
ताजा खबर











गृहमंत्री अमित शाह ने झारखंड के साहिबगंज में एक जनसभा को संबोधित करते हुए राज्य की झारखंड मुक्ति मोर्चा सरकार और मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन पर जमकर निशाना साधा है। इस दौरान उन्होंने झारखंड सरकार को देश में सबसे भ्रष्ट सरकार बताया।
उन्होंने कहा कि आज झारखंड भाजपा अपनी परिवर्तन यात्रा शुरू कर रही है। यह यात्रा झारखंड के गांव-गांव तक जाएगी और बदलाव का संदेश देगी। हमें इस भ्रष्ट सरकार को हटाना है और भ्रष्टाचार रोकने वाली सरकार लानी है।

घुसपैठिए JMM, कांग्रेस और RJD के वोट बैंक’
वहीं विपक्षी गठबंधन इंडिया पर निशाना साधते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा, घुसपैठिए लालू यादव की पार्टी, जेएमएम और राहुल बाबा की कांग्रेस के वोट बैंक हैं। वे अपने वोट बैंक के डर से घुसपैठ नहीं रोकते, हमारे राज्य में, संथाल में, घुसपैठियों की संख्या बढ़ रही है और वे आदिवासियों की संख्या से अधिक हैं, हेमंत सोरेन ने हर साल 5 लाख नौकरियां देने का वादा किया था, क्या उन्होंने वह दिया?
सिद्धू-कान्हू को अमित शाह ने किया नमन
साहिबगंज में जनसभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने संथाल में ब्रिटिश शासन के खिलाफ आवाज उठाने वाले सिद्धू-कान्हू की प्रतिमा पर माल्यापर्ण भी किया। सिद्धू-कान्हू ने ही संथाल विद्रोह का नेतृत्व किया था।

गिरिडीह की रैली में गृहमंत्री का बड़ा दावा
वहीं गिरिडीह में रैली को संबोधित करते हुए केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि झारखंड में जेएमएम के नेतृत्व वाली सरकार ने आदिवासियों, दलितों और महिलाओं के साथ अन्याय किया है। इस बार के विधानसभा चुनाव में भाजपा झारखंड में दो तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने आगे कहा कि अगर घुसपैठ पर रोक नहीं लगी तो 25-30 साल में अवैध अप्रवासी बहुसंख्यक हो जाएंगे। गृहमंत्री अमित शाह ने अपने संबोधन में आगे कहा- केंद्र की यूपीए सरकार ने 10 साल में झारखंड को 84,000 करोड़ रुपये दिए, पीएम मोदी ने 3.81 लाख करोड़ रुपये मंजूर किए। इस दौरान उन्होंने कहा कि खनिज संपदा से भरपूर झारखंड में देश का खजाना भरने की क्षमता है, लेकिन युवा नौकरी के लिए दूसरे राज्यों में जाते हैं।

:लैंड फॉर जॉब स्कैम में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू प्रसाद यादव की मुश्किलें बढ़ सकती हैं. गृह मंत्रालय ने सीबीआई को लालू यादव के खिलाफ केस चलाने की मंजूरी दे दी है.सीबीआई ने यह जानकारी राऊज एवेन्यू कोर्ट में दी है.

15 अक्टूबर को होगी सुनवाई
सीबीआई ने कहा कि इस मामले में अन्य आरोपियों के खिलाफ जल्द ही सेंशन मिल जाएगा. अभी ये प्रक्रिया जारी है. लैंड फॉर जॉब घोटाले से जुड़े सीबीआई के मामले में राऊज एवेन्यू कोर्ट में चार्जशीट पर संज्ञान लेने के मामले पर सुनवाई टल गई है. 15 अक्टूबर को कोर्ट चार्जशीट पर संज्ञान लेने पर सुनवाई करेगा.

सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि बाकी आरोपियों के खिलाफ सेंक्शन मिलने में 15 दिन लगेंगे. सीबीआई ने कोर्ट को बताया कि लालू प्रसाद यादव के खिलाफ मुकदमा चलाने के लिए गृहमंत्रालय ने मंजूरी दे दी है. सीबीआई ने कहा कि अन्य आरोपियों के खिलाफ सेंक्शन हासिल करने की प्रक्रिया चल रही है. बाकी आरोपी अधिकारियों के खिलाफ अभी मंजूरी लंबित है. पिछली सुनवाई में सीबीआई ने कोर्ट को बताया था कि लालू प्रसाद यादव समेत 32 लोकसेवकों के खिलाफ मुकदम चलाने की अनुमति अभी नहीं मिली है.
पहली बार तेजप्रताप को किया गया तलब
इससे पहले दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने 18 सितंबर को ‘नौकरी के बदले जमीन’ से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री लालू यादव, पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव और अन्य आरोपियों को समन जारी किया था. उन्हें 7 अक्टूबर को कोर्ट में पेश होने को कहा गया है.
कोर्ट ने अखिलेश्वर सिंह और उनकी पत्नी किरण देवी को भी समन भेजा है. वो एके इंफोसिस लिमिटेड के निदेशक भी थे. वहीं, इस मामले में पहली बार तेजप्रताप यादव को समन भेजा गया है. कोर्ट ने लालू यादव, तेजस्वी यादव, तेजप्रताप यादव, अखिलेश्वर सिंह, हजारी प्रसाद राय, संजय राय, धर्मेंद्र सिंह, किरण देवी को 7 अक्टूबर को तलब किया है.

जानें क्या है पूरा मामला
दरअसल, लालू यादव पर रेलवे में नौकरी के बदले लोगों से जमीन लेने या उनके परिवार को बेचने के लिए दबाव डालने का आरोप है. यह मामला उस समय का है, जब लालू यादव 2004 से 2009 तक रेल मंत्री थे. अपनी चार्जशीट में सीबीआई ने आरोप लगाया है कि रेलमंत्री रहते हुए लालू यादव ने नियमों को ताक पर रखते हुए भर्तियां की थीं. नौकरी पाने के लिए लोगो ने अपनी जमीन को बाजार भाव से 5 गुना कम दाम पर लालू परिवार को बेच दिया था. इसमें कुछ जमीन लालू यादव के परिवार के नाम हुई थी, जबकि कुछ उनके करीबी रिश्तेदारों और परिवार के सदस्यों के नाम हुई थी.


राँची : आज राँची में झारखंड सिख संगत के संयोजक गुरविंदर सिंह सेठी द्वारा अमेरिका में राहुल गांधी द्वारा दिये गए बयान के विरोध में एक प्रेस वार्ता की। जहां श्री सेठी ने कहा कि राहुल गांधी के द्वारा अमेरिका में दिये गये बयान की सिख समाज कठोर निंदा करती है एवं कांग्रेस पार्टी का इतिहास ही रहा है कि सिखों का अपमान करने का। चाहे वह 1984 का ऑपरेशन ब्लू स्टार हो या 1984 के सिख दंगे हो, कांग्रेस पार्टी का इतिहास अतिनिन्दन्य रहा है।


गुरविंदर सिंह सेठी ने कहा कि दूसरी ओर प्रधानमंत्री मोदी जी ने हमेशा ही सिख समाज को सम्मान दिया है। चाहे वह वीर बाल दिवस के रूप में 26 दिसंबर को प्रत्येक वर्ष छुट्टी की घोषणा हो, करतारपुर साहिब का गलियारा को खुलवाने, अफगानिस्तान में श्री गुरु ग्रंथ साहिब जी के पवित्र स्वरूप को आदर सम्मान के साथ मंगवाना या फिर गुरु नानक देव जी का 550 वे वर्ष को विश्व भर में मनाना इत्यादि हो।

इस प्रेस वार्ता में संयोजक श्री गुरविंदर सिंह सेठी जी, सह संयोजक श्री नवजोत सिंह अलंग रूबल जी, श्री हरविंदर सिंह बेदी जी, श्री गगनदीप सिंह सेठी जी, हटिया गुरुद्वारा से श्री तेजेंद्र सिंह, श्री चरणजीत सिंह जी, श्री जगजीत सिंह, श्री रणजीत सिंह बिट्टू जी, श्री अश्मित सिंह सेठी, श्री मनिंदर सिंह इत्यादि उपस्थित रहे।

जमशेदपुर : भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के “जन्मदिवस” के सुअवसर पर “सेवा पखवाड़ा” के निमित्त केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार पूरे देश भर में भाजपा युवा मोर्चा (BJYM) के द्वारा बृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है।
इसी राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम के तहत भाजयुमो जमशेदपुर महानगर के तत्वधान एवं जिला अध्यक्ष श्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आज जमशेदपुर ब्लड बैंक, बिस्टुपुर में सुबह 9:00 से शाम 5:00 बजे तक भव्य रक्तदान शिविर संपन्न हुआ।

