एक नई सोच, एक नई धारा

आदित्यपुर में अपराधियों के हौसले बुलंद: खाना देर से मिलने पर दुकानदार और उसके बेटों को चाकू से रेता, दोबारा घेरकर पीटा

0f6f7ee5091184397cf0a6addcc7ae32a75147bf7d5d0b9c6cdbed6266f2aa96.0

आदित्यपुर: सरायकेला-खरसावां जिले के आदित्यपुर थाना क्षेत्र में कानून व्यवस्था को चुनौती देते हुए अपराधियों ने एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है। हरि ओम नगर रोड नंबर-3 में महज खाना देर से मिलने के विवाद में अपराधियों ने एक फास्ट फूड दुकानदार और उनके दो बेटों पर जानलेवा हमला कर दिया।0f6f7ee5091184397cf0a6addcc7ae32a75147bf7d5d0b9c6cdbed6266f2aa96.0

दुकान के ही चाकू से किया हमला

​मिली जानकारी के अनुसार, विवाद की शुरुआत फास्ट फूड दुकान पर ऑर्डर में देरी को लेकर हुई। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ गया कि आरोपियों ने दुकान में रखे चाकू को ही हथियार बना लिया। हमले में दुकानदार प्रमोद कुमार दास और उनके दोनों बेटों के सिर पर गंभीर चोटें आई हैं। अपराधियों ने चाकू से हमला कर उन्हें लहूलुहान कर दिया।b 1

इलाज कर लौट रहे परिवार पर दोबारा जानलेवा हमला

​अपराधियों की दबंगई यहीं नहीं रुकी। घायल परिवार जब अस्पताल से प्राथमिक उपचार कराकर रात करीब 1 बजे अपने घर लौट रहा था, तब हरि ओम नगर रोड नंबर-3 के पास ही आरोपियों ने उन्हें दोबारा घेर लिया। दूसरी बार हुए इस हमले में प्रमोद कुमार दास को इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वह बेहोश होकर सड़क पर गिर पड़े। स्थानीय लोगों के हस्तक्षेप के बाद एंबुलेंस बुलाकर उन्हें दोबारा अस्पताल पहुंचाया गया।a 2

पुलिस जांच में जुटी

​घटना के संबंध में पीड़ित प्रमोद कुमार दास ने आदित्यपुर थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए नामजद प्राथमिकी दर्ज कराई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों में इस घटना के बाद से काफी आक्रोश है, उनका कहना है कि छोटी सी बात पर इस तरह का जानलेवा हमला क्षेत्र में बढ़ते अपराध की ओर संकेत दे रहा है।

रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

error: Content is protected !!