एक नई सोच, एक नई धारा

n52540639816912539641676e749e133fc4f70c3e9ca88db4f689453d9f5da3cd5164716f4d88d8ddeff2b8
भूकंप के तेज झटकों से थर्राया दिल्ली-एन सी आर, जम्मू-कश्मीर और पाकिस्तान, रिक्टर स्केल पर इतनी तीव्रता

दिल्ली-एनसीआर में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए हैं। भूकंप के झटके जम्मू कश्मीर, पाकिस्तान और अफगानिस्तान में भी महसूस किए गए हैं। जम्मू के पुंछ और राजौरी में लोगों ने इस कंपन को महसूस किया है।

दिल्ली में भूकंप के झटके रात 9.34 बजे महसूस किए गए।

भूकंप की तीव्रता रिक्टर स्केल पर 5.8 मापी गई है। भूकंप का केंद्र अफगानिस्तान के हिंदु कुश में बताया जा रहा है। भूकंप के झटके इतने तेज थे कि लोग अपने घरों से बाहर निकल आए।

रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता का अंदाजा कैसे लगा सकते हैं?

  • 0 से 1.9 सीज्मोग्राफ से मिलती है जानकारी
  • 2 से 2.9 बहुत कम कंपन पता चलता है
  • 3 से 3.9 ऐसा लगेगा कि कोई भारी वाहन पास से गुजर गया
  • 4 से 4.9 घर में रखा सामान अपनी जगह से नीचे गिर सकता है
  • 5 से 5.9 भारी सामान और फर्नीचर भी हिल सकता है
  • 6 से 6.9 इमारत का बेस दरक सकता है
  • 7 से 7.9 इमारतें गिर जाती हैं
  • 8 से 8.9 सुनामी का खतरा, ज्यादा तबाही
  • 9 या ज्यादा सबसे भीषण तबाही, धरती का कंपन साफ महसूस होगा
n52533472016912536145690a02413ec2ac4bd652dc486c59497a7b6fdc6b829a7ad722a3e1c707b91e946a
लाइफ इन्श्योरेंस कॉर्पोरेशन ने लॉन्च की जीवन किरण, जीवित रहने पर पूरा प्रीमियम पॉलिसीधारक को वापस मिल जाएगा

लाइफ इंश्योरेंस कॉर्पोरेशन जीवन किरण लॉन्च करने का ऐलान किया है। यह नई नॉन-लिंक्ड, नॉन-पार्टिसिपेटिंग लाइफ इंश्योरेंस पॉलिसी है। इस पॉलिसी के अवधि के दौरान जितना प्रीमियम चुकाया जाएगा, उसे मैच्योरिटी पर पॉलिसीधारक को वापस कर दिया जाएगा।

इसका मतलब यह है कि अगर पॉलिसीधारक मैच्योरिटी के बाद जीवित रहता है तो उसे उसका पूरा पैसा वापस मिल जाएगा। अगर पॉलिसी के दौरान पॉलिसीधारक की मौत हो जाती है तो उसके नॉमिनी को बेसिक सम अश्योर्ड दे दिया जाएगा। इसके तहत सालाना प्रीमियम का 7 गुना या चुकाए गए टोटल प्रीमियम अमाउंट के 105 फीसदी में से जो भी ज्यादा होगा, वह नॉमिनी को दिया जाएगा।

पॉलिसी में मिनिमम सम अश्योर्ड 15 लाख

सिंगल प्रीमियम प्लान के मामले में नॉमिनी को बेसिक सम अश्योर्ड या सिंगल प्रीमियम के 125 फीसदी में से जो ज्यादा होगा, उसे दिया जाएगा। पॉलिसीहोल्डर्स के पास मैच्योरिटी बेनेफिट पांच साल की अवधि में लेने का भी विकल्प है। वे इस ऑप्शन को डेथ बेनेफिट के लिए भी सेलेक्ट कर सकते हैं, जो नॉमिनी को दिया जाएगा। इस पॉलिसी में मिनिमम सम अश्योर्ड 15 लाख है। यह पॉलिसी 10-40 साल के लिए ली जा सकती है। रेगुलर प्रीमियम प्लान में न्यूनतम किस्त 3,000 रुपये होगी। सिंगल प्रीमियम प्लान वेरिएंट में यह 30,000 रुपये होगी।

