ताजा खबर
परशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शवपरशुराम कल्याण संस्थान ने धूमधाम से मनाया शिक्षक दिवस सम्मान समारोह, उत्कृष्ट शिक्षा और सामाजिक उत्थान का दिया संदेशझारखंड के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू का हृदयाघात से निधन, राजनीतिक गलियारे में शोक की लहरजुगसलाई में भीषण सड़क हादसा: घोड़ा चौक के पास बाइक और दो कारों में जोरदार भिड़ंत, मची अफरा-तफरीसरायकेला और आसपास के क्षेत्रों में धूमधाम से मना श्रीकृष्ण जन्मोत्सव, रास मंदिर में उमड़े श्रद्धालुरैनबो इंग्लिश स्कूल हॉस्टल से 5 साल का बच्चा फरार, शिक्षक और बड़े छात्रों पर मारपीट का आरोपझर-झर रोड के शीघ्र निर्माण की मांग को लेकर सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति) ने उठाई आवाज, प्रशासन से की त्वरित कार्रवाई की अपीलकेरला समाजम हिंदी स्कूल में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह का भव्य आयोजन, मेधावी छात्र-छात्राएं हुए सम्मानितधनबाद मंडल कारा की पंडुकी में होगी शिफ्टिंग, 25.25 एकड़ सरकारी जमीन गृह विभाग को हस्तांतरितचक्रधरपुर के पोटका में दो बाइकों की सीधी भिड़ंत, चार युवक गंभीर रूप से घायल; एक जमशेदपुर रेफरसीतारामडेरा में आपराधिक इतिहास वाले युवक की गला दबाकर हत्या, छायानगर के पास फेंका शव

एक नई सोच, एक नई धारा

n6008100861713280535675c8f5ae880249a16a57808639ae3f520f0e31833358650c783793a83a18c9c666
रामनवमी को लेकर तैयारी पूरी, एसएसपी ने किया पैदल मार्च
n6008100861713280535675c8f5ae880249a16a57808639ae3f520f0e31833358650c783793a83a18c9c666

जमशेदपुर : रामनवमी को लेकर जिला प्रशासन ने अपनी तैयारी पूरी कर ली है. मंगलवार को शहर में जिला पुलिस बल द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया. यह फ्लैग मार्च साकची थाना परिसर स्थित सीसीआर कार्यालय से निकाला गया. इसके पूर्व एसएसपी किशोर कौशल ने सीसीआर कार्यालय में लगे सीसीटीवी फुटेज की भी जांच की और मौके पर मौजूद कर्मियों को कई आवश्यक निर्देश भी दिए.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

उन्होंने मौके पर मौजूद कर्मियों को कहा कि अगले 48 घंटे तक उन्हें सीसीटीवी के माध्यम से शहर पर नजर बनाए रखनी है. वहीं उन्होंने टाइगर मौबाइल के जवानों को भी कई निर्देश दिए गए. इसके साथ ही एसएसपी ने शहर के संवेदनशील इलाकों में पैदल फ्लैग मार्च निकाला गया. एसएसपी किशोर कौशल ने बताया कि शहर में रामनवमी को लेकर पूरी तैयारी कर ली गई है. संवेदनशील इलाकों में ड्रोन से नजर रखी जाएगी वहीं कई दंडाधिकारी भी तैनात किए गए है.

IMG 20240309 WA0026 2

उन्होंने बताया कि रामनवमी में विशेष बाइक क्यूआरटी भी बनाई गई है जिसकी मॉनिटरिंग डीएसपी करेंगे. ऐसे में शहर में नजर बनाए रखने में आसानी होगी. कई चेकपोस्ट भी बनाए गए है वहीं हुड़दंगियों पर भी विशेष नजर है. इसके लिए नियंत्रण कक्ष भी बनाए गए है. अगर किसी को जानकारी देनी है तो वह नियंत्रण कक्ष में 0657 – 2230555, 2912047 या 7091091825 पर व्हाट्सएप कर जानकारी दे सकता है.

