IMG 20230816 WA0004

जमशेदपुर : बिष्टुपुर स्थित पेयजल एवं स्वच्छता विभाग के जलापूर्ति प्लांट की मोटर शुक्रवार को ठीक हो गई है। मोटर ठीक होने के बाद अधिकारी बागबेड़ा जलापूर्ति योजना में आज से जलापूर्ति शुरू हो सकती है। कहा जा रहा है कि शुक्रवार की शाम से जलापूर्ति शुरू कर दी जाएगी। बागबेड़ा हाउसिंग कॉलोनी के 1140 घरों में जलापूर्ति होगी। गौरतलब है कि लगभग एक हफ्ते से मोटर खराब होने से बागबेड़ा कॉलोनी में जलापूर्ति ठप थी।

AddText 08 02 01.40.24 1
error: Content is protected !!