ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

तीसरी धारा न्यूज एक्सक्लूसिव: रेमंड ग्रुप के चेयरमैन गौतम सिंघानिया मालदीव में स्पीडबोट हादसे के शिकार, एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया

​माले/मुंबई | तीसरी धारा न्यूज: मशहूर उद्योगपति और रेमंड ग्रुप (Raymond Group) के मुखिया गौतम सिंघानिया मालदीव में एक भीषण स्पीडबोट दुर्घटना में घायल हो गए हैं। तीसरी धारा न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, हादसे के बाद उन्हें तुरंत एयरलिफ्ट कर मुंबई लाया गया, जहाँ उन्हें दक्षिण मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

1002534937
1002518072

​तेज रफ्तार स्पीडबोट पलटने से हुआ हादसा

​यह दुर्घटना तब हुई जब पर्यटकों को ले जा रही एक तेज रफ्तार स्पीडबोट अचानक अनियंत्रित होकर समुद्र में पलट गई। इस नाव में कुल सात लोग सवार थे, जिनमें गौतम सिंघानिया भी शामिल थे। एडवेंचर स्पोर्ट्स के शौकीन सिंघानिया इस समय मालदीव की यात्रा पर थे।

​दो भारतीय अब भी लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

​हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बोट पर सवार सात लोगों में से दो लोग अब भी लापता हैं। तीसरी धारा न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, लापता लोगों में प्रसिद्ध रैली ड्राइवर हरि सिंह का नाम भी शामिल है। मालदीव की कोस्ट गार्ड और बचाव दल लापता भारतीयों की तलाश के लिए समुद्र में व्यापक सर्च ऑपरेशन चला रहे हैं।

​खतरे से बाहर हैं सिंघानिया

​गौतम सिंघानिया के प्रवक्ता ने आधिकारिक बयान जारी कर बताया है कि उनकी हालत अब पूरी तरह खतरे से बाहर है। सूत्रों के अनुसार, उन्हें कुछ खरोंचें और मामूली चोटें आई हैं, लेकिन वे स्थिर हैं। 11,000 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाले सिंघानिया का कारोबार कपड़ा, रियल एस्टेट और इंजीनियरिंग जैसे कई बड़े क्षेत्रों में फैला हुआ है।

​जांच में जुटा मालदीव प्रशासन

​मालदीव प्रशासन इस बात की गहन जांच कर रहा है कि आखिर इतनी आधुनिक और तेज रफ्तार स्पीडबोट के पलटने का मुख्य कारण क्या था। क्या यह तकनीकी खराबी थी या समुद्र की लहरों का प्रभाव, इसकी पुष्टि होनी अभी बाकी है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!