IMG 20240416 WA0016
लोयोला के छात्र ऋत्विक को यूपीएससी में 520 वीं रैंक, अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने दी बधाई
IMG 20240416 WA0017

जमशेदपुर : लोयोला स्कूल जमशेदपुर के पूर्व छात्र और स्पर्धा प्रकाशन की प्रकाशक प्रियंका वर्मा के पुत्र ने मंगलवार को घोषित हुए संघ लोक सेवा आयोग की सिविल सेवा परीक्षा में ऑल इंडिया 520 वीं रैंक हासिल कर जमशेदपुर सहित पूरे झारखंड को गौरवान्वित किया है।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

ऋत्विक ने अपनी प्रारंभिक पढ़ाई लोयोला स्कूल से करने के उपरांत दिल्ली विश्वविद्यालय के किरोड़ीमल कॉलेज से भूगोल विषय से स्नातक किया था और वे दिल्ली से ही यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे थे।इससे पूर्व ऋत्विक का चयन बीपीएससी की सिविल सेवा परीक्षा में भी हो चुका था।विदित हो कि यूपीएससी की परीक्षा देश की सबसे कठिन परीक्षा मानी जाती है जिसमें लाखों छात्र शामिल होते हैं।

IMG 20240309 WA0026 2

ऋत्विक ने अपनी सफलता का श्रेय स्पर्धा प्रकाशन की पुस्तकों सहित अपनी माँ प्रियंका वर्मा तथा अपने पिता और पूर्व वन क्षेत्र पदाधिकारी एवं स्पर्धा प्रकाशन के निदेशक अजय कुमार के मार्गदर्शन को दिया है। ध्यातव्य हो की ऋत्विक के छोटे भाई वेदान्त मेहता ने भी यूपीएससी द्वारा आयोजित एनडीए की परीक्षा में ऑल इंडिया 29 वाँ रैंक पाया था और वे वर्तमान में सेना में कैप्टन के पद पर अंबाला कैंट में पदस्थापित हैं। अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने सफलता पर बधाई दी।

n60049768817132075393943e3864a73c28077033a23bfffce2c3b38004ac6993192afff24c5e7f4222fab5
एंटी रैगिंग सेल ने एमजीएम मेडिकल कॉलेज के छात्राओं को चेतावनी देकर छोड़ा
n60049768817132075393943e3864a73c28077033a23bfffce2c3b38004ac6993192afff24c5e7f4222fab5

जमशेदपुर : एमजीएम मेडिकल कॉलेज में बीते दिनों गर्ल्स हास्टल में शराब पीकर हाथापाई करने की शिकायत पर सोमवार को एंटी रैगिंग सेल की ओर से छात्राओं के परिजनों के साथ बैठक की गई. इस दौरान धालभूम एसडीओ पारुल सिंह, डीएसपी पटमदा बचनदेव कुजुर समेत कॉलेज की टीम मौजूद रहे. एंटी रैगिंग सेल ने छात्राओं और उनके परिजनों को चेतावनी देकर छोड़ दिया वहीं छात्राओं ने आगे से ऐसा नहीं होने की बात कही. पटमदा डीएसपी ने बताया कि घटना बीते 9 अप्रैल की है.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

पटमदा डीएसपी ने बताया कि 9 अप्रैल को गर्ल्स हास्टल परिसर में शराब पीकर 2021-22 बैच की छात्राएं आपस में हाथापाई कर बैठी थी. इसको लेकर पांच छात्राओं के खिलाफ एंटी रैगिंग सेल से रैगिंग की शिकायत की गई थी. शिकायत पर कार्रवाई कर जांच की गई तो पता चला कि सभी छात्राएं एक ही बैच की है जिस कारण यह मामला रैगिंग का नहीं बनता है. इसको लेकर सोमवार को कॉलेज परिसर में छात्राओं और उनके परिजनों को बुलाकर एक बैठक की गई जिसमें परिजनों ने मांफीमांगी. एंटी रैगिंग सेल ने सभी को चेतावनी देकर छोड़ दिया.

