ताजा खबर
पूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटनपूर्वी सिंहभूम: खाद्यान्न वितरण में लापरवाही पर डीसी राजीव रंजन सख्त, चार प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारियों (BSO) को किया गया शो-कॉज•सरायकेला: समाजसेवी रंजन कारूवा की तबीयत बिगड़ी, ब्रह्मानंद अस्पताल के CCU में भर्ती; क्षेत्र में चिंता की लहर•जमशेदपुर में 108 एम्बुलेंस सेवा पूरी तरह ठप: हड़ताल के कारण मरीजों और परिजनों की बढ़ी मुश्किलें, आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं चरमराई•कोलकाता के चोरबागान दुर्गा पूजा पंडाल में बड़ा हादसा: बारिश के बीच मची भगदड़ और पंडाल का हिस्सा ढहने से 17 की मौत, कई घायल•झींकपानी में बड़ा सवाल: नवागांव के शाखा डाकपाल का कुएं से मिला संदेहास्पद शव, जांच में जुटी पुलिस और डाक विभाग•टेल्को प्रखंड में दुर्गावाहिनी और मातृशक्ति ने धूमधाम से मनाया शस्त्र पूजन कार्यक्रम, उमड़ी महिलाओं की भारी भीड़•‘सेवा ही लक्ष्य (युवाशक्ति)’ ने झारखंडवासियों को दी दुर्गा पूजा की शुभकामनाएं, डीसी-एसएसपी से सुरक्षा और हेल्पलाइन नंबर जारी करने की मांग•L4 एरिया दुर्गा पूजा पंडाल का भव्य उद्घाटन: डीसी राजीव रंजन और टाटा स्टील वीपी डीबी सुंदररामम ने किया संयुक्त रूप से श्रीगणेश•चुनाव आयोग का बड़ा कदम: 17 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में वोटर लिस्ट के ‘स्पेशल समरी रिवीजन’ (SSR) का ऐलान, 12 नवंबर को आएगा ड्राफ्ट•धर्म, अध्यात्म और पर्यावरण का अद्भुत संगम: बागबेड़ा के भव्य पूजा पंडाल का हुआ उद्घाटन

एक नई सोच, एक नई धारा

तीसरी धारा न्यूज एक्सक्लूसिव: सीएम हेमंत सोरेन का बड़ा धमाका, अब 50 छात्रों को मिलेगी 100% स्कॉलरशिप; यूके के विश्वविद्यालयों में पढ़ेंगे झारखंड के युवा

​रांची | तीसरी धारा न्यूज: झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने ‘मरांग गोमके’ जयपाल सिंह मुंडा की पुण्यतिथि पर राज्य के युवाओं के लिए सौगातों का पिटारा खोल दिया है। तीसरी धारा न्यूज की रिपोर्ट के अनुसार, मुख्यमंत्री ने राज्य के विद्यार्थियों के सशक्तिकरण के लिए ‘मरांग गोमके पारदेशीय छात्रवृत्ति योजना’ के विस्तार और अत्याधुनिक छात्रावासों के निर्माण सहित कई क्रांतिकारी घोषणाएं की हैं।

1002534588
1002518072

​योजना का दायरा बढ़ा: अब SC, अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग भी शामिल

​मुख्यमंत्री ने जानकारी दी कि अब इस महत्वाकांक्षी योजना का लाभ केवल अनुसूचित जनजाति (ST) तक सीमित नहीं रहेगा। तीसरी धारा न्यूज को मिली जानकारी के मुताबिक, अब इसमें अनुसूचित जाति (SC), अल्पसंख्यक और पिछड़ा वर्ग के मेधावी विद्यार्थियों को भी शामिल किया गया है।

​योजना की मुख्य बातें:

  • ​50 छात्रों का चयन: अब प्रतिवर्ष 50 मेधावी छात्रों को यूनाइटेड किंगडम (UK) के प्रतिष्ठित विश्वविद्यालयों में उच्च शिक्षा के लिए भेजा जाएगा।
  • ​100% छात्रवृत्ति: चयनित छात्रों की पढ़ाई का पूरा खर्च राज्य सरकार वहन करेगी।
  • ​विस्तार: वर्ष 2025-26 में जहां 24 छात्रों का चयन हुआ था, वहीं अब इस लक्ष्य को बढ़ाकर 50 कर दिया गया है।

​ऑक्सफोर्ड के साथ ‘डॉक्टोरल स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ की शुरुआत

​शिक्षा के क्षेत्र में झारखंड को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए सरकार यूनिवर्सिटी ऑफ ऑक्सफोर्ड और सेंट जॉन्स कॉलेज ऑक्सफोर्ड के सहयोग से ‘मरांग गोमके जयपाल सिंह मुंडा डॉक्टोरल स्कॉलरशिप प्रोग्राम’ शुरू करने जा रही है। तीसरी धारा न्यूज के अनुसार, इससे राज्य के युवाओं को विश्वस्तरीय शोध और नवाचार से जुड़ने का मौका मिलेगा।

​मॉडल छात्रावासों का होगा निर्माण

​मुख्यमंत्री ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए उपशहरी क्षेत्रों में बहुमंजिला मॉडल छात्रावासों के निर्माण की भी घोषणा की है। इन अत्याधुनिक हॉस्टलों में विद्यार्थियों के लिए निःशुल्क आवास की व्यवस्था होगी।

​मुख्यमंत्री ने भावुक होते हुए कहा कि जब वे लंदन में झारखंड के छात्रों से मिले, तो उनका आत्मविश्वास देखकर उन्हें गर्व महसूस हुआ। उनका लक्ष्य जयपाल सिंह मुंडा के सपनों का झारखंड बनाना है।

CCTV 2 CAMERA TWISTER 1
error: Content is protected !!