जमशेदपुर | संवाददाता विश्व हिंदू परिषद (VHP) जमशेदपुर महानगर द्वारा बिष्टुपुर स्थित तुलसी भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती मनाई गई और संगठन को सशक्त बनाने के लिए मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी के विस्तार पर चर्चा की गई।
सामाजिक समरसता के प्रतीक बाबा साहब को किया नमन कार्यक्रम की शुरुआत में विभाग मंत्री अरुण सिंह ने बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि बाबा साहब ने न केवल दलित समाज के संघर्ष को आवाज दी, बल्कि भारतीय कानून और शिक्षा व्यवस्था में भी ऐतिहासिक योगदान दिया। विहिप ने उनकी जयंती को ‘सामाजिक समरसता दिवस’ के रूप में मनाकर एकजुटता का संदेश दिया।
“लव-जिहाद को रोकने के लिए संगठन का सशक्त होना जरूरी” – अरुण सिंह बैठक को संबोधित करते हुए विभाग मंत्री अरुण सिंह ने कड़े शब्दों में कहा कि झारखंड राज्य में बढ़ते लव-जिहाद जैसे मामलों को रोकने के लिए मातृशक्ति और दुर्गा वाहिनी को धरातल पर मजबूत करना होगा। उन्होंने महिलाओं से अपील की कि वे अधिक से अधिक संख्या में दुर्गा वाहिनी के प्रशिक्षण वर्गों से जुड़ें और आत्मरक्षा व समाज रक्षा के लिए तैयार रहें।
इन पदाधिकारियों को मिला नया दायित्व संगठन की सक्रियता बढ़ाने के लिए विभाग मंत्री ने नई नियुक्तियों की घोषणा की, जिन्हें महानगर अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सम्मानित कर पदभार सौंपा:
- सिमरन कौर: संयोजिका, दुर्गा वाहिनी (बारीडीह)
- नीलम मिश्रा: संयोजिका, दुर्गा वाहिनी (साकची)
- बबीता पांडे: संयोजिका, दुर्गा वाहिनी (कदमा)
- नंदिनी नाग व संजू कुमारी: सह-संयोजिका, दुर्गा वाहिनी (बिष्टुपुर)
- उषा शारदा: सह-प्रमुख, मातृशक्ति (जुगसलाई)
- सुधा प्रसाद: सह-प्रमुख, मातृशक्ति (मानगो)
- आकाश दास: मंत्री (जुगसलाई)
- सौरभ गुप्ता: संयोजक, बजरंग दल (जुगसलाई)
एकजुटता ही संगठन की शक्ति अध्यक्ष अजय गुप्ता ने सभी नए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा कि संगठन में आपसी सहयोग और समन्वय ही हमारी असली ताकत है। बैठक में मुख्य रूप से सविता सिंह, कुंती भारती, चंद्रिका भगत, चंदन दास, अमित शारदा, सविता ठाकुर, ममता सिंह, अर्चना सिंह और रितु झा सहित मातृशक्ति व दुर्गा वाहिनी की दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।
रिपोर्ट: तीसरी धारा न्यूज डेस्क, जमशेदपुर