IMG 20230708 WA0057

18-65 साल की उम्र का व्यक्ति पॉलिसी खरीद सकता है

स्मोकर्स और नॉन-स्मोकर्स के लिए प्रीमिमय अमाउंट में अंतर होगा। सिगरेट पीने वाले व्यक्ति को ज्यादा प्रीमियम चुकाना होगा। अगर कोई ग्राहक मेडिकल चेक-अप कराने से इनकार कर देता है तो उसे नॉन-स्मोकर्स जितना प्रीमियम चुकाना होगा। कोई व्यक्ति जिसकी उम्र 18-65 साल के बीच है वह इस पॉलिसी को खरीद सकता है। इस पॉलिसी में दो तरह के राइडर्स की सुविधा है। इनमें एक्सिडेंटल डेथ एंड डिसएबिलिटी बेनेफिट राइड और एक्सिडेंट बेनेफिट राइडर शामिल हैं।

AddText 08 02 01.40.24

रिटर्न ऑफ प्रीमियम प्लान रेगुलर प्लान से महंगा

रिटर्न ऑफ प्रीमियम इंश्योरेंस प्लान ऐसे लोगों के लिए मुफीद होते हैं, जिन्हें लगता है कि उनके मैच्योरिटी के बाद जीवित रहने पर चुकाया गया प्रीमियम बेकार चला जाता है। लेकिन, यह बात समझ लेना जरूरी है कि रिटर्न-ऑफ-प्रीमियम प्लान रेगुलर टर्म प्लान के मुकाबले महंगे होते हैं। इसलिए ऐसी पॉलिसी में निवेश करने से पहले ग्राहक के लिए ठीक तरह से सोचसमझकर फैसला लेने की जरूरत है।

f0992881179c98fbc3da61503b5f951aaed18cc84cb44845c4a9e6fa86d31d32.0
घाटशिला : पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने श्राद्धकर्म में किया आर्थिक सहयोग

घाटशिला: घाटशिला प्रखंड की झाटीझरना पंचायत के भोमराडीह गांव निवासी भाजपा के सक्रिय कार्यकर्ता तारापदो सिंह के पिता का विगत दिनों आकस्मिक देहांत हो गया था। शनिवार को उनके श्राद्ध कर्म में शामिल होकर घाटशिला के पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू ने श्रद्धांजलि अर्पित किया और परिजनों से मिलकर ढांढस बंधाया और नगद राशि देकर आर्थिक सहयोग किया। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

मौके पर लखन मार्डी, जिला मंत्री संजय तिवारी, मंडल अध्यक्ष मुकेश भकत, एसटी मोर्चा जिला महामंत्री पोल्टू सरदार, पंचायत समिति सदस्य बेहूला मुंडा, वार्ड सदस्य बांमकीन सिंह, रबी सिंह समेत अन्य उपस्थित थे।

AddText 08 02 01.40.24
n52537879416912531212352656da6c7ad8cb7bc10fecc45a1fcce3420e0770344cc3731730ef4c2a7334fe
चांद के ऑर्बिट में हुई चंद्रयान-3 की एंट्री, अब 23 अगस्त को रचेगा इतिहास

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) ने 14 जुलाई को चंद्रयान-3 मिशन लॉन्च किया था, जिसके बाद से ही लोगों की दिलचस्पी चंद्रयान-3 के सफर को लेकर बनी हुई है. हर कोई इसकी मौजूदा स्थिति के बारे में जानना चाह रहा है कि अंतरिक्ष यान चंद्रमा के कितने करीब पहुंच चुका है.

दरअसल, यान ने एक और लक्ष्य हासिल कर लिया है. इसरो के मुताबिक, चंद्रयान-3 आज शाम चंद्रमा की कक्षा (Lunar Orbit) में प्रवेश कर गया. इसका मतलब यह है कि ये चंद्रमा की गोलाकार कक्षा में चला गया है और पृथ्वी के प्राकृतिक उपग्रह के चारों ओर चक्कर लगाना शुरू करेगा.

