एक नई सोच, एक नई धारा

n52722581216918338169787ee3cbea51859c40081e39c1f9aa77d828943de0431bd25711fb7bf526583f40
ट्रेन में शव और 110 KM का सफर, बदबू के बीच आते-जाते यात्री बनाते रहे वीडियो

पटना-गया रेलखंड पर शुक्रवार की दोपहर ट्रेन में यात्रियों के साथ एक शव भी सफर करता रहा। यात्री ट्रेन की बोगी में शव को देख दूसरी बोगी में जाते रहे।यात्री इसका वीडियो भी बनाते रहे।

लेकिन रेलवे के कर्मी शव को ट्रेन से बाहर निकालने की जहमत नहीं उठा सके। इस तरह शव जहानाबाद होते हुए पटना तक पहुंच गया।

IMG 20230708 WA0057

जहानाबाद स्टेशन पहुंची थी स्पेशल सवारी ट्रेन

ट्रेन में सवार यात्रियों ने बताया कि सुबह 11:17 बजे गया से पटना की ओर जाने वाली स्पेशल सवारी गाड़ी जहानाबाद स्टेशन पहुंची थी।

उस ट्रेन की एक बोगी में सीट के नीचे आने-जाने के रास्ते पर एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ था। पहले तो बोगी को खाली देख लोग उसमें चढ़ गए।

परंतु बोगी में अंदर शव को देख लोगों को पूरा माजरा समझ में आ गया और लोग दूसरी बोगी की ओर चल पड़े। शव से काफी दुर्गंध भी आ रही थी।

AddText 08 02 01.40.24

गया से ही आ रहा था अज्ञात का शव

ट्रेन में सफर कर रहे अरवल जिले के किंजर निवासी सुशील प्रताप सिंह ने बताया कि किसी अज्ञात व्यक्ति का शव गया से ही आ रहा था।

रेलवे कर्मी बीच में कहीं भी ट्रेन रोककर शव को उतर सकते थे। परंतु ऐसा नहीं किया गया। यही वजह रही कि ट्रेन के साथ शव 110 किमी सफर कर पटना जंक्शन तक पहुंच गया।

जहां यात्रियों की सूचना पर जीआरपी ने शव को ट्रेन से बाहर निकला। इस बारे में पूछने पर जहानाबाद जीआरपी थानाध्यक्ष मोनू राजा ने कहा कि ट्रेन में शव होने की कोई जानकारी उन्हें नहीं है। अगर ऐसी सूचना मिलती तो तुरंत कार्रवाई की जाती।

7b98b097da48c89dfdb1874256f89d8ad1313fef4fc87cac7c003624ec19a0c0.0
अमरनाथ में ड्यूटी पर तैनात गिरिडीह का जवान आतंकी मुठभेड़ में शहीद

गिरिडीह : इस वक्त बड़ी खबर जम्मू कश्मीर के अमरनाथ के पुलवामा से आ रही है, जहां अवंतीपुरा में आज (शनिवार) सुबह आतंकियों के साथ हुई मुठभेड़ में गिरिडीह का एक जवान शहीद हो गए हैं। शहीद जवान देवरी थाना इलाके के ढेंगाडीह के रहने वाले अजय कुमार राय हैं।

अजय कुमार राय फिलहाल गिरिडीह के सिरसिया के पटेल नगर में अपने परिवार के साथ किराए के मकान में रह रहे थे। सुबह-सुबह पुलवामा के अवंतीपुरा में अचानक आतंकियों ने गोलीबारी कर दी जिसमें अजय कुमार राय नामक जवान की गोली लगने से घटनास्थल पर ही मौत हो गई और वह देश के लिए शहीद हो गए। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

