ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

हजारीबाग: रामनवमी जुलूस के दौरान खूनी संघर्ष, दो अलग-अलग घटनाओं में मुखिया के भाई की हत्या और समाज सेवी पर जानलेवा हमला

हजारीबाग:

जिले में रामनवमी की खुशियों के बीच शुक्रवार की देर रात मातम और सनसनी फैल गई। अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुई दो बड़ी वारदातों ने सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। पेलावल में जहां मामूली विवाद में मुखिया के भाई की भुजाली मारकर हत्या कर दी गई, वहीं कोर्रा थाना क्षेत्र में एक प्रमुख समाजसेवी को चाकू मारकर घायल कर दिया गया।n706254831177466869524647798b6d7155de653ac7e9e6953ba0dd7ab9b21e2770a02f0bdcf1d3216e2da6

​पहली घटना: पेलावल में मुखिया के भाई की सरेआम हत्या

​पेलावल ओपी क्षेत्र के गदोखर गांव में जुलूस के दौरान हृदयविदारक घटना घटी। गदोखर मुखिया के 40 वर्षीय भाई राम कुमार साव उर्फ रामा साव की दो युवकों ने भुजाली से हमला कर हत्या कर दी।1002518072

  • ​विवाद की वजह: प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, दो युवक जुलूस के दौरान एक वाहन के बोनट पर चढ़कर नाच रहे थे। रामा साव ने जब उन्हें नीचे उतरने को कहा, तो बहस बढ़ गई और उन युवकों ने रामा साव पर जानलेवा हमला कर दिया। उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
  • ​पुलिसिया कार्रवाई: पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शेख भिखारी मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज दिया है। सूत्रों के अनुसार, इस विवाद के पीछे पुरानी रंजिश की बात भी सामने आ रही है। पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी कर रही है।n7062548311774668714827c93a5c68590a1d52af1c801e79165ffbfb08b2f550ea6536c70da7b01e034cb5

​दूसरी घटना: ब्रह्मर्षि समाज के संस्थापक पर चाकू से वार

​दूसरी वारदात कोर्रा थाना क्षेत्र के दीपूगढ़ा गोलंबर के पास हुई। यहाँ ब्रह्मर्षि समाज के संस्थापक अध्यक्ष मुकेश कुमार सिंह पर चाकू से हमला किया गया।

  • ​कैसे हुई घटना: मुकेश सिंह एक श्राद्ध कार्यक्रम से लौट रहे थे। दीपूगढ़ा हाउसिंग कॉलोनी निवासी प्रणय कुमार उर्फ राजू सिंह (राजू थोथा) ने उन पर चाकू से दो बार वार किया। वहां मौजूद पंकज मेहता और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर मुकेश सिंह की जान बचाई।
  • ​हालत: घायल मुकेश सिंह को आरोग्यम अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहाँ वे खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं।
  • ​संभावित कारण: पुलिस शुरुआती जांच में इसे जमीन विवाद से जोड़कर देख रही है। पुलिस ने आरोपी राजू थोथा के भाई को हिरासत में ले लिया है।

​प्रशासन का रुख

​जिले में बढ़ते तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दोनों ही मामलों में दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा और सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

​तीसरी धारा न्यूज डेस्क

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!