IMG 20230708 WA0057

चंद्रयान-3 चंद्रमा की दो-तिहाई दूरी तय कर चुका है और अब मिशन एक महत्वपूर्ण चरण में प्रवेश कर गया, जोकि इस पर लगातार काम कर रहे वैज्ञानिकों के दिलों धड़कनें बढ़ा रहा है. वहीं, अपने तय समय के मुताबिक सबकुछ सकुशल हो रहा है. बेंगलुरु में इसरो टेलीमेट्री, ट्रैकिंग और कमांड नेटवर्क (ISTRAC) ने लूनर ऑर्बिट इंजेक्शन का प्रदर्शन किया है, जिसका अर्थ ये है कि अंतरिक्ष यान को चंद्रमा की कक्षा में स्थापित किया गया.

प्रोपल्शन मॉड्यूल करेगा धरती से आने वाले रेडिएशन का अध्ययन

इससे पहले स्पेसक्राफ्ट पृथ्वी की 5 परिक्रमा पूरी करते हुए आगे बढ़ा. चंद्रयान-3 मिशन में लैंडर, रोवर और प्रोपल्शन मॉड्यूल हैं, जोकि 16 अगस्त तक चंद्रमा के चक्कर लगाएंगे. इसके बाद 17 अगस्त को लैंडर से प्रोपल्शन मॉड्यूल अगल हो जाएगा, जोकि चंद्रमा की कक्षा में मौजूद रहकर पृथ्वी से आने वाले रेडिएशन्स का जानकारी जुटाएगा. वहीं, लैंडर आगे बढ़ते हुए 23 अगस्त को चंद्रमा पर लैंड करेगा. लैंडर का नाम ‘विक्रम’ रखा गया है.

AddText 08 02 01.40.24

लैंडर और रोवर के नाम पिछले मिशन चंद्रयान-2 से लिए गए हैं. लैंडर का नाम भारतीय अंतरिक्ष कार्यक्रम के जनक डॉ. विक्रम ए साराभाई के नाम पर रखा गया है. ये मिशन चंद्रमा के एक दिन के बराबर काम करेगा. अगर पृथ्वी से इसकी तुलना करें तो ये 14 दिनों के बराबर है.

विक्रम लैंडर का वजन 1749 किलोग्राम

लैंडर की सुरक्षित लैंडिंग सुनिश्चित करने के लिए कई सेंसर लगाए गए हैं. रोवर समेत इसका वजन करीब 1,749 किलोग्राम है. इसमें साइड-माउंटेड सौर पैनल लगाए गए हैं, जोकि 738 वॉट पावर जनरेट कर सकता है और चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर अध्ययन करेगा. विक्रम लैंडर की लैंडिंग को लेकर सभी की नजरें टिकी हुई हैं क्योंकि इसी समय चंद्रयान-2 मिशन विफल हो गया था और लैंडर ठीक से लैंडिग नहीं कर पाया था और उससे संपर्क टूट गया था.

n5253145901691252880143947a37bf1addce520458fc5768911ffd2ff12f7c754e45d0c7974dfcc3c2755a
दो दिनों तक पूरे झारखंड में होगी बारिश, इन जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट

झारखंड में बीते कुछ दिनों से लगातार बारिश हो रही है. पिछले 24 घंटे में राज्य के कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की वर्षा हुई. राज्य में मानसून गतिविधि कमजोर रही.

सबसे अधिक वर्षा 24.6 मीमी खलारी (रांची) में दर्ज किया गया. सबसे अधिक उच्चतम तापमान 34.3 डिग्री सेसि गोड्डा में, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 22.2 डिग्री सेसि रांची में दर्ज किया गया. मौसम विभाग ने आज भी राज्य के कई जिलों में बारिश की संभावना जतायी है. विभाग के पूर्वनुमान के मुताबिक रविवार से एक बार फिर मानसून के सक्रिय होने के संकेत हैं. जिसके बाद दो दिनों तक राज्य के कुछ जिलों में भारी बारिश होगी.

