ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

तीसरी धारा न्यूज विशेष: जमशेदपुर में रामनवमी की धूम; अखाड़े में डंके की चोट पर झूमे बन्ना गुप्ता, लाठी भांजकर बढ़ाया खिलाड़ियों का उत्साह

जमशेदपुर: लौहनगरी में रामनवमी विसर्जन का उत्सव पूरी श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया गया। इस पावन अवसर पर झारखंड के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता और उनकी पत्नी, मानगो नगर निगम की मेयर सुधा गुप्ता, शहर की विभिन्न अखाड़ा समितियों द्वारा निकाली गई विसर्जन यात्राओं में शामिल हुए।1774734537859

​भक्ति और शौर्य का प्रदर्शन

​जुलूस के दौरान अखाड़ा समितियों ने पूर्व मंत्री और मेयर का गर्मजोशी से स्वागत किया। कई स्थानों पर समिति के सदस्यों ने बन्ना गुप्ता को पारंपरिक पगड़ी पहनाई और तलवार भेंट कर सम्मानित किया। अखाड़े में डंके की गूंज सुनकर बन्ना गुप्ता खुद को रोक नहीं पाए और उन्होंने स्वयं डंका बजाकर माहौल को और भी भक्तिमय बना दिया। इतना ही नहीं, उन्होंने लाठी भांजकर अपनी युद्ध कला का प्रदर्शन किया और अखाड़ा खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया।1002518072

​“मर्यादा पुरुषोत्तम राम हमारे मन में हैं”

​इस मौके पर झारखंडवासियों को शुभकामनाएं देते हुए बन्ना गुप्ता ने कहा:

​“मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्री राम हमारे मन और कण-कण में रचे-बसे हैं। मेरी ईश्वर से यही प्रार्थना है कि प्रभु राम और संकटमोचन बजरंग बली सभी भक्तों के जीवन में सुख, समृद्धि और सौभाग्य लेकर आएं।”

 

​सेवा शिविरों में पहुंचे पूर्व मंत्री

​श्रद्धालुओं और राम भक्तों की सहायता के लिए मानगो और कदमा क्षेत्र में कई सेवा शिविर लगाए गए थे, जहाँ बन्ना गुप्ता ने शिरकत की। इनमें मुख्य रूप से शामिल थे:bbcaf0d3d2399a729c81fa5a7c9a6ff94f077f8d90775e889eb493983732376e.0

  • ​मानगो चौक: मानगो कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष ईश्वर सिंह का सेवा शिविर।
  • ​प्रमुख संस्थाएं: बाबा बर्फानी सेवा समिति, गोस्वामी समाज कल्याण समिति, जमशेदपुर टेलर्स ट्रक ओनर्स एसोसिएशन, विश्वकर्मा कल्याण समिति, कुशवाहा संघ मानगो, रौनियार वैश्य समाज (युवा विंग), तैलिक एकता मंच और सामर्थ्य सेवा संस्थान।
  • ​कदमा: रंकणी मंदिर के सामने ‘बन्ना गुप्ता फैन्स क्लब’ द्वारा आयोजित शिविर में उन्होंने भक्तों के साथ बैठकर भोग ग्रहण किया।

​अखाड़ा समितियों ने किया भव्य सम्मान

​विसर्जन यात्रा के दौरान श्री श्री महावीर अखाड़ा समिति (नीलकंठ महादेव मंदिर), श्रमिक अखाड़ा, पारडीह अखाड़ा, त्रिवेदी अखाड़ा और दाइगुटू अखाड़ा सहित कई समितियों ने सम्मान समारोह आयोजित किया। मानगो मेयर सुधा गुप्ता को भी पगड़ी, तलवार और अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया गया। कांग्रेस जिला अध्यक्ष (अल्पसंख्यक विभाग) सोहेल खान के कार्यालय में लगे सेवा शिविर में भी उन्होंने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।

​तीसरी धारा न्यूज (Teesri Dhaara News) – क्षेत्र की संस्कृति और आस्था की हर खबर आप तक।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!