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240416 WA0000
नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एजुकेशन ने की मार्गदर्शन क्लासेज की शुरुआत, छात्रों को करायी जायेगी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी
n6005325601713207163041a2836238b3960f6d5e04070024194732c003a95c2a0c461c31357e7360c27a2b

जमशेदपुर : नेताजी सुभाष ग्रुप ऑफ एजुकेशन की ओर से सोमवार को नेताजी सुभाष विश्वविद्यालय के सभागार में आधिकारिक रूप से मार्गदर्शन क्लासेज़ का शुभारंभ किया गया. इस अवसर पर मार्गदर्शन क्लासेज के विषय में अधिक जानकारी देते हुए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने बताया कि हमारा लक्ष्य हमेशा से ही शिक्षा के क्षेत्र में विद्यार्थियों को हर संभव सुविधा और सहायता प्रदान करना रहा है.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

विगत कईं वर्षों से नेताजी ग्रुप ऑफ एजुकेशन स्कूल, कॉलेज और विश्वविद्यालय स्तर की शिक्षा सुविधाएं प्रदान कर रहा है. हमारे अथक प्रयासों का ही परिणाम है कि आज हमारे शिक्षण संस्थानों में कुल 14000 हज़ार से अधिक विद्यार्थी शिक्षा प्राप्त कर रहे हैं. शिक्षा के क्षेत्र में नई पहल करते हुए आज से हम अपने एक ऐसे सपने को पूरा करने जा रहे हैं, जो कि हमारी अब तक की सारी परियोजनाओं में सबसे महत्वपूर्ण है.

IMG 20240309 WA0026 2

उन्होंने बताया कि भारत जैसे देश में प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए किफायती दर में गुणवत्तापूर्ण शिक्षकों तक विद्यार्थियों की पहुंच एक अत्यंत ही चुनौतीपूर्ण कार्य है. विद्यार्थियों की इसी समस्या के समाधान के लिए हमने मार्गदर्शन नाम के बैनर के तले मेडिकल, इंजीनियरिंग और दूसरी प्रतियोगी परिक्षाओं की तैयारी के लिए कोचिंग क्लासेज़ की सुविधा उपलब्ध करवाने का निर्णय लिया है. हमारा लक्ष्य है कि जमशेदपुर शहर के विद्यार्थियों में उच्च शिक्षा को लेकर उनकी दुविधा और शहर से पलायन की उनकी मजबूरी से बाहर निकलने के लिए उन्हें एक सशक्त विकल्प उपलब्ध करवा सके.

विश्वविद्यालय के कुलाधिपति मदन मोहन सिंह ने बताया कि न्यूनतम फीस और मुफ्त यातायात की सुविधा के साथ मार्गदर्शन क्लासेज़ वर्त्तमान में प्रतियोगी क्षेत्र की तैयारी करने वाले सभी विद्यार्थियों को सबसे बेहतरीन सुविधाएं उपलब्ध करवाएगा. हमारा सपना है कि नीट, जेईई मेन एवं एडवांस जैसी प्रतियोगी परिक्षाओं में मार्गदर्शन क्लासेज के विद्यार्थी कीर्तिमान स्थापित करें. इसके लिए हम हरसंभव प्रयास करने के लिए तत्पर हैं और इस दिशा में सभी का सहयोग अपेक्षित हैं. कक्षा 9 से 12वीं तक के विद्यार्थी इस संस्थान में एक लक्ष्य के साथ आएंगे और उनके लक्ष्य को पूरा करेंगे हमारे प्रशिक्षित शिक्षक जो की देश के कोने-कोने से बुलाए गए हैं, ताकि हर विद्यार्थी को बेहतर से बेहतर शिक्षा मिल सके और उनका सही मार्गदर्शन किया जा सके.

Screenshot 2024 0416 001247
गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी शक्ति का कल्याण है मोदी की गारंटी – जे बी तुबिद
Screenshot 2024 0416 001247

जमशेदपुर : भाजपा के झारखंड प्रदेश प्रवक्ता एवं राज्य के पूर्व गृह सचिव जेबी तुबिद ने सोमवार को भाजपा जमशेदपुर महानगर के साकची स्थित जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए भाजपा के संकल्प पत्र को मोदी का गारंटी कार्ड बताया. उन्होंने कहा कि भाजपा सिर्फ वादा ही नहीं करती, बल्कि वादों को शत प्रतिशत पूरा करने वाली पार्टी है। भाजपा का संकल्प पत्र गरीब, युवा, अन्नदाता एवं नारी शक्ति के उत्थान के लिए बनाया गया है. पूरे देश में जनजातीय गौरव दिवस के रूप में भगवान बिरसा मुंडा की जयंती मनाई जाएगी, जिसमें 2025 में धरती आबा भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती राष्ट्रीय स्तर पर मनाई जाएगी.