घटना की जानकारी जैसे ही अजय कुमार राय के परिजनों को मिली तो उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया है। वहीं, शहीद जवान के घर लोगों की भीड़ भी उमड़नी शुरू हो गई है। बताया जाता है कि शहीद जवान अजय कुमार राय की 2017 में सीआरपीएफ में पोस्टिंग हुई थी और हाल ही में उनकी ड्यूटी अमरनाथ में लगाई गई थी। आज सुबह 12 से 3 बजे तक वे ड्यूटी पर मुस्तैद थे। इसी दौरान अचानक आतंकवादियों ने गोलीबारी कर दी जिसमें अजय कुमार राय शहीद हो गए। घटना के बाद अजय कुमार राय के पिता राजू राय व पत्नी स्वाति के आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहा।

AddText 08 02 01.40.24
n5273313661691824638225b8160eae05a1b45738a7fa1f5a1b0adb904327171f2d52157588c0bc32f2d379
भारत सरकार ने जारी की एडवाइजरी, कहा “जल्द छोड़ दें देश”, जाने पूरी खबर

भारत सरकार ने अफ्रीकी देश नाइजर में रह रहे भारतीय मूल के लोगों के लिए एजवाइजरी जारी की है। शुक्रवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा कि नाइजर में हो रही घटनाओं पर हमारी नजर है। वहां के मौजूदा हालात को देखते नागरिकों को जल्द से जल्द देश छोड़ने की सलाह दी जाती है। नाइजर में तख्तापलट हुए लगभग दो हफ्ते हो गए हैं।

भारत सरकार की एडवाइजरी

IMG 20230708 WA0057

अरिंदम बागची ने कहा कि नाइजर में रहने वाले भारतीय नागरिक इसका ध्यान रखें कि नाइजर में फिलहाल हवाई सेवा बंद है। ऐसे में अगर वो सड़क मार्ग से देश छोड़ रहे हैं तो सेफ्टी की ध्यान रखें। भारत सरकार की एडवाइजरी में आगे कहा गया कि जो लोग नाइजर जाने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अभी वहां की यात्रा से बचना चाहिए। साथ ही नाइजर की राजधानी नियामी स्थित भारतीय दूतावास में जिन्होंने अभी तक रजिस्ट्रेशन नहीं कराया है, उन्हें यह सलाह दी जाती है कि जल्द से जल्द भारतीय दूतावास में अपने को रजिस्ट्रर्ड करवाएं।

आपातकालीन संपर्क के लिए भी सरकार ने नंबर जारी किया है। आपात स्थिति में भारतीय नागरिक नियामी स्थित भारतीय दूतावास के नंबर (+ 227 9975 9975) पर संपर्क कर सकते हैं। अभी फिलहाल नाइजर में लगभग 250 भारतीय नागरिक हैं।

नाइजर में सेना ने किया तख्तापलट

AddText 08 02 01.40.24

बता दें कि नाइजर में सेना ने तख्तापलट कर दिया है। राष्ट्रपति को हटाकर देश की कमान संभाल ली है। नाइजर के राष्ट्रपति माहम्मद बजौम को हिरासत में लिया गया है। सेना देश के बॉर्डर को सील कर दिया है।

n52736857016918238609393d21ca8bfc7e1d6a592e15da0b287474ab7cba3d1b5ef46a4459918dd4386170
सड़क दुर्घटना में युवक की मौत, मदद की जगह वीडियो बनाती रही भीड़, बवाल

धनबाद : पाथरडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर सेल चासनाला के बी टाइप गेट के समक्ष अज्ञात वाहन की चपेट में आने से बाइक सवार कांड्रा निवासी संदीप सुमन राय (30 वर्ष) बुरी तरह जख्मी हो गए। हादसा शुक्रवार की शाम करीब सात बजे हुआ। आनन-फानन में उन्हें चासनाला सीएचसी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। युवक के सिर पर वाहन के आगे का चक्का चढ़ गया था। सुमन बोकारो के तेलगड़िया वेदांता कंपनी में सहायक प्रबंधक थे। वे मासस (मार्क्सवादी समाजवादी समिति) नेता स्व झगड़ू राय के पोते थे। पाथरडीह पुलिस ने मृतक के मोबाइल से परिजनों को घटना की सूचना दी।

