ताजा खबर
परशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शवपरशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव

एक नई सोच, एक नई धारा

IMG 20240410 WA0018
जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति का हुआ विस्तार, ललन यादव,कन्हैया यादव बने उपाध्यक्ष धर्मेंद्र कुमार,प्रदीप मुखर्जी बने सचिव
IMG 20240410 WA0018

आज दिनांक 10 अप्रैल 2024 दिन बुधवार को जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति के काशीडीह के कार्यालय में कार्यकारिणी की बैठक आयोजित हुई जहां बैठक में निर्णय लिया गया कि शहर के 175 रामनवमी अखाड़ा समितियों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित करने के लिए कमेटी का विस्तार करना ज़रूरी है।

IMG 20240309 WA0028 2

अध्यक्ष अरुण सिंह ने कहा कि समाज में बेहतर काम करने वाले लोग एवं अखाड़ा समिति के ही कुछ लोगों को कमेटी में पदाधिकारी बनाया जाए कार्यकारिणी के सभी पदाधिकारी के सर्वसम्मति से श्री प्रमोद तिवारी को संरक्षक,श्री ललन यादव,श्री कन्हैया यादव,श्री दिलजय बोस को उपाध्यक्ष साथ ही श्री धीरज सिंह,श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री प्रदीप मुखर्जी श्री जितेंद्र प्रमाणिक श्री नंदकिशोर ठाकुर को सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई, सभी मनोनीत पदाधिकारी को समिति के मुख्य संरक्षक अभय सिंह ने अंग वस्त्र भेंट कर बधाई दी एवं अपने संबोधन में कहा कि रामनवमी अखाड़ा समितियों के बीच जाकर कम करें उनकी समस्याओं को सुने, समस्याओं का समाधान करें उनकी समस्याओं को केंद्रीय कमेटी तक रखें और केंद्रीय कमेटी इन सारी समस्याओं को जिला प्रशासन के समक्ष रखते हुए इसका निदान कराए,उन्होंने यह भी कहा कि इस वर्ष बड़े ही धूमधाम से रामनवमी अखाड़ा समिति के आयोजन में जमशेदपुर केंद्रीय रामनवमी अखाड़ा समिति अपनी महती भूमिका निभाएगी अंत में केंद्रीय समिति के उपाध्यक्ष विजय तिवारी ने धन्यवाद दिया, आज के बैठक में कार्यकारिणी के महासचिव प्रवीण सेठी उपाध्यक्ष ओमप्रकाश सिंह उपाध्यक्ष मनोज बाजपेई मुख्य रूप से मौजूद थे

IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240410 WA0007
झामुमो नेता व व्यवसायी अजय प्रताप सिंह पर बोतल बम से हमला
IMG 20240410 WA0007

सरायकेला : जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत टीचर ट्रेंनिंग मोड़ एमटीसी मॉल के पीछे मंगलवार रात 9 बजे अपराधियों ने बमबारी की घटना को अंजाम दिया है, जिसमें झामुमो से जुड़े एक नेता समेत ट्रांसपोर्ट व्यवसायी घायल हुए हैं. प्राप्त जानकारी के अनुसार गम्हरिया एमटीसी मॉल के पास रात 9 से 9.15 के बीच बजे व्यवसायी अजय प्रताप सिंह एवं झामुमो नेता उत्तम दास उर्फ बाबू दास अपने बोलोरो गाड़ी के पास खड़ा होकर बात कर रहे थे।

IMG 20240309 WA0028 2

इस बीच चार की संख्या में आये युवकों ने बोतल बम से इन पर हमला कर दिया, बम बोलोरो गाड़ी के अगले हिस्से में लगा, जिससे बाबू दास और अजय प्रताप सिंह घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायलों को गम्हरिया शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार के बाद इन्हें जमशेदपुर के टीएमएच अस्पताल भेजा गया है, जहां इनकी स्थिति सामान्य है, दोनों बम के छर्रा से आंशिक रूप से घायल हुए हैं। घटना के बाद मौके पर सरायकेला एसडीपीओ संतोष कुमार मिश्रा आदित्यपुर थाना प्रभार नितिन कुमार सिंह भी दलबल के साथ पहुंचे, एसडीपीओ ने बताया कि बमबारी की घटना सामने आई है जिसमें जांच की जा रही है।