मौसम विभाग का पूर्नुमान

मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक आज भी राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. वहीं, 6 और 7 अगस्त को राज्य के लगभग सभी स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी. जबकि, 6 अगस्त तक राज्य के उत्तर पूर्वी और निकटवर्ती उत्तरी भागों में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है. वहीं, 7 अगस्त को राज्य के उत्तर पूर्वी भागों में कहीं-कहीं भारी बारिश होगी. इस दौरान 5 से 7 अगस्त तक गर्ज के साथ वज्रपात की आशंका जतायी गई है. मौसम विभाग ने इसे लेकर येलो अलर्ट जारी किया है.

IMG 20230708 WA0057
  • 5 अगस्त को राज्य के कई स्थानों पर गर्जन के साथ हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश की बारिश होगी.
  • 6 अगस्त तक राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज) और निकटवर्ती उत्तरी भागों (कोडरमा और हजारीबाग) में कहीं-कहीं बारिश की संभावना है.
  • 7 अगस्त को राज्य के उत्तर पूर्वी जिलों (देवघर, धनबाद, दुमका, गिरिडीह, गोड्डा, जामताड़ा, पाकुड़ व साहिबगंज) में कहीं-कहीं भारी बारिश की संभावना है.
  • 7 अगस्त तक इस दौरान कहीं-कहीं गर्जन और वज्रपात की भी आशंका है.

7 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी

गर्जन और वज्रपात की आशंका देखते हुए मौसम विभाग ने 3 अगस्त तक येलो अलर्ट जारी कर लोगों को सावधान किया है. विभाग ने लोगों से अपील की है कि वे इस मौसम में वे सुरक्षित स्थान पर ही शरण लें. भूलकर भी बारिश से बचने के लिए पेड़ों के नीचे ना रहें और बिजली के पोल से दूर रहें. विभाग ने किसानों से भी खास अपील की है कि वे खेतों में तब तक ना जाएं जब तक मौसम सामान्य नहीं हो जाता.

अभी क्या है मानसून की स्थिति

अभी, उत्तर-पूर्व मध्य प्रदेश और आसपास के क्षेत्र में निम्न दबाव का क्षेत्र बना हुआ है और संबंधित साइक्लोनिक सर्कुलेशन औसत समुद्र तल से 7.6 किमी ऊपर तक फैला हुआ है. औसत समुद्र तल पर मानसून ट्रफ अब भटिंडा, जिंद, मेरठ, हरदोई, मध्य प्रदेश के निम्न दबाव क्षेत्र के केंद्र और बांग्लादेश के पड़ोस शांतिनिकेतन और मिजोरम से होकर गुजरती है.

AddText 08 02 01.40.24

झारखंड में अब भी 37 प्रतिशत कम बारिश

मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार, झारखंड में अब भी 37 प्रतिशत कम बारिश हुई है. 1 जून से 5 अगस्त तक पूरे राज्य में 351.2 मिमी ही बारिश हुई है. जबकि, इस समय सामान्य बारिश रिकॉर्ड 559.8 मिमी है. झारखंड के 24 जिलों में चतरा जिला में सबसे कम बारिश हुई है. यहां अब भी 65 प्रतिशत बारिश कम हुई है. जबकि, सबसे अधिक बारिश सिमडेगा में हुई, वहां अब बारिश की कमी नहीं है. सिमडेगा के बाद साहिबगंज में भी अच्छी बारिश हुई है. हालांकि, वह भी सामान्य से कम ही है. साहिबगंज में अभी सामान्य से 8 प्रतिशत कम बारिश हुई है. हालांकि, बीते कुछ दिनों से मानसून सक्रिय रहने के कारण बारिश की कमी थोड़ी कम हुई है. एक सप्ताह पहले तक राज्य में जहां सामान्य से आधा के करीब ही बारिश हो पायी थी. अब बारिश की कमी का प्रतिशत घटकर 37 हो गया है. उम्मीद की जा रही है कि झारखंड में मानसून सक्रिय रहने से बारिश की कमी करीब-करीब पूरी तरह दूरी हो जाएगी.