घटना से आक्रोशित लोगों और परिजनों ने अस्पताल में ही हंगामा करना शुरू कर दिया। भारी वाहन की तेज रफ्तार, सड़कों पर गड्ढे और स्ट्रीट लाइट नहीं जलने के विरोध में भड़के लोगों ने झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग को जाम कर दिया। कांड्रा के समीप एक ट्रक को तोड़फोड़ कर आग के हवाले कर दिया। तीन और वाहनों में तोड़फोड़ की। सूचना पाकर गौशाला ओपी सहित विभिन्न थाना की पुलिस मौके पर पहुंची। गुस्साए लोगों को समझाने का प्रयास किया। सामान लदा ट्रक धू-धू कर जल गया, लेकिन लोगों के आक्रोश के सामने बचाव कार्य नहीं हो सका। स्थिति को काबू करने के लिए पुलिस सीएचसी में डटी हुई थी।

रोड पर तड़पते रहे संदीप वीडियो बनाते रहे लोग

IMG 20230708 WA0057

हादसे में मारे गए संदीप सुमन राय बोकारो के तेलगड़िया वेदांता कंपनी में सहायक प्रबंधक थे। वह कार्य समाप्त कर शुक्रवार की शाम अपनी अपाची बाइक से कांड्रा अपने घर लौट रहे थे। तभी चासनाला बी टाइप ऑफिसर कॉलोनी गेट समक्ष झरिया-सिंदरी मुख्य मार्ग पर एक अज्ञात वाहन की चपेट में आ गए। घटना के बाद लोगों की भीड़ इकट्ठा हो गई। लोग अपने वाहनों को रोक वीडियो और फोटो लेते रहे, परंतु घायल संदीप को छटपटाते देखकर भी अस्पताल नहीं ले गए।

संदीप करीब 20 मिनट तक सड़क पर पड़े रहे। मौके पर स्थानीय पत्रकार व पाथरडीह पुलिस पहुंची तो घायल को उठाकर अस्पताल लाया गया, जहां उनकी मृत्यु हो गई। अगर समय पर संदीप को अस्पताल लाया जाता तो शायद उसकी जान बच सकती थी। हादसे के बाद समय पर 108 एंबुलेस भी नहीं मिली। निजी वाहन से संदीप को अस्पताल लाया गया। अगर एंबुलेंस समय पर पहुंच जाती तो इलाज संभव था। लोग 108 डायल करते रहे। मौत होने के बाद 108 एंबुलेंस पहुंची। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

हादसे के बाद गुस्साए लोगों ने भारी बारिश के बीच चासनाला मोड़ व कांड्रा में सड़क जाम कर दी। आरोप लगाया कि सड़कों पर भारी वाहन तेज रफ्तार में चलते हैं, जिससे आए दिन दुर्घटनाएं होती रहती हैं। कई बार प्रशासन को कहा गया परंतु वाहनों की रफ्तार पर रोक नहीं लगाया जा सकी। लोगों ने कहा कि वाहनों कि तेज गति पर रोक नहीं लगाई गई तो उग्र आंदोलन किया जाएगा। सूचना पाकर पाथरडीह, सुदामडीह, जोड़ापोखर, सिंदरी, गौशाला ओपी, भौरा ओपी सहित विभिन्न थानों की पुलिस सहित अतिरिक्त बल घटनास्थल पर पहुंच चुकी है।

एक साल पूर्व हुआ था विवाह

संदीप की मौत के बाद मां साधन राय और पत्नी शिवली राय का रो-रोकर बुरा हाल है। संदीप का एक वर्ष पूर्व विवाह हुआ था।

f5606b6446352c567fc74cb4d1ef620a65d8345402ee5c2814ff2ab4e6eb1597.0
राजस्थान भवन में भाजमो कोर कमेटी की बैठक शुरू

जमशेदपुर : भारतीय जनतंत्र मोर्चा झारखंड प्रदेश कोर कमेटी की बैठक बिष्टूपुर राजस्थान भवन में शुरू हो गई है। इसमें राज्य के विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों से प्रुमख नेता, झारखंड भाजमो के प्रदेश अध्यक्ष धर्मेंद्र तिवारी, विधायक सरयू राय सहित कई नेता शामिल हुए हैं।

