एक नई सोच, एक नई धारा

एशियन गेम्स 2023 : कबड्डी में स्वर्ण पदक जीत कर भारत ने 100वां पदक हासिल किया

एशियन गेम्स 2023 : भारत ने एशियन गेम्स में पहली बार 100 मेडल का आंकड़ा छू लिया है. भारतीय महिला कबड्डी टीम ने ताइवान को हराकर भारत को 100वां मेडल दिया. इसमें 25 गोल्ड भी शामिल है. इसके अलावा भारत ने अब तक 35 सिल्वर और 40 ब्रॉन्ज मेडल भी जीते हैं. महिला टीम ने रोमांचक फाइनल में ताइवान को 26-25 से हराया. आज पुरुष कबड्डी टीम भी गोल्ड मेडल के मुकाबले में उतरेगी. इसके अलावा पुरुष क्रिकेट भी गोल्ड के मुकाबले में अफगानिस्तान से भिड़ेगी. इससे पहले महिला क्रिकेट टीम गोल्ड पर कब्जा कर चुकी है. (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

भारतीय महिला कबड्डी टीम ने फाइनल में ताइवान के खिलाफ बेहतरीन शुरुआत की. हाफ टाइम तक भारतीय टीम 14-9 से आगे थी. दूसरे हाफ में भी उसने बेहतरीन प्रदर्शन किया और 26-25 से मुकाबला जीतकर गोल्ड अपने नाम किया. अंतिम समय तक दोनों ही टीमों के बीच रोचक भिड़ंत देखने को मिला. भारत अब तक 9 खेलों में कम से कम एक-एक गोल्ड मेडल जीत चुका है.सबसे अधिक 7 गोल्ड शूटिंग में मिले हैं. इसके अलावा 6 गोल्ड एथलेटिक्स में तो 5 गोल्ड आर्चरी में आए हैं. स्क्वाश में 2 गोल्ड आए. इसके अलावा टेनिस, घुड़सवारी, क्रिकेट, कबड्डी और हॉकी में भी एक-एक गोल्ड मिला है. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573

भारत ने शुक्रवार तक 95 मेडल जीते थे. शनिवार को पहले 4 मेडल आर्चरी में आए. सुरेश वेन्नम और ओजस देवताले ने गोल्ड जीता. इसके अलावा अभिषेक वर्मा ने सिल्वर तो अदिति स्वामी ने ब्रॉन्ज अपने नाम किया. इससे पहले भारत ने 2018 एशियन गेम्स में सबसे अधिक 70 मेडल जीते थे. एशियन गेम्स में अब तक सबसे अधिक 29 मेडल एथलेटिक्स में आए हैं. इसके अलावा भारतीय शूटर्स ने 22 मेडल अपने नाम किए. आर्चरी टीम भी 9 मेडल जीतने में सफल रही. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44

ज्योति सुरेखा वेन्नम और ओजस देवताले ने गोल्ड मेडल की हैट्रिक लगाई जबकि अदिति स्वामी को ब्रॉन्ज मिला. आर्चरी टीम ने कुल 9 मेडल जीते. इससे पहले भारत ने इंचियोन में 2014 में हुए खेलों में 3 मेडल जीते थे. गोल्ड जीतने के बाद ज्योति ने कहा, मेरे पास शब्द नहीं है. इतने जज्बात उमड़ रहे हैं. मुझे सोचने के लिए समय लगेगा. वहीं गुरू और शिष्य के मुकाबले में 21 वर्ष के विश्व चैम्पियन देवताले ने 34 वर्ष के अभिषेक वर्मा को 149-147 से हराया.