मौसम विभाग ने 1 जून 2023 से 5 अगस्त 2023 तक हुई बारिश के आंकड़े जारी किये हैं. नीचे दिए चार्ट में आप देख सकते हैं कि अब तक झारखंड के किस जिले में कितनी बारिश हुई है-

n5253317441691252604188ed9b9aecb844fe7c4d5aefe3e67447ff09526edf3192a62d0cad821059180c36
टमाटर के बाद अब बढ़ने वाले हैं प्याज के दाम, जानें कब मिलेगी आम लोगों को राहत

पिछले काफी दिनों से दिल्ली-एनसीआर समेत देशभर में टमाटर की बढ़ती कीमतों से आम जनता परेशान है। आलम यह है कि लोगों ने महंगाई के इस दौर में टमाटर के विकल्प के तौर पर प्यूरी समेत अन्य का इस्तेमाल शुरू कर दिया है।

टमाटर की कीमतें कुछ जगहों पर तो 250 रुपये प्रति किलो के पार भी जा चुकी हैं। इस बीच प्याज भी टमाटर की राह चल पड़ने को बेताब है। बताया जा रहा है कि आने वाले समय में यानी अगस्त के अंत और सितंबर के पहले सप्ताह से प्याज की कीमतों में भी तेजी से इजाफा होगा और यह आम आदमी के बजट से बाहर होने वाला है। इसकी कीमत 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम के पार जाने वाली है, जो फिलहाल 28-30 रुपये के आसपास है। इस बीच सितंबर में टमाटर तो अक्टूबर में प्याज के दामों में कमी आ सकती है।

IMG 20230708 WA0057

फिर बढ़े टमाटर के दाम

क्रिसिल मार्केट इंटेलिजेंस एंड एनालिटिक्स की रिपोर्ट के अनुसार, अगस्त महीने के अंत तक प्याज की कीमतें करीब 60-70 रुपये प्रति किलोग्राम तक बढ़ने की संभावना है। वहीं, देशभर में टमाटर के खुदरा के दाम फिर बढ़ गए हैं। उपभोक्ता मामले विभाग का आंकड़ा बताता है कि 27 जुलाई को टमाटर की औसत कीमत 121.72 रुपये प्रति किलोग्राम थी, जबकि तीन अगस्त को टमाटर की औसत कीमत 140.1 रुपये किलोग्राम हो गई।

सितंबर में घट सकती हैं प्याज की कीमतें

मिली जानकारी के मुताबिक, प्याज में मंदी का मौसम होने के कारण बाजार में आपूर्ति में कमी और ऊंची कीमतें होने की संभावना है। इसके बाद अक्टूबर में फिर से प्‍याज की नई फसल आने पर कीमतों में कमी आ सकती है। एक रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि जनवरी से मई के दौरान दाल, अनाज और अन्‍य सब्जियां महंगी थीं, उस दौरान प्‍याज की कीमतों ने लोगों को राहत दी है।

AddText 08 02 01.40.24

जल्द घटेंगे टमाटर के दाम

देशभर में टमाटर की कीमतों में आग लगी हुई है। स्टाक में कमी के चलते कहीं टमाटर 120 रुपये किलो बिक रहा है तो कहीं ये 250 रुपये के पार जा चुका है। वहीं, अब प्‍याज की कीमत में भी इजाफे का अनुमान लगाया जा रहा है। एक रिपोर्ट में कहा गया है कि प्‍याज की कीमत में रिकार्ड बढ़ोतरी हो सकती है। वहीं, फिलहाल प्‍याज की कीमत 28 रुपये से लेकर 32 रुपये तक हैं। मिली जानकारी के अनुसार, अगस्त के अंत तक प्याज की कीमतों में कमी आ सकती है।

346845e113dea43f8c1b807154eb2c3ee938e9c4401e81c744e91f22490e0a7c.0
अमृत महोत्सव के समापन पर देश प्रेम जगाने की सरकार की मुहिम, 9 से 15 अगस्त तक चलेगा “मेरी माटी मेरा देश” अभियान