IMG 20230708 WA0057

बैठक में आगामी लोकसभा व विधानसभा चुनाव के मद्देनजर रणनीति पर चर्चा हो रही है। चुनाव में पार्टी की भूमिका क्या होगी, इसपर विचार हो रहा है। बैठक के बाद विधायक सरयू राय मीडिया से मुखातिब होंगे और चुनावों में पार्टी का स्टैंड क्या होगा, इसकी जानकारी देंगे।

AddText 08 02 01.40.24
n52738826816918220426102bcf6af955dc49be9eb604b0d5124312fb7193971cdf490967561c537046a190
एसएसपी की रात्रि गश्ती की चेतावनी धराशायी, शराब दुकान में चोरी का प्रयास

जमशेदपुर : एसएसपी प्रभात कुमार ने शनिवार को ही रात्रि गश्ती को लेकर पीसीआर और टाइगर मोबाइल के जवानों को सख्त चेतावनी दी थी। हालांकि, इस चेतावनी का जवानों पर कोई खासा असर नहीं दिखा।

IMG 20230708 WA0057

सीतारामडेरा थाना क्षेत्र के भुइयांडीह मेन रोड स्थित बल्ले कॉम्प्लेक्स के पास शराब दुकान में चोरी का प्रयास किया गया। चोर द्वारा दुकान के शटर में लगे ताले को काट दिया गया था पर वह दुकान में घुस नही पाया। इसकी जानकारी तब हुई जब संचालक दुकान खोलने पहुंचा। उसने पाया कि दुकान में लगे ताले को काटा गया है। उसने तत्काल पुलिस को इसकी सूचना दी। हालांकि, चोरी का प्रयास करने वाले की तस्वीर पास ही लगे सीसीटीवी में कैद हो गई है।

AddText 08 02 01.40.24
33cf475f04f7f0ddb38538c6fabe577451664fc2013eca4c9a916ce605255dc9.0
तीन दिनों से गायब युवक की लाश मिली कीताडीह तालाब में

जमशेदपुर : परसुडीह थाना इलाके के कीताडीह मुई गुट्टू तालाब में शनिवार सुबह एक युवक की लाश तैरते हुए मिली। तालाब में रोजाना काम में जब महिलाएं पहुंची तो उन्होंने शव को देखा, जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। शव की पहचान कीताडीह जीईएल चर्च के पास रहने वाले छुटनू मंडल (35) के रूप में की गई है। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

घटना की सूचना पाकर उसके घर वाले मौके पर पहुंचे. शव देखकर रोने बिलखने लगे। इधर, परसुडीह पुलिस भी घटनास्थल आ पहुंची। शव को तालाब से निकालने के बाद उसका पोस्टमार्टम कराने के लिए एमजीएम पोस्टमार्टम हाउस भेजवा दिया गया है। जानकारी मिली है कि युवक तीन दिनों से घर से गायब था। उसकी शादी भी नहीं हुई थी और कुछ काम धंधा भी नहीं करता था। बहरहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

AddText 08 02 01.40.24
38b57fbbe000323de5f9ac6b3cefb88fcaac2abc02a14fe47b6be71d04392b3b.0
झारखण्ड कैबिनेट की बैठक में 30 प्रस्तावों को मंजूरी, जाने किन किन प्रस्ताव को मिली मंजूरी

रांची : झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन की अध्यक्षता में कैबिेनट की बैठक हुई। इस कैबिनेट की बैठक में कुल 30 प्रस्तावों को मंजूरी दी गयी। इसके तहत एक रुपये प्रति किलो चना दाल सरकारी राशन दुकानों में देने की मंजूरी दी गयी। इसके अलावा पश्चिम सिंहभूम जिले के अलावा दुमका, लातेहार, खूंटी, सिमडेगा, गुमला, लोहरदगा समेत सात जिलों में अत्यंत पिछड़ा वर्ग को आरक्षण देने को मंजूरी दी गयी। वहीं, इडब्ल्यूएस के रुप में नियुक्ति के लिए आवेदन करने की मंजूरी दी गयी। इसके अलावा पश्चिम सिंहभूम जिले में तीन नये थाना गुदड़ी, लोढ़ाई, सेरेंगदा बनाने को मंजूरी दी गयी। वहीं, डिजिटल पंचायत योजना को मंजूरी दी गयी। रांची में 27 अक्तूबर से वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियनशिप का आयोजन किया जायेगा, जिस पर 13 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गयी।