IMG 20240309 WA0027 2

एमटीसी मॉल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे में बम फेक जाने की घटना कैद हो गई है ,जिसे पुलिस द्वारा खंबाला जा रहा है।फिलहाल एसडीपीओ द्वारा बताया गया है कि मामले के विभिन्न पहलुओं की जांच की जा रही है, जिसके बाद ही कुछ ठोस जानकारी पुलिस को प्राप्त हो सकेगी। ग़ौरतलब है कि इससे पूर्व भी 3 जुलाई की रात उत्तम उर्फ बाबू दास पर हमला किया गया था, बाबू दास भी आपराधिक कांड में शामिल रहा है।

IMG 20240309 WA0026 2
n59875602017127186725934c343283c9030322d22d6ca01ab4f8016068e05a9c8550da884d7d1c5b70be36
लोकसभा चुनाव प्रचार के दौरान आखिर क्यों राहुल गांधी ने बीनें महुआ फूल
n59875602017127186725934c343283c9030322d22d6ca01ab4f8016068e05a9c8550da884d7d1c5b70be36

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी मंगलवार को चुनावी प्रचार के दौरान आदिवासी महिलाओं के साथ महुआ के फूल बीनते हुए नजर आए। दरअसल, राहुल गांधी शहडोल से उमरिया जा रहे थे, तभी रास्ते में आदिवासी महिलाओं को देखकर उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और महिलाओं से बातचीत की।

इस बीच राहुल गांधी ने महिलाओं के साथ महुए के फूल भी बीने। राहुल ने कुछ महुए बीने और खाकर भी देखे। राहुल गांधी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर जानकारी देते हुए बताया कि आज सुबह शहडोल से दिल्ली वापस जाते वक्त रास्ते में कुछ आदिवासी महिलाएं मिलीं जो महुआ बिन रही थी।

IMG 20240309 WA0028 2

वो सुबह 3 बजे से ये काम करती है। आदिवासी बहुल क्षेत्रों में महुआ का बहुत महत्व है। इसे जीवन का पेड़ माना जाता है और इससे निकलने वाली मधु काफी ज़्यादा प्रचलित हैं। आदिवासी समुदाय के लिए ये पेड़ आजीविका का बड़ा स्रोत है और ये एक महत्वपूर्ण कारण है कि उनके लिए जंगल का इतना महत्त्व है। उनके जल, जंगल, ज़मीन के अधिकारों की रक्षा का बीड़ा जो हमने उठाया है उसे पूरी प्रतिबद्धता से निभाएंगे।

बता दे लोकसभा चुनाव 2024 के प्रथम चरण के लिए मतदान 19 अप्रैल को होना है, इसलिए राहुल गांधी मंडला और शहडोल लोकसभा सीट पर चुनाव प्रचार करने के लिए पहुंचे हुए है।

राहुल सोमवार को चुनावी सभा करने शहडोल आए थे। उन्होंने इन सभाओं में आदिवासियों पर फोकस किया। लौटते वक्त फ्यूल की कमी के कारण उनका हेलिकॉप्टर उड़ नहीं सका। राहुल ने शहडोल के एक निजी होटल में रात गुजारी। बांधवगढ़ से लगे जंगल में एक ढाबे पर डिनर किया। राहुल ने इंस्टा पर शहडोल दौरे का अपना वीडियो शेयर किया, जिसमें लिखा- आज की शाम शहडोल के नाम। उनके साथ प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी और नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार भी थे।

IMG 20240309 WA0027 2

प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने बताया कि हेलिकॉप्टर के लिए भोपाल से फ्यूल मंगवाया गया, लेकिन खराब मौसम के कारण फ्यूल समय पर नहीं पहुंच पाया था। राहुल मंगलवार सुबह चार्डर्ड प्लेन से दिल्ली के लिए रवाना हुए।

शहडोल के बाणगंगा मेला ग्राउंड में आयोजित सभा में राहुल ने कहा- हमारी सरकार बनने पर देश के किसानों का कर्जा माफ करेंगे। साथ ही किसानों को कानूनी न्यूनतम समर्थन मूल्य देंगे। उन्होंने महालक्ष्मी योजना के तहत हर गरीब परिवार की एक महिला को सालाना एक लाख रुपए देने की भी बात कही।

