ताजा खबर
L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत मेंL4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

एक नई सोच, एक नई धारा

बंगाल में ‘खूनी खेल’ जारी: सुवेंदु के खासमखास की सरेराह हत्या, 12 राउंड गोलियां दागकर फैलाई दहशत

कोलकाता/मध्यमग्राम: पश्चिम बंगाल में सत्ता परिवर्तन की आहट और चुनावी नतीजों के बाद शुरू हुआ मौत का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। राज्य में कानून-व्यवस्था की धज्जियां उड़ाते हुए हमलावरों ने अब बीजेपी के कद्दावर नेता सुवेंदु अधिकारी की ‘दाहिनी आंख’ कहे जाने वाले उनके निजी सहायक (PA) चंद्र नाथ रथ को मौत के घाट उतार दिया है। मध्यमग्राम में जिस तरह सरेराह इस वारदात को अंजाम दिया गया, उसने ममता सरकार के सुरक्षा दावों की पोल खोलकर रख दी है।n711287764177812011789715624742cd6ec497cf37380d6843438488b52ef181c899f555dd7fabace4b92a

​शार्प शूटरों का तांडव: पीछा किया, घेरा और फिर छलनी कर दिया सीना

​जानकारी के मुताबिक, यह कोई इत्तेफाक नहीं बल्कि एक सोची-समझी ‘पॉलिटिकल हिट’ थी। चंद्र नाथ रथ अपनी गाड़ी से जा रहे थे, तभी पेशेवर शार्प शूटरों ने फिल्मी अंदाज में उनकी कार का पीछा किया। हमलावरों ने पहले गाड़ी को ओवरटेक कर उनका रास्ता रोका और फिर चंद सेकंड के भीतर करीब 12 राउंड ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। गोलियां चंद्र नाथ के सिर, सीने और पेट को पार कर गईं, जिससे उनकी मौके पर ही तड़प-तड़प कर मौत हो गई। उनके साथ मौजूद एक साथी भी इस हमले में लहूलुहान हुआ है।WhatsApp Image 2026 03 07 at 17.22.01

​“ममता सुवेंदु की जान लेना चाहती हैं” – बीजेपी का सीधा आरोप

​इस जघन्य हत्याकांड के बाद सूबे की सियासत में उबाल आ गया है। बीजेपी नेता अर्जुन सिंह ने सीधे मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर निशाना साधते हुए इसे एक बड़ा राजनैतिक षड्यंत्र करार दिया है। उन्होंने दहाड़ते हुए कहा:

​“ममता बनर्जी सत्ता जाते देख अब बंगाल को जिहादियों के हवाले कर रही हैं। यह शार्प शूटरों का काम है और साफ दिख रहा है कि अगला निशाना सुवेंदु अधिकारी हैं। अब बंगाल में ‘योगी मॉडल’ के बिना इलाज मुमकिन नहीं है।”

 

​वहीं, केया घोष ने रोष व्यक्त करते हुए कहा कि एक पूर्व एयरफोर्स कर्मी, जो सुवेंदु दा का साया बनकर रहता था, उसे इसलिए मार दिया गया क्योंकि वह टीएमसी के खूनी खेल के आड़े आ रहा था। उन्होंने साफ चेतावनी दी— “यह बीजेपी की गारंटी है कि हत्यारों को पाताल से भी खोज निकाला जाएगा।”

​सुवेंदु अधिकारी के ‘चाणक्य’ थे चंद्र नाथ

​चंद्र नाथ रथ केवल एक पीए नहीं थे, बल्कि पिछले 10 सालों से सुवेंदु अधिकारी के हर राजनैतिक दांव-पेंच के पीछे का दिमाग थे। भवानीपुर के चुनावी रण से लेकर सांगठनिक मजबूती तक, वह सुवेंदु के सबसे भरोसेमंद सिपहसालार थे। उनकी हत्या कर सीधे तौर पर सुवेंदु अधिकारी की राजनैतिक कमर तोड़ने की कोशिश की गई है।

​तीसरी धारा न्यूज इस घटना की कड़ी निंदा करता है। क्या बंगाल में लोकतंत्र अब सिर्फ गोलियों के दम पर चलेगा? क्या प्रशासन की चुप्पी अपराधियों को संरक्षण दे रही है? सवाल बड़े हैं, लेकिन जवाब देने वाला कोई नहीं।

​ब्यूरो रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!