भाजपा आदिवासी विरासत पर शोध को बढ़ावा देगी और डिजिटल जनजातीय कला अकादमी की स्थापना की जाएगी. जेबी तुबिद ने कहा कि हमारे कथन और करनी में कोई अंतर नहीं रहा है. आज देश के प्रत्येक नागरिक यह मानने लगे हैं. 370 हटाने की बात कही थी. खत्म हो गई. महिलाओं के लिए आरक्षण की बात कही थी, नारी शक्ति वंदन अधिनियम के साथ यह पूरा किया. राम मंदिर की बात कही थी, वो भी पूरा किया. आत्मनिर्भर भारत की दिशा में देश तेजी से आगे बढ़ रहा है.

IMG 20240309 WA0028 2

प्रेस वार्ता में भाजपा जमशेदपुर महानगर अध्यक्ष सुधांशु ओझा एवं जिला मीडिया प्रभारी प्रेम झा मौजूद रहे. प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए प्रदेश प्रवक्ता जे बी तुबिद ने कहा कि भाजपा के राष्ट्रीय मुख्यालय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और गृह मंत्री अमित शाह ने इसे जारी किया. भाजपा का यह संकल्प पत्र विकसित भारत के लिए मोदी की गारंटी पर फोकस है जिसमें समाज के 4 स्तंभों- महिला, युवा, गरीब और किसान के उत्थान पर जोर दिया गया है. जेबी तुबिद ने बताया कि केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह की अध्यक्षता वाली 27 सदस्यों की कमेटी ने तैयार किया है. इसके लिए लोगों के आम लोगों से भी सुझाव भी मांगे गए थे. इसके लिए 15 लाख से ज्यादा सुझाव प्राप्त हुए.

संकल्प पत्र 24 ग्रुप्स में है, जिसमें 10 सोशल ग्रुप शामिल हैं. हर विषय की 360 डिग्री एनालिसिस करने के बाद 24 ग्रुप्स में विषय को बांटा है. 10 सोशल ग्रुप्स में गरीब, युवा, मध्यम वर्ग, मछुआरे, वंचित वर्ग, सीनियर सिटिजन, पिछड़े-कमजोर वर्ग शामिल है. उन्होंने कहा कि संकल्प पत्र भारत के सुनहरे भविष्य का रोडमैप है. आप सभी ने देखा कि वर्ष 2014 और 2019 में भी हमारी पार्टी ने संकल्प पत्र जारी किया था. हमारे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने दोनों बार की संकल्प पत्र में जो कहा उसे पूरा करके दिखाया है.

IMG 20240309 WA0027 2

जेबी तुबिद ने कहा कि भाजपा ने गरीब कल्याण की कई योजनाओं का विस्तार का संकल्प लिया है. मोदी की गारंटी है कि मुफ्त राशन की योजना आने वाले 5 साल तक जारी रहेगी. हम निश्चित करेंगे कि गरीब के भोजन की थाली पोषण युक्त हो. उसके मन को संतोष देने वाली हो, सस्ती भी हो. पेट भी भरे, मन भी भरे और जेब भी भरी रहे. उन्होंने कहा कि जन औषधि केंद्रो पर 80 प्रतिशत डिस्काउंट की दवाई मिलती रहेगी. मोदी सरकार के आगामी कार्यकाल में 3 करोड़ और नये पीएम आवास बनाने का संकल्प लिया गया है. एकलव्‍य स्‍कूल खोलने और एससी/एसटी और ओबीसी के कल्‍याण के लिए काम करने की बात कही गयी है.

IMG 20240309 WA0026 2

वहीं, आगामी दिनों में पीएम सूर्य घर योजना के तहत ऊर्जा के क्षेत्र में तेजी से काम होगा. केंद्र सरकार मुद्रा योजना की सीमा 10 लाख से बढ़ाकर 20 लाख करने जा रही है. श्री अन्न योजना पर फोकस किया जाएगा। इससे मोटा अनाज पैदा करने वाले 2 करोड़ से ज्यादा छोटे किसानों को सीधे रूप में लाभ मिलेगा. उन्होंने कहा कि मोदी सरकार में 1 करोड़ लखपति दीदी बनी हैं. उन्हें 3 करोड़ तक पहुंचाने का लक्ष्य रखा है. प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि केंद्र सरकार सोशल, फिजिकल और डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर को बढ़ावा देगी. सोशल इंफ्रास्ट्रक्चर में नई यूनिवर्सिटी, नए मेडिकल कॉलेज और आयुष्मान आरोग्य मंदिर खोले जाएंगे. वहीं, देश के कोने-कोने तक वंदे भारत ट्रेनों का विस्तार किया जाएगा. उन्होंने कहा कि आने वाले समय में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार ग्रीन एनर्जी और एनर्जी में आत्मनिर्भरता के लिए काम करेगी. पेट्रोल में एथेनॉल मिलाने, ग्रीन हाइड्रोजन रिनेयुवल एनर्जी, गोबर धन एवं बायोफ्यूल आदि पर तेजी से काम होगा. हमने वन इलेक्शन संबंधित मुद्दो की परीक्षण के लिए एक उच्चस्तरीय कमेटी का गठन किया है.