इस शुभ अवसर पर 193 युवा साथियों ने “नर सेवा-नारायण सेवा” एवं “रक्तदान-महादान” के मंत्र को आत्मसात करते हुए काफी उत्साह के साथ भाग लेकर अपना रक्तदान करके मानव हित में अपनी महती भूमिका अदा करते हुए माननीय प्रधानमंत्री जी को उनके जन्मदिवस की बहुत-बहुत बधाइयां दी।


इस शुभ अवसर मुख्य अतिथि के रूप में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री एवं निवर्तमान केंद्रीय मंत्री श्री अर्जुन मुंडा जी, पूर्व विधायक श्रीमती मेनका सरदार, जमशेदपुर महानगर जिला अध्यक्ष श्री सुधांशु ओझा , पूर्व जिला अध्यक्ष श्री चंद्रशेखर मिश्रा , अभय सिंह , रामबाबू तिवारी जी, दिनेश कुमार एवं डॉ राजीव कुमार, मिथिलेश सिंह यादव, शिव शंकर सिंह जी, राजकुमार सिंह जी, श्रीमती बारी मुर्मू, पंकज सिन्हा,विकास सिंह, भाजयुमो कोल्हान प्रमंडल प्रभारी श्री अमिताभ सेनापति जी, तन्मय झा, चंदन चौबे, शैलेश गुप्ता, अभिषेक दे, प्रदीप मुखर्जी, सुमित श्रीवास्तव, चिंटू सिंह, शशांक शेखर, प्रकाश दुबे, राकेश कुमार, अभिषेक श्रीवास्तव, राहुल तिवारी, दिवाकर सिंह, सुशील पांडे, विकास सिंह, रितेश सिंह, राज सिंह सहित पार्टी के वरीय नेतागण उपस्थित रहे।


जमशेदपुर : स्वच्छ भारत मिशन की 10वीं वर्षगांठ के मौके पर स्वच्छता अभियान 17 सितम्बर से 1 अक्तूबर तक आयोजित होगी। स्वच्छता ही सेवा अभियान की थीम आधारित ‘स्वभाव स्वच्छता – संस्कार स्वच्छता’ होगी अभियान 2 अक्टूबर महात्मा गांधी की जयंती पर संपन्न होगा।
उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा स्वच्छता अभियान में इस वर्ष अधिक से अधिक जन-भागीदारी पर और स्थानीय निकायों की भागीदारी पर जोर दिया गया है। अभियान के दौरान जन-जन को स्वच्छता अपने व्यवहार में आत्मसात करने के लिए प्रेरित करने के साथ साथ हर स्तर पर गतिविधियाँ संचालित की जायेंगी।
‘स्वच्छता ही सेवा’ अभियान को प्रभावी बनाया जायेगा

इस वर्ष “स्वच्छता ही सेवा अभियान” के तीन प्रमुख केन्द्र बिन्दु होंगे। इनमें जन-भागीदारी, जागरूकता और एडवोकेसी, अभियान का दूसरा स्तंभ स्वच्छता के लिये श्रमदान और स्वच्छता लक्षित इकाई का कायाकल्प। इस थीम पर उन जगहों को चिन्हित किया जायेगा, जहां लंबे समय से स्वच्छता पर विशेष ध्यान नहीं दिया गया है। ऐसे स्थानों पर पार्क, पाथ-वे और सार्वजनिक जगहों पर विशेष आभियान संचालित की जाएगी।
अभियान के तीसरे स्तंभ के रूप में सफाई कार्य में लगे सफाई मित्रों के स्वास्थ्य जांच एवं सामाजिक सुरक्षा सहित उन्हें कल्याणकारी योजनाओं से जोड़ने के लिए प्रयास किया जायेगा।
“स्वच्छता ही सेवा अभियान” के दौरान स्थानीय स्तर पर जन-प्रतिनिधियों की उपस्थिति में नागरिकों को स्वच्छ भारत बनाने के लिये शपथ दिलाई जायेगी। छात्रों और युवाओं की भागीदारी के साथ स्वच्छता पर केन्द्रित गीत, नृत्य, प्रश्नोत्तरी, काव्य पाठ और नुक्कड़ नाटक विभिन्न स्थानों पर आयोजित किये जायेंगे। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर नागरिकों और विशेषज्ञों की उपस्थिति में अपशिष्ट प्रबंधन, संपूर्ण स्वच्छता और वेस्ट टू आर्ट पर केंद्रित कार्यशाला आयोजित होंगी।