राहुल गांधी ने कहा कि मोदी जी ने 22-25 लोगों का 16 लाख करोड़ रुपए का कर्जा माफ किया है। मनरेगा को चलाने में 65 हजार करोड़ रुपए लगते हैं। मोदी जी ने 24 साल का मनरेगा का पैसा कर्जे का माफ कर दिया, लेकिन वो किसानों का, गरीबों का, मजदूरों का कर्जा माफ नहीं करते।

राहुल गांधी ने ये भी कहा कि इंडिया गठबंधन की सरकार बनने पर अग्निवीर योजना को खत्म करेंगे, क्योंकि सेना भी इसे नहीं चाहती है।

IMG 20240309 WA0026 2
n5989486721712718034981054e06fde120d7578435e749b0c1bd1b758359e20a88fb1d2a168bf338619a8c
छत्तीसगढ़ : दुर्ग में भीषण सड़क हादसा, खदान में बस गिरने से 12 लोगों की मौत

छत्तीसगढ़ के दुर्ग में बड़ा सड़क हादसा हुआ है. दुर्ग जिले के कुम्हारी में एक बस 50 फीट गहरी खाई में गिर गई. इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत की खबर सामने आई है.

मृतकों में दो महिलाएं शामिल हैं. वहीं 15 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं. बता दें कि मंगलवार रात ड्यूटी से लौटते समय कर्मचारियों से भरी बस खाई में गिर गई. बस में केडिया डिस्टलरी फैक्ट्री के करीब 40 कर्मचारी सवार थे. बस खाई में गिरने से अब तक 12 लोगों की जान चली गई. इस घटना की जानकारी लगते ही रेस्क्यू टीम तुरतं मौके पर पहुंची और राहत और बचाव अभियान तुरंत शुरू किया गया. देर रात तक बचाव अभियान चलता रहा.

IMG 20240309 WA0028 2

दुर्ग हादसे पर पीएम मोदी और सीएम साय ने जताया दुख

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्य के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इस घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना जाहिर की. वहीं छत्तीसगढ़ के डिप्टी सीएम विजय शर्मा देर रात घायलों से मिलने रायपुर एम्स पहुंचे. उन्होंने कहा कि इस हादसे की गंभीरता से दंडाधिकारी जांच कराई जाएगी. वहीं घायलों ने डिप्टी सीएम को बताया कि खाई में गिरने वाली बस की एक भी लाइट नहीं जल रही थी. वहीं रास्ते के दोनों तरफ गड्ढा था. बता दें कि 15 घायलों का इलाज रायपुर और दुर्ग के अलग-अलग अस्पतालों में चल रहा है. वहीं दो लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है.

दुर्ग में हुआ हादसा दुखद-पीएम मोदी

प्रधानमंत्री मोदी ने हादसे पर दुख जताते हुए ‘एक्स’ पर कहा, ”छत्तीसगढ़ के दुर्ग में हुआ बस हादसा अत्यंत दुखद है, इसमें जिन्होंने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी संवेदनाएं. इसके साथ ही मैं घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं. राज्य सरकार की निगरानी में स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा है.”

वहीं राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी इस घटना पर दुख जताया है. राष्ट्रपति मुर्मू ने ‘एक्स’ पर कहा, ”छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले में एक बस के दुर्घटनाग्रस्त होने से अनेक लोगों के हताहत होने का समाचार बहुत दुखद है. सभी शोक संतप्त परिवारों के प्रति मेरी गहन संवेदनाएं. मैं घायल हुए लोगों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करती हूं.”

खादान में बस गिरने से 12 लोगों की मौत

मजदूरों से भरी बस खादान में गिरने से यह भीषण हादसा हुआ है. पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह घटना मंगलवार रात साढ़े आठ बजे की है. खपरी गांव के पास पहुंची बस अचानक नियंत्रण होकर 40 फुट गहरे मुरम खदान में गिर गई. पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया. खदान से बस को निकालने की भी कोशिश जारी है.

IMG 20240309 WA0027 2

पुलिस के मुताबिक, घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस दल को घटनास्थल के लिए रवाना किया गया और बचाव कार्य शुरू कर दिया गया. घटनास्थल में अंधेरा होने के कारण शुरू में बचाव कार्य में परेशानी हुई. कुछ देर बाद राज्य आपदा मोचन बल और पुलिस ने स्थानीय लोगों की मदद से शवों और घायलों को बाहर निकाला.उन्होंने बताया कि शवों और घायलों को अस्पताल भेजा गया है तथा खदान से बस को निकालने की कोशिश की जा रही है.