अब, हम उनकी सिफारिशों के सफल कार्यान्वयन की दिशा में काम करेंगे, जिससे देश के संसाधन और समय की बचत होगी. जेबी तुबिद ने कहा कि रिफॉर्म, परफॉर्म और ट्रांसफार्म तथा गुड, डिजिटल और डाटा गवर्नेंस के लिए देश में आवश्यक इंफ्रास्ट्रक्चर इकोसिस्टम तैयार किया जाएगा. कहा कि भाजपा की भ्रष्टाचार के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति जारी रहेगी. भ्रष्टाचारियों पर निरंतर सख्त कार्रवाई होती रहेगी. यह मोदी की गारंटी है. उन्होंने कहा कि पूरे देश ने इस बात को माना है कि “मोदी की गारंटी, यानी गारंटी के पूरे होने की गारंटी. भाजपा जो कहती है, उसे तो पूरा करती ही है और जो नहीं भी कहती है लेकिन जनता के हित में यदि वे जरूरी होते हैं, तो उसे भी पूरा करके दिखाती है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पेश किए जाने वाला संकल्प पत्र विकसित भारत की ओर लंबी छलांग लगाने वाला है.

आज देश की जनता को विश्वास है कि यदि मोदी की गारंटी है तो यह पूरा होकर रहेगा. जेबी तुबिद ने कहा कि भाजपा ने संकल्प लिया है कि 70 वर्ष की आयु से ऊपर के हर बुजुर्ग को आयुष्मान योजना के दायरे में लाया जाएगा। 70 साल से ऊपर का हर बुजुर्ग, चाहे वो गरीब हो, मध्यम वर्ग का हो या फिर उच्च मध्यम वर्ग से ही क्यों न हो, उन्हें 5 लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिलेगी. प्रदेश प्रवक्ता जेबी तुबिद ने कहा कि भाजपा के संकल्प पत्र पर 4 जून के बाद परिणाम आते ही काम शुरू हो जाएगा. उन्होंने कहा कि देश ने चंद्रयान की सफलता देखी. अब हम गगन यान का गौरव अनुभव करेंगे.

आंतकवाद के खिलाफ जीरों टोलरेंस, सीमाओं पर मजबूत आधारभूत ढांचा, नक्सली गतिविधियों को खत्म करना और सशस्त्र बलों की क्षमता बढ़ाने का काम किया है. उन्होंने कहा कि देश मे हम न्याय सहिंता लागू करेंगे, नशे के खिलाफ लड़ाई लड़ेंगे, भारत को विश्व की तीसरी अर्थव्यवस्था बनाएंगे. रोजगार के अवसर पैदा करेंगे और निर्यात को बढ़ावा देंगे.

Screenshot 2024 0416 000151
बिष्टुपुर मामले में व्यापारियों से मिले सरयू राय, निष्पक्ष जांच के लिए जनसमिति बनाने की कही बात
Screenshot 2024 0416 000151

जमशेदपुर : पूर्वी सिंहभूम के विधायक सरयू राय सोमवार को बिष्टुपुर के डायगनल रोड पहुंचे. श्री राय ने सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व अध्यक्ष सुरेश सोंथालिया सहित अन्य स्थानीय दुकानदारों से मुलाकात कर पिछले दिनों डायगनल रोड बिष्टुपुर में घटित हुई लाठीचार्ज की घटना की पूरी जानकारी ली. श्री राय ने अकारण दुकानदारों पर जेएनएसी के दल द्वारा किए गए लाठीचार्ज की निंदा की. सरयू राय ने कहा कि इस घटना की निष्पक्ष जांच के लिए जनसमिति बनाने की बात कही.