झारखंड मंत्रालय में 11 अगस्त को आयोजित मंत्रिपरिषद की बैठक में लिए गए महत्वपूर्ण निर्णय :-

IMG 20230708 WA0057

● विद्युत मंत्रालय, भारत सरकार की उदय योजना की प्रशासनिक स्वीकृति के तहत वित्तीय वर्ष 2015-16 में झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (जेबीवीएनएल) को ऋण स्वरूप विमुक्त की गयी सम्पूर्ण राशि 6136.37 करोड़ रुपये का 3 चौथाई 4,602.2775 करोड़ रुपये अनुदान एवं एक चौथाई 1534,0925 करोड़ रुपये हिस्सा पूंजी में परिवर्तित करने की स्वीकृति दी गई।
● पुलिस संस्करण के ध्रुव हेलिकॉप्टर के लिए संविदा पर पूर्व स्वीकृत 03 (तीन) हेलिकॉप्टर पायलट के अनुबंध राशि की अभिवृद्धि की स्वीकृति दी गई।
● पश्चिमी सिंहभूम, चाईबासा जिला अंतर्गत नये पुलिस थाना सृजन की स्वीकृति दी गई।
● राज्य में पुलिस थानों के सामान्य कार्यों के निष्पादन हेतु स्थायी अग्रिम की स्वीकृति दी गई।
● दुलकी जलाशय योजना के पुनरुद्धार एवं मुख्य नहरों के लाईनिंग कार्य हेतु रूपये 3470.55 लाख (रूपये चौतीस करोड़ सत्तर लाख पचपन हजार) रुपये मात्र के प्राक्कलन की प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
● झारखण्ड राज्य के ग्राम पंचायतों में अवस्थित पंचायत भवन में डिजिटल पंचायत केन्द्र के स्थापना हेतु डिजिटल पंचायत योजना की स्वीकृति दी गई। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