IMG 20230802 WA00752
हमास ने गाजा पट्टी से तेल अवीव पर दागे 5000 रॉकेट, इजराइल ने किया ‘ऐलान-ए-जंग’

यरूशलम: हमास की सैन्य शाखा के एक नेता का कहना है कि सशस्त्र समूह ने इजराइल के खिलाफ एक नया सैन्य अभियान शुरू किया है. एक सार्वजनिक बयान में, मोहम्मद डीफ ने कहा कि ‘ऑपरेशन अल-अक्सा स्टॉर्म’ शुरू करते हुए शनिवार तड़के इजराइल में 5,000 रॉकेट दागे गए. इजराइल ने गाजा पट्टी से घुसपैठ की भी सूचना दी है. हमास के सैन्य नेता ने सभी फलस्तीनियों से इजराइल का ‘मुकाबला’ करने का आग्रह करते हुए कहा, ‘हमने यह कहने का निर्णय लिया है कि अब बहुत हो गया’. (जारी…)

IMG 20231001 WA0000
IMG 20230708 WA00573

मोहम्मद डीफ का यह संदेश एक रिकॉर्डिंग के रूप में सामने आया है, क्योंकि वह सार्वजनिक रूप से कभी सामने नहीं आता है. इजराइली सेना का कहना है कि वह गाजा पट्टी में लक्ष्यों को निशाना बना रही है. इजरायली सेना ने एक घंटे से अधिक समय तक देश के दक्षिण और मध्य क्षेत्रों में सायरन बजाते हुए चेतावनी दी और जनता से बम आश्रयों के पास रहने का आग्रह किया. सेना ने अधिक जानकारी दिए बिना कहा, ‘गाजा पट्टी से कई आतंकवादियों ने इजरायली क्षेत्र में घुसपैठ की है.’

AddText 09 19 03.49.44
IMG 20230802 WA00752
झारखंड के कई जिलों में गिरे पेट्रोल डीजल के दाम, जाने सबसे सस्ता कहाँ

झारखंड : बढ़ती महंगाई के बीच हम आपके लिए राहत की खबर लेकर आए हैं. दरअसल, हर रोज की तरह पेट्रोल-डीजल के दाम जारी कर दिए गए हैं. आज राज्य के कई जिलों में पेट्रोल डीजल के दाम गिरे हैं. हालांकि, कुछ जिले ऐसे भी हैं, जहां फ्यूल रेट्स बढ़े हैं. आज देवघर में पेट्रोल-डीजल की दर सबसे कम है. वहीं, बोकारो, रांची, खूंटी और सरायकेला में भी पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के नीचे है. आइए जानते हैं कि आपके शहर में पेट्रोल-डीजल के भाव घटे हैं या बढ़े हैं-

झारखंड के विभिन्न शहरों/जिलों में पेट्रोल की कीमत

IMG 20231001 WA0000

◆ बोकारो — 99.99 ₹/लीटर
◆ चतरा — 101.22 ₹/लीटर
◆ देवघर — 99.59 ₹/लीटर
◆ धनबाद — 100.03 ₹/लीटर
◆ दुमका — 100.53 ₹/लीटर
◆ पूर्वी सिंहभूम — 100.29 ₹/लीटर
◆ गढ़वा — 102.30 ₹/लीटर
◆ गिरिडीह — 100.61 ₹/लीटर
◆ गोड्डा — 100.53 ₹/लीटर
◆ गुमला — 100.85 ₹/लीटर
◆ हजारीबाग — 100.50 ₹/लीटर
◆ जामताड़ा — 100.41 ₹/लीटर
◆ खूंटी — 99.91 ₹/लीटर
◆ कोडरमा — 100.67 ₹/लीटर
◆ लातेहार — 100.87 ₹/लीटर
◆ लोहरदगा — 100.72 ₹/लीटर
◆ पाकुड़ — 101.20 ₹/लीटर
◆ पलामू — 101.97 ₹/लीटर
◆ रामगढ़ — 100.38 ₹/लीटर
◆ रांची — 99.84 ₹/लीटर
◆ साहिबगंज — 101.19 ₹/लीटर
◆ सरायकेला खरसावां — 99.78 ₹/लीटर
◆ सिमडेगा — 100.81 ₹/लीटर
◆ पश्चिमी सिंहभूम — 101.13 ₹/लीटर