घायलों का AIIMS में चल रहा इलाज

दुर्ग जिले की कलेक्टर रिचा प्रकाश चौधरी ने बताया कि इस घटना में 12 लोगों की मौत हुई है और 14 अन्य घायल हुए हैं. घायलों में से 12 को रायपुर अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया है.चौधरी ने बताया कि मामले की दंडाधिकारी जांच कराई जाएगी और इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी.

उन्होंने बताया कि हादसे के बाद उद्योग प्रबंधन से बात की गई है. प्रबंधन की ओर से हादसे में पीड़ित लोगों को मुआवजा देने का आश्वासन दिया गया है. वहीं प्रशासन की ओर से मुआवजे की घोषणा की जाएगी. उद्योग से परिवार के एक सदस्य को रोजगार देने पर पर भी चर्चा की गई है.

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240410 WA0001
नोरोडीह वार्ड सहित सरायकेला जिला के अन्य स्थानों पर धूमधाम से हुआ माँ मंगला की पूजा
IMG 20240410 WA0000

सरायकेला : मां मंगला सार्वजनिक पूजा स्थल नोरोडीह वार्ड सरायकेला में स्थित अजमबर मुखी के आवास पहुंच कर पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने माँ मंगला के चरणों में माथा टेका और सरायकेला नगर वासियों के लिए शांति सुख समृद्धि की दुआं मांगी। इस अवसर पर अजंबर मुखी, राजीव महापात्रो, मादरू मुखी, मनोज चौधरी, मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सहायक रंजन कारूवा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0028 2

ज्ञात हो कि चैत्र शुक्ल पक्ष के अंतिम मंगलवार के शुभ अवसर पर मां मंगला देवी की पूजा दलित समाज के लोग धूमधाम एवं हर्षोल्लास से सदियों से मनाते हुए आ रहें हैं।
मां मंगला देवी के पूजा अर्चना सरायकेला जिला, के नोरोडीह, राजबांध, इनद्रटांडी, दुगनी, सीनी, स्वर्णपुर, मोहितपुर, बाकसाई, घोड़ा नेगी, जोजो, सरमाली, महालीमुरूप, राजखरसांवा, आमदा, दलुडीह, मौसौडीह कुचाई, राजनगर, कांड्रा, पानडरासाली, सातबहनी, धीरराजगंज, गमहरिया, आदित्यपुर, कांकड़ा, नेंगटासाई, बोलाईडीह, इत्यादि स्थानों में हर्षोल्लास से मनाई गई।

IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240210 WA0011
मनीफीट की सड़क पर बड़े-बड़े गड्ढे हो जाने से राहगीरों को हो रही है परेशानी : करनदीप सिंह
IMG 20240210 WA0011

जमशेदपुर : टेल्को क्षेत्र के मनीफीट मेन रोड में बड़े-बड़े गड्ढे हो गए हैं। इस रोड से सैकड़ो लोग आवागमन करते हैं। गड्ढे हो जाने से राहगीरों को बहुत परेशानी हो रही है। इस रोड के किनारे में एक नाली है वह जाम हो जाने के कारण रोड में पानी बहता है। समाजसेवी करनदीप सिंह ने टाटा प्रबंधन से अपील की है की इस रोड के ऊपर जल्द से जल्द संज्ञान लिया जाए और इसकी मरम्मत की जाए और इसके जो बगल में नाली है उसकी सफाई की जाए क्योंकि रात के समय में वहां लाइट नहीं होने के कारण अधिकतर लोगों का एक्सीडेंट होता है।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2
IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240409 WA0025
नोरोडीह वार्ड सहित सरायकेला जिला के अन्य स्थानों पर धूमधाम से हुआ माँ मंगला की पूजा
IMG 20240409 WA0024

सरायकेला : मां मंगला सार्वजनिक पूजा स्थल नोरोडीह वार्ड सरायकेला में स्थित अजमबर मुखी के आवास पहुंच कर पूर्व नगर उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने माँ मंगला के चरणों में माथा टेका और सरायकेला नगर वासियों के लिए शांति सुख समृद्धि की दुआं मांगी। इस अवसर पर अजंबर मुखी, राजीव महापात्रो, मादरू मुखी, मनोज चौधरी, मानवाधिकार सहायता संघ अंतरराष्ट्रीय के सहायक रंजन कारूवा मुख्य रूप से उपस्थित थे।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