सरायकेला : आजादी का अमृत महोत्सव के समापन एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आमजनों में देशप्रेम की भावना जागृत करने के उद्देश्य से देशभर में 9 अगस्त से 15 अगस्त तक “मेरी माटी मेरा देश” अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में “मेरी माटी मेरा देश” अभियान को मुहिम का रूप देने के उद्देश्य से शनिवार को समाहरणालय के सभागार में उप विकास आयुक्त प्रवीण कुमार गागराई द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों, सभी संबंधित पदाधिकारियों के साथ बैठक किया। बैठक में उप विकास आयुक्त ने केंद्र एवं राज्य सरकार से प्राप्त निर्देश के आलोक में बताया कि आजादी का अमृत महोत्सव के समापन एवं स्वतंत्रता दिवस के मद्देनजर आम जनों में राष्ट्र भावना एवं राष्ट्रप्रेम जागृत करने के उद्देश्य से 9 अगस्त से लेकर 15 अगस्त तक जिले के विभिन्न पंचायतों एवं ग्रामों से कलश में मिट्टी एकत्र कर उसे प्रखंड के माध्यम से जिले को भिजवाने को कहा गया एवं मिट्टी एकत्र करते हुए सेल्फी भी लेने को कहा गया। उक्त मिट्टी को कर्तव्य पथ, नई दिल्ली ले जाया जाएगा, जहां देश भर की मिट्टी को एकत्र कर 30 अगस्त को मुख्य कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

जिले से “मेरी माटी मेरा देश” कार्यक्रम को सफल बनाने को लेकर सभी संबंधित पदाधिकारी को आवश्यक निर्देश दिए गए एवं पंचायत के जनप्रतिनिधियों से भी सहयोग करने का अपील किया गया। इस दौरान उप विकास आयुक्त ने कहा कि उक्त कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों एवं सभी संबंधित पदाधिकारी की सहभागिता काफी अहम है। इस दौरान “मेरी माटी मेरा देश” के अलावे शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण, 5 शपथ एवं सेल्फी, वसुधा वंदन, वीरों का वंदन एवं झंडोत्तोलन तथा राष्ट्रगान कार्यक्रम किया जाएगा। पंचायतों में स्थित अमृत सरोवर के चारों ओर 75 स्वदेशी वृक्षारोपण कर अमृत वाटिका बनाने की भी बात कही गई। यदि किसी पंचायत में अमृत सरोवर का निर्माण नहीं किया गया है तो जलस्रोत वाले स्थान पर अमृत वाटिका का विस्थापन करने को कहा गया। अमृत वाटिका में वीर शहीदों की याद में एक शिलाफल्कम (स्मारक पटिका) का निर्माण करने को कहा गया। साथ हीं 13, 14 एवं 15 अगस्त को हर घर, सरकारी, गैर सरकारी सभी कार्यालयों एवं संस्थान में तिरंगा फहराने एवं राष्ट्रगान का अपील किया गया। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

उन्होंने कहा कि देश प्रेम से बड़ा और कोई प्रेम नहीं है इसलिए ईमानदारी पूर्वक एक मुहिम के तहत उक्त कार्यों को देश प्रेम की भावना से करने की आवश्यकता है। बैठक में मुख्य रूप से सभी पंचायत प्रतिनिधि, परियोजना निदेशक संदीप कुमार दुराईबरू, जिला-भू-अर्जन पदाधिकारी सरोज तिर्की, जिला शिक्षा पदाधिकारी, जिला परिवहन पदाधिकारी, जिला पंचायती राज पदाधिकारी धनवीर लकड़ा, जिला जनसंपर्क पदाधिकारी, जिला शिक्षा अधीक्षक, सामान्य शाखा उप समाहर्ता एवं अन्य संबंधित उपस्थित थे।

n525342586169125223757740b25ebe74ba03f87329a88084b25c72706af5318c0994d64e61d96c719935d3
ऑनलाइन सेल में डुप्लीकेट प्रोडक्ट से उल्लू बनाते हैं सेलर्स, भारी पड़ सकता है सस्ते का चक्कर, जानें कैसे करें असली की पहचान

आजकल ऑनलाइन शॉपिंग का चलन बहुत तेजी से बढ़ा है. लोग ऑफलाइन की जगह ऑनलाइन ही चीजें खरीदना पसंद करते हैं. ऑनलाइन शॉपिंग के शौकीनों के लिए 4 अगस्त से दो बड़े ई-कॉमर्स वेबसाइट, अमेजन और फ्लिपकार्ट ने अपना सेल शुरू कर दिया है.