झारखंड के विभिन्न शहरों/जिलों में डीजल की कीमत

IMG 20230708 WA00573

◆ बोकारो — 94.78 ₹/लीटर
◆ चतरा — 96.02 ₹/लीटर
◆ देवघर — 94.37 ₹/लीटर
◆ धनबाद — 94.83 ₹/लीटर
◆ दुमका — 95.31 ₹/लीटर
◆ पूर्वी सिंहभूम — 95.08 ₹/लीटर
◆ गढ़वा — 97.10 ₹/लीटर
◆ गिरिडीह — 95.40 ₹/लीटर
◆ गोड्डा — 95.30 ₹/लीटर
◆ गुमला — 95.66 ₹/लीटर
◆ हजारीबाग — 95.30 ₹/लीटर
◆ जामताड़ा — 95.19 ₹/लीटर
◆ खूंटी — 94.72 ₹/लीटर
◆ कोडरमा — 95.44 ₹/लीटर
◆ लातेहार — 95.68 ₹/लीटर
◆ लोहरदगा — 95.53 ₹/लीटर
◆ पाकुड़ — 95.97 ₹/लीटर
◆ पलामू — 96.77 ₹/लीटर
◆ रामगढ़ — 95.19 ₹/लीटर
◆ रांची — 94.65 ₹/लीटर
◆ साहिबगंज — 95.96 ₹/लीटर
◆ सरायकेला खरसावां — 94.58 ₹/लीटर
◆ सिमडेगा — 95.62 ₹/लीटर
◆ पश्चिमी सिंहभूम — 95.92 ₹/लीटर

देवघर में सबसे सस्ता है पेट्रोल-डीजल

AddText 09 19 03.49.44
IMG 20230802 WA00752

आज जारी हुए रेट्स के मुताबिक, झारखंड के 7 जिलों में पेट्रोल डीजल के दाम बढ़े हैं. वहीं, 7 जिले ऐसे भी हैं जहां फ्यूल रेट्स में गिरावट देखने को मिली है. जबकि 10 जिलों में कोई बदलाव देखने को नहीं मिले. सभी जिलों के दाम पर गौर करें तो आज गढ़वा में पेट्रोल-डीजल सबसे महंगा है. गढ़वा में पेट्रोल की कीमत करीब 102.30 रुपये है. वहीं, देवघर में आज पेट्रोल-डीजल की कीमत अन्य जिलों के मुकाबले सबसे कम है. राज्य के 24 जिलों में 19 जिले ऐसे हैं, जहां पेट्रोल की कीमत 100 रुपये के पार और डीजल 95 रुपये पार है.

मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये गए शहज़ाद क़ुरैशी

जमशेदपुर : मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन एंड एन्टी क्रप्शन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री आसिफ अहमद ने समाजसेवी शहज़ाद क़ुरैशी को संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए राष्ट्रीय प्रवक्ता नियुक्त किया है। आसिफ अहमद ने कहा के शहज़ाद क़ुरैशी के सामाजिक कार्यों को देखते हुए इन्हें ये पद दिया गया है उम्मीद है के वो कर्तव्यों का निष्ठा से पालन करेंगे। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

शहज़ाद क़ुरैशी ने मानवाधिकार ऑर्गनाइजेशन एंड एन्टी क्रप्शन ऑफ इंडिया के राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर राष्ट्रीय अध्यक्ष आसिफ अहमद,प्रदेश अध्यक्ष सोहैल अनवर एवं संगठन की राष्ट्रीय टीम का आभार व्यक्त किया,शहज़ाद क़ुरैशी ने कहा के नई जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से निभाऊंगा जहां भी मानवधिकार का हनन होगा वहाँ उसके साथ हर तरीके से मदद के लिए खड़ा रहूंगा। (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