ज्ञात हो कि चैत्र शुक्ल पक्ष के अंतिम मंगलवार के शुभ अवसर पर मां मंगला देवी की पूजा दलित समाज के लोग धूमधाम एवं हर्षोल्लास से सदियों से मनाते हुए आ रहें हैं।
मां मंगला देवी के पूजा अर्चना सरायकेला जिला, के नोरोडीह, राजबांध, इनद्रटांडी, दुगनी, सीनी, स्वर्णपुर, मोहितपुर, बाकसाई, घोड़ा नेगी, जोजो, सरमाली, महालीमुरूप, राजखरसांवा, आमदा, दलुडीह, मौसौडीह कुचाई, राजनगर, कांड्रा, पानडरासाली, सातबहनी, धीरराजगंज, गमहरिया, आदित्यपुर, कांकड़ा, नेंगटासाई, बोलाईडीह, इत्यादि स्थानों में हर्षोल्लास से मनाई गई।

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240409 WA0023 scaled
राजीव रंजन सिंह ने किया छठ घाटों का निरीक्षण, सफाई को लेकर जेएनएसी और एसडीओ से की बात
IMG 20240409 WA0017

जमशेदपुर : लोक आस्था का महापर्व चैत्र छठ पूजा के निमित कदमा सोनारी के स्थानीय लोगों के अनुरोध पर राजीव रंजन सिंह ( सेवानिवृति आई.पी.एस अधिकारी) मानगो के गांधी मैदान, सोनारी के कपाली घाट, दोमुहानी घाट का मुआयना किए।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

घाटों पर पड़े कचरे एवं जलखुंभी को देखकर पहल करते हुए श्री सिंह ने जे.एन.ए.सी के पदाधिकारी और एस.डी.ओ से बात कर अविलंब घाटों की सफाई के लिए आग्रह किए। जिससे छठ व्रतियों को पूजा के दौरान समस्या ना हो।

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240409 WA0014
हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल शोभा यात्रा निकली
IMG 20240409 WA0012

जमशेदपुर : राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की अनुसांगिक संगठन हिंदू जागरण मंच के तत्वाधान में हिंदू नववर्ष की पूर्व संध्या पर विशाल शोभा यात्रा के संयोजक मंच के अध्यक्ष बलबीर मंडल ने शोभा यात्रा का नेतृत्व किया. इस विराट शोभा यात्रा में छत्रपति शिवाजी सेना, सनातन उत्सव समिति, महाकाल संघ सहित दर्जनों स्वयंसेवी संगठनों ने भरपूर समर्थन दिया। भालूबासा हरिजन स्कूल मैदान से निकली उक्त शोभायात्रा काशीडीह रामलीला मैदान, साकची गोलचक्कर होते हुए आमबगान (नेताजी सुभाष चंद्र मैदान) पहुंची जहाँ भारत माता की सामूहिक आरती के उपरांत यात्रा संपन्न हुई।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

शोभा यात्रा में श्रीराम दरबार, भारत माता, वानर सेना, महाकाल भस्म आरती, दर्जनों डीजे सज्जित वाहन आकर्षण का केंद्र रहें. शोभा यात्रा में हिंदुत्व का महाजुटान दिखा जिसमें लगभग दस हज़ार नवयुवक और युवतियों ने पूरे उत्साह सहित सहभागिता तय किया. पूरे यात्रा के दौरान माहौल राममय रहा. जगह जगह सामाजिक संगठनों ने सेवा शिविर लगाकर यात्रा का स्वागत किया और लोगों के लिए शीतल जल, शर्बत इत्यादि का प्रबंध किया।

IMG 20240309 WA0026 2

यात्रा में विशेष रूप से जमशेदपुर सांसद विद्युत वरण महतो भी सम्मिलित हुए. मुख्य रूप से आजसू जिलाध्यक्ष कन्हैया सिंह, छत्रपति शिवाजी सेना के संस्थापक मनीष कुमार प्रसाद, सनातन उत्सव समिति के संस्थापक चिंटू सिंह, सतीश मुखी, रीता शर्मा, छक्कन चौधरी, अप्पू तिवारी, वीर सिंह, कमलेश साहू, अंकित आनंद,पप्पू उपाध्याय, पप्पू मिश्रा, बिपिन, बिट्टू, नवीन राव, कौशिक स्वाई, राहुल दुर्गे, संजय सोना, विक्रम पंडित सहित अन्य की सक्रिय सहभागिता रही।

n5985997121712592766973054351b85115762b605da97f013410b4b8fe47772608ec4c5959442e5779f613
अरविंद केजरीवाल को कल मिलेगी रिहाई ? उच्च न्यायालय में कल होगी सुनवाई
n5985997121712592766973054351b85115762b605da97f013410b4b8fe47772608ec4c5959442e5779f613

