ताजा खबर
‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी

एक नई सोच, एक नई धारा

मानवता की सेवा: भीषण गर्मी में राजकुमार सिंह ने शुरू की निःशुल्क पेयजल सेवा, टैंकरों से घर-घर पहुँचेगा ‘जुस्को’ का शुद्ध पानी

जमशेदपुर: लौहनगरी में पारा चढ़ने के साथ ही जल संकट गहराने लगा है। आम जनता को इस भीषण गर्मी में राहत पहुँचाने के लिए पूर्व जिला परिषद उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने एक बार फिर मिसाल पेश की है। उन्होंने हरहरगुट्टू दादी बागान के समीप अपने निजी टैंकरों के माध्यम से निःशुल्क शुद्ध पेयजल वितरण सेवा का विधिवत शुभारंभ किया।IMG 20260509 WA0031

​नारियल फोड़कर सेवा का आगाज

​इस परोपकारी कार्य का उद्घाटन जमशेदपुर प्रखंड के उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा, स्थानीय मुखिया अनिमा मिंज और पंचायत समिति सदस्य सुनील गुप्ता ने संयुक्त रूप से नारियल फोड़कर किया। उद्घाटन के तुरंत बाद ही स्थानीय ग्रामीणों के बीच पानी का वितरण शुरू कर दिया गया, जहाँ लोग कतारबद्ध होकर अपनी बाल्टियों और बर्तनों में पानी भरते नजर आए।b 1

​शादी-ब्याह और सामाजिक कार्यों में भी मिलेगा सहयोग

​पूर्व जिप उपाध्यक्ष राजकुमार सिंह ने इस अवसर पर कहा कि सेवा का यह सिलसिला पिछले वर्षों की तरह इस बार भी जारी रहेगा। उन्होंने स्पष्ट किया कि:

  • ​जरूरतमंद बस्तियों को चिन्हित कर वहां जुस्को का शुद्ध पेयजल नियमित भेजा जाएगा।
  • ​निजी आयोजनों जैसे शादी, श्राद्ध या सामूहिक भोज के लिए भी उनके निजी टैंकर निःशुल्क पानी उपलब्ध कराएंगे।

​जनप्रतिनिधियों ने जताया आभार

​स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने राजकुमार सिंह की इस पहल की मुक्त कंठ से सराहना की। ग्रामीणों का कहना है कि जब धूप और गर्मी अपने चरम पर है, ऐसे समय में निःस्वार्थ भाव से पेयजल उपलब्ध कराना समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता को दर्शाता है।a 2

​इस अभियान के शुरू होने से क्षेत्र की उन बस्तियों को बड़ी राहत मिली है जहाँ गर्मियों में जलस्तर नीचे जाने से चापाकल सूख जाते हैं।

​रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!