● राजस्व, निबंधन एवं भूमि सुधार विभाग अन्तर्गत भू-अभिलेख एवं परिमाप निदेशालय के झारखण्ड राज्य बंदोबस्त कार्यालयाधीन मुंसरीम सेवा संवर्ग (भर्ती, प्रोन्नति एवं अन्य सेवा शर्त) (संशोधन) नियमावली-2023 के गठन की स्वीकृति दी गई।
● 31 मार्च, 2021 को समाप्त हुए वर्ष के लिये झारखण्ड में प्रत्यक्ष लाभ अंतरण पर भारत के नियंत्रक महालेखापरीक्षक के लेखापरीक्षा प्रतिवेदन (निष्पादन लेखापरीक्षा) को झारखण्ड विधानसभा के पटल पर उपस्थापन की स्वीकृति दी गई।
● झारखण्ड रांची में वीमेंस एशियन हॉकी चैंपियन ट्राफी 2023 का आयोजन करने एवं उक्त आयोजन के क्रम में व्यय होने वाली राशि की स्वीकृति प्रदान की गई।
● केन्द्र प्रायोजित मिशन सक्षम आंगनबाड़ी एवं पोषण 2.0 के तहत संचालित पोषण अभियान योजना के कार्यान्वयन संबंधी मार्गनिर्देश में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
● झारखण्ड राज्य के 24 जिलों के जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्टों के वर्ष 2020-21 के वार्षिक प्रतिवेदनों को झारखण्ड विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई।
● झारखण्ड राज्य के 24 जिलों के जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्टों के वर्ष 2021-22 के वार्षिक प्रतिवेदनों को झारखण्ड विधानसभा के समक्ष प्रस्तुत करने की स्वीकृति दी गई।
● सातवें वेतन आयोग के अनुशंसा के आलोक में सरकारी सेवकों को विभिन्न भत्तों की अनुमान्यता से संबंधित वित्त विभागीय संकल्प संख्या-737/ वि०, दिनांक 27.03.2018 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
● गुमला जिला अन्तर्गत सिसई पुलिस अंचल के सृजन की स्वीकृति दी गई।
● झारखण्ड उच्च न्यायालय द्वारा गठित दी हाइकोर्ट ऑफ झारखंड के रुल 2019 पर राज्यपाल का अनुमोदन प्राप्त करने के निमित्त प्रस्तावित नियमावली पर स्वीकृति दी गई।
● झारखंड में 40 कोर्ट बिल्डिंग कार्य की कुल लागत राशि 35,70,14,737 (पैंतीस करोड़ सत्तर लाख चौदह हजार सात सौ सैंतीस रूपये) रुपये मात्र पर पुनरीक्षित प्रशासनिक स्वीकृति दी गई।
● झारखण्ड राज्य खुला विश्वविद्यालय की स्थापना के उपरांत आवश्यक मदों में व्यय हेतु बीज धन की वृद्धि की स्वीकृति दी गई।
● राज्यान्तर्गत संचालित सरकारी पारामेडिकल संस्थानों के सफल छात्र-छात्राओं को एक वर्ष के लिए राज्य के अस्पतालों में बॉण्ड आधारित सेवाएं देने की स्वीकृति दी गई।
● राज्य सरकार के वैसे कर्मी, जिनकी नियुक्ति प्रक्रिया दिनांक 1 दिसंबर 2004 के पूर्व पूर्ण हो गयी हो, परन्तु 1 दिसबर 2004 के पश्चात् नियुक्त हुए हो, उन्हें पुरानी पेंशन योजना की अनुमान्यता हेतु निर्गत संकल्प संख्या 126 दिनांक 1 अगस्त 2022 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
● झारखण्ड राज्य के कैंसर रोगियों की चिकित्सा हेतु वित्त नियमावली के नियम 235 के प्रावधानों को शिथिल करते हुए नियम 245 के अन्तर्गत टाटा मेडिकल सेन्टर, न्यू टाउन राजार हाट, कोलकता के मनोनयन, आयुष्मान भारत मुख्यमंत्री जन आरोग्य योजना के अन्तर्गत 5,00,000 (पाँच लाख) रूपये के अतिरिक्त विभागीय स्तर से मुख्यमंत्री गंभीर बीमारी उपचार योजना अन्तर्गत 20,00,000 (बीस लाख) रूपये तक अर्थात् कुल 25,00,000 लाख रुपये, तक के चिकित्सा व्यय की स्वीकृति तथा उक्त चिकित्सा संस्थान एवं झारखण्ड राज्य आरोग्य सोसाईटी, राँची के साथ एमओयू की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।
● वन टाइम सेटलमेंट योजना को तीन माह (जुलाई 2023 से सितम्बर 2023) का अवधि विस्तार प्रदान करने की स्वीकृति दी गई।
● झारखण्ड राज्य के वैसे जिले, जहाँ जिलास्तरीय पदों में अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1) तथा पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) के लिए झारखण्ड पदों एवं सेवाओं में आरक्षण शून्य है, वैसे जिलों में अत्यन्त पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-1 ) तथा पिछड़ा वर्ग (अनुसूची-2) के सदस्यों को इडब्ल्यूएस के रूप में, अगले आदेश तक आवेदन करने तथा नियुक्ति हेतु पात्र किए जाने की स्वीकृति दी गई।
● झारखण्ड ऑफ्टर केयर (पश्चात्वर्ती देख-रेख ) दिशानिर्देश, 2023 की स्वीकृति दी गई।
● झारखण्ड राज्य के विद्यार्थियों को संघ लोक सेवा आयोग, झारखण्ड लोक सेवा आयोग, केंद्रीय और झारखण्ड कर्मचारी चयन आयोग और विभिन्न भर्ती एजेंसियाँ जैसे बैंकिंग या रेलवे भर्ती बोर्ड आदि के द्वारा वर्ग ‘ए. ‘बी’ और ‘सी’ में भर्ती हेतु प्रतियोगिता परीक्षाओं की तैयारी कराने के उद्देश्य से निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था प्रदान करने हेतु “एकलव्य प्रशिक्षण योजना” के विस्तृत मार्गदर्शिका की स्वीकृति दी गई।
● झारखण्ड राज्य के विद्यार्थियों को इंजीनियरिंग, मेडिकल, विधि, जन संचार, फैशन डिजाईनिंग / फैशन टेक्नॉलोजी, होटल मैनेजमेंट, चार्टर्ड अकाउंटेंट और आईसीडब्लूए से संबंधित प्रवेश परीक्षा की तैयारी हेतु निःशुल्क कोचिंग की व्यवस्था प्रदान कराने हेतु ‘मुख्यमंत्री शिक्षा प्रोत्साहन योजना’ के विस्तृत मार्गदर्शिका की स्वीकृति दी गई।
● झारखण्ड राज्य वित्त आयोग (अध्यक्ष एवं सदस्य की नियुक्ति, सेवाशर्त एवं प्रक्रिया) नियमावली, 2022 में संशोधन की स्वीकृति दी गई।
● वित्तीय वर्ष 2023-2024 के प्रथम अनुपूरक व्यय विवरणी की घटनोत्तर स्वीकृति दी गई।
● सर्वोच्च न्यायालय में दायर याचिका को पारित न्यायादेश के अनुपालन में झारखण्ड राज्य में बिहार राज्य पथ परिवहन निगम के असमायोजित कर्मियों को 1 जुलाई 2004 से राज्य सरकार वैचारिक रूप से समायोजन करने एवं देय वित्तीय लाभों की स्वीकृति दी गई।
● क्षमता विकास हेतु राज्य के कर्मचारियों एवं पदाधिकारियों के लिए अनिवार्य इ-लिटरेसी कार्यक्रम की नयी व्यवस्था के तहत् परीक्षा के संचालन हेतु नीति निर्धारण के संशोधन एवं परीक्षा के आयोजन हेतु वित्तीय नियमावली 235 को शांत करते हुए वित्तीय नियमावली 245 के तहत् मनोनयन के आधार पर एनआइइएलआइटी, रांची के साथ एकरारनामा करने की स्वीकृति दी गई।
● झारखण्ड सरकार द्वारा राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम, 2013 एवं झारखण्ड राज्य खाद्य सुरक्षा योजना (जेएसएफएसएस) से आच्छादित सभी परिवारों के लिए प्रति परिवार 01 (एक) किलोग्राम चना दाल प्रतिमाह 1.00 (एक) रूपये प्रति किलोग्राम के अनुदानित दर पर वितरण करने की चना दाल वितरण की संशोधित योजना की स्वीकृति दी गई।

