ताजा खबर
झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलिझींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि

एक नई सोच, एक नई धारा

ईंधन और खर्च कटौती की बड़ी मुहिम: सीएम योगी ने दिए मंत्रियों का काफिला आधा करने के निर्देश, प्रदेशवासियों से की खास अपील

लखनऊ: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वैश्विक ईंधन संकट और आर्थिक चुनौतियों से निपटने के लिए किए गए आह्वान के बाद उत्तर प्रदेश सरकार ने बड़े कदम उठाए हैं। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शासन स्तर पर फिजूलखर्ची रोकने और बचत की संस्कृति को बढ़ावा देने के लिए कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं।n71201173017786509609878e7a87aead941e031ac52840d5dd7d04292cb667c0c8578e330464720f395a2d

​काफिले में 50% की कटौती और वर्क फ्रॉम होम पर जोर

​मुख्यमंत्री ने मुख्य सचिव, डीजीपी और सभी विभागों के प्रमुखों के साथ बैठक में स्पष्ट निर्देश दिया कि मुख्यमंत्री और मंत्रियों की फ्लीट (काफिले) में तत्काल 50 प्रतिशत की कमी की जाए। अनावश्यक वाहनों को तत्काल हटाया जाए। इसके अलावा, सीएम ने ‘वर्क फ्रॉम होम’ को प्राथमिकता देने की अपील की है ताकि सड़कों पर गाड़ियों का दबाव और ईंधन की खपत कम हो सके।b 1

​प्रमुख सरकारी निर्देश और अपील:

  • ​वर्चुअल बैठकें: सरकारी बैठकों, सेमिनारों और कॉन्फ्रेन्स का आयोजन वर्चुअली किया जाए। सचिवालय की आधी आंतरिक बैठकें भी ऑनलाइन होंगी।
  • ​सार्वजनिक परिवहन: मंत्री, सांसद और विधायक सप्ताह में कम से कम एक दिन पब्लिक ट्रांसपोर्ट का उपयोग करें। स्कूलों और कॉलेजों में ‘नो व्हीकल डे’ आयोजित करने का सुझाव दिया गया है।
  • ​बिजली बचत: रात 10 बजे के बाद व्यावसायिक परिसरों में सजावटी लाइटों का न्यूनतम प्रयोग करने और सरकारी भवनों में बिजली की बचत करने के निर्देश दिए गए हैं।
  • ​ईवी और साइकिलिंग: पब्लिक ट्रांसपोर्ट के साथ-साथ इलेक्ट्रिक वाहनों (EV), साइकिलिंग और कार-पूलिंग पर विशेष बल दिया गया है।

​विदेशी यात्रा और सोने की खरीद पर रोक की अपील

​मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से आग्रह किया है कि वे अगले छह महीने तक गैर-आवश्यक विदेशी यात्राएं न करें। उन्होंने वेडिंग प्लानर्स और नागरिकों से अपील की कि वे ‘डेस्टिनेशन वेडिंग’ के लिए यूपी के किलों, हैरिटेज और ईको साइट्स का चुनाव करें। साथ ही, देश की अर्थव्यवस्था को मजबूती देने के लिए सोने की अनावश्यक खरीद से बचने और निवेश के अन्य माध्यमों को चुनने को कहा है।a 2

​स्वदेशी और सेहत पर ध्यान

​खाद्य तेल के बढ़ते आयात को देखते हुए सीएम ने लोगों से इसके उपयोग में कमी लाने का आग्रह किया है। उन्होंने स्थानीय कारीगरों और ओडीओपी (ODOP) उत्पादों को उपहार के रूप में देने और ‘स्वदेशी’ को बढ़ावा देने पर जोर दिया। जेलों, छात्रावासों और सरकारी कैंटीन में भी कम तेल वाले भोजन को प्राथमिकता देने को कहा गया है।

​मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि दुनिया में मौजूदा उथल-पुथल को देखते हुए हमें सावधानी बरतनी होगी। प्रधानमंत्री के विजन को धरातल पर उतारने के लिए उत्तर प्रदेश पूरी तैयारी के साथ कदम बढ़ा रहा है।

​तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!