शहज़ाद क़ुरैशी को राष्ट्रीय प्रवक्ता बनाये जाने पर मोहम्मद तारिक, मोहम्मद ज़ुबैर, दीपेश पाठक, अधिवक्ता अखौरी अविनाश कुमार, सौरभ दत्ता, रविन्द्र सिंह रिंकू, चांद मखदुमि,रवि शेखर पांडे ने बधाई दी।

IMG 20230802 WA00752
बदनामी का चादर ओढ़ता एमजीएम अस्पताल, एमजीएम अस्पताल के मोक्ष वाहन के कर्मी पर पैसे मांगने का लगा आरोप

जमशेदपुर : जमशेदपुर स्थित एमजीएम अस्पताल को लेकर शिकायतें आये दिन सुनने में आ रही है, कभी डॉक्टरों को लेकर, कभी इलाज को लेकर और कभी वहाँ की व्यवस्था को लेकर। एमजीएम के विरुद्ध शिकायतों की फ़ेहरिस्त में एक शिकायत आज फिर जुड़ गई है। मामला एमजीएम अस्पताल के मोक्ष वाहन के कर्मी पर पैसे मांगने के आरोप का है। (जारी…)

IMG 20231001 WA0000
IMG 20230708 WA00573

बताया जा रहा है कि मुसाबनी के मरीज विजय पूर्ति की मौत के बाद उसके शव को मुसाबनी ले जाना था। उसके परिजनों ने बताया कि उनके मरीज के इलाज के दौरान एमजीएम अस्पताल में मौत हो गई है। शव को घर ले जाने के लिए मोक्ष वाहन केंद्र में गए, लेकिन वहां मौजूद कर्मी ने बताया कि मुसाबनी जाने का 3200 रुपये लगेगा। मरीज हरा कार्ड धारी था। कर्मी ने मुसाबनी जाने-आने का 68 किमी का 3200 रुपये मांगा, लेकिन परिजनों ने कहा कि उनके पास इतने पैसे नहीं हैं। इलाज में खर्च हो गया। तब 2600 रुपये की मांग की गई। जबकि मोक्ष वाहन के लिए 9 रुपये प्रति किलोमीटर का दर निर्धारित है।

AddText 09 19 03.49.44
IMG 20230802 WA00752
ड्रिंक एन्ड ड्राइव मामले में दर्ज होगी एफआईआर, यातायात एवं सड़क सुरक्षा मामले में जाने उपायुक्त ने क्या कहा

जमशेदपुर : उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री की अध्यक्षता में शुक्रवार को यातायात एवं सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई. बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की समीक्षा, ब्लैक स्पॉट्स पर किए गए सुधारात्मक कार्य, सघन वाहन जांच, हिट एंड रन के मामले, विद्यालयों में सड़क सुरक्षा संबंधी जागरूकता कार्यक्रम आदि की समीक्षा की गई. इस दौरान उपायुक्त ने ड्रिंक एंड ड्राइव तथा दो पहिया वाहनों में साइलेंसर मॉडिफिकेशन करने के मामले में सख्ती बरतने का निर्देश दिया. (जारी…)

IMG 20231001 WA0000
IMG 20230708 WA00573

ऐसे वाहन चालकों का तत्काल ड्राइविंग लाइसेंस सस्पेंड करने और शराब पीकर गाड़ी चलाने वालों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने का भी निर्देश दिया.सड़क दुर्घटना के घायलों को मदद के लिए आगे आने वाले गुड सेमेरिटन को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से प्रत्येक माह की बैठक में प्रोत्साहन राशि प्रदान करने का निर्देश दिया गया. शहर में ऑटो चालकों की पहचान के लिए ड्रेस कोड का अनुपालन कराने का निर्देश पदाधिकारियों को दिया. साथ ही ऑटो के दायीं साइड को बंद करने को कहा गया, ताकि सवारी दायीं तरफ से नहीं उतर सकें. (जारी…)