Screenshot 2023 0811 231504
भाजपा नेता अभय सिंह के साथ साथ उनके भाइयों की भी जमानत याचिका खारिज, उच्च न्यायालय से लेनी पड़ेगी जमानत

जमशेदपुर : जमशेदपुर के कद्दावर भाजपा नेता अभय सिंह को जमशेदपुर कोर्ट ने उनकी जमानत याचिका आज खारिज़ कर दी। अभय सिंह के अलावा उनके बड़े भाई दिलीप सिंह और छोटे भाई निर्भय सिंह की भी जमानत याचिका को खारिज कर दिया गया है। अब अभय सिंह के साथ दोनों भाइयों को झारखंड हाईकोर्ट से जमानत लेनी पड़ेगी। बता दें कि अभय सिंह पिछले 10 अप्रैल से जेल में बंद है। पहले कदमा हिंसा मामले में उन्हें गिरफ्तार किया गया था और उसमें जमानत मिलने के बाद अलग अलग मामले में प्रोडक्शन लगा कर उन्हें जेल में ही रखा गया था। बताया जाता है कि इस मामले में 4 अगस्त को सुनवाई हुई थी, जिसमें कोर्ट ने 11 अगस्त तक केस दायरी देने और अगली सुनवाई की तिथि निर्धारित की थी। पुलिस ने इस मामले में केस डायरी जमा किया, केस डायरी में अभय सिंह के साथ साथ निर्भय सिंह और दिलीप सिंह के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए गए हैं। पुलिस ने अपनी केस डायरी में बताया है कि मानगो निवासी मोहम्मद सागिर को अल्पसंख्यक होने की जांच की गयी, उसके साथ मारपीट की गयी और रंगदारी भी मांगी गयी थी। (जारी…)