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

समिति इस घटना की जांच कर डीसी को रिपोर्ट सौंपेगी. समिति की घोषणा मंगलवार को श्री राय द्वारा की जाएगी. इस अवसर पर सिंहभूम चैंबर ऑफ कॉमर्स के पूर्व महासचिव भरत वसानी, सांवर शर्मा, विनोद शर्मा, पवन शर्मा, नवीन कुमार, मनोज गोयल, दिलीप गोयल, पियूष चौधरी, भाजमो जिलाध्यक्ष सुबोध श्रीवास्तव, व्यवसायिक प्रतिनिधि आकाश शाह सहित अन्य उपस्थित थे.

IMG 20240309 WA0026 2
n6004914081713189788611e7a915f65dfa74d961326d68766dedba098e8f0f879d24120f3d7cae0105fd44
कांग्रेस के घोषणापत्र पर पीएम ने क्या कहा? युवाओं के भविष्य को लेकर कही ये बात

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज एक साक्षात्कार के दौरान कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र पर भी चर्चा की। उन्होंने कांग्रेस के घोषणापत्र पर निशाना साधते हुए कहा कि “यह देश के युवा मतदाताओं की आकांक्षाओं को विफल करता है।” पहली बार मतदान में हिस्सा ले रहे मतदाताओं को लेकर पीएम मोदी ने आगे कहा कि “2047 में विकसित भारत के लिए उनका दृष्टिकोण आज के पहली बार के मतदाता के साथ जुड़ा हुआ है, जो विकास के इस पैमाने से सबसे बड़ा लाभार्थी होगा।”

2047 का सबसे बड़ा लाभार्थी होगा आज का युवा

पीएम मोदी ने कहा कि “मैं जिस विकसित भारत की बात कर रहा हूं, उसके साथ-साथ किसका भविष्य जुड़ा हुआ है? जो आज 20 साल के युवा हैं। ये एक तरह से उनकी पूरी जिंदगी का टाइम फ्रेम है। 2047 में वो 40-45 साल के हो जाएंगे।” इसका मतलब यह है कि भारत के विकास की प्रक्रिया और उसके जीवन की प्रक्रिया दोनों एक ही है। वह 2047 का सबसे बड़ा लाभार्थी होने वाला है। मैं उसे यही समझा रहा हूं कि वह अपना भविष्य बना रहे हैं। आप मेरे साथ जुड़ें और मुझे विश्वास है कि वह जुड़ेंगे।”

IMG 20240309 WA0028 2

अर्थव्यवस्था को विफल कर देगा कांग्रेस का घोषणापत्र

वहीं पीएम मोदी ने कांग्रेस के घोषणापत्र की आलोचना करते हुए कहा कि इसने अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से विफल कर देगा। पीएम ने कहा कि “ये घोषणापत्र अर्थव्यवस्था को पूरी तरह से विफल कर देगा।” उन्होंने कहा कि “एक तरह से विपक्ष का घोषणापत्र, देश के पहली बार मतदान करने वाले मतदाता की आकांक्षाओं को नष्ट कर देता है। अगर आप पूरा विश्लेषण करेंगे तो सबसे बड़ा नुकसान 25 साल से कम उम्र के लोगों के लिए है।” ये घोषणापत्र उनका भविष्य बर्बाद कर देगा, मैं उनके जीवन को बेहतर बनाना चाहता हूं, मैं देश में इनोवेशन को ताकत देना चाहता हूं।”

IMG 20240309 WA0027 2

गेमर्स ने बताया- भारत में बहुत सारे अवसर

पीएम ने कहा कि “युवा पीढ़ी सोचती है कि हमारा जीवन बेहतर हो रहा है। आज मेरे देश का डेटा इतना सस्ता है। सस्ते डेटा का परिणाम है कि मैंने अपने युवाओं को देश में डिजिटल क्रांति लाने की ताकत दी है। मेरी गेमर्स से मुलाकात हुई। वे कहते हैं, सर हम दुनिया के देशों में खेलने जाते हैं, वहां डेटा बहुत महंगा है, हमारे लिए भारत में बहुत सारे अवसर हैं।”