फ्लिपकार्ट बिग सेविंग डेज और अमेजन पर ग्रेट फ्रीडम फेस्टिवल के नाम से सेल लाइव है.

ऐसे में एक बात जो आपको ध्यान में रखना चाहिए कि इस सेल के दौरान कंपनियां अपने कस्टमर को लुभाने के लिए अच्छा डिस्काउंट ऑफर करती हैं. लेकिन कुछ लोग इस ऑफर और बड़े डिस्काउंट के चक्कर में ठगी के शिकार हो जाते हैं. ऐसे में आज हम यहां आपको कुछ ऐसे ही तरीके बताने वाले हैं जिसकी मदद से आप फ्रॉड के शिकार होने से खुद को बचा सकते हैं.

IMG 20230708 WA0057

जल्दबाजी करने से बचें

ई-कॉमर्स कंपनियों पर सेल लाइव होने के बाद अक्सर लोग जल्दबाजी में खरीदारी करने लगते हैं. वे इस जल्दबाजी में इस बात की पुष्टि करना भी भूल जाते हैं कि जिस प्रोडक्ट को खरीद रहे हैं, वह ओरिजनल है या नकली. ऐसे में वे कई बार नकली प्रोडक्ट खरीद लेते हैं और ठगी का शिकार हो जाते हैं.

इन बातों का रखें खास ध्यान

ऑनलाइन शापिंग करते वक्त ठगी से बचने के लिए आपको कुछ बातों का खास तौर पर ध्यान रखना चाहिए. आप सबसे पहले उस प्रोडक्ट की रेटिंग चेक कर लें जिसे आप खरीद रहे हैं और साथ ही उसको लेकर लोग अपना क्या एक्सपीरिएंस शेयर कर रहे हैं, उसे भी पढ़ें. आप देखें कि उस प्रोडक्ट को कौन सी कंपनी सेल कर रही है, उस कंपनी के बारे में एक बार रिसर्च कर लें.

AddText 08 02 01.40.24

कैश ऑन डिलीवरी में करें ऑर्डर

ऐसे सेल के वक्त आप कोशिश करें कि ऑर्डर हमेशा कैश ऑन डिलीवरी में करें ताकि किसी तरह की गड़बड़ी होने पर आपका पैसा सुरक्षित रहे और आप ठगी होने से बच जाएं. इसके साथ ही आप प्राइस ट्रैकर की मदद से यह चेक कर लें कि कंपनी कीमत के नाम पर ग्राहक को चूना तो नहीं लगा रही है.

प्राइस ट्रैकर की मदद से फ्रॉड से बचें

प्राइस ट्रैकर का इस्तेमाल करने के लिए आप सबसे पहले गूगल के सर्च बार में जाकर ‘buyhatke extension’ टाइप कीजिए. इसके बाद गूगल एक्सटेंशन का लिंक आएगा, जिसे डबल क्लिक करने के बाद एक नया पेज ओपेन होता है. उसमें Buyhatke – Price tracker & Price history नाम से एक एक्सटेंशन दिखता है. उसे आप Add to Chrome करके अपने ब्राउजर में पिन कर लीजिए. फिर जब आप फ्लिपकार्ट या अमेजन पर किसी प्रोडक्ट के बारे में सर्च करते हैं तो यह आपको उस प्रोडक्ट के कीमत की पूरी हिस्ट्री दिखा देता है, जिसकी मदद से आप खुद को ठगी होने से बचा सकते हैं.

dad27f71e08f73cffded0b615eadf653c6d3234605543cb2bfa1fda343aa1f60.0
कदमा : बाइक सवार ने झपट्टा महिला का बैग, कदमा थाना के करीब की घटना

जमशेदपुर : जमशेदपुर मानगो पोस्ट ऑफिस रोड निवासी महिला मीनू मंडल से शुक्रवार को कदमा थाना से महज 100 मीटर की दूरी पर पानी टंकी के पास बाइक सवार उचक्के ने बैग की छिनतई की। घटना के बाद महिला ने शोर मचाया पर तबतक बाइक सवार उचक्का बिष्टुपुर की तरफ फरार हो गया। इसके बाद महिला ने परिजनों के साथ थाना पहुंचकर घटना के संबंध में लिखित शिकायत की। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

