ताजा खबर
‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी

एक नई सोच, एक नई धारा

जमशेदपुर: परसुडीह में बंद घर का ताला तोड़ लाखों की चोरी, श्राद्ध कर्म में गया था परिवार

जमशेदपुर:

​लौहनगरी में बेखौफ चोरों ने एक बार फिर पुलिस गश्त को चुनौती दी है। ताजा मामला परसुडीह थाना अंतर्गत सुभाष नगर, राजेंद्र पथ का है, जहां चोरों ने एक बंद घर को निशाना बनाकर नकद, जेवर और घरेलू सामान समेत लाखों की संपत्ति पर हाथ साफ कर दिया।7116fc18f25a4eb3892d1df0ad3a0ebdc1da92c899693beffe1085c36f32183f.0

​श्राद्ध कर्म में गया था परिवार

​प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजेंद्र पथ निवासी शिव शंकर दास के परिवार में एक सदस्य की मृत्यु हो गई थी। इस कारण पूरा परिवार श्राद्ध कर्म में शामिल होने के लिए अपने पैतृक आवास बहरागोड़ा गया हुआ था। घर सूना पाकर चोरों ने मुख्य दरवाजे का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और जमकर उत्पात मचाया।b 1

​गैस सिलेंडर तक उठा ले गए चोर

​शिव शंकर दास के बेटे सूरज ने बताया कि उनके पिता पूजा भंडार की दुकान चलाते हैं और वह स्वयं फल व्यवसायी हैं। चोरों ने घर के अलमारी के लॉकर तोड़कर उसमें रखे नकद और सोने-चांदी के जेवर चोरी कर लिए। इतना ही नहीं, शातिर चोर घर के घरेलू सामान और गैस सिलेंडर तक उठा ले गए।

​सूरज ने बताया कि घर की देखरेख की जिम्मेदारी खकरीपाड़ा निवासी उनके भगिना सोनू को सौंपी गई थी, लेकिन इसी बीच चोरों ने घटना को अंजाम दे दिया।a 2

​पुलिस जांच में जुटी

​घटना की सूचना मिलने के बाद पीड़ित परिवार बहरागोड़ा से वापस लौटा और बुधवार को परसुडीह थाना में मामले की लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया है और अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है ताकि चोरी की बढ़ती घटनाओं पर लगाम लगाई जा सके।

​तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!