अभियान के दौरान स्वच्छता पर केंद्रित “स्लोगन” लेखन के कार्यक्रम भी होंगे, सरकारी कार्यालय और सार्वजनिक स्थलों पर साफ-सफाई पर विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जायेंगे। स्थानीय स्तर पर अपशिष्ट संग्रहण का विशेष अभियान चलेगा। प्रमुख नदियों तटों के साथ पर्यटन स्थलों पर विशेष सफाई कार्यक्रम भी होंगे। इसके अलावा नागरिकों में जागरूकता लाने के लिये विभिन्न स्थानों पर रैली भी आयोजित की जायेगी।
स्वच्छता लक्षित इकाई पर गतिविधियां

अभियान में ऐसे स्थानों को चिन्हित किया जायेगा, जहाँ सफाई की विशेष आवश्यकता है। वहाँ पर नागरिकों की सुविधा के लिये विशेष कार्य किये जाने पर निर्णय लिये जायेंगे। ‘एक पेड़ माँ के नाम’ महत्वाकांक्षी कार्यक्रम में पौध-रोपण के कार्यक्रम भी आयोजित होंगे। उन स्थानों इनमें सार्वजनिक शौचालय मरम्मत पर विशेष ध्यान दिया जायेगा। सामुहिक सफाई कार्य में भागीदारी बढ़ाने के लिये स्वयं-सेवियों की पहचान, औद्योगिक समूहों की भागीदारी और श्रेष्ठ कार्य करने वालों का नागरिकों की उपस्थिति में सम्मान किया जायेगा।
बैठक में उप विकास आयुक्त के अलावे मानगो, जुगसलाई, जेनेसी शहरी निकाय क्षेत्र के अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

जमशेदपुर : जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह उपायुक्त श्री अन्नय मित्तल के निर्देश पर उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने जिला समाहरणालय परिसर से ईवीएम वीवीपीएट मोबाईल डेमोस्ट्रेशन जागरूकता वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उप विकास आयुक्त श्री मनीष कुमार ने कहा जिले के जागरुकता रथ सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाताओं को वोटिंग के लिए जागरूक करने के साथ वोट की पूरी प्रक्रिया से अवगत कराने का कार्य करेगी।


उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा निर्वाचन – 2024 के मद्देनजर 18 सितम्बर से चुनाव की घोषणा तक चलंत प्रदर्शन वैन के माध्यम से मतदाताओं को जागरूक करने एवं ईवीएम वीवीपैट से रूबरू कराने के लिए चलन्त प्रदर्शन वैन चलाया जा रहा है। प्रदर्शन के लिए प्रयोग करने वालें इवीएम में डमी वैलेट पेपर का प्रयोग किया जाएगा। इस जागरूकता रथ के साथ पुलिस बल, मजिस्ट्रेट प्रत्येक मतदान केंद्र में चलन्त वाहन के साथ जिला से कर्मियों की प्रतिनियुक्ति की गई है। साथ ही बीएलओ, बीएलओ सुपरवाइजर तथा सेक्टर पदाधिकारी, सेक्टर पुलिस पदाधिकारी को इवीएम प्रदर्शन के दौरान वाहन के साथ मतदान केंद्र में उपस्थित रहेंगे।

इस दौरान आज समाहरणालय परिसर, अनुमंडल कार्यालय धालभूम एवं घाटशिला, जमशेदपुर अधिसूचित क्षेत्र समिति जमशेदपुर, जुगसलाई नगर परिषद, चाकुलिया प्रखण्ड तथा जमशेदपुर प्रखण्ड कार्यालय में ईवीएम वीवीपैट (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) स्थाई प्रदर्शन केंद्र का शुभारम्भ किया गया। इन केन्द्रों में आम नागरिक, मतदाता, ईवीएम, वीवीपैड के सबंध में सुगमता से जानकारी ले सकते हैं। आम लोगों को हैंड्स ऑन वोटिंग प्रक्रिया से रूबरू हो सकते हैं। मौके पर पीडी आईटीडीए श्री दीपांकर चौधरी, एडीएम एसओआर श्री महेन्द्र कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री सचिदानंद महतो, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी श्रीमती प्रियंका सिंह समेत अन्य सम्बन्धित पदाधिकारी उपस्थित रहें।