AddText 09 19 03.49.44

वहीं स्कूल बसों एवं वैन में सुरक्षा मानकों का अनुपालन हो रहा है या नहीं इसकी जांच करने, स्कूल एवं कॉलेजों में सड़क सुरक्षा के प्रति नियमित जागरूकता कार्यक्रम संचालित किए जाने का निर्देश दिया गया. इस अवसर पर मुख्य रूप से डीडीसी मनीष कुमार, एसडीएम धालभूम पीयूष सिन्हा, सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी, एसडीएम घाटशिला सत्यवीर रजक, जिला परिवहन पदाधिकारी धनंजय, डीपीआरओ रोहित कुमार, पुलिस उपाधीक्षक यातायात अनिमेष गुप्ता, जिला शिक्षा अधीक्षक निशु कुमारी, बस एसोसिएशन के प्रतिनिधि समेत अन्य संबंधित पदाधिकारी उपस्थित थे.

IMG 20230802 WA00752
सरयू राय ने स्पीकर को लिखी चिट्ठी, कहा- दवा घोटाले की लीपापोती की कोशिश हो रही

जमशेदपुर : विधायक सरयू राय ने आरोप लगाया है कि स्वास्थ्य विभाग राज्य में दवा खरीद में हुए घोटाले की लीपापोती करने में लगा है. यह स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता के आदेश पर हो रहा है. इसे लेकर उन्होंने एक बार फिर विधानसभा अध्यक्ष रवींद्रनाथ महतो को पत्र लिखा है. पत्र में उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य मंत्री के आदेश पर ऊंची दर पर दवा की खरीद हुई थी. (जारी…)

IMG 20231001 WA0000

इसे लेकर उन्होंने विधानसभा में सवाल उठाया था. स्वास्थ्य मंत्री ने विधानसभा में उनके प्रश्न का गलत उत्तर दिया और विधानसभा से तथ्य छिपाया. स्वास्थ्य मंत्री ने सदन में आश्वासन दिया कि तीन सदस्यीय कमेटी मामले की जांच करेगी और 30 दिन में जांच रिपोर्ट देगी, लेकिन कई महीने बीत गये. जांच रिपोर्ट तो नहीं आई, उल्टे जांच समिति भंग कर दी गई. (जारी…)

IMG 20230708 WA00573
AddText 09 19 03.49.44

इसके बाद जूनियर अधिकारियों की दूसरी समिति बनी. नई कमेटी को बने दो महीने से अधिक समय हो चुका है, लेकिन अबतक जांच रिपोर्ट का कोई पता नहीं है. सरयू राय ने विधानसभा अध्यक्ष से मांग की है कि मामले की अपने स्तर से कार्रवाई करें. उन्होंने मामले को लेकर आरटीआई से मिली जानकारी की फोटोकॉपी भी स्पीकर को भेजा है.

IMG 20230802 WA00752
जमशेदपुर : शहर में बढ़ा डेंगू का प्रकोप, हेमरेजिक फीवर और शॉक सिंड्रोम सबसे खतरनाक

जमशेदपुर में डेंगू का प्रकोप बढ़ता जा रहा है, शहर के अस्पतालों में डेंगू से मौतें हो रही है. इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा निजी एवं सरकारी स्कूल प्रबंधन को निर्देश दिया गया है कि बच्चों को फुल शर्ट एवं पैंट पहन कर आने को कहे.

IMG 20231001 WA0000

वहीं स्कूल में क्लास रूम की साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें. इस संबंध में सिविल सर्जन डॉ जुझार माझी ने कहा कि अब तक 45 स्कूल विजिट किया गया है. बच्चों एवं शिक्षकों को डेंगू के लक्ष्ण एवं बचाव के उपाय के संबंध में जानकारी दी गई है. एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि वयस्क की अपेक्षा बच्चों की इम्युनिटी पावर थोड़ी कम होती है, इसलिए डेंगू पीडित बच्चों की स्थिति थोड़ी गंभीर हो रही है. डेंगू से होने वाली बच्चों की मौत के पीछे यही कारण है. उन्होंने कहा कि सैम्पल जांच के लिए भेजा गया है. रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा की यह डेंगू कौन सा वेरियंटहै. हालांकि बिहार एवं अन्य स्थानों पर जांच के बाद जो रिपोर्ट सामने आई है उससे लगता है की यह डेंगू का सेकंड वेरियंट या थर्ड वेरियंट हो, लेकिन अभी कहना कुछ भी कहना सही नहीं है.