मिली जानकारी के अनुसार मीनू मंडल कदमा थाना के पास में स्थित जीटी हॉस्टल नंबर 2 के कैंटीन में काम करती है। शुक्रवार को वह ड्यूटी के दौरान पंच करने के लिए जीटी हॉस्टल नंबर 1 जा रही थी। उन्होंने अपने दाहिने हाथ में बैग टांग रखा था। तभी हेलमेट पहने बाइक सवार ने झपट्टा मारकर उनका बैग छीन लिया। बैग में गेटपास के अलावा 1000 रुपए थे। हाथ में मोबाइल होने की वजह से उचक्का मोबाइल नहीं ले जा सका। शिकायत के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई।

AddText 08 02 01.40.24
40fd474e069b841f7522c8ae65551f04f5516c0de11a06042f83bc85e8501d17.0
अधिवक्ता श्री राम दूबे को पुलिस ने शुक्रवार देर रात उनके आवास से किया गिरफ्तार

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम जिला स्थित जमशेदपुर के अधिवक्ता श्री राम दुबे दुबे को बीती रात बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। अभी उन्हें किस आरोप में गिरफ्तार किया गया है, इसका खुलासा नहीं हुआ है। वही जमशेदपुर बार की ओर से अधिवक्ताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पुलिस पदाधिकारियों से मुलाकात कर सारी जानकारियां लेगा। गौरतलब हो कि श्री राम दुबे के खिलाफ के खिलाफ बिरसा नगर थाना में एससी एसटी के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। यहां बिरसा नगर थाना की जगह बिष्टुपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। संभावना व्यक्त किया जा रहा है कि उन्हें वीडियो वायरल करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। बता दे कि सीतारामडेरा निवासी सावन फिलिय मेठास ने श्री राम दुबे के खिलाफ कई गंभीर आरोप लगाए है। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

सीतारामडेरा निवासी सावन ने पुलिस को बताया है कि वह एवं उसका मित्र मुकेश श्रीवास्तव साकची पुराना कोट बार बिल्डिंग के नीचे बात कर रहे थे।तभी श्री राम दुबे एवं उसके साथ नवीन ने डंडे से सावन और मुकेश के साथ मारपीट और गाली गलौज करने लगे। श्रीराम दुबे ने उस दौरान उन पर आरोप लगाया कि वे दोनों शराब पीने यहां पर आए हैं। श्री राम दूबे ने अपने आपको जिला बार एसोसिएशन का अध्यक्ष बता रहे थे। सावन ने बताया कि वह भी लॉ कॉलेज का अंतिम वर्ष का छात्र है और अधिवक्ता संजीव रंजन बरियार के पास इंटरशिप कर रहे है। उसके बाद श्री राम दुबे एवं उसके साथी ने सावन और उसके दोस्त को कान पकड़ कर उठक बैठक करवाया और उसका वीडियो भी बनाया।

AddText 08 02 01.40.24

वीडियो वायरल करने की धमकी को लेकर पैसे का भी डिमांड किया। उनके और दोस्त के पास कुल मिलाकर 2500 रुपया थे, उसे श्रीराम दुबे के हाथ में दे दिया और वीडियो वायरल नहीं करने का आग्रह किया। इसके बाद भी वह मारते हुए भाग जाने की बात कही और धमकी दी कि लॉ कॉलेज में डिग्री पाने के बाद भी तुम जैसे जंगली आदिवासी को यहां पर प्रैक्टिस नहीं करने दूंगा। सावन ने कहा इस घटना को काफी अधिवक्ता एवं अन्य लोग देखे हैं।घटना को लेकर सावन और उसके दोस्त काफी अपमानित महसूस कर रहे हैं। इस बात को लेकर सावन फिलिय मिठास ने थाने में एफआईआर दर्ज कराया है।यह घटना 29 जुलाई शाम 7:30 बजे के आस पास की है।

error: Content is protected !!