जमशेदपुर : समय के अभाव के कारण जमशेदपुर पूर्वी क्षेत्र के बहुत से लोगों को सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए केबुल टाउन स्थित नागरिक सुविधा केंद्र तक आने में दिक्कत को देखते हुए वरिष्ठ भाजपा नेता सह सामाजिक कार्यकर्ता शिव शंकर सिंह ने चलित कार्यालय का शुभारंभ किया। शुरुवात के दिन बिरसानगर जोन न. 6 के रहवासी चलित कार्यालय से लाभान्वित हुए और उन्होंने शिव शंकर सिंह के इस पहल की सराहना की।

चलित कार्यालय के माध्यम से लोग वोटर आईडी कार्ड, वृद्धा पेंशन, विधवा पेंशन, विकलांग पेंशन, आयुष्मान भारत योजना कार्ड, राशन कार्ड इत्यादि बनवाने सहित अन्य सरकारी योजनाओं का लाभ ऑनलाइन आवेदन दे सकेंगे।



झारखंड कर्मचारी चयन आयोग के द्वारा 21 और 22 सितंबर को आयोजित झारखंड सामान्य स्नातक योग्यताधारी संयुक्त प्रतियोगिता परीक्षा-2023 का आयोजन किया जाएगा। इसके लिए जमशेदपुर पूर्वी सिंहभूम में कुल 82 परीक्षा केंद्र निर्धारित किये गए हैं। परीक्षा सुबह 7 बजे से शाम 5 बजे तक कुल तीन पालियों में आयोजित होगी।
परीक्षा के कदाचार मुक्त संचालन के लिए जिला प्रशासन के द्वारा सिदगोड़ा टाउन हॉल में स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह- परीक्षा केन्द्र पर्यवेक्षक, पेट्रोलिंग दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता अधिकारी सहित परीक्षा के दौरान शांति एवं विधि व्यवस्था संधारण के साथ साथ निष्पक्ष, कदाचारमुक्त स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन हेतु प्रतिनियुक्त सभी अधिकारियों के साथ बैठक का आयोजन किया गया।

जमशेदपुर : बैठक की अध्यक्षता करते हुए उप विकास आयुक्त -सह- कदाचारमुक्त परीक्षा संचालन के पर्यवेक्षण कार्य के वरीय पदाधिकारी श्री मनीष कुमार ने कहा कि सभी परीक्षा केन्दों तक समय से पूर्व परीक्षा से संबंधित सामग्री पहुच जाय यह सुनिश्चत करें परीक्षा केन्द्र से बज्रगृह तक सभी अधिकारी एवं कर्मी पूरी निष्पक्षता एवं आयोग का गाईडलाइन का अक्षरशः पालन सुनिश्चत करें, सतर्कता एवं मुस्तैदी से अपने कर्तव्यों का पालन करेंगे।


इस दौरान पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री ऋषभ गर्ग ने कहा कि विधि व्यवस्था संधारण के साथ साथ निष्पक्ष, कदाचारमुक्त स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन कराना हमारी प्राथिमिक्ता है, किसी भी प्रकार के इलेक्ट्रॉनिक गैजेट का उपयोग परीक्षा केन्द्र में वर्जित है। साथ हीं प्रत्येक परीक्षार्थी का पूरी तरह से चेकिंग के उपरांत हीं परीक्षा केन्द्र में प्रवेश दिया जाएगा। इस दौरान नोडल अधिकारी, श्री अजय कुमार साव निदेशक, एनईपी तथा विधि व्यवस्था के वरीय प्रभारी श्री महेन्द्र कुमार, एडीएम एसओआर के द्वारा उपस्थित स्टैटिक दण्डाधिकारी-सह- परीक्षा केन्द्र पर्यवेक्षक, पेट्रोलिंग दण्डाधिकारी, उड़नदस्ता अधिकारियों को निष्पक्ष, कदाचारमुक्त स्वच्छ एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन की सभी बारिकियों के बारे में विस्तार से बताया गया।
परीक्षा केन्द्रों के 100 मीटर के परिधि के अंदर निषेधाज्ञा लागू रहेगी