IMG 20230708 WA00573

उन्होंने कहा कि डेंगू मरीजों की बढ़ती संख्या को लेकर स्वास्थ्य विभाग चिंतित है. इसे कैसे कम किया जा सकता है, इसके लिए कई स्तर पर उपाय किए जा रहे हैं. इसके तहत अब डेंगू से स्वस्थ हो चुके मरीजों से फीडबैक लिया जा रहा है. अस्पताल से डिस्चार्ज मरीजों को सर्विलांस विभाग के कर्मी फोन कर यह जानकारी ले रहे हैं कि उन्हें दोबारा बुखार तो नहीं आया. साथ ही घर के अन्य सदस्यों को बुखार या डेंगू का कोई लक्षण तो नहीं है. सिविल सर्जन ने कहा कि डेंगू से बचाव का एक मात्र उपाय घर एवं आसपास सफाई रखना और पानी जमने ना देना है. उन्होंने घर में फुल बांह के कपड़े पहनने व मच्छरदानी का प्रयोग करने की अपील की.

AddText 09 19 03.49.44

फिजिशियन डॉ विजय कुमार ने बताया कि डेंगू में तीन तरह के बुखार होते हैं, जिसमें दो बुखार जानलेवा माना जाता है. क्लासिकल डेंगू फीवर, डेंगू हैमरेजिक फीवर और डेंगू शॉकसिंड्रोम. इन तीनों में से सबसे ज्यादा खतरनाक हेमोरेजिक फीवर और शॉक सिंड्रोम को माना जाता है. अगर समय पर मरीज को भर्ती नहीं कराया गया तो उनकी मौत तक हो सकती है. डेंगू का भी कोई स्पष्ट इलाज नहीं है. मरीज में डेंगू की पुष्टि होने के बाद उसके लक्षणों के आधार पर इलाज किया जाता है. डेंगू के साथ-साथ अन्य बीमारियां होने से मरीज का मल्टी आर्गेन भी फेल हो जाता है.

IMG 20230802 WA00752

जिले में 05 अक्टूबर को किए गए सैम्पल जांच में 20 लोग डेंगू पॉजिटिव पाए गए है. अबतक कुल 9020 सैम्पल की जांच में 1188 लोग डेंगू पॉजिटिव मिले हैं. वर्तमान में 213 लोगों का इलाज अस्पताल में चल रहा, 10 आईसीयू में, 203 नॉर्मल वार्ड में भर्ती हैं.

झारखंड: सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता लगी हाथ, नक्सलियों से मुठभेड़ में मारा गया कुख्यात चमरा दा

झारखंड के कोल्हान प्रमंडल में आतंक का पर्याय बने कुख्यात माओवादी नक्सली चमरा दा सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में मारा गया है। उसे कोल्हान रिजर्व वन क्षेत्र के रेला-पराल के जंगल में सुरक्षाबलों और भाकपा माओवादियों के बीच बीते दिनों भीषण मुठभेड़ में मारा गया था, लेकिन इसका खुलासा अब किया गया है।

IMG 20231001 WA0000




जब मुठभेड़ की घटना हुई थी, उस समय पुलिस ने दावा किया था कि मुठभेड़ में कुछ नक्सली मारे गये हैं, लेकिन शव की बरामदगी नहीं होने तथा अन्य जानकारी नहीं मिलने की वजह से पुलिस इसका खुलासा नहीं कर पाई थी। अब पुलिस को खुफिया जानकारी मिली है कि वह नक्सली मुठभेड़ में मारा गया है।