IMG 20230708 WA0057

करीब एक घंटे तक चली लंबी बहस के दौरान अभय सिंह और उनके दोनों भाईयों की ओर से प्रख्यात अधिवक्ता प्रकाश झा ने बहस की थी और पुलिस की ओर से लोक अभियोजक ने बहस की थी। इस बहस के बाद कोर्ट ने तीनों की जमानत याचिका को खारिज कर दिया। (जारी…)

AddText 08 02 01.40.24

अभय सिंह के अधिवक्ता प्रकाश झा ने बताया कि इस मामले में अब वे लोग हाईकोर्ट जायेंगे ताकि न्याय मिल सके। इस मामले में यह उम्मीद थी कि 11 अगस्त को अभय सिंह को जमानत मिल जायेगी। इसको लेकर भव्य स्वागत की तैयारी थी। कोर्ट में भी अभय सिंह के समर्थकों की भीड़ जुटी हुई थी, लेकिन कोर्ट ने उसके विपरीत फैसला सुनाया। आपको बता दें कि पहले दिलीप सिंह और निर्भय सिंह के खिलाफ कार्रवाई करने पर रोक लगा दी गयी थी। गौरतलब है कि जमशेदपुर के मानगो निवासी मोहम्मद सागिर ने मानगो थाना में भाजपा के नेता अभय सिंह, उनके भाई दिलीप सिंह और निर्भय सिंह पर रंगदारी मांगने का आरोप लगाया था। इस संबंध में उन्होंने जेल जाने के बाद केस दायर किया था।

dbed1522009b459c7ec2f45859809926c3bff2ca688821dd14c643816c50423a.0
मशहूर अभिनेत्री जया प्रदा को 6 महीने की सजा और 5,000 जुर्माना लगा, जाने पूरी ख़बर

चेन्नई : मशहूर अभिनेत्री और पूर्व सांसद जया प्रदा को एक मामले में चेन्नई कोर्ट ने 6 महीने जेल की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने उनपर 5,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया गया है। इस मामले में एक्ट्रेस के साथ उनके बिजनेस पार्टनर राम कुमार और राजा बाबू को भी दोषी पाया गया है।

जया प्रदा को 6 महीने की जेल

IMG 20230708 WA0057

रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक्ट्रेस जया प्रदा और उनके बिजनेस पार्टनर्स के पास चेन्नई में एक मूवी थिएटर था। लेकिन घाटे के कारण कुछ साल पहले उसे बंद कर दिया था। इसके बाद सिनेमाघरों में काम करने वाले स्टाफ मेंबर्स ने अपने वेतन से काटी गई ईएसआई राशि नहीं चुकाने के लिए जया प्रदा के खिलाफ मामला दर्ज किया था। अब इसी मामले में चेन्नई के एग्मोर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने जया प्रदा, राम कुमार और राजा बाबू के खिलाफ कारावास व जुर्माने का फैसला सुनाया।

मीडिया रिपोर्ट्स की माने तो, जया प्रदा ने मामले को स्वीकार कर लिया है और थिएटर कर्मचारियों को सभी बकाया राशि का भुगतान करने का वादा किया है। उन्होंने अदालत से मामले को खारिज करने का भी अनुरोध किया। हालांकि, अदालत ने उसकी अपील ठुकरा दी और उसे 5,000 रुपये के जुर्माने के साथ 6 महीने जेल की सजा सुनाई।

AddText 08 02 01.40.24
error: Content is protected !!