अनुमंडल पदाधिकारी, घालभूम श्रीमती पारूल सिंह एवं अनुमंडल पदाधिकारी घाटशिला श्री सचिदानंद महतो ने झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (सीजीएल) की परीक्षा के मदे्नजर 21 एवं 22 सितम्बर को परीक्षा अवधि के दौरान सभी 82 परीक्षा केन्द्रों के अंदर एवं कैम्पस के बाहर 100 मीटर की परिधि में किसी भी व्यक्ति को इलेक्ट्रॉनिक गैजेट, 5 से अधिक व्यक्ति को एक जगह जामा होना, भाषन देने, हथियार लेकर चलने, लाउड स्पीकर का प्रयोग, अनुचित साधनों का प्रयोग आदि पर प्रतिबंध लागू करने का आदेश दिया गया है।

जमशेदपुर:- मुख्यमंत्री उत्कृष्ट विद्यालय बीपीएम बर्मामाइन्स विद्यालय में गुरुवार को जिले के एडीपीओ पंकज कुमार ने विद्यालय का औचक निरीक्षण किया।निरीक्षण के क्रम में बीपीएम बर्मा माइंस विद्यालय के सफल संचालन को लेकर प्रधानाध्यापिका को कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
निरीक्षण के क्रम में एडीपीओ के द्वारा संचालित कक्षाओं का भी अवलोकन किया साथ ही शिक्षकों की उपस्थिति पंजिका भी जांच पड़ताल की गई।

वही एडीपीओ पंकज कुमार ने बताया की विद्यालय में शैक्षणिक माहौल पाया गया विद्यालय में नियमित रूप से साफ सफाई हो रही है बच्चे काफी उत्साहित लगे।
विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ अंजू को विद्यालय के सफल संचालन को लेकर कई आवश्यक दिशा निर्देश दिए।
मौके पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ अंजु , अर्चना कुमारी, रिंटू भगत, कुमुद ठाकुर उपस्थित थे।



चक्रधरपुर : अखिल भारतीय एससी एसटी एकता मंच के झारखंड प्रदेश महासचिव श्री दुर्गा चरण सोरेन सह चक्रधरपुर विधानसभा के तेज़ तर्रार प्रत्याशी का भारत भवन चक्रधरपुर में लोगों ने विधिवत स्वागत किया। इस दौरान श्री सोरेन ने संबोधित करते हुए कहा कि क्षेत्र में जनसमस्याओं का जिस तरह निराकरण होना चाहिए, नहीं हुई है। जनसमस्याओं का अंबार है, युवाओं को रोजगार के लिए भटकना पड़ रहा है, युवा वर्ग पलायन कर रहे हैं , उच्च तकनीकी शिक्षा का घोर अभाव है।


राज्य में 4096 सरकारी विद्यालय बंद पड़े हैं, स्थानीय युवकों को उपेक्षित किया जा रहा है। समुचित व्यवस्था के अभाव में चक्रधरपुर विधानसभा में रेलवे के मंडल कार्यालय है लेकिन सफेद हाथी साबित हो रही है। चक्रधरपुर रेल मंडल में कार्यरत कोल्हान के हजारों मृत एवं चिकित्सीय डी कैटैगोरी कर्मचारीयों के आश्रित भूखमरी के शिकार हैं। विगत दस पन्द्रह वर्षों से लंबित है, अनुकंपा अधिनियम नियुक्ति प्रक्रिया विधिसम्मत नहीं की जा रही है। अनियमितता के कारण वे इस संदर्भ में जल्द मंडल रेल प्रबंधक से मिलेंगे।

इस दौरान झारखंड प्रदेश सचिव राजा प्रसाद उर्फ पप्पू भैया, नगर अध्यक्ष कृष्णा महतो, नगर कार्यकारी अध्यक्ष नसीम अख्तर, महिला प्रकोष्ठ सचिव सालगे सोरेन, अमजद खान, मोहम्मद इसयाक, मोहम्मद मुख्तार, मोहम्मद मिंटू, मोहम्मद अंसार, मोहम्मद जाकिर, मोहम्मद एजाज, कृष्ण सिंह जामुदा, देवदास तांती, रामराय सोय, ताहिर हुसैन, सलाम, सद्दीक, जावेद, सद्दाम उपस्थित थे।