दिल्ली : मुख्‍यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी के लिए 9 अप्रैल की तारीख बहुत अहम है क्‍योंकि दिल्ली उच्च न्यायालय आबकारी नीति मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा केजरीवाल की गिरफ्तारी और हिरासत को चुनौती देने वाली याचिका पर अपना फैसला सुनाएगा। दिल्‍ली के मुख्‍यमंत्री को न्‍यायिक हिरासत से राहत मिलेगी या उन्‍हें अभी कुछ दिन और जेल में ही रहना पड़ेगा इस पर दिल्‍ली हाई कोर्ट मंगलवार को दोपहर 2:30 बजे अपना फैसला सुनाएगी।

IMG 20240309 WA0028 2

बता दें सीएम केजरीवाल ने केंद्रीय एजेंसी ईडी द्वारा उनकी गिरफ्तारी के समय पर सवाल उठाया है और आरोप लगाया है कि यह लोकतंत्र, स्वतंत्र और निष्पक्ष चुनाव और समान अवसर सहित संविधान की मूल संरचना का ‘उल्लंघन’ है।
ईडी ने सीएम केजरीवाल की इस याचिका का विरोध करते हुए दलील दी थी केजरीवाल आगामी चुनावों के आधार पर गिरफ्तारी से “छूट” का दावा नहीं कर सकते क्योंकि कानून उन पर और “आम आदमी” पर समान रूप से लागू होता है।

IMG 20240309 WA0027 2

गौरतलब है कि आम आदमी पार्टी के संयोजक को ईडी ने 21 मार्च को गिरफ्तार कर लिया था, जब उच्च न्यायालय ने उन्हें संघीय धन शोधन रोधी एजेंसी द्वारा दंडात्मक कार्रवाई से सुरक्षा देने से इनकार कर दिया था। हाईकोर्ट द्वारा केजरीवाल की ईडी को दी गई न्‍यायिक हिरासत की अवधि समाप्‍त होने से पहले केजरीवाल को ट्रायल कोर्ट में पेश किए जाने के बाद उन्हें 1 अप्रैल को मामले में केजरीवाल को 15 अप्रैल तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया था।

गौरतलब है कि ये मामला 2021-22 के लिए दिल्ली सरकार की उत्पाद शुल्क नीति को तैयार करने और क्रियान्वित करने में कथित भ्रष्टाचार और मनी लॉन्ड्रिंग से संबंधित है जिसे बाद में रद्द कर दिया गया था। पिछले हफ्ते सुनवाई के दौरान ईडी ने गिरफ्तारी को आगामी आम चुनाव से जोड़ने के केजरीवाल के आरोप को खारिज कर दिया था।

IMG 20240309 WA0026 2

अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने ईडी की ओर से पेश होते हुए अदालत में दलील दी थी कि अपराधियों और विचाराधीन कैदियों को यह कहने का अधिकार नहीं हैं कि हम अपरा करेंगे और अरेस्‍ट नहीं किए जाएंगे क्‍योंकि चुनाव आ गए हैं। ईडी के वकील ने कहा था ये पूरी तरह से हास्‍यस्‍पद है। इससे अपराधियों को खुलेआम घूमने का लाइसेंस मिल जाएगा। अगर किसी आम आदमी ने अपराध किया है तो उसे सलाखों के पीछे जाना होगा लेकिन क्‍योंकि केजरीवाल एक मुख्‍यमंत्री हैं इसलिए आपको अरेस्‍ट नहीं किया जा सकता?

हाईकोर्ट में ईडी की ओर से पैरवी कर रहे अतिरिक्त सॉलिसिटर जनरल एसवी राजू ने दलील देते समय ये भी कहा था कि आप कितना भी हंगामा करें लेकिन यह स्‍पष्‍ठ है कि घोटाला हुआ है और जनता के साथ-साथ सरकारी खजाने को भी पैसे से वंचित किया गया है।

error: Content is protected !!