IMG 20230708 WA00573

गौरतलब है कि 27 सितंबर को कोल्हान जंगल में नक्सलियों की ओर से भाकपा माओवादी का 19वां स्थापना दिवस मनाया गया था। इस स्थापना दिवस के दौरान नक्सली अपने शहीद साथियों को याद करते हुए लाल सलाम कह रहे थे। इसी दौरान कुछ महिला नक्सलियों को क्रांतिकारी गीतों के माध्यम से रेला-पराल में हुई मुठभेड़ के दौरान नक्सली चमरा दा के मारे जाने का जिक्र करते सुना गया।

AddText 09 19 03.49.44

इस दौरान चमरा दा की तस्वीर को भी विशेष रूप से फोकस किया गया था। नक्सली हमेशा मुठभेड़ के दौरान अपने मारे गये साथियों का शव लेकर भाग जाते हैं और उनका जिक्र जल्दी नहीं करते हैं।

IMG 20230802 WA00752
टीम इंडिया के लिए बुरी खबर, वर्ल्ड कप के पहले दो मैचों से बाहर हुए शुभमन गिल! सामने आई रिपोर्ट

वनडे वर्ल्ड कप से पहले टीम इंडिया के लिए बड़ी मुश्किल आ खड़ी हुई है. दरअसल टीम के स्टार ओपनर शुभमन गिल डेंगू की चपेट में आ गए हैं, जिसके चलते वो विश्व कप के एक नहीं, बल्कि शुरुआती दो मुकाबलों से बाहर हो सकते हैं.

भारतीय टीम टूर्नामेंट का पहला मैच 8 अक्टूबर, रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चेन्नई में खेलेगी. इसके बाद टीम की दूसरी भिड़ंत अफगानिस्तान के खिलाफ 11 अक्टूबर को होगी.

IMG 20231001 WA0000

‘क्रिकबज’ की एक रिपोर्ट के मुताबिक, टीम मैनेजमेंट गिल को लेकर किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहेगा, इसलिए ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ पहले मैच से उनका बाहर होना तय है. इसके अलावा वो अफगानिस्तान के खिलाफ खेला जाने वाला दूसरा मुकाबला भी मिस कर सकते हैं, जो दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में खेला जाएगा.

IMG 20230708 WA00573

रिपोर्ट में बताया गया कि जब भारतीय टीम 30 सितंबर को पहले वॉर्म-अप मुकाबले के लिए गुवाहटी पहुंची थी, तभी से गिल के अंदर डेंगू के लक्षण दिखने लगे थे, जिसके बाद उन्होंने टीम के डॉक्टर रिजवान खान को इस बात की जानकारी दी थी. फिर गुरुवार की शाम को जब चेन्नई में उनके और टेस्ट हुए, तब ये कंफर्म हो गया कि उन्हें डेंगू का बुखार है. हालांकि टीम के एक सोर्स इस बात को लेकर संकेत दिए कि गिल ज़्यादा कमजोरी या असहजता महसूस नहीं कर रहे हैं.

AddText 09 19 03.49.44

गिल या राहुल को ओपनिंग का ज़िम्मा मिलना तय

शुभमन गिल की गैरमौजूदगी में विकेटकीपर बल्लेबाज़ ईशान किशन को प्लेइंग इलेवन में मौका मिलना लगभग तय है. ईशान पहले और दूसरे मुकाबले में शुभमन गिल की जगह कप्तान रोहित शर्मा के साथ ओपनिंग पर दिख सकते हैं. हालांकि टीम के पास केएल राहुल के रूप में भी दूसरा ओपनिंग विकल्प मौजूद है. राहुल और ईशान दोनों ही ऐसे बल्लेबाज़ हैं, जो ओपनिंग और मिडिल ऑर्डर दोनों जगह बल्लेबाज़ी करने की काबिलियत रखते हैं.

IMG 20230802 WA00752
error: Content is protected !!