ताजा खबर
L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत मेंL4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन•गारावासा लाल बिल्डिंग नवयुवक संघ के पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ थीम बनी मुख्य आकर्षण•नेताजी सुभाष यूनिवर्सिटी में ड्रेस न खरीदने पर छात्र को निष्कासित करने का मामला: शिक्षा के नाम पर मनमानी कब तक?•जमशेदपुर में त्योहारी सीजन में सक्रिय हुआ ठग गिरोह: पुलिसकर्मी बनकर सोने के गहने उड़ा रहे शातिर, जिला पुलिस ने जारी की चेतावनी•शहीद देवेंद्र माझी की 32वीं पुण्यतिथि: गोईलकेरा में उमड़ा जनसैलाब, जल-जंगल-जमीन के नायक को दी गई भावभीनी श्रद्धांजलि•टाटा स्टील यूटिलिटी सर्विसेज के जीएम आर.के. सिंह ने किया कालीमाटी विद्यालय का दौरा, बुनियादी सुविधाएं सुदृढ़ करने का दिया भरोसा•बागबेड़ा दुर्गा पूजा पंडाल: प्रकृति की रक्षा, आंतरिक शक्ति और शिव-शक्ति के अटूट संबंध का मिलेगा दर्शन, डॉ. कविता परमार ने दी जानकारी•जमशेदपुर के जुबिली पार्क के पास हंगामा: युवक-युवती के विवाद के बाद पुलिस ने आरोपी को लिया हिरासत में

एक नई सोच, एक नई धारा

क्रिकेट के मैदान के बाद अब राजनीति में भी छाए अशोक डिंडा: मोयना से दोबारा दर्ज की ऐतिहासिक जीत

कोलकाता/मिदनापुर: पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने पूरे देश को चौंका दिया है। 15 वर्षों के लंबे अंतराल के बाद तृणमूल कांग्रेस के किले को ढहाते हुए भारतीय जनता पार्टी ने बंगाल में पूर्ण बहुमत हासिल कर लिया है। इस बड़ी राजनैतिक उथल-पुथल के बीच, खेल जगत से राजनीति में आए टीम इंडिया के पूर्व तेज गेंदबाज अशोक डिंडा ने एक बार फिर अपनी चमक बिखेरी है।Ashoke Dinda

​अशोक डिंडा ने पूर्वी मिदनापुर जिले की मोयना विधानसभा सीट से लगातार दूसरी बार जीत हासिल कर यह साबित कर दिया है कि वह अब एक परिपक्व राजनेता बन चुके हैं।

​15 हजार वोटों के अंतर से दी मात

​बीजेपी के भरोसे पर खरे उतरते हुए अशोक डिंडा ने अपनी निकटतम प्रतिद्वंदी टीएमसी उम्मीदवार चंदन मंडल को लगभग 15,000 वोटों के बड़े अंतर से करारी शिकस्त दी।

​गौरतलब है कि 2021 के पिछले विधानसभा चुनाव में डिंडा की जीत का अंतर काफी कम था, जहां उन्होंने टीएमसी के संग्राम कुमार दोलाई को महज 1260 वोटों से हराया था। इस बार की बड़ी जीत उनके बढ़ते प्रभाव और जनता के बीच उनकी लोकप्रियता को दर्शाती है।

​क्या बनेंगे बंगाल के नए खेल मंत्री?

​बंगाल में पहली बार बीजेपी की सरकार बनने जा रही है। ऐसे में कयास लगाए जा रहे हैं कि खेल जगत के उनके अनुभव और लगातार दूसरी जीत के इनाम के तौर पर उन्हें नई सरकार में खेल मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। युवाओं और खिलाड़ियों के बीच डिंडा की छवि एक प्रेरणा के रूप में रही है, जिसका लाभ पार्टी उठाना चाहेगी।WhatsApp Image 2026 03 07 at 17.22.01

​अशोक डिंडा: खेल से सियासत तक का सफर

​मैदान पर अपनी रफ्तार और उछाल के लिए मशहूर अशोक डिंडा का क्रिकेट करियर शानदार रहा है:

  • ​टीम इंडिया: उन्होंने भारत के लिए 13 वनडे (12 विकेट) और 9 टी-20 (17 विकेट) मैच खेले।
  • ​फर्स्ट क्लास क्रिकेट: डिंडा ने 116 मैचों में 420 विकेट लेकर घरेलू क्रिकेट में अपनी धाक जमाई।
  • ​IPL: 2008 से 2017 तक आईपीएल के विभिन्न सत्रों में उन्होंने 78 मैचों में 68 विकेट चटकाए।

​राजनीति के गलियारों में अब यह चर्चा आम है कि जिस तरह डिंडा ने क्रिकेट की पिच पर बल्लेबाजों को अपनी गेंदों से छकाया, उसी तरह उन्होंने राजनीतिक पिच पर भी विरोधियों को चारों खाने चित कर दिया है।

​बने रहें ‘तीसरी धारा न्यूज’ के साथ हर बड़ी खबर के लिए।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!