एक नई सोच, एक नई धारा

तीसरी धारा न्यूज एक्सक्लूसिव: झारखंड स्टेट बार काउंसिल चुनाव की मतगणना शुरू; जमशेदपुर के उम्मीदवारों के बीच कड़ा मुकाबला

1002534621

रांची/जमशेदपुर | तीसरी धारा न्यूज: झारखंड स्टेट बार काउंसिल के 23 पदों के लिए हुए ऐतिहासिक चुनाव के बाद अब सबकी नजरें मतगणना पर टिकी हैं। तीसरी धारा न्यूज को मिली जानकारी के अनुसार, शुक्रवार को रांची में रिटर्निंग ऑफिसर अंबुज नाथ की देखरेख में वोटों की गिनती का कार्य आधिकारिक रूप से शुरू हो गया है।

1002534621
1002518072

बोकारो और बरही के मतों से हुई शुरुआत

​वरिष्ठ अधिवक्ता अक्षय कुमार झा ने तीसरी धारा न्यूज को बताया कि मतगणना की शुरुआत बरही और बोकारो के मतपत्रों से की गई है। शुरुआती रुझानों में जमशेदपुर के उम्मीदवारों की स्थिति इस प्रकार रही:

  • राजेश कुमार शुक्ला: 12 वोट
  • प्रकाश झा: 5 वोट
  • आफताब आलम खान: 2 वोट

जमशेदपुर से दर्जनों अधिवक्ता पहुंचे रांची

​शुक्रवार को मतगणना के दौरान जमशेदपुर से स्टेट बार काउंसिल चुनाव के 12 उम्मीदवारों के साथ-साथ दर्जनों अधिवक्ता उत्साह बढ़ाने के लिए रांची पहुंचे। गौरतलब है कि 12 मार्च को हुए मतदान में जमशेदपुर के 1525 अधिवक्ताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था।

ईद के कारण मतगणना में दो दिनों का ब्रेक

​चुनाव परिणामों के लिए अधिवक्ताओं को अभी थोड़ा और इंतजार करना होगा। रिटर्निंग ऑफिसर के अनुसार, ईद के त्योहार के मद्देनजर शनिवार और रविवार को वोटों की गिनती नहीं होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सभी 23 विजयी उम्मीदवारों (18 पुरुष और 5 महिला) के नाम स्पष्ट होने में अभी 5 से 6 दिन का समय और लग सकता है।

महिलाओं के लिए विशेष प्रावधान

तीसरी धारा न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, 23 पदों पर विजयी उम्मीदवारों की घोषणा होने के बाद दो महिला सदस्य अधिवक्ताओं का को-ऑप्शन (Co-option) भी किया जाना है, जिससे काउंसिल में महिलाओं की भागीदारी और सुदृढ़ होगी।

error: Content is protected !!