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240301 WA0000
बिष्टुपुर में जिला प्रशासन एवं पुलिस की कार्रवाई सही : सुधीर कुमार पप्पू
IMG 20240301 WA0000

जमशेदपुर ; जमशेदपुर के अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू ने बिष्टुपुर में हुए पुलिस की कार्रवाई का समर्थन किया है।
उन्होंने कहा कि व्यापारी वर्ग हमेशा यह भय दिखाता है कि उसके खिलाफ कार्रवाई हुई तो वह व्यापार उद्योग समेट लेगा। यह हमेशा पुलिस प्रशासन का भयादोहन करते हैं।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

अधिवक्ता सुधीर कुमार पप्पू के अनुसार झारखंड हाई कोर्ट के आदेश पर अतिक्रमण कार्यों के खिलाफ कार्रवाई चल रही है। लेकिन अतिक्रमण को हटाने से व्यापारी वर्ग परहेज करता रहा है और चेंबर ऑफ कॉमर्स की आड़ में मनमानी कर रहा है।
कानून का पालन करने में व्यापारियों को क्या दिक्कत है? क्या वह देश के कानून संविधान से ऊपर है? इस अधिवक्ता के अनुसार यदि कोई व्यक्ति अतिक्रमण करता है तो उसे नोटिस देने का कोई प्रावधान नहीं है। पुलिस प्रशासन अपनी कार्रवाई करती है और जेएनएसी ने सराहनीय कार्य किया है। कानून का पालन करने वाले सभी नागरिक इस मामले में पुलिस प्रशासन के साथ हैं।

IMG 20240309 WA0026 2
IMG 20240413 WA0006
सिख नौजवान सभा सरजामदा के प्रधान बने जगप्रीत सिंह
IMG 20240413 WA0006

जमशेदपुर : गुरुद्वारा कमिटी सरजामदा के प्रधान सरदार रविंदर सिंह मिंटा, कमिटी के पदाधिकारियों एवं संगत की परवानगी से जगप्रीत सिंह जे डी को अगले 3 वर्षो (2024-2027) के लिए, सिख नौजवान सभा सरजामदा का प्रधान बनाया गया। उनके साथ बलदेव सिंह राजू को महासचिव एवं सभा के पूर्व प्रधान हरविंदर सिंह सोखी को चेयरमैन बनाया गया। जगप्रीत सिंह ने कहा की वो जल्द ही अपनी कमिटी का विस्तार करेंगे एवं गुरुद्वारा कमिटी के साथ सहयोग कर, गुरु घर की सेवा करेंगे।

IMG 20240309 WA0028 2
IMG 20240309 WA0027 2

आज मुख्य रूप से गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान रविंद्र सिंह मिंटा, महासचिव बलबीर सिंह, पपिंदर सिंह, रणजीत सिंह, सविंदर सिंह उपस्थित रहे। वही सेंट्रल सिख नौजवान सभा के प्रधान अमरीक सिंह सभा के सदस्यों के साथ सरजामादा गुरुद्वारा पहुंचे और नवनियुक्त प्रधान जगप्रीत सिंह, महासचिव बलदेव सिंह राजू एवं गुरुद्वारा कमिटी के प्रधान सरदार रविंद्र सिंह को पुष्प गुच्छ एवं शॉल देकर सम्मानित किया।

IMG 20240309 WA0026 2

नौजवान सभा के सदस्यों मे मुख्य रूप से सभा के प्रधान अमरीक सिंह, कार्यकारी अध्यक्ष इंदरजीत सिंह, चेयरमैन चंचल भाटिया, वाईस चेयरमैन गुरबचन सिंह, सचिव राजवीर भाटिया, अमनजोत सिंह, सिमरन भाटिया, सुखदेव सिंह, सुरेंदर सिंह,युवराज सिंह आदी शामिल हुए।

Screenshot 2024 0413 174602
ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह अखाड़ा समिति का विसर्जन 19 अप्रैल को होगा, जानिए संरक्षक अभय सिंह ने क्या कहा
Screenshot 2024 0413 174602

जमशेदपुर : रामनवमी शोभा यात्रा और विसर्जन को लेकर आज ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब के संरक्षक श्री अभय सिंह ने एक संवाददाता सम्मेलन किया। जिसमें उन्होंने बताया कि आगामी रामनवमी महोत्सव 2024 काशीडीह में बहुत ही धूमधाम के साथ मनाया जा रहा है। यह अखाड़ा जमशेदपुर का सबसे पुराना अखाड़ा है जो पहले एएल टाउन साकची से ठाकुर प्यारा सिंह जी के नेतृत्व में निकलता था। उसके बाद यह अखाड़ा काशीडीह के बीच से निकला जो कई वर्षों तक यह परंपरा चलता रहा।

IMG 20240309 WA0028 2

1962 में रामनवमी मैदान काशीडीह को ठाकुर प्यारा सिंह जी के नेतृत्व में पूरे मैदान का समतलीकरण करके यह अखाड़ा फिर इस स्थान से निकलने लगा। अखाड़ा के पूर्व में संरक्षक ठाकुर प्यारा सिंह थे। उनके बाद हमारे पिता ठाकुर धुरंधर सिंह और आज इस अखाड़ा के संरक्षक के रूप में मैं काम कर रहा हूं।

श्री सिंह ने कहा कि रामनवमी श्रद्धा, विश्वास का महापर्व है। जिसे हमें शांति, सद्भाव, प्रेम के साथ मनाना चाहिए और मर्यादित रूप से भगवान राम के गुण को लेकर के आगे बढ़ना चाहिए। आज बरसों बीत गए रामनवमी का यह झंडा निकलते हुए, इस बार यह झंडा बड़े ही भव्य तरीके से निकलेगा। लगातार अष्टमी, नवमी, दशमी को लाठी प्रदर्शन एवं खेल होगा। 17 तारीख को बजरंगबली जी का पताका दिन के 12:00 बजे यहां फहराया जाएगा। 17 तारीख के शाम को महाप्रसाद का आयोजन भी संध्या 7 बजे रखा गया है। कोलकाता से डंका बजाने वाले लोग आएंगे, लाठी का कर्तव्य हमारे अखाड़ा समिति के लोग करेंगे।

IMG 20240309 WA0027 2

अभय सिंह ने जमशेदपुर की जनता से अपील किया कि रामनवमी में किसी प्रकार के भी फूहर गाना या अश्लीलता भरे गाना न बजाए। अश्लीलता ना बढ़े यह हमारा धार्मिक पर्व है, राम धुन और भजन के अलावा कोई भी अगर आप गाना बजाते हैं तो वह धार्मिक हिंदू परंपरा के विरुद्ध होता है।

उन्होंने प्रशासन से आग्रह किया कि आप सभी अखाड़ा समिति को सहयोग करें और हम सभी भी अखाड़ा समिति प्रशासन को सहयोग करने को तैयार है। जिला प्रशासन जो अखाड़ा नहीं निकालते हैं उनको संपर्क नहीं करके अखाड़ा से संबंधित समस्याओं को डायरेक्ट सुने तो कई मामलों का निष्पादन होगा।

IMG 20240309 WA0026 2

इस बार बृहस्पतिवार पड़ने के कारण धार्मिक परंपरा के अनुसार ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह अखाड़ा समिति का शोभा यात्रा 19 तारीख दिन शुक्रवार को निकलेगा। प्रशासन को इसकी सूचना दी जा चुकी है। छह – सात वर्षों में ऐसा समय आता है जब बृहस्पतिवार शुक्रवार पड़ता है। ठाकुर प्यारा सिंह धुरंधर सिंह क्लब विगत 80 वर्षों में जब ऐसे समय में वह एक दिन आगे बढ़ाते हुए अपने धार्मिक परंपरा का निर्वाह करते हैं, जो पूरे प्रशासन को भी जानकारी है।

हमारे अखाड़ा को शांति पूर्वक संपन्न करने और कराने में 800 सदस्य तैनात रहेंगे। हमारा रूट लाइन काशिडीह से बसंत टाकीज होते हुए साकची गोल चक्कर होते हुए स्वर्णरेखा नदी को प्रस्थान करेगी।
विसर्जन यात्रा में लोग पूरे अनुशासित ढंग से भगवा वस्त्र पहने रहेंगे और अपने परंपरा के अनुसार खेल का प्रदर्शन करेंगे। अभय सिंह ने जमशेदपुर की जनता से भी अपील करते हुए कहा कि 19 तारीख को आप हमारे शोभायात्रा में अवश्य आए और इस भव्यता को देखकर के आप सहयोग भी करें।

error: Content is protected !!